शनिवार, 15 अगस्त 2020

ब्रहमपुत्र एनकलेव मे धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

प्रतीक गुप्ता
गाजियाबाद। ब्रहमपुत्र अपार्टमेंट आर्नस एसोसिएशन द्वारा सिद्धार्थ विहार स्थित  ब्रह्मपुत्र एनक्लेव सेक्टर 10 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया।



जिसमें क्षेत्रीय पार्षद श्रीसंतराम यादव जी उपस्थित हुए उन्होंने ध्वजारोहण किया तथा  सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी तथा  अपने विचार व्यक्त किए ।इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजादी के इस अवसर शहीदों को नहीं बुलाया जा सकता तथा इस कोरोना महामारी के समय में जिस तरह देश एक साथ खड़ा रहा उसी तरह सभी देशवासियों को अपने देश के लिए हमेशा खड़ा रहना चाहिए 



कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया और मौके पर ब्रह्मपुत्र  अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और स्वतंत्रता दिवस के सामानों को हर्ष उल्लास के साथ मनाया कार्यक्रम में नन्हें मुन्हें बच्चों ने देश भक्ति पर नृत्य प्रस्तुत किए।इस अवसर पर  अध्यक्ष श्रीमती सीमा देवी, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता जी ,सचिव मोहित राणा सहसचिव रवि चंद यादव कोषाध्यक्ष मंयक कुमार ,वीरेंद्र चौधरी,धर्मेंद्र गुर्जर, सदस्य नरेश भारद्धाज, बच्चा प्रसाद,कमल मोहन,दिनेश कुमार, विजय पाण्डेय,संदीप राठी सजय  शैलेन्द्र सिंह,सुरेन्द्र, वर्मा, दीलीप प्रसाद आशु,  रविन्द्र चौधरी,दिनेश चौहान अजय सिरोरी मास्टर पिन्टू सिंह, अमित राठी, विकास उत्तम,मुकेश गुप्ता,आलोक सकसेना, अजय सकसेना, जितेंद्र, नागेंद्र,  सुनील कुमार,रेनू पूजा सकसेना, अजंना सकसेना,नीरू बहुगुणा कुसुम,,संजीव राणा, विपिन जी, नितिन प्रताप , पांडे जी,  आदि उपस्थित रहे



शुक्रवार, 14 अगस्त 2020

पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल का निधन

प्रतीक गुप्ता


गाजियाबाद।वैश्य शिरोमणि ग्राम प्रधान से नगर पालिका सदस्य, नगर पालिका चेयरमैन, विधायक, सांसद (गाजियाबाद) तक का सफर तय करने वाले, हमेशा धरती से जुड़े श्री सुरेन्द्र प्रकाश गोयल जी का आज प्रातः कोरोना से निधन का हो गया।निधन का  समाचार सुनकर  वैशय समाज तथा काग्रेसियों, वयापारियो मे शौक की लहर दौड़ गई।


गाजियाबाद की राजनीति की अपूरणीय क्षति है। सदा हंसते मुस्कुराते रहने वाले श्री गोयल के उनके विरोधी भी सदा उनके प्रशंसक रहे। राजनीति से ऊपर उठकर संबंधों का निर्वाह करना गोयल जी की विशेषता थी। 


श्री सुरेन्द्र गोयल गाजियाबाद की सकारात्मक राजनीति की मजबूत धुरी थे, जो टूट गई। 


वैश्य विस्तार अग्र सहयोग ट्रस्ट परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करता है कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।


गुरुवार, 13 अगस्त 2020

कोरोना काल मे चिकित्सों की सेवा भुलाई नहीं जा सकती- अजय गुप्ता

प्रतीक गुप्ता


गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन आई वी एफ प्रदेश सचिव  अजय गुप्ता ने करोना  जैसी महामारी में चिकित्सकों द्वारा जो जनता का सहयोग किया गया और अपनी मानवता की मिसाल पेश की उसके लिए आज उसके लिए डॉ विमल कुमार नोडल ऑफिसर एंड इंचार्ज एवं डॉक्टर अनिल कुश मेडिकल इंचार्ज एवं डॉ रजनीश कुमार शर्मा चिकित्साधिकारी ई एस आई सी अस्पताल साहिबाबाद को मैंमंटो एवं पटका पहनाकर *सम्मानित किया गाजियाबाद की जनता उन को तहे दिल से धन्यवाद देती है





"हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लालकी "":- मनोज धामा 

प्रतीक गुप्ता


लोनी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा लोनी क्षेत्र की विकास कुंज एवं अमित विहार कालोनियों मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कालोनिवासियों के दूारा आयोजित किये गये धार्मिक कार्यक्रमों मे पँहुचे।  इस अवसर पर कालोनीवासियों ने मनोज धामा का फूल-माला व पटका पहनाकर एवं पगडी पहनाकर भव्य स्वागत किया ।




इस अवसर पर मनोज धामा जी ने विधिवत रूप से पूजा पाठ करते हुये प्रभु श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना की तथा लोनीवासियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं सौहार्द पूर्ण माहौल बना रहे इसके लिए मंगल कामना की ।  इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा जी ने सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि आज का दिन हिन्दू धर्म मे आस्था रखने वाले लोगों के लिये बहुत बडा दिन है देशभर मे आज का दिन एक बडे त्यौहार के रूप मे मनाया जाता है एवं मथुरा वृन्दावन क्षेत्र मे आज के दिन की छटा अलग ही रहती थी लेकिन इस कोरोना नामक महामारी के कारण आज जन-जीवन मानो थम सा गया है लेकिन फिर भी एक सांकेतिक रूप से सोशल डिस्टेंस के साथ जिस प्रकार से हम लोग त्यौहार मना रहे है ये हम सभी की आस्था



कोरोना महामारी पर भारी है जल्द ही प्रभु श्री कृष्ण जी की कृपा से हम सभी इस महामारी पर विजय पा लेंगे लेकिन तब तक हम सभी को सामाजिक दूरी बनाये रखते हुये सरकार के दूारा दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन करते हुये अपने सभी त्यौहार मनाने हैं तथा सामाजिक जीवन का निर्वाह करना है ।  पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि आज चारों तरफ राधा-कृष्ण के बालरूप मे सजे हुये छोटे -छोटे बच्चे बेहद ही मनमोहक लग रहे हैं । छोटे-छोटे बच्चे लड्डू गोपाल के रूप धर रहे हैं । मन्दिरों को सजाया जा रहा है तथा कृष्ण भगवान को झूला पर झूलाया जा रहा है । मनोज धामा जी ने भी मन्दिरों मे सजाये गये लड्डू गोपाल को अपने हाथों से झूला झूलाया ।  मै मनोज धामा आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की बधाई देता हूं तथा आज के दिन व्रत रखने वाले सहित सभी के लिये प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि सभी की मंगल कामनाएं स्वीकार करो तथा सभी के जीवन मे खुशियां बनाये रखो।  इस अवसर पर सभासद अमित तोमर अनिल सैन, सुनील सैन ,सोनू बघेल सहित कालोनी के महिलाएं व पुरूष उपस्थित रहे ।


बेंगलुरु हिंसा पर परमपूज्य डॉ. पवन सिन्हा गुरु जी का खुला ख़त…

प्र​तीक गुप्ता


‪कृपया ध्यान दें—मैं किसी भी धर्म, पूजा पद्धति, भगवान, पैगंबरों का मज़ाक़ बनाने के विरुद्ध हूँ और गुंडों तथा आतंकियों के विरुद्ध ये लिख रहा हूँ…. ‪‘मीम’ एक अलग विचारधारा है जिसमें ‘भीम’ की विचारधारा का कोई स्थान नही है। ये बात समाज तो समझ रहा है पर उनका नेतृत्व ‘समझना नही चाह रहा’, कारण स्पष्ट है- सत्ता, और इसमें नेतृत्व युवाओं को साधन बना रहा है क्योंकि उनमें जोश अधिक होता है|



युवा अपना ध्यान स्वयं रखें |‬ बेंगलुरु, जहां इस्लाम के विरुद्ध दलित विधायक अखंडा श्रीनिवास मूर्ती के भतीजे नवीन ने एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली और मुस्लिम भीड़ ने विधायक का घर जला दिया (बड़ी बात है कि इतने पर भी उन्होंने शांति की अपील की है), थाना जला दिया, 60 पुलिसकर्मी घायल किए, निर्दोषों के 300 से अधिक वाहन फूंक दिए | भीड़ पर पत्थर व पेट्रोल बम थे (कश्मीर, दिल्ली, यू पी में भी ये ही रणनीति थी), ऐसे में मंदिर बचाने के लिए मानव श्रृंखला बनाना सिर्फ़ एक नीति थी जिससे जनता और मीडिया की सहानुभूती मिले और ऐसा हुआ भी | काश कि ये लोग उग्रता के विरुद्ध भी खड़े होते और उग्र लोगो को समझाते | खैर, हो सकता है ये उस समय संभव न हो पाया हो | बहरहाल, ये दंगा था और वो भी सुनियोजित | सामान्य लोग क्रोध दिखाते, नारे लगाते, पुलिस पर दवाब भी बनाते पर इस प्रकार आगजनी और हमले नहीं करते | ये सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से हुआ | कहीं ये स्लीपर सेल का आतंकवाद तो नहीं ? खैर! वो सब तो जांच में सामने आएगा | दूसरी ओर भी देखिये, हिन्दू भगवानों का कुछ बे-विचार, धन और लोकेष्णा के मारे बुद्धीहीन ‘स्टैंड-अप  कामेडियन’ किस प्रकार मान मर्दन करते है पर कुछ मुट्ठी भर (ये भी शायद ज़्यादा कह रहा हूँ) लोगों के अलावा कोई बोलता है ? मीडिया, सरकारी तंत्र, और खासतौर पर बुद्धिजीवी ये तो ये सब देख कर ऐसे हो जाते है जैसे आखें हो ही ना. तब सेक्युलारिस्म, समानता, समरसता व समभाव के सिद्धांत बिन पानी की बाढ़ में डूब जाते है और राजनीतिज्ञ भी इन घटनाओं से फुटबॉल का शौक पूरा कर लेते हैं | जो बोलता है उसे ट्रोल कर या करवा दिया जाता है और अगर कुछ हिन्दू कही कुछ कर दें तो सारे हिन्दू भगवा आतंकवादी हो जाते है, लोकतंत्र के विरुद्ध हो जातें हैं | पालघर का अंजाम तो सबने देखा ही होगा | कुछ बड़े बुद्धजीवियों को जय श्री राम के नारे में भी हिंसा नज़र आती है और बड़ी-बड़ी पोस्ट राम जी के नाम से लिखते पर फ़िलहाल वो सब अभी quarantine हो गए हैं | कृपा करके सरकारें और हर धर्म पंथ का भारतीय दिल्ली, यू.पी., कोलकोता और बेंगलुरु की घटनाओं से सबक ले नहीं तो कश्मीर की तरह हालात होने में देर नहीं लगी लगेगी | फिर सजाते रहना तरक्की और विश्व गुरु होने के ख्वाब | हमने अपने बच्चों से साफ़ हवा, ज़मीन, स्वच्छ पानी तो छीन ही लिया है अब तरक्की के ख्वाब तो बचा लें.....गलत के विरूद्ध न बोलना मतलब गलत का समर्थन करना होता है और फिर जब वैश्विक समाज आपके विरुद्ध बोलता है तो फिर कितना बुरा लगता है? 
कुछ बुरा लगा हो तो क्षमा….


बुधवार, 12 अगस्त 2020

आखिर रूस कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में कामयाब, भारत देश के नागरिकों को तोहफा देगा: अजय गुप्ता

प्रतीक गुप्ता



उदय हुआ पूरब से इसका, चार महा फैला चाहू ओर, बच्चे रोए, बड़े रोए, मचा हुआ है हाहाकारी का शोर, कोशिश ही हथियार बनाना, देख लिया प्रकृति का जोर, चला के चाबुक दिखा दिया, चल ना सका कुदरत पर जोर, खुद का जलना तय था, फिर भी औरों को नुकसान किया, समय रहते तथ्य छुपा कर, क्यों खुद को इतना बदनाम किया, मरे गिनत- अन फिर भी तूने, अंगुल पर सारे गिना दिए, बिना मौत देखो तूने, कई चिराग घरों के बुझा दिए, बनाकर महामारी तूने, सारे जग में इसका प्रसार किया, खुद तो था तू पंगु, पर सारे जग को भी लाचार किया--------आखिर रूस कोरोना वैक्सीन बनाने में कामयाब हुआ, अब जल्दी ही कोरोना महामारी पर लगाम कसी जा सकेगी, 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के नागरिकों को वैक्सिंग का तोहफा दे देंगे, अजय गुप्ता ने बताया इसका उदय पूरब से हुआ, और चारों ओर महामारी के रूप में फैल गया, सारे हथियार मिसाएल प्रकृति के सामने किसी का जोर नहीं चला, इंसान कुदरत पर अपना चाबुक नहीं चला पाया, अनगिनत लोग मौत के चुंगल में चले गए, जिसका अफसोस पूरे देश को है, पूरा जग जोकि लाचार हो गया था, कोरोना वायरस के सामने, और भारत इस समस्या से जल्दी ही निजात पा लेगा, बस हमें केंद्र सरकार प्रदेश सरकार और शासन का साथ देना है, लोग बड़ी मात्रा में ठीक हो रहे हैं, पर इससे बचाव अभी जरूरी है, त्यौहारों पर हमें सावधानी बरतनी है, ताकि कोई भी करोना वायरस के चुंगल में ना आ सके, चाहे जन्माष्टमी हो या पंद्रह अगस्त सबको सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क दो गज की दूरी का पालन करते हुए मनाने हैं, अपने और अपने परिवार की सुरक्षा करना भी बहुत जरूरी है, किसी भी जरिए कोरोना का वायरस आपके परिवार तक ना पहुंचे, कुछ दिन की बात है, हिमालय पर  तप करने से, घर में रहकर परिवार के साथ तप करना बहुत जरूरी है, सब नागरिकों से हाथ जोड़कर निवेदन है, कृपया भीड़भाड़ वाली जगह में ना जाएं, और घर में रहकर अपने और अपने परिवार की सुरक्षा करें, सरकार अपना काम कर रही है, हमें भी उनकी मदद करनी है, चाहे वह लॉकडाउन के जरिए हो, चाहे सोशल डिस्टेंसिंग और दो गज का फासला हमें आपस में रखकर कोरोना से सब को बचाना है, जय हिंद---- अजय गुप्ता प्रदेश सचिव अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल


आखिर बिहार सरकार, महाराष्ट्र सरकार पर पड़ी भारी, सुशांत को मिलेगा न्याय, काश ऐसा आम नागरिक के साथ भी होता-----------?? सगे संबंधी, भाई बंधु, मंत्री और संतरी, सभी तेरे सुख के साथी हैं, दुख का कोई नहीं, भले ही तू कितने भी पुण्य काम कर ले, दुख में कोई आपसे बात भी नहीं करेगा, दुख तुझे अकेले ही भोगना पड़ेगा, इसलिए करोना महामारी से सावधान रहें, अपनी सुरक्षा स्वयं करें किसी के भरोसे में नहीं रहे----?? अजय गुप्ता

प्रतीक गुप्ता


आखिर बिहार सरकार महाराष्ट्र सरकार पर भारी पड़ी, और सुशांत सिंह को न्याय मिलेगा पूरा, रिया की चतुराई 1 साल में 10 गुना कमाई कहां से आई, यह सब ईडी वाले जांच करेंगे, और सुशांत को न्याय मिलेगा, काश ऐसा आम पब्लिक के साथ भी होता, अजय गुप्ता ने बताया जिस तरह से ईडी वाले जांच में लगे हुए हैं, बहुत जल्दी सही मामला देश के हर नागरिक के सामने आएगा, जो एक सुशांत के परिवार के लिए न्याय मिलने की बहुत बड़ी उपलब्धि होगी, कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, पर संतुष्टि यह है बहुत से लोग डॉक्टरों की मेहनत से प्रशासन की लगन से ठीक होकर अपने घरों में लौट रहे हैं, यह देश के लिए एक सम्मानजनक बात है, पर कोरोना को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, कल श्री कृष्ण भगवान का जन्म दिन जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है



 सभी नागरिकों से अपील है, कृपया मंदिरों में भीड़ ना लगाएं, अभी मौका नहीं है, अपने घरों में श्री कृष्ण जी का जन्मदिन मनाएं, और भजन कीर्तन करें, और हमें यह सब सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क और दो गज की दूरी का पालन करते हुए अपनी खुशी जाहिर करनी हैं, जिससे कोरोना शहर के नागरिकों को अपनी जकड़ में ना ले,  सगे संबंधी, भाई बंधु, मंत्री और संतरी सभी मनुष्य के सुख के साथी हैं, दुख में नहीं, इसलिए कोरोना महामारी से सावधान रहें, गाजियाबाद शहर में कई ऐसे परिवार हैं, जिनका पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया है, सावधानी बरतें,  अपने और अपने परिवार की सुरक्षा करना आपका पहला धर्म है, और उसको निभाए किसी के भरोसे पर ना रहे, कोरोना आपकी हिम्मत और प्रशासन का साथ देने पर अंकुश लगाया जा सकेगा, कृपया प्रशासन की दी हुई गाइड लाइन पर चलें, और शहर को कोरोना मुक्त करें, त्योहारों पर सावधान रहिए अपने को और अपने परिवार को बचाइए, जय हिंद--- अजय गुप्ता प्रदेश सचिव अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल


मंगलवार, 11 अगस्त 2020

भूड़भारत नगर में धार्मिक स्थल के बीच खुले शाराब के ठेके का माहिलाओं द्वारा धरना जारी, सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया

प्र​तीक गुप्ता


गाज़ियाबा। प्राचीन आवासीय कालोनी भूड़ भारत नगर,थाना विजय नगर, रेलवे स्टेशन के पास   दो प्राचीन मंदिरों के बीचों बीच खुले शराब के ठेके के विरोध में आज सातवें  दिन भी स्थानीय महिलाओं द्वारा शासन व प्रशासन के खिलाफ सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए नारेबाज़ी व विरोध प्रदर्शन किया गया।वहीं आज संभ्रांत लोग सिटी मजिस्ट्रेट से मिले और ज्ञापन  दिया।



बता दें कि थाना विजय नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भूड़ भारत नगर रेलवे स्टेशन के पास काफी पुरानी कालोनी है जिसमें एक ओर 85 वर्ष पुराना सनातन धर्म मंदिर व शनि देव मंदिर है तो वहीं बराबर में प्राचीन गुरुद्वारा भी है तो दूसरी तरफ मुस्लिम वक्फ बोर्ड की पुरानी मस्जिद भी स्थित है वहीं पास में ही कुछ कदम पर आर्य समाज मंदिर व आर्य कन्या पाठशाला भी मौजूद है जहां रोज़ाना छोटी- छोटी बालिकाओं को मजबूरी में शराब के ठेके के सामने से होकर स्कूल में पढ़ने जाना पड़ेगा। यहां सभी धर्मों को मानने वाले लोग आपस में प्रेम भाव व शान्ति के साथ कई वर्षों से रह रहे हैं जहां आज तक कभी भी साम्प्रदयिक हिंसा नहीं हुई है। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि शासन द्वारा शराब के ठेके को स्वीकृति देकर शान्ति व्यवस्था को खराब करने की नींव रखी गई है।



धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए वे शराब के ठेके के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना देंगी और आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल भी करेंगी। धरने पर बैठी महिलाओं में श्रीमती शशि पांडे, रेनू, रोज़ी, कुंता, पूनम, व शारदा देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। चौंकाने वाली बात ये है कि विरोध करने वाले लोगों को ठेके का संचालक खुद को इलाके के विधायक और यूपी सरकार के मंत्री अतुल गर्ग का रिश्तेदार बताकर जेल भिजवाने  की धमकी दे रहा है। मामले को लेकर इलाके के मंदिर के प्रधान गुलशन भांबरी, गुरूद्वारे के प्रधान सरदार जोगेंद्र  सिंह, मस्जिद के संरक्षक नूर मुहम्मद और आर्य समाज के मदन लाल सहित कई लोगों का प्रतिनिधि मंडल सिटी मजिस्ट्रेट से मिला और ठेका हटाने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट ने तत्काल आबकारी इंस्पेक्टर को लताड़़ लगाते हुए मामले की जांच और ठेके को हटाने का आश्वासन दिया है। उधर मामले को लेकर पांच अगस्त से ही इलाके की महिलाओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है, जो आज भी जारी रहा।


नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने दी थी गांधी जी को भारत छोड़ो आंदोलन शुरू करने की सलाहर: सतेंद्र यादव

प्रतीक गुप्ता


 नेताजी सुभाष चंद्र बोस 1938 में पहली बार गांधी जी के प्रस्ताव से कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे उन्होंने गांधी जी से अंग्रेज़ को देश छोड़ने के लिए आंदोलन लाने का आग्रह किया तब गांधी जी जो आंदोलन करने के विशेषज्ञ माने जाते थे ने कहा अभी समय नहीं आया है ।



1939 में दोनो में मतभेद हो गए और गांधी जी के विरोध के बावजूद नेता जी कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये बाद में नेताजी ने कांग्रेस छोड़कर forward ब्लॉक (अग्रगामी दल )के नाम से संगठन बनाया तब उनके साथियों ने उनसे कहा अब आप आंदोलन शुरू करें जो आपने गांधी जी से निवेदन किया था । नेताजी ने जवाब दिया कि अगर वो आंदोलन शुरू करते है तो उसने लाखों लोग शामिल होंगे लेकीन अगर गांधी ये आंदोलन चलाते है तो उसमें करोड़ों लोग शामिल होंगे । बाद में आठ अगस्त 1942 को गांधी जी ने ये आंदोलन शुरू किया नेताजी उस समय जर्मनी में थे वहाँ से उन्होंने इस आंदोलन को  पुरा समर्थन दिया । इस आंदोलन ने अंग्रेज़ी राज की जड़ें हिला दी और आज़ादी की लड़ाई को नया आयाम दिया । 


सोमवार, 10 अगस्त 2020

आधी अधुरी छोड़ी सड़क, ठेकेदार लगा भुगतान कराने के प्रयास में

मुकेश गुप्ता


गाजियाबाद। जीडीए/नगर निगम के ठेकेदार ने प्रताप विहार जी ब्लाक  सेक्टर 11की  सरविस रोड़ एच ब्लाक से न्यू लिंक रोड़  को पिछले सप्ताह डेंश(डाबर) बनाई।



मजे की बात यह है कि ठेकेदार ने सड़क को चार जगह गड्ढा युक्त को बिना बनाए बीच मे छोड़ दी यही नहीं इस ठेकेदार ने प्रताप विहार क्षेत्र मे हाल मे ही जितनी सड़क बनाई हैं सब मे घठिया साम्रग्री का प्रयोग किया है और सड़क टूटने लगी हैं सूत्रों से पता चला है कि मुकेश माथुर नाम का ठेकेदार है अब वह बिना बनाए सड़क भुगतान कराने के प्रयास मे लग गया है।



मामले की शिकायत लोगों ने भाजपा पार्षद संतराम यादव से संतराम जी ने नगर आयुक्त व जीडीए उपाध्यक्ष/सचिव से पूरी सड़क बनाने तथा ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है
सत्ता बन्धु समाचार पत्र/यूट्यूब चैनल।


शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज द्वारा श्री साईं हनुमान मंदिर  पार्क में 27 नक्षत्रों के पौधे  रोपण  किया :

प्रतीक गुप्ता


गाजियाबाद। चौधरी मोड बिकानेर के पीछे स्थित श्री साई मंदिर मे आज  श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर के मठाधीश एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरिजी महाराज ने भी अपने अनुराधा नक्षत्र वृश्चिक राशि का पेड़ मौलश्री राशि का पौधा रोपण किया गया। श्रीमहंत जी ने बताया कि  जिस मनुष्य ने जिस नक्षत्र में जन्म लिया हो उसी नक्षत्र का पौधों का रोपण करना  चाहिए जोकि बड़ा ही लाभप्रद होता है 27 नक्षत्रों में कौन-कौन सा पौधा लगता है, आइये विस्तार से हम आपको बताएंगे गाजियाबाद साई मंदिर के महंत विजय गिरि जी महाराज के द्वारा  27 नक्षत्र में 12 राशियां होती हैं राशियों के हिसाब से कौन से पेड़ की पूजा करनी चाहिए आज वही विजय गिरी जी महाराज ने एक पहल की। और नक्षत्रों का पौधा लगाया गया इन पौधों का एक विशेष महत्व है जो 27 नक्षत्र के पेड़ों का जो भी सात परिक्रमा लगाएगा उसके नक्षत्र में काफी लाभ मिलेगा। जैसे कि अश्विनी, भरणी, कृतिका, रोहिणी, मृगशिरा, आद्रा,पुनर्वसु, पुष्प, अश्लेषा, मघा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी, हस्ता, चित्रा,स्वाति, विशाखा, अनुराधा,  जेष्ठा, मूला, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वभादप्रदा,रेवती यह 27 नक्षत्र हुए। इन 27 नक्षत्रों  से 12 राशियां होती है। वृक्ष , मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन, यह 12 राशियां इसलिए इसे नक्षत्र ग्रह कहा गया इस नक्षत्र ग्रह का जो भी साथ परिक्रमा लगाएगा उसका बिगड़ा हुआ नक्षत्र ठीक हो जाता है आज श्रीमहंत नारायण गिरिजी महाराज ने बताया की यह प्रेरणा एवं आज्ञा से पौधा रोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस अवसर पर समाजसेवी आर के शर्मा, अजय चौपडा (पवनपुत्र) आदि अनेक लोग मौजूदी मै पौधारोपण किया गया।


लोनी चेयरमैन ने 5100दीपक जला कर मनाई दीपावली

प्र​तीक गुप्ता



लोनी।आज लोनी चैयरमेन रंजीता धामा के कैंप कार्यालय बहेटा हाजीपुर पर भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण कार्य शुरू होने पर दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ इस मौके पर भगवान राम का भव्य दरबार सजाया गया तथा भजन कीर्तन आयोजित हुआ। भगवान राम की आरती चैयरमेन श्रीमती रंजीता धामा व पूर्व चैयरमेन मनोज धामा की



।मनोज धामा ने कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन हैं सबको दिपावली मनानी चाहिए उन्होंने बताया कि अपने कार्य लय पर 5100दीपक जलाएं और आतिशबाजी की । मनोज धामा ने कहा की जन्म भूमि पूजन की खुशी के साथ साथ धारा 370 की  वर्षगांठ के साथ दोहरी खुशी का इजहार किया गया



शोभित मलिक ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लड्डू और मास्क का वितरण किया गया, और   बताया की भगवान श्री राम करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक है 500 साल बाद यह अवसर आया है सभी लोगों से आग्रह किया कि आज संध्या काल में सभी लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर कम से कम 5 दिए जरूर जलाएं। 


रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद ग्रेटर देगा आॅनलाइन पढाई के लिए बच्चों को मोबाइल फोन व लैपटॉप र : जोगेंद्र सिंह।

प्रतीक गुप्ता


गाजियाबाद। कोरोना वायरस के चलते स्कूल- कॉलेज बंद होने से बच्चों को आॅनलाइन कक्षा में ही पढाया जा रहा है। बहुत से ऐसे बच्चे हैं जोचाहकर भी आॅनलाइन कक्षा में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं।



मोबाइल फोन व लैपटॉप ना होने से वे आॅनलाइन कक्षा ही अटैंड नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे बच्चों की मदद के लिए रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद ग्रेटर आगे आया है। क्लब उन्हें मोबाइल व लैपटॉप उपलब्ध कराएगा। क्लब के अध्यक्ष सरदार जोगेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में बडी संख्या में ऐसे बच्चे हैंए जिनके पास मोबाइल या लैपटॉप नहीं है। इससे वे आॅनलााइन पढाई नहीं कर पा
रहे हैं। क्लब ने ऐसे बच्चों की मदद के लिए मिशन शिक्षा शुरू किया है। इसके तहत बच्चों को स्मार्ट मोबाइल व लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए क्लब 100 मोबाइल फोन खरीदेगा। सभी फोन अच्छी क्लॉलिटी व अच्छी कंपनी के होंगे जिससे बच्चों को आॅनलाइन पढाई करते समय किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। बच्चों को मोबाइल का बिल भी दिया जाएगा जिससे मोबाइल में कोई कमी दिखाई देने पर वे उसे सही करा सके। सरदार जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पढाई मिशन से प्राइवेट स्कूलों को भी जोडा जाएगा और उनसे भी सहयोग लिया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बच्चों की मदद हो सके। उन्होंने लोगों से भी की अगर उनके पास कोई अतिरिक्त या पुराना मोबाइन व लैपटॉप है तो वे लिट्रेरसी चेयर प्रशांत राज शर्मा से संपर्क कर सकता है। कोई बच्चों को नया मोबाइल या लैपटॉप देना चाहे तो वह भी दे सकता है। सभी मोबाइल व लैपटॉप जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त शर्मा को दिए जाएंगे और वे ही ऐसे बच्चों का चयन कर उनका वितरण करेंगे।


राम जन्मभूमि  के लिए किया संघर्ष परंतु रास्ते में ही हुए गिरफ्तार -राजीव अग्रवाल

प्र​​तीेक गुप्ता 


सन् 1990 श्री राम जन्मभूमि आंदोलन जन जन की भावनाओं में भर चुका था । बलिदानी कारसेवकों के जत्थे निरंतर अयोध्या कूच कर रहे थे । उस समय मेरी उम्र  16 वर्ष थी लेकिन राम मंदिर आंदोलन मेरी नस नस में भर चुका था । हर रोज बसें भर भर के राम भक्त जेल भेजें जा रहे थे । पूरा देश राम मय हो गया था । हर तरफ राम मंदिर बनाने के लिए संघर्ष चल रहा था । उस समय गगनभेदी नारों से रोंगटे खड़े हो जाते थे ।



बच्चा बच्चा राम का जन्म भूमि के काम का राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे  मेरा मन भी कारसेवकों के जत्थे में कार सेवा करने के लिए अयोध्या जाने के लिए तड़प रहा था । फिर भगवान श्री राम का बुलावा आया और मैंने अपने माता-पिता की नम आंखों के साथ अयोध्या जाने की विदाई ली ।राम जन्म भूमि में मंदिर निर्माण हो यही हमारा संकल्प है का बैनर ले कर चल दिये।राम भक्त जत्था चंद्रपुरी रिछपाल पूरी दिल्ली गेट ग़ाज़ियाबाद का बैनर के साथ अयोधया चल दिये। मैं भी सिर पर राम नाम का पटका बांध कर कारसेवकों के बलिदानी जत्थे के साथ कार सेवा करने के लिए अयोध्या जी चल दिया । उस समय अयोध्या जाने वाले कार सेवकों का वापसी आना भी संभव नहीं होता था ।



 ना जाने वहां क्या हो जाए । नगर के गणमान्य लोगों और राम भक्तों ने एक बहुत बड़े जुलूस के साथ हम सब राम भक्तों को फूल माला पहनाकर गगनभेदी नारों के साथ विदा किया । वह दृश्य बड़ा ही अभिभूत और रोंगटे खड़े कर देने वाला था । मन में कुछ बहुत बड़ा करने की इच्छा थी । मरने का बिल्कुल भी डर नहीं था ।



वह नारे सुनते थे बच्चा बच्चा राम का जन्म भूमि के काम का अगर हम राम जन्मभूमि के लिए वीरगति को भी प्राप्त हो गए तो मेरा जीवन सफल हो जाएगा    अयोध्या जाने के लिए संघर्ष किया परंतु रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया 7 दिन बुलंदशहर SN डिग्री कॉलेज में बंद रहे कॉलेज को जेल में प्रवर्तित कर रखा था। जेल में बंद रहने के बाद भी शाखा प्रारंभ कर दी। उस समय मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक शाखा का में मुख्य शिक्षक था। और जेल के अंदर भी प्रतिदिन प्रात कालीन शाखा प्रारंभ करी। उस समय में ऐसे ऐतिहासिक आंदोलन से मैं जुड़ा ।  मेरा जीवन सफल हो गया । आज वही यादें ताजा करता हूं तो मन यादों में खो जाता है । यह सारे फोटो मैंने अपने बच्चों को दिखाएं तो बच्चे भी बड़े गौरवान्वित हुए ।  आज बहुत ही खुशी है कि हमारे जीवन काल में ही भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनने का सपना पूरा हो रहा है । आंखें खुशी में बार-बार नम हो रही है"जय जन्मभूमि" जय श्रीराम ! जय श्रीराम !  जय श्रीराम ! राजीव अग्रवाल पूर्व महानगर महामंत्री।


जीडीए ने शमन नीति-2020 को दी स्वीकृति

प्र​तिक गुप्ता


गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की गुरुवार को संपन्न हुई 156 वीं बोर्ड बैठक में जहां अनिस्तारित संपत्तियों के निस्तारण करने के लिए 31 मार्च 2021 तक सेक्टर रेट फ्रीज कर दिए गए वहीं शमन नीति-2020 को भी स्वीकृति मिल गई। मेरठ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त व जीडीए की अध्यक्ष अनीता सी. मेश्राम ने प्राधिकरण अधिकारियों को कैपिटल प्राप्ति बढ़ाने तथा निर्माणाधीन कार्यों को कार्य योजना बनाकर पूर्ण कराकर जन उपयोगी करने की हिदायत दी। बैठक में कुल 12 प्रस्ताव रखे गये व शमन नीति 2020 की स्वीकृति दी गयी।



बैठक के बाद जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने बताया कि जीडीए अध्यक्ष ने प्राधिकरण की योजना में आवंटी को बकाया राशि सूचित न करने के कारण लगे ब्याज को समाप्त करने के प्रस्ताव पर जांच कराकर संबंधित कर्मचारी की संलिप्तता पाये जाने पर उससे वसूली करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में सर्वप्रथम गत 155 वीं बोर्ड बैठक के कार्यों की पुष्टि व कार्यवृत्त की स्वीकृति दी गयी। तहसील व जिला गाजियाबाद पर पेट्रोल पम्प का नया आउटलेट स्थापित किये जाने के लिए अनापत्ति निर्गत किये जाने के प्रस्ताव को रेवेन्यू रिकॉर्ड को चेक करने सहित अन्य बिन्दुओं पर परीक्षण उपरान्त दोबारा यह प्रस्ताव रखने का निर्णय लिया गया। कौशाम्बी आवासीय योजना के तलपट मानचित्र में प्रस्तावित शैक्षणिक भू उपयोग को साइबर उपयोग में संशोधन किये जाने के प्रस्ताव निरस्त करते हुये भू-खंडों को भू-उपयोग शैक्षिक ही रखे जाने व साइबर हब के लिए वांछित क्षेत्रफल पूर्ण न होने के दृष्टिगत साइबर हब के निस्तीकरण के प्रस्ताव की स्वीकृति हुयी।



गाजियाबाद में क्रियान्वित की जा रही हाईटेक व इन्टीग्रेटेड टाऊनशिप योजनाओं की प्रगति के संबंध में रखे गये प्रस्ताव पर सचिव जीडीए संतोष कुमार राय द्वारा बताया गया कि हाईटेक टाउनशिप के लिए एक कैबिनेट नोट बना है जो कि कैबिनेट में भेजे जाने के लिए प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि जनपद गाजियाबाद में दो हाईटेक टाऊनशिप तथा 06 इन्टीग्रेटेड टाउनशिप हैं। उन्होंने बताया कि हाईटेक टाउनशिप के लिए 440 एकड़ भूमि होनी चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी गाजियाबाद अजय शंकर पाण्डेय, नगरायुक्त दिनेश चन्द्र, संयुक्त आवास आयुक्त शेरी, सदस्य जीडीए बोर्ड सदस्य चन्द्र मोहन शर्मा, डा. केशव प्रसाद त्यागी, पवन गोयल आदि उपस्थित थे।


गुरुवार, 6 अगस्त 2020

राम मंदिर को लेकर कमलनाथ और दिग्विजय की प्रतिक्रिया पर कांग्रेस सांसद को आपत्ति 

नयी दिल्ली। कांग्रेस के लोकसभा सदस्य टीएन प्रतापन ने राम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन के संदर्भ में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रया पर आपत्ति जताते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि कांग्रेस ‘अति धार्मिक राष्ट्रवाद’ के पीछे नहीं भाग सकती। केरल के त्रिशूर से सांसद ने यह भी कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा द्वारा राम मंदिर को लेकर जो रुख अपनाया गया है वो ‘स्वीकार्य’ है क्योंकि उन्होंने एकता की बात की। 
गौरतलब है कि कमलनाथ ने राम मंदिर के लिए भूमि पूजन का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने राम मंदिर का ताला खुलवाया था और बहुत समय से हर भारतवासी की आकांक्षा थी कि राम मंदिर का निर्माण हो। कमलनाथ ने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के मुख्यद्वार पर भगवान श्रीराम की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव की शुरुआत की और आरती कर भगवान राम का पूजन भी किया। दिग्विजय सिंह ने भी राम मंदिर निर्माण के आरंभ का स्वागत किया, हालांकि उन्होंने भूमि पूजन के मुहुर्त को लेकर सवाल खड़े किए। 




प्रतापन ने सोनिया को लिखे पत्र के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया बहुत खराब थी। कांग्रेस का रुख भाजपा के हिंदुत्व के रुख का समर्थन करना नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा नाम प्रतापन है, मैं भी हिंदू हूं। मैं भगवान की अराधना करता हूं। मैं अक्सर भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर जाता हूं और उनका आशीर्वाद लेता हूं। लेकिन हम उस हिंदुत्व का समर्थन नहीं कर सकते जो भाजपा और आरएसएस का है।’’ प्रतापन ने पत्र में कहा, ‘‘हम अति धार्मिक राष्ट्रवाद के पीछे इसके नरम स्वरूप के साथ भाग नहीं सकते। हमें इस हालात का अहसास करना चाहिए और तत्काल विकल्प को स्वीकार करना चाहिए। यह एकता, सौहार्द और सहिष्णुता की राजनीति की विरासत पर आधारित होना चाहिए।


श्रीराम का भव्यमंदिर आस्था के साथ ही भारतीय संस्कृति का प्रतीक है : वीके सिंह

मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद। अयोध्या में रामजन्म भूमि पूजन के दौरान गाजियाबाद शहर पूरी तरह से भगवा रंग मे ं रंगा नजर आया। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह, प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग एवं महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जब बाजारों के बीच से निकले तो उनके ऊपर फूलों की बरसात की गई। इसके साथ ही आतिशबाजी की गई एवं जगह जगह प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर जनरल वीके सिंह ने कहा श्री राम का भव्य मंदिर आस्था के साथ ही भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, प्रदेश के राज्य मंत्री अतुल गर्ग एवं भाजपा
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सबसे पहले नवयुग मार्किट मे ं महानगर मंत्री दिवाकर सिंघल के कार्यालय पर राम दरबार का पूजन किया। इसके बाद उन्होंने भगवान राम के मंदिर की पे ंटिंग का अवलोकन किया। यहां से सभी पैदल ही चौपला स्थित हनुमान मंदिर के लिए पैदल चले।



व्यापारियों ने किया जोरदार


स्वागत सिहानी गेट व्यापार मंडल ने अनुराग गर्ग के नेतृत्व में वीके सिंह, अतुल गर्ग एवं संजीव शर्मा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके ऊपर फूलों की बरसात की गई। साथ ही जगहजगह उनसे राम दरबार की पूजा करवार्द गई। तीनों नेताओं ने चौपला स्थित हनुमान मंदिर जाकर पूजा अर्चना कर अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण शिलान्यास के लिए लोगों को बधाई दी। इस दौरान हनुमान जी को चौला चढ़ाया गया। बाद में अनाज मंडी पर आतिशबाजी की गई एवं घंटाघर पर भी सभी का पप्पू लाहौरिया, अनिल सांवरिया, वेद प्रकाश गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने स्वागत किया।


पूरे रास्ते बिछा था रेड कारपेट


व्यापारियों ने जनरल के स्वागत के लिए पूरे रास्ते में रेड कारपेट बिछाया हुआ था। रेड कारपेट पर चलकर ही वे चौपला मंदिर तक पहु ंचे। पूजा अर्चना के बाद जनरल वीके सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि लगभग 492 वर्षो के अथक प्रयास और संघर्ष व अनेकों बलिदान के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला को स्थापित किया है। आज का यह दिन उन सभी करोड़ों राम भक्तों के लिए खुशी का दिन है जिनकी आस्था इस भव्य मंदिर निर्माण से जुड़ी रही। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने अपने बधाई संदेश में राम मंदिर आंदोलन या गाजियाबाद की भूमिका का जिक्र करते हुए उन सभी लोगों को भी याद किया जो राम मंदिर निर्माण के आंदोलन से जुड़े रहे लेकिन आज हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने कहा कि श्री राम का जीवन हमें संघर्ष साहस और संयम का संदेश देता है। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि श्री राम का भव्य मंदिर के निर्माण के साथसाथ अब देश रामराज्य परिकल्पना को स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ गया है। हमे ं अपने अंदर परिवर्तन ला कर वैमनस्य एवं बुराइयों को खत्म कर देश का विकास के लिए काम करने चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर सभी को बधाई दी। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद राजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, अश्वनी शर्मा, नीरज गोयल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।



श्री राम के अयोध्या धाम के शिलान्यास के अवसर पर व्यापारी में खुशी की लहर

प्रतीक गुप्ता



गाजियाबा​द। श्री राम के अयोध्या धाम के शिलान्यास के अवसर पर आज महानगर उद्योग व्यापार मंडल एवं भोले की फौज 1008 द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भगवान राम के चित्र के सम्मुख दीपांजलि करते हुए गाजियाबाद के प्रमुख व्यापारी गण। सभी व्यापारी गण ने दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान श्री राम के जयकारे लगाए हनुमान चालीसा का पाठ किया और सभी व्यापारियों में लड्डू के प्रसाद का वितरण किया गया  एवं घंटाघर स्थित भव्य आतिशबाजी की गई इस अवसर परभोले की फौज 1008 प्रधान संस्थापक सुभाष छाबड़ा जी  मुख्य संरक्षक राकेश बवेजा जी अध्यक्ष विजय कक्कड़ कोषाध्यक्ष नरेश खन्ना जी संरक्षक सुनील कक्कड़ राकेश रहेजा देवंदर महाजन राजू छाबड़ा उदय अरोरा हरि मेहता मामा जी ललित खन्ना अर्नव वशिष्ट  श्याम जी कमल कक्कड़ राहुल मुलायम मुकेश इन्दोरा राकेश तनेजा दिपक पाल निटा तनेजा अमोल वशिष्ठ यश कक्कड़ सुनील चाचा एवं भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा सौरभ जयसवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहे


अयोध्या मे राम मंदिर भूमि पुजन पर श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर मे देशी घी से 5100 दीपक जलाकर भव्य रुप से मनाई गई दीपावली


prateek gupta






 गाजियाबाद श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर मे पांच अगस्त बुधवार को अयोध्या जी में राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भूमि पूजन किया वहीं गाजियाबाद के प्रचीन सिद्धपीठ श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर में सांयकाल में दिपावली मनाई गई। सिद्ध पीठ दुधेश्वर नाथ मंदिर में सांय  को 5100 देशी घी से के दिपक जलाए गये। इसे लेकर दिन मे ही तैयारी पुरी कर  दी गई थी।

गाजियाबाद स्थित श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर ऐतिहासिक व पौराणिक भी है. यहाँ से भी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के लिए मंदिर निर्माण  के लिए पहले ही साधु संतो कि मागं थी.अयोध्या जी में राम मंदिर निर्माण को लेकर पांच अगस्त को भूमि पूजन के अवसर पर मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज एवं मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष श्रीधर्मपाल गर्ग जी ने इस मंदिर में दीपावली मनाने का निर्णय लिया है. श्रीदुधेश्वर नाथ मन्दिर के श्रृंगार सेवा समिति ने आज दिन मे  ही तैयारियां शुरू कर दी थी। पूरे मंदिर को रंग बिरंगी लाइटो से दुल्हन की तरह  सजाया गया  है.


पुरे देश आज  काफी उत्साह हर्षोल्लास और उमंग देखने को मिल रही  है.इस अवसर पर आज गाजियाबाद के दुधेश्वरनाथ मंदिर के श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर के प्रेरणा से एवं श्रीधर्मपाल गर्ग जी अध्यक्ष मन्दिर विकास समिति ,उपाध्यक्ष अनुज धर्मपाल गर्ग  , समिति के सदस्य विजय सिंघल श्रृंगार  सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल आदि द्वारा निर्णय लिया गया जिसमे  श्रीराम मंदिर शिलान्यास की शुभ घडी के अवसर पर श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर मे 5 अगस्त को सायं 7बजे  5100 दीपक जलाकर दीपावली मनाई गई। क्योंकि राम मन्दिर शिलान्यास हिन्दू समाज के लिये एक महान पर्व  है ,जैसे हम सभी दीपावली मनाते हैं उसी तरह  दिपक लगाकर अपने घर को दीपको की रोशनी से जगमगाया गया  हम दीपावाली इसलिए मनाते हैं क्योंकि भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके विजय प्राप्त  किया था ,उसी प्रकार हिन्दू समाज के सन्तो की 492 वर्षो से चले आ  रहे संघर्ष पर निश्चित ही विजय हो चुकी है आज हमारे राम लला के मन्दिर का शिलान्यास भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री  नरेंद्र मोदी जी एवं अन्य साधु सन्तो द्वारा किया गया है। क्योंकि हमारे भगवान श्रीराम इतने वर्षों से पडांल में विराज रहे थे 


हिन्दू समाज के इस असाहनीय कष्ट का अन्त हो गया  , भगवान श्रीराम का मन्दिर बनने का शिलान्यास हो गया  है हमे पप्रसन्नता हो रही है इसलिए 5 अगस्त को समस्त हिन्दू समाज के लिये यह एक  महान पर्व है  श्रीराम ने लंका पर चढ़ाई करने से पूर्व भगवान शिव (रामेश्वरम् ) की स्थापना कर के पूजन किया था ,क्योंकि भगवान शिव श्रीराम के इष्ट है श्रीदूधेश्वर स्वयंभू शिवलिंग है काशी विश्वनाथ जी के उपज्योतिर्लिंग है इस मौके पर  5 अगस्त को श्रीमहन्त गौरी गिरि दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर समिति एवं दूधेश्वर मन्दिर विकास समिति की ओर से मंदिर परिसर मे  5100 दीये जलाकर दिपावली मनाई गई एवं मिठाईया बाटी गई।

 

 





बुधवार, 5 अगस्त 2020

सिविल डिफेंस द्वारा आयोजित कोविड-19 रेपिड एंटीजन टैस्ट कैम्प में जांच में मिले 19 पॉजिटिव l

प्रतीक गुप्ता


गाजियाबाद सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन श्री ललित जायसवाल जी के सौजन्य से नगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों की सुविधा के लिए कोविड-19 महामारी की जांच के लिए रेपिड एंटीजन किट द्वारा जांच के लिए कैम्पों का आयोजन किया किया जा रहा है। जिसमें डॉक्टरों की टीम को डिप्टी चीफ वार्डन श्री अनिल अग्रवाल, सहायक उप नियंत्रक श्री दिनेश कुमार व डिवीजनल वार्डन श्री राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सिविल डिफेंस के वार्डन अपना सहयोग दे रहें है। कैम्पों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आने वालों के टैस्ट निःशुल्क किये जा रहे है। आज डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कालेज, पटेल मार्ग में कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें 169 लोगों ने अपनी जांच कराई ,जिसमें  19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए उन्हें घर पर ही प्रथकवास कि सलाह दी गयी तथा कोविड- 19 के प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत भी दी गयी।



डिवीजनल वार्डन राजेन्द्र शर्मा ने सभी लोगों से अपील की  कि आगे भी सभी लोग कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने व परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इस महामारी से सचेत करते रहें। l *दो गज की दूरी,मास्क है जरुरी*l का पालन करें। इस अवसर पर सिविल डिफेंस की ओर से स्टाफ ऑफिसर सुधीर कुमार,पोस्ट वार्डन श्रीमती संध्या त्यागी,हेमंत कुमार,राजन गुप्ता,विनोद कर्दम,संजय बघेल ,सैक्टर वार्डन लोकेश गोयल,मंजू गर्ग,बी डी शर्मा तथा कालेज के मैनेजर नरेन्द्र कुमार व स्टाफ का सहयोग मिला।