गुरुवार, 7 सितंबर 2023

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भव्य रूप से सजा राजनगर का श्री सनातन धर्म मंदिर

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

मंदिर में इस बार फिर से ठंडाई का प्रसाद मिलेगा

गाजियाबादःराजनगर सेक्टर 10 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर की सजावट हर किसी को आकर्षित कर रही है। मंदिर के सचिव आर के सिंह व कोषाध्यक्ष भूपेंद्र चितौडिया ने बताया कि श्री सनातन धर्म मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर भगवान के दर्शन के लिए शहर भर से श्रद्धालु आते हैं। शाम से ही भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है। 

भगवान के प्रकट होने तक मंदिर में भक्तों की भीड लगी रहती है। कोरोना के बाद पहली बार इस वर्ष जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है, जिसके चलते इस बार हजारों भक्तों के आने की उम्मीद है। मंदिर के अध्यक्ष वीरेंद्र सारस्वत ने बताया कि भगवान के दर्शन के दौरान भक्तों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंदिर के ठंडाई के प्रसाद का आनंद लेने के लिए भी पूरे शहर से भक्त आते हैं  इस बार फिर से प्रसाद के रूप में ठंडाई दी जाएगी। पंडित विघ्नेश कुमार झा द्वारा भगवान का महाअभिषेक कराया जाएगा। लडडू गोपाल का पालना, संकीर्तन व झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

48 दिवसीय दु:ख़हरण कल्याणमंदिर स्तोत्र विधान के समापन पर धूमधाम से निकाली गई रथयात्रा

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कवि नगर में मुनि श्री 108 अनुकरण सागर जी महाराज के सान्निध्य में चल रहा 48 दिवसीय  दु:ख़हरण कल्याणमंदिर स्तोत्र विधान आज महायज्ञ के साथ सम्पन्न हुआ। इससे पहले प्रात: 6 बजे: श्री जी का अभिषेक एवम् शान्तिधारा, नित्य पूजन व विधान पूजन हुआ। उसके उपरांत पात्रों का बोली द्वारा चयन किया गया। यह जानकारी जैन समाज के प्रवक्ता अजय जैन ने दी। 

    अजय जैन ने आगे बताया कि श्री जी की रथयात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कवि नगर से निकलकर कवि नगर के ए ब्लॉक, बी ब्लॉक,सी ब्लॉक,एल ब्लॉक,ई ब्लॉक,होते हुए वापस कवि नगर जैन मंदिर पहुंची जिसमें 11 बग्घी, अनेकों बैंड बाजे,  ढोल ताशे  आदि शामिल थे साथ में सैकड़ो की संख्या में जैन समाज के धर्म प्रेमी बंधु चल रहे थे।  इस अवसर पर मुनि श्री 108 अनुकरण सागर जी महाराज ने कहा की तप आराधना आत्म साधना का प्रबल कारण है बिना तप और आराधना के जीव आत्म सिद्धि को सिद्ध नहीं करता जो भी भूत में सिद्ध हुए हैं,वर्तमान में पांच विदेहों में सीमंधरराज, तीर्थंकर भगवंत कोटि-कोटि मुनीश्वर सिद्ध हो रहे हैं, भविष्य में भी जो जीव आत्मा सिद्धि को प्राप्त होंगे वे सभी व्यवहार और निश्चय तप आराधना करके ही होंगे। बिना तपस्या के संवर और निर्जला जो मोक्ष मार्ग के लिए प्रयोजन भूत हैं वह संभव नहीं है परम जिन तीर्थंकर देव ने अपनी दिव्य देशना में उद्घाटित किया है कि तप करने से संवर और निर्जला दोनों ही होते हैं। जो कर्म क्षय के लिए तपा जाता है वही मोक्ष मार्ग में प्रयोजनभूत तप है। जिनकी संसार भ्रमण की भवावलियॉं अभी बहुत हैं उनकी बुद्धि विषय कषाय की ओर ही दौड़ती हैं।व्रत तब साधना करने की भावना उनके भावों में स्वप्न में भी नहीं आएगी।स्वयं की भावना नहीं आती सो तो ठीक है परंतु विचारे कर्मों में से इतनी अधिक मारे गए हैं चारित्र मोहनीय कर्म की प्रबलता के कारण यदि दूसरे तप धारण करना चाहे तो उन्हें भी रोकते हैं। जिनका संसार अल्प है वे तप एवं तपधारकों के प्रति आस्थावान होते हैं और जिनका संसार भ्रमण अभी बहुत है  वह तपधारकों के प्रति द्वेष बुद्धि रखेंगे, यह तो वस्तु की व्यवस्था है इसमें खिन्न होने की कोई आवश्यकता नहीं है। आत्म साधना पूर्ण स्वाधीन अवस्था है अन्य क्या विचार कर रहा है यह विचार भी साधक की साधना का विघातक है स्वात्म तपस्या में तल्लीन तपस्वी के अंदर जगत का कोई विकल्प विकार उत्पन्न नहीं कर पाता। पर की निंदा व प्रशंसा उनकी आत्म साधना में कोई स्थान नहीं रखती यही जीवन के कल्याण का रास्ता है।  इस अवसर पर जम्बू प्रसाद जैन, प्रदीप जैन उपहार,अजय जैन प्रवक्ता,सुनील जैन, धर्मेंद्र जैन,प्रदीप जैन,फकीरचंद जैन, ऋषभ जैन,सुभाष जैन,विवेक जैन,राहुल जैन अजय जैन विजय जैन,तुषार कान्त आयुष जैन सूरज जैन अंचल कुमार जैन अल्का जैन पंकज जैन शीतल जैन साधना जैन, सुमन जैन,रेखा जैन, स्नेहा जैन, मधु जैन, पूनम जैन, डीके जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।

बुधवार, 6 सितंबर 2023

लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा “शिक्षक दिवस” समारोह का मनाया गया


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। 5 सितम्बर 2023 को ज्ञान पीठ केन्द्र 1, स्वरूप पार्क जी0टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा “शिक्षक दिवस” समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य वक्ता संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव शिक्षाविद ने किया, समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने सर्वपल्ली ड़ा0 राधा कृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे स्मरण किया तथा सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामना दी, सभी उपस्थित साथियों ने ड़ा0 राधा कृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे स्मरण किया, तथा उनके द्वारा देश में शिक्षा के प्रसार-प्रचार में किये गये कार्यों की सराहना की, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया, आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने किया, संचालन विनोद त्रिपाठी ने किया किया।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद राम दुलार यादव ने कहा कि भारत के द्वितीय राष्ट्रपति ड़ा0 राधा कृष्णन विलक्षण प्रतिभा के धनी, भारत रत्न के सम्मान से अलंकृत हुए, वे दार्शनिक, सरल, सहज, सादगी की प्रतिमूर्ति विदेश में प्रोफेसर रहे। बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय के कुलपति रहे। वह लोकतान्त्रिक व्यवस्था के प्रबल पक्षधर रहे है, समानता, स्वतन्त्रता, न्याय, बंधुता को सर्वोपरि मानते थे, विविधता में एकता, धर्मनिरपेक्षता, व्यक्ति की गरिमा को भारत का प्राण मानते थे, उनका कहना था कि शिक्षा और भारतीय संस्कृति, सभ्यता से ही शोषण और अन्याय की व्यवस्था को समाप्त किया जा सकता है, आज भी इस मनीषी के विचार मानव जाति के विकास के लिए प्रासंगिक है, लेकिन वर्तमान में  झूठ, भ्रम, डर और नफरत का वातावरण बनाया जा रहा है, धर्म जहां नैतिक आचरण रहा है, वहाँ यह पाखण्ड, लूट और धंधा बन गया है, शिक्षा और चिकित्सा पर जी0डी0पी0 का 3% और 1.4% ही खर्च हो रहा है, आठवीं का 25% छात्र दूसरी की किताब नहीं पढ़ पा रहा है, असमानत, गरीब और अमीर की खाईं बढ़ती जा रही, महिलाओं के साथ अनाचार की घटनाएँ बढ़ती जा रही है, आज महिला पुलिस भी सुरक्षित नहीं है, इस शर्मनाक घटना से सरकारों को सबक लेना चाहिए, तभी हम सर्वपल्ली राधा कृष्णन के शिक्षा दिवस को मनाने के अधिकारी हो सकते है, आज विश्व की हम पाँचवीं अर्थव्यवस्था है ढिढोरा पीट रहे है, लेकिन यह नहीं बताया जा रहा है कि विश्व के 142 देशों से प्रति व्यक्ति आय में हम पीछे है, आज की सत्ता भूतकाल और भविष्य की 2047 की बात करती है, लेकिन आजादी के 75 साल बाद वर्तमान में हम कहाँ खड़े है, उसके बारे में जनता को अवगत कराने से डरती है, मणिपुर, नूंह की घटनाएँ सभ्य समाज के लिए कलंक है, मानव, मानव की भीड़ का शिकार हो रहा है, 21वीं सदी की शर्मनाक घटना है, सर्वपल्ली ड़ा0 राधा कृष्णन जी के सपनों का भारत बनाना है तो झूठ से सत्य का, अन्याय से न्याय, नफरत से सद्भाव, भाईचारा, प्रेम और सहयोग का मार्ग अपनाना होगा, तभी देश और विश्व में हमारा सम्मान होगा।  कार्यक्रम में शिक्षाविद राम दुलार यादव, समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, विक्की ठाकुर, अंशु ठाकुर, गुड्डू यादव, अखिलेश शुक्ल, राम करन जायसवाल, जग्मू यादव, प्रेमचंद पटेल, शीतल यादव, रेशमा, हरिकृष्ण, आदर्श मिश्र, नवीन कुमार आदि शामिल रहे।


                                                                                                               


                                                                                                             

                                                                                                          

न्यायालय के आदेश के 8 महीने बाद भी निजी स्कूलों ने नही लौटाई 15% फीस - सीमा त्यागी

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। प्रदेश के अभिभावको को कोरोना काल के समय में आर्थिक राहत देने के लिये निजी स्कूलों को शिक्षा सत्र 2020-21 की 15 प्रतिशत फीस वापसी का आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा 6 जनवरी 2023 को दिया गया आदेश के एक महीने बाद 16 फरवरी 2023 को उत्तर प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निजी स्कूलों से अभिभावको को 15 प्रतिशत फीस वापस कराने के आदेश जारी किये गये लेकिन आदेश को आये 8 महीने बीत जाने के बाद भी निजी स्कूलों द्वारा पेरेंट्स को 15 % फीस वापस नही लौटाई गई । अभिभावको को उम्मीद थी कि जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक और जिलाधिकारी कोर्ट और सरकार के आदेश का निजी स्कूलों से पालन करा 15 % फीस वापस कराएंगे लेकिन अधिकारियों द्वारा कागजो में दावा किया जा रहा है कि जिले के लगभग 180 स्कूलो ने फीस लोटा दी है जबकि ये दावे हवाहवाई है धरातल पर जिले के 10 स्कूलो ने भी 15 प्रतिशत फ़ीस वापस नही की है निजी स्कूलों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में 15% फीस वापसी के आदेश पर रोक लगाने के लिए प्रयास किये गए लेकिन सुप्रीम कोर्ट से भी निजी स्कूलों को कोई बड़ी राहत नही मिली सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2020-21 में जो विद्यार्थी स्कूल छोड़ चुके है केवल उनकी फीस रिफंड करने पर 6 हफ्ते का स्टे देकर मामूली राहत दी इस दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा निजी स्कूलों से 4 साल की बैलेंस शीट भी जमा करने के लिये निर्देश दिए गये सुप्रीम कोर्ट ने ये साफ कर दिया कि जो विद्यार्थी वर्तमान शिक्षा सत्र में स्कूल में शिक्षा ले रहे है उनकी 15% फीस वापस अथवा समायोजित करने पर किसी भी प्रकार की कोई रोक नही है अर्थात निजी स्कूलों को 15 प्रतिशत फीस वापस करनी ही होगी फीस वापसी के लिये प्रतिदिन अभिभावको की एप्लीकेशन गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के पास पहुँच रही है शिकायत कर्ताओं का कहना है कुछ स्कूल कह रहे है कि उनके पास कोई कोर्ट का आदेश नही आया है और कुछ का कहना है कि वो 15 % फीस वापसी पर कोर्ट से स्टे ले आये है शिक्षा अधिकारियों और जिल्स प्रशासन को अनेको प्राथर्ना पत्र पेरेंट्स द्वारा दिये जा चुके है आदेश को आये 8 महीने बीत जाने के बाद भी  अधिकारी इस विषय पर चुप्पी तोड़ने के लिए तैयार नही । लेकिन अभिभावको ने अभी भी 15 प्रतिशत फीस वापसी की उम्मीद नही छोड़ी है क्योकि उनको लगता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उनकी गुहार सुनेंगे और अपने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी कर 15 प्रतिशत फीस वापस करा आर्थिक राहत प्रदान करेंगे ।गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन हर हालत में अभिभावको की 15% फीस वापस करा कर ही चैन की सांस लेगी ।



शिविल डिफेंस ने स्कूली छात्राओं को एक एक अग्निशमन यंत्र एवं अन्य मुख्य जानकारी के बारे में डेमो कर बताया


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  6 सितंबर को उतर प्रदेश शासन के आदेशानुसार नागरिक सुरक्षा हिंडन गाजियाबाद द्वारा   प्रशिक्षण कार्यक्रम  नागरिक सुरक्षा गृह अग्नि शमन सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम का अभ्यास आयोजन शहीद विजय सिंह पथिक विद्या मंदिर कुटी भोपुरा में किया गया ।  प्रशिक्षण में अचानक आग लगने पर उस को काबू करने के फायर एस्टिंगशसर ,स्ट्रिपपंप व अन्य विधियों से आग पर काबू पाने के विभिन्न उपयोगी तरीके के बारे मे व फर्स्ट एड  डेमो कर बताया गया, व अनेकों आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के बारे में डेमो कर बताया गया।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम गाज़ियाबाद जिले के  उप नियंत्रक  अशोक गौतम  के निर्देशानुसार  सहायक उप नियंत्रक विमलेश वर्मा के द्वारा  ए के जैन डिवीजनल वार्डन , ए के ठाकुर डिप्टी डिवीजनल वार्डन के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में घटना नियंत्रण अधिकारी नितिश सिंह के देखरेख में आयोजन हुआ । प्रशिक्षण में सबसे प्रशंसनीय कार्य यह है कि इस प्रशिक्षण में स्कूली छात्राओं एवं शिक्षिका  ने भाग लिया ताकि वे परिस्थिति का सामना कर सकें व अन्य को भी जागरूक कर सकें इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनेकों वार्डन एवं स्वयंसेवकों  ने अपना अमूल्य सहयोग दिया । स्कूली छात्राओं को एक एक अग्निशमन यंत्र एवं अन्य मुख्य जानकारी के बारे में डेमो कर बताया ।    साथ ही साथ पेट्रोल की आग,गैस सिलेंडर कीआग बुझाने की डेमो कर  बताया गया ।उपरोक्त कार्यक्रम मेंसबसे प्रशंसनीय यह था किसभी डेमो स्कूली छात्राओं के द्वारा कराया गया । जिसमें  ए डी सी विमलेश वर्मा ,  ए के जैन डिवीजनल वार्डन , ए के ठाकुर डिप्टी डिवीजनल वार्डन, घटना नियंत्रण अधिकारी नितिश सिंह , विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव, सहायक प्रधानाचार्य  निना भटनागर , शिक्षिका कुमारी बृजेश, संगीता , विनय सिंह, किशोरी लाल , अरुण कुमार , जतिन व अन्य पदाधिकारी स्कूली बच्चे उपस्थित रहे

प्रदेश के लाखों तकनीकी छात्रों को सर्वोच्च न्यायालय से मिली राहत - डॉ.अतुल जैन, महासचिव यूपीटिफ

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। वर्ष 2013 में, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने पार्श्वनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट और अन्य बनाम अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और अन्य के मामले में तकनीकी शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थानों में शैक्षणिक सत्र में विभिन्न कार्यवाहियों हेतु समयसीमा निर्धारित की थी। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय (AKTU) ने उत्तर प्रदेश सरकार को  संबद्धता एवम अनुमोदन हेतु कागजात प्रेषित किए थे, लेकिन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा समय से संबद्धता प्रदान नहीं की गई और इस तरह सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई समय सीमा समाप्त हो गई। जिसके कारण सरकार के द्वारा कार्यवाही करने की अधिकारिकता ही समाप्त हो गई। वर्तमान सत्र2023-24 में उत्पन्न इस गंभीर स्तिथि को देखते हुए एकेटीयू ने समय विस्तार हेतु सर्वोच्च न्यायालय में आवेदन दाखिल किया। परंतु सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश दिनांक 21.08.2023 को AKTU के इस आवेदन को निरस्त कर दिया और समय विस्तार करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद लाखों छात्रों के भविष्य पर विचार करते हुए उत्तर प्रदेश के सभी पोषित संस्थाओं के संगठन टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन आफ उत्तर प्रदेश ने महासचिव डॉ.अतुल कुमार जैन के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक समय विस्तार हेतु एक आवेदन दायर कर तकनीकी संस्थानों के संबंध में संबद्धता प्रदान करने की अंतिम तिथि 15.09.2023 तक बढ़ाने और उसके बाद एक महीने के लिए काउंसलिंग की मांग की। उक्त आवेदन पर आज दिनांक 6.9.2023 को सुनवाई हुई और भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार की खंड पीठ ने टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश द्वारा दायर आवेदन पर समय विस्तार को अनुमति देते हुए तकनीकी संस्थानों को भी संबद्धता के आदेश के दिनांक से एक माह का समय काउंसलिंग हेतु प्रदान किया है। संबद्धता प्रदान करने की अंतिम तिथि 15.09.2023 नियत की गई है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के 2013 के फैसले द्वारा तय की गई काउंसलिंग की समय सीमा भी एक महीने बढ़ा दी गई है।तकनीकी संस्थानों के लिए श्री ए आर. नाडकर्णी और  अनूप त्रिवेदी वरिष्ठ अधिवक्ता ने पक्ष रखा। अटॉर्नी जनरल विश्वविद्यालय की ओर से उपस्थित हुए और सॉलिसिटर जनरल  तुषार मेहता केंद्र सरकार की ओर से उपस्थित हुए। इस तरह से भारतवर्ष की माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने आज के निर्णय से उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के भविष्य पर मंडरा रहे खतरे को टाल दिया है जिससे सभी संस्थाओं में और छात्रों और अभिभावकों में खुशी और राहत की लहर है।

निंजा ब्रादर्स ने स्पेशल इलेविन को 98 रन से हराया

 

                     मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादःगिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर निंजा ब्रादर्स व स्पेशल इलेविन के बीच खेले गए मैच में निंजा बादर्स विजयी रहा। टीम ने स्पेशल इलेविन को 98 रन से हराया। मैच में टॉस हारने के बाद निंजा ब्रादर्स ने पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 का मजबूत स्कोर बनाया। कप्तान नमित अग्रवाल ने सबसे अधिक 38 रन बनाए। अभि ने 25 रन का योगदान दिया। नीरज कुमार व अभिषेक ने 2-2 विकेट लिए। 173 रन के लक्ष्य का पीा करते हुए स्पेशल इलेविन 13.5 ओवर में मात्र 74 रन पर ही आउट हो गई। अभिषेक ने नाबाद 22 रन बनाए। हसन ने 19 रन का योगदान दिया। आशुतोष तिवारी ने 4 व सौरभ पटेल ने 2 विकेट लिए। आशुतोष तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मंगलवार, 5 सितंबर 2023

पूर्व पार्षद मनोज गोयल एवं भाजपा नेता सौरभ जयसवाल को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। 5 सितंबर को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर लोधी रोड दिल्ली स्थित सोक्रेट्स सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गाजियाबाद निवासी भाजपा नेता सौरभ जयसवाल मंत्री प्रतिनिधि एवं समाजसेवी पूर्व पार्षद मनोज गोयल को समाज सेवा के क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया कार्यक्रम में भारत के अलावा विदेश से आए हुए प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया जिसमें ईरान इराक पोलैंड अमेरिका दुबई मस्कट न्यू यॉर्क सिंगापुर से आए हुए लोगों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की एवं डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी ग्रहण की।कार्यक्रम में सौरभ जायसवाल व मनोज गोयल को समाज सेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में विशेष कार्य किए जाने  एवं कोरोना काल के समय की गई मानव सेवा के लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम में आईएएस पीसीएस आईआरएस अधिकारी एवं पॉलीटिकल क्षेत्र के गण मान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे

जन्माष्टमी पर्व पर वृंदावन के कारीगर के इस्कॉन के मंदिर को सजाएंगे,मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रहेगा

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादःइस्कॉन का राजनगर स्थित श्री श्री राधा मदन मोहन मंदिर जन्माष्टमी पर्व पर फूल बंगले के रूप में जगमाएगा। मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए इस बार एक लाख से अधिक कृष्ण भक्तों के आने की उम्मीद है। इसी के चलते इस बार सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंदिर के अध्यक्ष आदिकर्ता दास ने बताया कि मंदिर को फूल बंगला के रूप में सजाने के लिए वृंदावन से कारीगर आ चुके हैं। वृंदावन के कारीगर ही भगवान के भव्य श्रृंगार के लिए उनकी पौशाक बनाएंगे। मंदिर ही नहीं आसपास का क्षेत्र भी देश.विदेशी फूलों व रंग.बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। मंदिर में इस बार सुरक्षा के विशेष प्रबंध रहेंगे। हर प्रवेश गेट पर पुलिस के साथ गार्ड व बाउंसर की तैनाती होगी। महिला पुलिसकर्मी महिला गार्ड व महिला बाउंसर भी तैनात रहेंगे ताकि भक्तों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। मंदिर के सेवादार भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगे। मंदिर प्रबंधक सुरेश्वर दास ने बताया कि गुरूवार 7 सितंबर को सुबह कृष्ण का आयोजन होगा और भगवान का महाअभिषेक किया जाएगा। भगवान को 1008 भोग लगाया जाएगा। इस्कॉन के जोनल सुंदर गोपाल दास व संजीव गुप्ता ने बताया कि मंदिर में गुरूवार 7 सितंबर को दिन भर भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे। रॉक बैंड हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत करेगा। धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला प्रातः 4.30 बजे मंगला आरती से होगा। प्रातः 7.45 पर भगवान का पहला श्रृंगार दर्शन होगा। उसके बाद पूरा दिन भगवान के दर्शन किए जा सकेंगे। रात्रि 11 बजे भगवान का विशेष महाभिषेक होगा। भगवान के अवतार लेने पर आरती होगी और  प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

मेवाड़ में रजत जयंती महोत्सव पर डेढ़ दर्जन से अधिक मेधावी पुरातन विद्यार्थी सम्मानित,सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सुरमई हुई शाम

 

                   मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के पांच दिवसीय रजत जयंती महोत्सव का आयोजन जारी है। चौथे दिन की शाम को मेवाड़ के डेढ़ दर्जन मेधावी पुरातन विद्यार्थियों को शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम से शाम सुरमई हो गई। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं एकात्म मानव दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि मेवाड़ के बच्चों ने समाज में अपना एक विशेष स्थान बनाया है।

 विद्या का निकष विनय है। हम इसके सम्पर्क में रहें। हमारे भीतर प्रभुता की नहीं विनय की पात्रता होनी चाहिए। प्रबंधन और फैकल्टी में एकात्मकता होनी जरूरी है। जहां एकात्मकता होगी, वहीं गुरुकुल होगा। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि हमारी कमाई हमारे बच्चे हैं। मेवाड़ में पढ़ने वाला हर बच्चा उनके परिवार का हिस्सा है। किसी गरीब को न सताना और किसी कमजोर की मदद करना, मेवाड़ का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भारत के पास जो 75 करोड़ नौजवानों की ताकत है इसे सही दिशा देना आवश्यक है। इंस्टीट्यूशंस के महासचिव सीए अशोक कुमार सिंहल ने कहा कि हम कठिन परिश्रम करें। जहां जॉब करें, उसे भगवान की गद्दी मानें और अपना सौ प्रतिशत दें। सेवा कार्यों से जुडेइस मौके पर एकल एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किये गये। मेवाड़ पर बनी एक विशेष डाक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। आदीश अग्रवाल, नवीन शाह, समेत नवनीत सोनी, जीके ढल, वाईके सिंह, सौरभ भूषण, मोहसिन खान, विशाल कोहली, सौरभ लूथरा, रवीन अब्बास, शिखर जौहरी, सिद्धार्थ शंकर तिवारी, डॉ. आशीष मित्तल, समीर श्रीवास्तव, गौरव, लक्ष्मी चौहान आदि मेधावी पुरातन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया और अपनी शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मेवाड़ परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। संचालन अमित पाराशर ने किया।

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

 

    मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःप्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विािनन प्रकार के खेलों का आयोजन भी किया गया। समारोह में सबसे पहले पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने कहा कि षिक्षक वह निधि है जिसका कभी भी मूल्य निर्धारित नहीं किया जा सकता। एक आम इ्रंसान को खास बनाने तक व एक सभ्य समाज के निर्माता के रूप में षिक्षक के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।  पिक द बैण्ड विद टूथपिक, सब्जैक्ट बाउल आकर्षण के केंद्र रहे। शिक्षकों ने गायन, नृत्य, कविता वाचन आदि से भी अपनी प्रतिभा दिखाई।

गुरू का स्थान भगवान से भी ऊंचा हैः पंडित विष्णु दत्त सरस

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादः मोहननगर स्थित मॉडन कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में मंगलवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह में कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस मुख्य वक्ता के रूप में पधारे। समारोह में मुख्य वक्ता कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि हमारे देश में गुरू का दर्जा भगवान से ऊंचा माना गया है। संत कबीरदास ने भी कहा है कि गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागू पाय बलिहारी गुरु आपने, गोविन्द दियो बताय। उन्हांेंने इस दोहे के माध्यम से गुरु की महिमा का वर्णन किया है। वे कहते हैं कि जीवन में कभी ऐसी परिस्थिति आ जाये कि जब गुरु और गोविन्द यानि ईश्वर एक साथ खड़े मिलें तो सबसे पहले गुरू को ही प्रणाम करना चाहिए क्योंकि गुरु ने ही गोविन्द से हमारा परिचय कराया है। अतः  गुरु का स्थान गोविन्द से भी ऊँचा है। पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि भारत के पहले उपराष्ट्रपति व दूसरे राष्ट्रपति डॉण् सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों व देशवासियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिये। कॉलेज के सचिव विनीत गोयल व प्रिंसिपल डॉ निशा सिंह ने पंडित विष्णु दत्त सरस का स्वागत किया।

सोमवार, 4 सितंबर 2023

6 सितंबर की रात्रि भगवान के बाल स्वरूप का अभिषेक करने से अनंत फल की प्राप्ति होगीः पंडित विष्णु दत्त सरस

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

6 सितंबर की रात्रि को वहीं योग बन रहे हैं, जो भगवान कृष्ण के प्राकटय के समय बने थे

गाजियाबादःकथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वहीं पंचायोग बन रहे हैं, जो 5249 वर्ष पहले भगवान कृष्ण के प्राकटय के अवसर पर बने थे। ऐसे में सभी लोगों को इस पंचायोग का फायदा उठाना चाहिए और भगवान का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें अनंत फल की प्राप्ति होगी। पंडित विष्णु दत्त सरस ने बताया कि 6 सितंबर  को योगांें का ऐसा शुभ संयोग बन रहा है कि जो हर कष्ट को दूर करने वाला है। 6 सितंबर की रात्रि 11 बजे वार यानि दिन बुधवार होगा। तिथि अष्टमी होगी। रोहिणी नक्षत्र होगा, योग हर्षण व करण कउल्लभ भी होगा। भगवान कृष्ण का जब प्राकटय हुआ था, उस समय भी ये ही पंचांग था यानि ये पांचों योग थे। इन पांच योग के मिलन को जयंती योग भी कहा जाता है। यह जयंती योग 6 सितंबर की रात्रि 11 बजे से रात्रि 1 बजे के मध्य रहेगा। अतः सभी शैव, शाक्त, स्मार्त व वैष्णव को इस शुभ संयोग का जो कई दशकों के बाद बन रहा है फायदा उठाना चाहिए और भगवान कृष्ण के बालरूप का पंचामृत से अभिषेक कर नई पौशाक पहनानी चाहिए और उनकी आरती करनी चाहिए। इससे हमें वहीं फल प्राप्त होगा जो भगवान कृष्ण के प्राकटय के समय प्राप्त हुआ था। जन्माष्टमी पर्व का उत्सव भले ही 7 सितंबर को ही मनाएं और व्रत भी उसी दिन रखें, मगर 6 सितंबर की रात्रि 11 बजे से 1 बजे के मध्य भगवान का पंचामृत से अभिषेक कर अनंत फल की प्राप्ति करें।

रविवार, 3 सितंबर 2023

मेवाड़ में रजत जयंती महोत्सव की 5 सितम्बर तक रहेगी धूम,आकर्षक रंगारंग कार्यक्रमों और नाटकों ने सबका मन मोहा,प्रबंधकों ने मेवाड़ इंस्टीट्यूशन्स की 25 सालों की यात्रा की जानकारी दी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का रजत जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आकर्षक प्रेजेन्टेशन्स, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पूर्व शिक्षकों एवं पुरातन विद्यार्थियों के सम्मेलन, रंगारंग कार्यक्रमों और नाटकों के मंचन ने सबका दिल जीत लिया। प्रबंधन ने भी अपने उद्बोधन में अपने इंस्टीट्यूशंस के  25 वर्षों की यात्रा में आये आरोह-अवरोह की जानकारी दी। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने नई शिक्षा नीति-2020 के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि मेवाड़ परिवार में जो एक बार शामिल हो गया उसे वह कभी नहीं भूलते। अब समय आ गया है कि मेवाड़ियन अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन कर दुनिया को तालियां बजाने पर मजबूर कर दें। उन्होंने कहा कि भारत के पास जो 75 करोड़ नौजवानों की ताकत है, उसे चैनलाइज करने की आवश्यकता है। इससे देश को सही दिशा मिलेगी और हम फिर से विश्वगुरु बनेंगे। इंस्टीट्यूशंस के महासचिव सीए अशोक कुमार सिंहल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं। हम शिक्षक हैं इसपर गर्व होना चाहिए। शिक्षक के पढ़ाये हुए बच्चे देश के महानायक बनते हैं। चंद्रयान-3 में जुटे 790 वैज्ञानिक भी उनके शिक्षकों की ही देन हैं।देश के प्रधानमंत्री भी उनके शिक्षक ने ही गढ़े हैं। इसलिए शिक्षक अपने आपको सबसे बड़ा समझें। स्वयं को महत्वपूर्ण मानें और देश के कर्णधारों में देशभक्ति की भावना का संचार करें। ताकि नौजवानों में देश एवं समाज के प्रति सेवाभाव जागे। इस मौके पर नृत्य, एकल गायन, नाटक आदि के मंचन किये गये। मेवाड़ पर बनी एक विशेष डाक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने भी इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि रजत जयंती महोत्सव 5 सितम्बर तक चलेगा। चार सितम्बर की शाम देश के नामी-गिरामी लोग शामिल होंगे। 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। इसमें संस्थान में 10 साल पूरे कर चुके लोगों, बाहरी स्कूल के प्रिंसिपल और संस्थान के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा।

जन्माष्टमी पर्व पर 30 वर्ष बाद बन रहे संयोग रहेंगे शुभः आचार्य दीपक तेजस्वी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःआचार्य दीपक तेजस्वी ने कहा कि इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी ग्रह नक्षत्रों का विशिष्ट संयोग बन रहा है। यह संयोग 30 वर्ष बाद बनेगा जिससे इस बार की जन्माष्टमी और भी शुभ होगी तथा विशेष फल देने वाली होगी। आचार्स दीपक तेजस्वी ने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म

भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र  रात के 12 बजे हुआ था। इस बार 6 सितंबर को बुधवार का दिन भी है और अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र भी होगा। यानि भगवान कृष्ण के जन्म के समय जो संयोग थे, वे ही इस बार 6 सितंबर को बन रहे हैं। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 6 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी और 07 सितंबर को दोपहर 04 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। दोपहर 02.40 बजे से रोहिणी नक्षत्र शुरू हो जाएगा। ऐसे संयोग में भगवान की पूजा-अर्चना, अभिषेक आदि करना बहुत ही शुभ रहेगा। भगवान की कृपा से सभी रूकावट दूर होंगी और बिगडे काम भी बनेंगे।

शनिवार, 2 सितंबर 2023

समस्याओं को लेकर गरजे किसान , सम्पूर्ण समाधान में,डीएम को सौपा ज्ञापन

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

किसानो की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करें अधिकारी:बिजेंद्र सिंह

गाजियाबाद/लोनी। भाकियू के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष पवन चौधरी,ललित पंघाल,मनबीर प्रधान,छोटे चौधरी,ममता चौधरी के नेतृत्व में लोनी तहसील में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। लोनी क्षेत्र के किसानों समस्याओं पर बैठक में गंभीरता से चर्चा की गई । और भाकियू पदाधिकारियों ने  कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार करे।और किसानों के साथ सही व्यवहार करे। इसी दौरान दर्जनों लोगो को भाकियू संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत हुआ।उसके बाद भाकियू ने क्षेत्र के किसानों की नो सूत्रीय समस्याओं को लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम राकेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौपा गया।जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ,जिला उपाध्यक्ष मनबीर प्रधान और लोनी तहसील अध्यक्ष चेतन त्यागी ने बताया कि ज्ञापन  के जरिए बिजली की समस्या,आवरा पशुओं से किसानों की फसलों का बचाव, बाढ़  से तबाह हुई फसलों का मुआवजा दें,भूमि अधिग्रहण प्रकरण सुलझाया जाए,बन्थला लोनी मार्ग के दोनों तरफ पीडब्लूडी द्वारा पानी निकासी के लिए नाला निर्माण, बिजली विभाग द्वारा किसानो का उत्पीड़न अवेध उघाई व एफ आई आर और बिजली काटोती बंद हो, किसानो को किसान सम्मान निधि नहीं मिल रही है  और अन्य बाकी किसानो के नाम जुड़वाया जाए,नगर पालिका द्वारा बन्थला गाँव में साफ सफाई व कूड़ा हटाने की समस्या का निस्तारण हो, बन्थला गाँव के कई किसानो के कुर्रे के मुकदमे का कोई समाधान नहीं हुआ, बन्यला गाँव मे सरकारी नलो का रिबोर व ठीक कराए,बन्यला गाँव मे मच्छरो की दवाई का छिडकाव कराएं, बन्याला गांव के सरकारी स्कूल में बच्चे ज्यादा और टीचर कम  आदि मांग रखी गई है।

*भाकियू की पंचायत में यह रहे मौजूद* 

भाकियू की मासिक बैठक में मनबीर प्रधान,संजीव जंगाला,जवाहरलाल मास्टर जी,रविंद्र कुमार,सूरजभान,डॉ रामवीर,चंद्र सिंह,सुरेंद्र सिंह,जयपाल सिंह,नरेश चौधरी,चेतन त्यागी,युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी, कोषाध्यक्ष पावन चौधरी (दुहाई), ब्रह्मपाल चौधरी,सतेंद्र तेवतिया,मोजी राम,महेंद्र सिंह,ललित पंघाल,वीरेंद्र सिंह त्यागी,राहुल चौधरी,राजाराम चौधरी,विकास चौधरी,हरेंद्र सिंह,निरंजन सिंह,कांवरपाल,रामकुमार,रविंद्र कुमार,अंकित चौधरी,रामावतार त्यागी,वेदपाल मुखिया,बच्चू सिंह,कल्लू बुदाना, युवा जिला उपाध्यक्ष युवा मुस्तफा चौधरी (भोजपुर),सोविंद्र ,राजू अमराला ,अभिषेक चौधरी, जिला अध्यक्ष ममता चौधरी जिला उपाध्यक्ष रेखा चौधरी,तहसील अध्यक्ष,रेणु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष बीरमती,ब्लॉक अध्यक्ष गीता चौधरी आदि मौजूद रही।

भव्य और ऐतिहासिक होगा प्रसिद्ध जैन संत ऐलक श्री 105 विज्ञानसागर जी महाराज का 51 वां अवतरण दिवस


               विवेक जैन. सत्ता बन्धु

दिल्ली। जैन समाज के प्रसिद्ध जैन संतों में शुमार ऐल्लक श्री 105 विज्ञानसागर जी महाराज का 51 वॉं अवतरण दिवस समारोह 7 सितम्बर को ओसवाल भवन, बी ब्लॉक, विवेक विहार फेज टू में आयोजित किया जायेगा। अवतरण दिवस समारोह मुनि श्री सहजानंद, युगल मुनि श्री शिवानंद व प्रशमानंद, मुनि श्री प्रतिज्ञानन्द व आर्यिका श्री पदमनंदिनी जी के पावन सानिध्य में मनाया जायेगा। समारोह का आयोजन करने वाली संस्था आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला समिति गाजियाबाद के मनीष जैन पटवारी, राकेश जैन भोगल, प्रवीण जैन, संजय कुमार जैन, रजनेश जैन, अभय जैन, प्रवीण जैन, नरेश जैन पहाड़िया, मन्नू जैन, योगेश जैन, अंकित जैन, विनोद जैन, प्रवीण जैन, संदीप जैन, अरूण जैन, अनुज जैन, विकास जैन, संजय जैन भंडारी आदि ने अवतरण दिवस समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। अतिशय क्षेत्र जय शान्तिसागर निकेतन परिवार और सकल दिगम्बर जैन समाज विश्वास नगर दिल्ली विभिन्न माध्यमों से महाराज श्री के अवतरण दिवस में श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुॅंचने व महाराज श्री की खुशियों को महाराज श्री के साथ साझा करने के लिए निवेदन कर रही है। अतिशय क्षेत्र जय शान्ति सागर निकेतन कार्यकारिणी कमेटी मंड़ौला के प्रवीण जैन, मुकेश जैन, संजय कुमार जैन, अरविन्द जैन, राजीव कुमार जैन, कुलदीप जैन, कमल जैन, संदीप जैन, राजेन्द्र कुमार जैन, अनिल जैन सीए, नरेश जैन, प्रवीण जैन, देवेन्द्र जैन, विनोद जैन, प्रदीप जैन, प्रिंस जैन, राजेश जैन, अंकुश जैन, रजनेश जैन, प्रवीण जैन, अंकित जैन, अशोक जैन, शंकर नगर, योगेश जैन, मोतीलाल जैन, अनिल जैन, मन्नू जैन, सुभाष जैन, नरेन्द्र जैन आदि ने ऐल्लक श्री 105 विज्ञानसागर जी महाराज के 51 वें अवतरण दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्रद्धालुओं से दिल्ली पहुॅंचने का आहवान कर रहे है। समारोह के सफल आयोजन के लिए मुख्य सहयोगियों में संकल्प सेवा समिति छोटा बाजार एवं जिनाभिषेक परिवार मंडौला, सुमत प्रसाद जैन, सुभाष जैन, प्रदीप जैन, नरेश चन्द जैन, दीपक जैन आदि शामिल है।

WRI और आर्यन ग्रुप संस्था ने दिल्ली एन सी आर की सामाजिक संस्थाओं को जोड़ा

 

                गौरव गुप्ता सत्ता बन्धु

दिल्ली एन सी आर। 31 अगस्त को वर्ड्स रिदम इमेजेस और आर्यन ग्रुप संस्थान ने एक गोष्ठी का आयोजन किया जिसका शीर्षक रहा "सामाजिक बदलाव के लिए कहानी कहने का महत्व"  इस कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं ने प्रतिभाग किया जिसमे सभी ने अपनी संस्थाओं में चलाए जा रहे सामाजिक कार्यक्रमों को सांझा किया। 

जैसा की हम जानते हैं की दिल्ली कई गैर सरकारी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का घर है जो शिक्षा और गरीबी उन्मूलन से लेकर पर्यावरण संरक्षण और कमजोर और हाशिए पर रहने वाले समूहों के सशक्तिकरण तक विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं।  यह आयोजन सामाजिक परिवर्तन के लिए कहानी कहने के विषय पर विचारों के आदान-प्रदान के लिए कुछ ऐसे प्रमुख संगठनों को एक साथ लाया। विचारोत्तेजक चर्चाओं में विभिन्न तरीकों पर चर्चा की गई, जिसमें हम सभी मानवीय कहानियों और साझा अनुभवों की शक्ति का लाभ उठाकर सामाजिक परिवर्तन में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं।  शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक कलाकार इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने अपने द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर अधिक ध्यान आकर्षित करने के लिए अपने कार्य क्षेत्र से मानव-रुचि की कहानियों को कैसे कैप्चर और साझा किया है, इसकी जानकारी साझा की।

यह कार्यक्रम डिजिटल स्टोरी टेलर्स फॉर सोशल चेंज (DISSC) प्रोजेक्ट मोबाइल -वीडियो आधारित कहानी कहने का मॉडल चला रहा है। इंडिया हैबिटैट सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में ऐसे बुद्धिजीवों का जमावड़ा हुआ, जो सामाजिक बदलाव लाने के लिए कहानी कहने की क्षमता तलाश रहे हैं।  प्रतिभागियों ने प्रभावशाली कहानी कहने में योगदान देने वाले प्रमुख तत्वों पर अंतर्दृष्टि साझा की।  इंटरैक्टिव चर्चा उन अवसरों, चुनौतियों, नवाचारों और सहयोग पर केंद्रित थी जिनकी सामाजिक परिवर्तन के लिए एक उपकरण के रूप में कहानी कहने के लिए आवश्यकता होती है। इस कार्यक्रम में अदिति अरोड़ा (गर्ल अप), सोनल कपूर (प्रोत्साहन इंडिया फाउंडेशन), अरशमिन बावेजा (क्विक्सांड डिज़ाइन स्टूडियो), वैष्णवी गणेशन (वि-शेष),ओशिन धवन (कॉममुटिनी द यूथ कलेक्टिव), नेहल राज प्रधान (प्रवाह), पायल खुराना और निर्मला नायर (कबूम सोशल इम्पैक्ट), और सैमुअल पौमई और श्रुति निखार (सीड्स टेक्निकल सर्विसेज), और नथानिएल दखार (म्यू गामा कंसल्टेंट्स) आदि संस्थाओं के प्रमुख उपस्थित रहे। फिल्म निर्माता और WRI के संस्थापक अजय गोविंद ने कहा, “फिल्में हमेशा से हमारे देश में सामाजिक परिवर्तन का एक सशक्त माध्यम रही हैं।  अब स्मार्ट फोन और सही कौशल के साथ बहुत से लोग वीडियो का उपयोग अपनी कहानियों को इस तरह से बताने के तरीके के रूप में कर सकते हैं जो प्रभावशाली हो और उनके जीवन को बेहतरी के लिए बदल दे।''DISSC प्रोजेक्ट की निदेशक रेम्या ससींद्रन ने साझा किया कि “हम जानते हैं कि कहानियां, जब प्रभावशाली तरीके से बताई जाती हैं, तो लंबे समय तक हमारे साथ रहती हैं।  हमारे आसपास हर समय शक्तिशाली कहानियाँ घटित होती रहती हैं।  अगर इन कहानियों को इकट्ठा करके एकत्रित किया जाए और सही समय पर और सही तरीके से सही लोगों तक पहुंचाया जाए, तो बहुत सारा सकारात्मक सामाजिक बदलाव आ सकता है।'

आर्यन ग्रुप के संस्थापक, फ़ैज़ी अलीम खान ने कहा, “हमारे संघर्षों और कठिनाइयों के बारे में कहानियाँ साझा करना किसी और को कठिन मुद्दों को समझाने का एक शानदार तरीका है।  कहानी सुनाना हमें एक-दूसरे के करीब लाता है क्योंकि एक ही समाज में रहने वाले लोगों के रूप में हम सभी के पास बहुत सारे अनुभव साझा होते हैं।  ये कहानियाँ हमें एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने और बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने में मदद कर सकती हैं।''

शुक्रवार, 1 सितंबर 2023

गणेश मंदिर में श्री गायत्री जयंती व संस्कृत दिवस धूमधाम से मना पंडित विष्णु दत्त मिश्र सरस के सान्निधय में दशविधि स्नान, तर्पण व सप्तॠषियों.जनेऊ का पूजन-हवन हुआ

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःपटेलनगर स्थित गणेश मंदिर में श्री गायत्री जयंती व संस्कृत दिवस मनाया गया। समारोह में बडी संख्या में बाहमणों ने भाग लिया। कथा व्यास  पंडित विष्णु दत्त मिश्र, सरस ने बताया कि श्रावणी मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाली श्री गायत्री जयंती व संस्कृत दिवस ब्राह्मणों का प्रमुख पर्व है, जो प्राचीन समय से ही मनाया जाता रहा है, मगर आज इस पर्व कं बारे में बहुत से लोगों को मालूम ही नहीं है। गणेश मंदिर में श्री गायत्री जयंती व संस्कृत दिवस पर  दशविधि स्नान, तर्पण व सप्तॠषियों.जनेऊ का पूजन-हवन किया गया। पंडित विष्णु दत्त मिश्र, सरस ने बताया कि ने बताया कि यह आदि काल से चली आ रही विधि है। इस पूजा को करके ब्राह्मण अपने यजमान को रक्षा बांधते थे। उसके बाद ही बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती थीं। आज हम अपनी इस गौरवमयी विधि-परंपरा को भूलते जा रहे हैं। लोगों को इस पर्व के बारे में पता चले, इसी उददेश्य से गणेश मंदिर में यह पर्व मनाया गया जिसमें पंडित प्रदीप पांडेय, श्याम किशोर, रामकृष्ण मिश्र, आचार्य अवधेश प्रणव शास्त्री, कन्हैया दूबे, सम्भव, सतीश, संतोष आदि शामिल हुए।

सहकार से समृद्धि' के सपने को साकार करने हेतु प्रदेश सरकार कटिबद्ध है----वी के सिंह

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। शुक्रवार को गाजियाबाद के  सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री डॉ. विजय कुमार सिंह  गाजियाबाद के कलेक्ट्रेट परिसर में रानी दुर्गावती सभागार में आयोजित 'सहकार से समृद्धि' कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम के माध्यम से बैंक से समृद्ध बहुउद्देश्य प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों में 1 सितंबर 2023 से 30 सितंबर 2023 तक महा सदस्यता अभियान का शुभारंभ सांसद  के कर कमलों से किया गया।

 सहकारिता पर आधारित ग्रामीण अर्थव्वयस्था के विकास मॉडल को अपनाकर प्रदेश में  मुख्यमंत्री  के 'सहकार से समृद्धि' के सपने को साकार करने हेतु प्रदेश सरकार कटिबद्ध है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' के संकल्प को पूर्ण करने में सहकारिता आंदोलन की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर में उत्तर प्रदेश को 1ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में सहकारिता का योगदान है।

इसी वजह से आज इस महाअभियान को शुरू किया गया ताकि 'सहकार से समृद्धि' के सपने को सच किया जा सके। इस कार्यक्रम में मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी , मोदीनगर विधायक मंजु सिवाच , लोनी विधायक नंदकिशोर , सहकारी समिति के चेयरमैन कृष्णवीर सिंह , गाजियाबाद के जिलाधिकारी  राकेश सिंह व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।