शनिवार, 27 मई 2023

व्यापारियों ने बिना सूचना के नया गंज में अतिक्रमण हटाने का किया विरोध... दो घंटे बंद रहा बाजार

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। नयागंज क्षेत्र में शुरू हुए नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान पर शुक्रवार को हंगामा खड़ा हो गया। निगम कर्मचारियों पर बगैर सूचना के अभियान चलाने और दुकानदारों के काउंटर तोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों ने करीब 12 बजे  व्यापार को दो घंटे के लिए बंद कर दिया। उधर नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ का कहना है कि सिटी जोन इस बीच गुम्साएँ व्यापारियों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिटीजन कार्यालय पर कर्मचारियों का घेराव भी किया। प्रभारी की अनुपस्थिति में चलाए गए अभियान के बारे में अपर नगर आयुक्त से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।सिटी जोन कार्यालय पहुंचे पार्षद राजीव शर्मा की  निगम कर्मचारियों से कहासुनी भी हुई।बड़ी संख्या में एकत्रित हुए व्यापारियों ने कार्रवाई के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया। व्यापारियों के समर्थन में बाजार बंद होने का मामला नगर आयुक्त तक पहुंचने के बाद अभियान को रोका गया। ऐसे में करीब दो बजे जाकर बाजार खुल सका। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संदीप बंसल का कहना है कि नयागंज के मुख्य बाजार में व्यापार मंडल को बगैर सूचना दिए अभियान चलाया गया। व्यापारियों के काउंटर तोड़ने के साथ कर्मचारी सामान उठा ले गए।विरोध और प्रर्दशन करने में दीपक गर्ग, सोनू सैनी, श्रीपाल यादव, संजय गुप्ता, शकुन अग्रवाल, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, रविंद्र गोयल, हरिश्चंद्र, अमन सिसोदिया, जगमोहन सिंह अरविंद कुमार, विनोद कुमार आदि सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें