गाजियाबाद। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ नेता चुनावी इंजीनियर रमापति राम त्रिपाठी गाजियाबाद में चुनावी रणनीति को और धारदार तथा प्रभावी ढंग से बूथों पर लागू करने के उद्देश्य से आरडीसी स्थित गाजियाबाद महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल के चुनाव कार्यालय पहुंचे । वहां उन्होने वरिष्ठ भाजपाइयों के संग चुनावी धरातल की हकीकत को जानते हुए गहन चर्चा वार्ता की और जीत का ताना बाना बुना। भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, चुनाव संचालन समिति प्रमुख आशु वर्मा, चुनाव संयोजक संजय कश्यप से चुनाव संचालन प्रक्रिया की अधिकृत जानकारी लेने के बाद पूर्व सांसद डॉक्टर रमेश चंद तोमर पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन, एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक अतुल गर्ग, सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी,पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, सरदार एसपी सिंह अशोक मोंगा ,पवन गोयल,सुशील गौतम , कुलदीप त्यागी,सुनील यादव, बॉबी त्यागी प्रदीप चौधरी, रिचा भदौरिया, तारा जोशी, राजीव अग्रवाल, अश्वनी शर्मा,जय कमल अग्रवाल, संजीव झा , विरेन्द्र सारस्वत आदि के साथ चर्चा वार्ता कर चुनावी धरातल का हाल जाना। बैठक के दौरान रमापति राम त्रिपाठी ने कहा हम सभी को वार्ड के केंद्र में बैठकर बूथ की टोली के साथ समाहित होना होगा पूरे चुनाव की दिशा और दशा बूथ की वास्तविक स्थिति ही तय करेगी। हमें बागियों के संग लगने वाले अपने कार्यकर्ता और उनको पर्दे के पीछे से ताकत देने वाले दस्तानों का भी संज्ञान बूथ पर बैठकर ही मिलेगा। उन्होंने ये भी कहा भाजपा की जीत में बाधा बनने वाली किसी भी अनुशासन हीनता करने वाले को बक्शा नहीं जायेगा ठोस संगठनात्मक कार्यवाही होगी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता शक्ति प्रर्दशन हैं स्वागत समारोह? गाजियाबाद । क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का शहर विधानसभा में प्रथम आगमन पर...
-
मुकेश गुप्ता सुशासन व विकास का मॉडल बना गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब दिल्ली ग्रोथ इंजन का काम कर रहा है गाजियाबाद: सीएम योगी ग...
-
मुकेश गुप्ता - स्ट्रोक का कारण बन सकता है उच्च रक्तपात - धूम्रपान एवं तंबाकू से दूर रहना चाहिए गाजियाबाद । ह...
-
उत्तराखंड की शिक्षा, संस्कार, युवा सशक्तिकरण और सतत विकास के विविध आयामों पर हुआ सार्थक विमर्श* *🌼पारदर्शी व्यवस्थाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा...
-
संवाददाता राष्ट्रीय शिक्षा नीति में नैतिक शिक्षा से होगा भारत का उज्ज्वल भविष्य-स्वामी चिदानन्द सरस्वती *💥राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी सै...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें