शनिवार, 13 मई 2023

खोड़ा नगर पालिका पद: भाजपा की रीना भाटी को हरा कर निर्दलीय मोहिनी शर्मा जीती


मुकेश गुप्ता

खोड़ा नगर पालिका पद: भाजपा की रीना भाटी को हरा कर निर्दलीय मोहिनी शर्मा जीती

गाजियाबाद। निकाय चुनाव में खोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी मोहिनी शर्मा ने जीत हासिल की। पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा की पत्नी मोहिनी शर्मा ने खोड़ा से भाजपा प्रत्याशी रीना भाटी को हराकर जीत हासिल की है।नगर पंचायत पतला अध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय लोक दल की रीटा चौधरी जीत हासिल की। फरीदनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर आजाद समाज पार्टी के जुबेर विजय घोषित हुए। वही निवाड़ी नगर पंचायत में समाजवादी पार्टी के अनिल त्यागी आगे चल रहे हैं। इसके अलावा मुरादनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बसपा की छम्मी चौधरी आगे चल रही है वही मोदीनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर विनोद वैशाली आगे चल रहे हैं उनकी जीत तय मानी जा रही है।

सत्ता बन्धु

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें