गुरुवार, 14 सितंबर 2023

सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में समारोह पूर्वक मनाया गया हिंदी दिवस, हिंद को बचाना है तो हिंदी को बचाना होगा : डॉ. माला कपूर

 

                मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल की नेहरू नगर व कवि नगर शाखा के छात्रों ने मनोहारी प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर दोहे, नारे, पोस्टर व चौपाई के अलावा नृत्य नाटिका के जरिए बच्चों ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि हिंदी भाषा राष्ट्रीय एकता व सद्भावना की डोर को निरंतर मजबूत करती है। स्कूल की निदेशक व प्रधानाचार्या डॉ. माला कपूर ने कहा कि विश्व में हिंदी के निरंतर लोकप्रिय होते जाने का प्रमाण हाल ही में जी-20 सम्मेलन में हिस्सेदारी करने आए विदेशी मेहमानों में से कई ने हिंदी बोल कर दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा हमारी संस्कृतिक पहचान है। इसके वैज्ञानिक स्वरूप ने ही हिन्दी को समृद्ध बनाया है। विश्व के कई विश्व विद्यालयों में हिंदी पढाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हिंद को बचाना है तो हिंदी को बचाना होगा। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. उर्वशी अग्रवाल 'उर्वी' ने विभिन्न प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले बच्चों के नाम पर हाथोंहाथ दोहे गढ़ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रधान अध्यापिका उमा नवानी, सोनिया सेहरा, एकता कोहली, मंजु कौशिक, मीनाक्षी शर्मा, हिमांशी त्यागी सहित समस्त स्टाफ ने हिंदी को बढ़ावा देने की शपथ ग्रहण की।

कुत्तों के आतंक को लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ता विष्णु कुमार गुप्ता एडवोकेट ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में याचिका दायर की

 

           

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद-पालतू एवं निराश्रित कुत्तों द्वारा बच्चों पर हमला करने की घटनाओं को लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ता विष्णु कुमार गुप्ता एडवोकेट ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरमैन को एक याचिका प्रेषित की गई है, जिसमें बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल एक प्रभावी नीति बनाने के लिए जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को आदेशित किये जाने की प्रार्थना की गई है  । एडवोकेट गुप्ता ने बताया कि पूर्व में दिनांक 15-9-22 को भी उनके द्वारा राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग में कुत्तों द्वारा बच्चों को काटे जाने की घटनाओं को लेकर बच्चों का बाल जीवन छिन जाने एवं बच्चों व उनके परिजनों में दहशत भरा माहौल होने को लेकर सुझाव देते हुए प्रभावी नीति बनाए जाने की प्रार्थना की थी , जिस पर आयोग द्वारा जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व नगर आयुक्त,गाजियाबाद  को दिनांक 26- 9-2022 को नोटिस जारी करते हुए चार बिंदुओं_ अभिभावकों द्वारा थाने पर दर्ज कराए गए मामलों में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई,  पीड़ित बच्चों के इलाज की व्यवस्था व आवश्यक वित्तीय सहायता के संबंध में की गई कार्रवाई, प्रकरण में संबंधित सुझावों को पारित करते हुए उनकी रिपोर्ट एवं अब तक की कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट 20 दिनों में भेजे जाने के लिए आदेशित किया गया था, जिसके संबंध में कोई रिपोर्ट भेजा जाना उनकी जानकारी में नहीं आया है जिसके लिए माननीय आयोग से कार्रवाई करने की भी प्रार्थना की गई है । एडवोकेट गुप्ता का कहना है कि कुत्तों द्वारा सबसे ज्यादा अपने दांतों से ही मानव जीवन को नुकसान पहुंचाया जाता है, ऐसे में मानव जीवन को देखते हुए कुत्ता मालिक को अपने पालतू कुत्तों को बाहर निकालने पर उसके मुंह पर मजल कवर/जालीदार मास्क लगाकर गले में पट्टा डालकर हाथ में मजबूत पड़कर रखनी चाहिए, जिससे मानव जीवन सुरक्षित रह सके तथा कुत्तों द्वारा काटने का दर्द वास्तव में पीड़ित बच्चा अथवा व्यक्ति और उसके परिवारीजन ही जान सकते हैं, हाल ही में कुत्ते द्वारा काटे जाने से एक बच्चे की बहुत ही दर्दनाक मृत्यु हो चुकी है । नगर निगम द्वारा निराश्रित कुत्तों का वधियाकरण करने और उनको शेल्टर होम में रखने की कार्रवाई की जानी चाहिए तथा सभी जोनों में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाए जाने चाहिए ।

शिवराज सिंह चौहान की सरकार में गरीब, गरीबी रेखा से ऊपर उठकर मजबूत और सशक्त बन रहा है-- वी के सिंह


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के  सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह राजस्थान से मध्यप्रदेश पहुंचे। संगठन सेवा और जन सेवा में प्रति केन्द्रीय मंत्री  वीके सिंह  ने इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इंदौर विधानसभा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से  वीके सिंह  ने सभी पत्रकारों को माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की सरकार के वह महत्वपूर्ण पहलू बताएं, जिनकी वजह से आज गरीब, गरीबी रेखा से ऊपर उठकर मजबूत और सशक्त बन रहा है।  मंत्री  वीके सिंह  ने बताया कि 2014 के बाद से देश में लगभग 25% लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं, जिसकी वजह से वह अपना जीवन खुशहाली और समृद्धि व्यापन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु चलाई गई अनेकों ऐसे महत्वपूर्ण योजनाएं हैं जो गरीब के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। चुनाव नजदीक है और मध्यप्रदेश फिर से कमल खिलाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से भाजपा मध्यप्रदेश की जनता का आशीर्वाद पा रही है। मुझे निश्चित रूप से यह कहने में तनिक भी संकोच नहीं है कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  के नेतृत्व में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।


मुनि श्री अनुकरण सागर जी महाराज के 16 कारण उपवास का 14 दिन


  

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु  

 गाजियाबाद।श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कवि नगर में चातुर्मास कर रहे मुनि श्री 108 अनुकरण सागर जी महाराज 16 कारण व्रत धारण किए हुए हैं जो कि 32 दिन तक चलेंगे। आज व्रत का 14 दिन है ।

मुनि श्री ने बताया कि 16 कारण भावना को भाने से तीर्थंकर प्रकृति का बंध होता है जिसको उन्होंने धारण किया है। इस व्रत को धारण करने से भव का शीघ्र नाश होता है स्व से पर कर्मों का पृथकीकरण ही भव नाश संज्ञा को प्राप्त होता है। नाश का अर्थ किसी वस्तु को अवस्तु कर देना नहीं है।लोक में कोई भी द्रव्य नाश को प्राप्त नहीं होता जो होता है, वह पर्याय का परिणमन मात्र है भूत में जितने भी भगवान तीर्थंकर हुए हैं व हो रहे हैं विदेहों में और होंगे भरतादि क्षेत्रों में,170 कर्म भूमियों में,वे सब 16 कारण भावनाओं के भाने से हुए हैं यह भावनाएं जगत के जीवन को आनंद देने वाली जननी है।संपूर्ण दुखों का उपशमन करने कराने वाली है,यह लोक परलोक में सुख देने वाली हैं।प्रबल,शाश्वत पूण्यकारक 16 कारण भावनाएं हैं।त्रिलोक में पूर्ण की पराकाष्ठा का पद तीर्थंकर है।उसे प्रदान करने वाली हैं ।  जैन समाज के प्रवक्ता अजय जैन ने बताया कि 32 दिन के उपवास के दौरान 108 मुनि श्री अनुकरण सागर जी महाराज सिर्फ दो-तीन दिन में एक बार पानी का सेवन करते हैं ।आज उनके व्रत का 14 वॉं दिन है।हम सभी जैन समाज के लोग ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके 32 दिन का यह 16 कारण उपवास निर्विघ्न संपन्न हो। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उन्हें जल देकर के पुण्य अर्जन किया।जलाहार देने का सौभाग्य प्रवक्ता अजय जैन,साधना जैन,सुशीला जैन आयुष जैन,ऋषभ जैन,अरविंद जैन आदि को प्राप्त हुआ।

बुधवार, 13 सितंबर 2023

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा जिला गाज़ियाबाद द्वारा महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा = अरुण यादव

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन के उपलक्ष में युवा मोर्चा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला गाजियाबाद के प्रत्येक विधानसभा में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अरुण यादव  ने बताया भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा सेवा पखवाड़े का कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किसी न किसी रूप में भारतीय जनता पार्टी के साथ सभी मोर्चे अलग-अलग कार्यक्रम सेवा भाव से करते हैं जिसमें युवा मोर्चा को 17 सितंबर में रक्तदान शिविर का आयोजन प्रत्येक जिले में क्या जा रहा है साथ ही 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा युवा मोर्चा द्वारा इसमें पर एक प्रत्येक कार्यकर्ताओं का संकल्प पत्र भी भरा जाएगा भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल  ने कहा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम 15 सितंबर को संपन्न हो जाएगा उसके तुरंत बाद भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के कार्यक्रमों में लगेगी और सभी मोर्चो को अलग-अलग आयाम से जोड़ा गया है युवा मोर्चा के पदाधिकारी को महा रक्तदान शिविर और 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पर सभी तालाबों पर जाकर स्वच्छता अभियान और पौधारोपण करेंगे

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया प्रत्येक मंडल के प्रभारी और लोनी विधानसभा संयोजक विक्की पंडित मोदीनगर विधान सभा संयोजक कमल गुप्ता  मोदीनगर विधानसभा संयोजक हिमांशु युवराज शर्मा जी को बनाया गया है।

लोनी विधानसभा में श्रीराम पैलेस इंदरपुरी दिल्ली सहारनपुर रोड पर कार्यक्रम का आयोजन होगा मोदीनगर विधानसभा में काली मंदिर मेरठ रोड पर शिविर का आयोजन होगा विधानसभा डसना मंडल आकाश नगर कैंप कार्यालय पर शिविर का आयोजन किया जाएगा।  पत्रकार वार्ता में  भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण बंसल जिला मंत्री भाजपा अश्विनी कुमार जिले के महामंत्री राम अवतार शर्मा  ललित त्यागी  जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह सोलंकी जिला मीडिया प्रभारी मनोज खटीक जिला सोशल मीडिया प्रभारी विधानसभा संयोजक विक्की पंडित जिला सोशल मीडिया विशेषज्ञ अंकित पंडित नीतिश ठाकुर अंकित गुप्ता अमित सेठ जिला कार्यक्रम सदस्य कपीश कुमार मंडल अध्यक्ष सम्राट पृथ्वी सिंह अनुपम सक्सैना मंडल उपाध्यक्ष सोनू पांचाल शिवा ठाकुर आदि भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

श्री सनातन धर्म मंदिर में धूमधाम से मना भगवान कृष्ण का छठी महोत्सव

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःसेक्टर 10 राजनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भगवान कृष्ण का छठी महोत्सव बुधवार को धूमधाम व श्रद्धाभाव से मनाया गया। छठी महोत्सव में बडी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर की महिला मंडली ने कीर्तन से सभी को भाव-विभोर कर दिया। मंडली ने नंदबाबा व मैया यशोदा को भगवान के प्रकट होने की बधाई दी। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विघ्नेश कुमार झा ने भगवान की पूजा व आरती कराई। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी पर्व के बाद भगवान की छठी भी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सारस्वत, सचिव आर के सिंह व कोषाध्यक्ष भूपेंद्र चित्तौडिया ने सभी भक्तों का स्वागत किया। छठी महोत्सव के बाद प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

मंगलवार, 12 सितंबर 2023

हिंदी दिवस 14 सितंबर पर विशेष कविता एक मुलाकात हिन्दी से----आशिमा योगेश रान्टा शिक्षिका गुरूकुल द स्कूल

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

सुनसान राह से जाते हुए मिली मुझे एक सुशील नारी अनजान

संक्षिप्त परिचय से बढ़ी हमारी जान.पहचान

मटमैली सी साड़ी में दिख रही थीं वो दुखी

उत्सुकतावश मैंने पूछ लिया, कौन हो तुम सखी

संस्कृत मेरी जननीए भारोपीय मेरा भाषा परिवार,

आर्यावर्त के आंगन में मिला मुझे प्यार और दुलार,

जब आया यौवन, तो चारों ओर थी मेरी जय.जयकार

किन्तु आज अस्तित्व के संघर्ष में मेरे समक्ष है प्रश्न हज़ार

सुन कर ये बात, मेरे मन में कौंधा एक सवाल

तो बढ़ कर पूछा मैंने, क्यों कर हुआए सखी तुम्हारा ये हाल

दीर्घ निःश्वास छोड़ कर वह  बोली .

16 वी शताब्दी के आरंभ में हुआ भारत में अन्य भाषाओं का आगमन, 

शिष्टाचारवश झुक कर किया मैंने इन्हें नमन,

किन्तु उस भूल पर मैं आज भी पछता रहीं हूं,

शान से जी रही हैं अन्य भाषाओं और मैं दर.दर की ठोकरें खा रही हूं।

घर का जोगी जोगड़ा, बाहर का जोगी सिद्ध

मेरी दुर्दशा के ज़िम्मेदार है कुछ भाषावादी गिद्ध।

इस आधुनिक युग में सब साथ मेरा छोड़ गए हैं

न जाने क्यों सब मुंह मुझसे मोड़ गए हैं

राष्ट्रभाषा बनने के कई वर्षों के बाद भी क्यों मेरा सम्मान नहीं है

एक आधुनिक भारतीय की नज़र में क्यों मुझे प्राप्त कोई स्थान नहीं है

अपने घर में ही बेगानी मैं,

खुद से ही हो गई अनजानी मैं

इतना सुनना था कि आहट से नींद मेरी टूटी,

सपनों की श्रृंखला छन्न से हाथों से छूटी।

सोचा तो ठीक ही कह रहीं थीं हिंदी

अपने हाथों से ही अपने भाल से हटायी हमने यह गौरव बिन्दी

दर्द ये केवल हिन्दी का नहीं हम सबका है,

दुःख ये केवल हिन्दी का नहीं हम सबका है।

फैसला कीजिए आप ही, क्या मैं ग़लत हूंघ्

ये न कहियेगा कि बाद में अभी ज़रा मैं व्यस्त हूं।

आओं मिलकर करें विचार, कर सकें तो करें उद्धारए

मिलकर पार करा दें इसकी समस्याओं का पारावार।


                      . 

श्री ठाकुर द्वारा मंदिर में कृष्ण भक्तों ने भगवान कृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादः श्री ठाकुर द्वारा मंदिर में कृष्ण भक्तों ने भगवान की छठी का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया। महिला कीतन मंडली ने भजनों से भगवान के प्रकट होने की बधाई दी। मंदिर समिति के महामंत्री दिनेश कुमार गोयल ने बताया कि भगवान की पूजा व आरती के बाद श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय के आचार्यो व छात्रों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

मंदिर के प्रधान ज्ञान प्रकाश गोयल ने उन्हें दक्षिणा भेंटकर विदाई दी। उसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। दिनेश कुमार गोयल ने बताया कि भगवान कृष्ण की छठी का पर्व हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों व अतिथियों को बुलाया जाता है और वे भी भक्तों के साथ भगवान का प्रसाद ग्रहण करते हैं।

श्री ठाकुर जी सत्संग मंडल ने दिल्ली गेट के देवी मंदिर में कृष्ण छठी महोत्सव मनाया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादः श्री ठाकुर जी सत्संग मंडल द्वारा देवी मंदिर परिसर, दिल्ली गेट में मंगलवार को श्री कृष्ण छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भजनों के माध्यम से श्री ठाकुर के प्रकट होने की बधाई दी गई। संस्था के मीडिया प्रभारी राकेश अग्रवाल ने बताया कि भगवान कृष्ण की पूजा व आरती के बाद सत्संग मंडल द्वारा सभी भक्तों को कढ़ी चावल व सब्जी पूरी का प्रसाद वितरित दिया गया। आयोजन को सफ़ल बनाने में  विनेश गुप्ता, मिथलेश गुप्ता, कुलदीप मित्तल, नरेंद्र कुमार लवली, अजय बंसल, महेश अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, सतीश गुप्ता, दिनेश चंद गोयल, किशन गोयल, सुनील कुमार, विजय अग्रवाल, सुखदर्शन शर्मा, रविन्द्र मित्तल आदि ने पूर्ण किया ।

लोहा व्यापारियों ने साइबर थाना बनाने की मांग उठाई--

  

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल की एक सोमवार को बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन ने की । बैठक के अंदर महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापारी हितों के साथ-साथ व्यापारियों के साथ हाल ही में हुए साइबर क्राइम के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई जिससे आम व्यापारियों को काफी धन का नुकसान हुआ है जिसमें तरह-तरह के हथकंडे अपना करके आजकल साइबर क्राइम किया जा रहे हैं खाते से पैसा ट्रांसफर कर लिया जाता है और व्यापारी फिर बैंक जाता है और थाने में रिपोर्ट लिखवाता है । जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि जनपद गाजियाबाद में इस तरह के अन्य क्षेत्रों में भी साइबर संबंधी क्राइम बढ़े हुए हैं इसके लिए लोहा व्यापारियों ने सर्वसम्मति से यह मांग उठाई कि जनपद गाजियाबाद में साइबर क्राइम को कंट्रोल करने के लिए एक साइबर थाना होना चाहिए । इसके लिए यह भी निर्णय किया गया कि  मुख्यमंत्री को और प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर साइबर थाने की मांग की जाएगी । इस विषय में शीघ्र ही व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस आयुक्त से भी भेंट करके साइबर थाने की मांग करेंगे। बैठक में अतुल कुमार जैन, जयकुमार गुप्ता,इंद्र मोहन कुमार, अंबरीश जैन,सतीश बंसल, मोहनलाल अग्रवाल और सुशील कुमार जैन इत्यादि उपस्थित रहे

शिक्षक ने डीएम से सिल्वर लाईन प्रेस्टीज स्कूल की मुख्य बिल्डिंग की जांच की उठाई मांग


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

जीपीए ने स्कूल की मुख्य बिल्डिंग की जांच के लिए डीएम से कमेटी बनाने का किया अनुरोध

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल के पीटीआई शिक्षक रहे नरेश कुमार की शिकायत का सज्ञान लेते हुये जिले के जिलाधिकारी से स्कूल की मुख्य बिल्डिंग की जांच कराने के लिए कमेटी बनाने एवम जाँच होने तक मुख्य बिल्डिंग में विद्यार्थियों की शिक्षा लेने पर रोक लगाने के लिए अनुरोध किया है क्योकि यह विषय स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ा है गाजियाबाद पेटेंट्स एसोसिएशन की अध्य्क्ष सीमा त्यागी और सचिव अनिल सिंह ने बताया कि स्कूल के पूर्व पीटीआई शिक्षक ने जीपीए को  शिकायत करते हुये लिखा है कि में नरेश कुमार सिंह सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल , इंडस्ट्रियल एरिया , कविनगर , गाजियाबाद में पीटीआई के पद पर पिछले लगभग 30 साल से कार्यरत था यह स्कूल वर्ष 2000 में बना था इससे पूर्व में इनकी पुरानी शाखा नेहरूनगर में थी स्कूल में शिक्षा ले रहे हजारों विद्यार्थियों की जान माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये में आपको अवगत कराना चाहता हूँ कि सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल परिसर में फीस काउंटर के पास बनी मैन बिल्डिंग निर्माण के बाद आगे से बैठ गई थी जिसको स्कूल प्रबंधन ने सपोर्ट लगाकर रोक दिया गया था जिससे कि बिल्डिंग गिरे ना । बरसात के समय मैन बिल्डिंग के पास बने ग्राउंड का सारा पानी बिल्डिंग में भर जाता है जिसके कारण बिल्डिंग दिन प्रतिदिन कमजोर हो रही है जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती है और स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों की जान माल की हानि हो सकती है मेरे द्वारा अनेको बार बिल्डिंग की सुरक्षा और निर्माण में खामियों को  स्कूल प्रबंधन  सुभाष जैन और  माला कपूर और स्कूल की प्रधानाचार्य  मंजू वैध को अवगत करा चुका हूँ लेकिन इस पर स्कूल प्रबंधन द्वारा कोई सज्ञान नही लिया गया जिसके कारण स्कूल में पढ़ रहे हजारों विद्यार्थियों की जान को खतरा है में छात्र / छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये आपसे अनुरोध करता हूँ कि स्कूल की बिल्डिंग की मानकों के हिसाब से तत्काल जाँच कराई जाए साथ ही जाँच पूर्ण होने एवम नियमानुसार कार्यवाई होने तक विद्यार्थियों की इस बिल्डिंग में आने पर रोक लगाई जाये गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन विषय की गंभीरता को देखते हुये जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि विद्यालय परिसर में बनी मुख्य बिल्डिंग की कमेटी बना जाँच कराई जाए साथ ही जांच पूरी होने तक मुख्य बिल्डिंग मे विद्यार्थियों को शिक्षा लेने पर रोक लगाई जाये । गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन को पूर्ण विश्वास है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये जिलाधिकारी नियानुसार कार्यवाई सुनिश्चित करेंगे। 

रोटरी क्लब चिरंजीव विहार द्वारा गवर्नर अधिकारिक आगमन व शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

 

      (सुशील कुमार शर्मा, स्वतन्त्र पत्रकार)

  गाजियाबाद : रोटरी क्लब गाजियाबाद चिरंजीव विहार द्वारा गवर्नर आधिकारिक आगमन व शिक्षक दिवस का आयोजन गत सायं  होटल मेडन्स में किया गया जिसमें विशेष रूप से ग़ज़ियाबाद के आर्ट ऑफ़ लिविंग के वरिष्ठ अध्यापक श्रवण मित्तल  का  अभिनन्दन किया गया । इसके अतिरिक्त प्रतिभा सिंघल व शशि राठी  को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया  । गवर्नर  रोटरी प्रियोतोष  द्वारा क्लब के कार्यों की समीक्षा व सराहना की गई। 

 

 सभा में डीडीए रोटेरियन पंकज जैन  व रोटेरियन अमित गुप्ता  ने गवर्नर प्रियतोष  के साथ क्लब के कार्यों की समीक्षा की। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन गौरव गुप्ता  द्वारा सभा की अध्यक्षता की गई तथा क्लब सचिव रोटेरियन डॉक्टर अजय कुमार  ने क्लब की आगामी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। सभा में दो नए सदस्यों  को पिन लगाकर सदस्यता ग्रहण कराई गयी। उप प्रधान संजय सिरोही  ने सभा को संचालित किया। सभा में श्वेता गुप्ता , मोनिका कौशल ,स्मृति शर्मा ,ललित , संजय गुप्ता , मनोज अग्रवाल  विशेष रूप से उपस्थित रहे। सहायक गवर्नर संदीप मिगलानी  ने श्रवण  को शॉल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित  किया।

व्योम त्यागी ने जीता केंद्रीय विद्यालय रीजनल गेम्स में स्वर्ण पदक




मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

केंद्रीय विद्यालय नेशनल गेम्स के लिया हुआ व्योम त्यागी का चयन 

गाजियाबाद। केन्द्रीय  विद्यालय कमला नेहरूनगर में कक्षा 9 के छात्र व्योम त्यागी ने आगरा में आयोजित हुईं केन्द्रीय विद्यालय रीजनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 के दौरान ताइक्वाण्डो में 45 किलोभार वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये गोल्ड मैडल जीतकर स्कूल और गाजियाबाद का नाम रोशन किया रीजनल गेम्स में गोल्ड मैडल हासिल करने पर व्योम त्यागी का चयन सीधे केन्द्रीय विद्यालय नेशनल गेम्स के लिये हुआ जो नवंबर या अक्टूबर में भारत के किसी बड़े शहर में आयोजित किया जाएगा जहाँ व्योम त्यागी का सामना अपने भार वर्ग में भारत के अन्य राज्यो के केंद्रीय विद्यालय से गोल्ड मेडल जीतकर आये खिलाड़ियों से होगा स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने व्योम त्यागी को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया।स्कूल के मुख्य  शारीरक शिक्षक पार्थ सिंह ने खुशी जाहिर करते हुये कहा कि हमारी कोशिश होगी कि बेहतर तैयारियों के साथ व्योम त्यागी नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल करें जिसके लिये हमने अभी से तैयारियां शरू कर दी है 14 वर्षीय व्योम त्यागी 5 वर्ष की छोटी आयु से ही ताइक्वाण्डो की ट्रेनिंग ले रहे है इस दौरान अनेको राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल कर उत्तर प्रदेश सहित गाजियाबाद जिले का नाम रोशन कर चुके है व्योम त्यागी 14 वर्ष की उम्र में ब्लैक बेल्ट डेन सेकंड हासिल कर चुके है व्योम अब भारत के जाने माने इंडिया नेशनल टीम कोच और वर्ल्ड ताइक्वाण्डो सिर्टीफाइड लेवल 2 इंटरनेशनल कोच संदीप चैहान की देख रेख में वसुंधरा स्थित एमडब्लूएस अकैडमी में कठिन ट्रैनिंग कर रहे। 



रविवार, 10 सितंबर 2023

विधार्थी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और सहयोग की भावना से अपने उद्देश्य में सफल हो सकते---रामदुलार यादव

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

  गाजियाबाद/साहिबाबाद। “आशादीप फाउंडेशन  शहीद नगर गाजियाबाद व आनन्द ग्राम ताहिर पुर दिल्ली के मानव संसाधन विकास एवं प्रशिक्षण केन्द्र हाल में रविवार को प्रशिक्षित छात्र, छात्राओं के समारोह में प्रमाण - पत्र वितरित किया गए, संस्था के निदेशक एच0के0 चेट्टी और लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक / अध्यक्ष शिक्षाविद राम दुलार यादव मुख्य वक्ता ने प्रशिक्षित 150 बच्चों को प्रमाण-पत्र दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, छात्र-छात्राओं को जरी, जरदोज़ी, ब्यूटी कल्चर, कम्प्युटर, कटिंग एंड टेलरिंग, फैशन डिजाइनिंग, इंग्लिश स्पीकिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, रिटायल मैनेजमेंट और जनरल  ड्यूटी मैनेजमेंट कोर्स में प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राम दुलार ने सभी छात्र, छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और सहयोग की भावना से आप अपने उद्देश्य में सफल हो सकते है, चाहे आप लोग अपना निजी काम शुरू करें या कहीं भी सेवा प्रदान कर आत्म निर्भर हो सकते है।आशादीप फाउंडेशन लगातार व्यक्ति, समाज के सर्वांगीण विकास के लिए 1985 से कार्यरत है, अब तक एक लाख से अधिक छात्र, छात्राएँ इस संस्था में शिक्षा प्राप्त कर तथा प्रशिक्षित हो देश और समाज की सेवा कर रहे है, तथा स्वाभिमान से अपने परिवार तथा माता-पिता का सम्मान  बढ़ा रहे है, आजादी के 75 साल बाद भी हम लोगों को आत्म निर्भर नहीं बना पाये, आज देश में मंहगाई और बेरोजगारी की समस्या चिंताजनक है, प्रति व्यक्ति आय विश्व में 139 देशों से हमारे देश वासियों की कम है, चीजों के दाम आसमान छू रहे है, हम नफरत, असहिष्णुता, ईर्ष्या, द्वेष, पाखंड से मुक्त हो समाज, देश में सद्भाव, भाईचारा, समानता और सहयोग की भावना से कार्य करें, तभी देश में शांतिपूर्ण वातावरण बनेगा और सभी को समान अवसर प्राप्त  होगा, भारत में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है, केन्द्र और प्रदेश की सरकारों को इस क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा काम करने की आवश्यकता है, आठवीं का छात्र यदि दूसरी कक्षा की पुस्तक नहीं पढ़ पा रहा है तो इससे शर्मनाक घटना क्या हो सकती है, हमारे रहनुमाओं को इस समस्या के हल के लिए उचित कार्य करना चाहिए, नहीं तो इतिहास उन्हे माफ नहीं करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आशादीप फाउंडेशन के निदेशक एच0 के0 चेट्टी ने कहा कि सभी प्रशिक्षित छात्र, छात्राएँ प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने – अपने विषय में बेहतर कार्य कर अपनी प्रतिभा से सफलता प्राप्त कर समाज में प्रतिष्ठा पा सकती है, कुछ लोगों में जन्मजात गुण होते है, कुछ को प्रशिक्षित किया जाता है, वह सीखकर कौशल से भी अपनी योग्यता  को परिचय देता है, आप में किसी प्रकार की झिझक नहीं होनी चाहिए, आत्म विश्वास, प्रतिभा और कौशल से आप आत्म निर्भर बन सकते है, अनुशासन और समय के प्रति आप की प्रतिवद्धता ही सफलता की प्रथम सीढ़ी है, हम आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद देते है, और इस आशा के साथ कि जो बच्चे किसी विषय में प्रशिक्षित होना चाहते है उन्हे भी आप लोग बताएं जिससे अधिक से अधिक युवा पीढ़ी को लाभ मिल सके, आशादीप फाउंडेशन हमेशा सेवा के लिए प्रतिवद्ध है। कार्यक्रम में मैडम समा, निशा, नीतू, निधि, संजय ने व्यावसायिक शिक्षा में बच्चों को प्रशिक्षित किया, शामिल रही, आरशी, सिमरन, कीर्ति, निदा, कैकसा, अलिसा, रोशनी, कुमकुम, शाहिल, रीता देवी, माहिन ने अपने अनुभव सभी के सामने साझा किया, कृति, मीना, आरती ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र गान के साथ भारत माता की जयकारे से आकाश गूंज उठा।


                                                                                                                          


                                                                                                                   




76वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम का भव्य आयोजन,28 से 30 अक्तूबर तक

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। एक बार पुनः दृश्यमान होगी शामियानों की सुंदर नगरी, सन्त निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा के विशाल मैदानों में जहां 76वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के रूप में दिखेगा सार्वभौमिक भाईचारे एंव विश्वबन्धुत्व का अनुपम स्वरूप। यह आध्यात्मिक सन्त समागम सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन सान्निध्य में भव्यता पूर्ण आयोजित होने जा रहा है। इस पावन संत समागम में देश, विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु एंव भक्तगण सम्मिलित होकर इस भव्य संत समागम का भरपूर आनंद प्राप्त करते हुए सतगुरु के साकार दर्शन एवं पावन आशीष भी प्राप्त करेंगे। इस वर्ष निरंकारी सन्त समागम का विषय है *‘‘सुकुन : अंर्तमन का’’* जिस पर देश, विदेशों से सम्मिलित हुए गीतकार, वक्तागण अपने शुभ भावों को कविताओं, गीतों एवं विचारों के माध्यम से व्यक्त करेंगे और विभिन्न भाषाओं में दी गई इन प्रस्तुतियों का आनंद सभी श्रोतागण प्राप्त करेंगे। जैसा कि विदित ही है कि निरंकारी सन्त समागम के पावन अवसर की प्रतीक्षा में हर श्रद्धालु भक्त की केवल यही हार्दिक इच्छा रहती है कि कब संत समागम का आयोजन हो और कब वह इस सुअवसर का साक्षी बनें। यह सन्त समागम निरंकारी मिशन द्वारा दिये जा रहे सत्य, प्रेम और शान्ति के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु एक ऐसा सशक्त माध्यम हैं जो आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से समूचे संसार में समानता, सौहार्द्र एवं प्रेम का सुंदर स्वरूप प्रदर्शित कर रहा है। वर्तमान समय में जिसकी नितांत आवश्यकता भी है। सन्त निरंकारी मिशन का पहला समागम सन् 1948 में मिशन के दूसरे गुरू शहनशाह बाबा अवतार सिंह जी के नेतृत्व में दिल्ली के पहाड़गंज में हुआ। उसके उपरांत शहनशाह जी ने अपने प्रेम से संत समागम की श्रृंखला को गति प्रदान करी। तदोपरांत बाबा गुरबचन सिंह जी ने सहनशीलता और नम्रता जैसे दिव्य गुणों द्वारा इसका और अधिक रूप में विस्तारण किया। अंर्तराष्टीय स्तर पर इन दिव्य मानवीय मूल्यों को ख्याति प्रदान करवाने में बाबा हरदेव सिंह जी ने अपना अहम् योगदान दिया जिसके परिणामस्वरूप आज समूचे विश्व में मिशन की लगभग 3,485 शाखाएं है। आध्यात्मिकता की इस पावन ज्योति को जन जन तक पहुंचाने हेतु सतगुरु माता सविन्दर हरदेव जी ने भी अथक प्रयास किये और अपने कर्तव्यों को बखूबी रूप में निभाया। वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ब्रह्मज्ञान की इस दिव्य रोशनी को विश्व के प्रत्येक कोने में एक नई ऊर्जा के साथ संचारित कर रहे हैं। यह दिव्य सन्त समागम शांति, समरसता, विश्वबन्धुत्व और मानवीय गुणों का एक ऐसा सुंदर प्रतीक है जिसका एकमात्र लक्ष्य ‘एकत्व में सदभाव’ तथा शांति की भावना को प्रदर्शित करना है।



वैश्य एकता समिति गाज़ियाबाद द्वारा 65वां मासिक परिचय सम्मेलन सम्पन्न, 7 रिश्ते हुए तय---प्रेमचंद गुप्ता

 

गाज़ियाबाद :- वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा रविवार को दुर्गा वाशिंग पाउडर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड, कालकागढ़ी चौक, गाजियाबाद पर विवाह योग्य वैश्य युवक युवतियों हेतु 65वां मासिक परिचय सम्मेलन प्रेमचंद गुप्ता (चेयरमैन दुर्गा वाशिंग पाउडर) के सौजन्य से आयोजित किया गया। जिसमें समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों, अभिभावको एवं उपस्थित समाजसेवियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें गणेश जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित की। 

उन्होने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से प्रत्याशियों को पत्रिका मे एक बार पंजीकरण मात्र रू. 250/- में कराना होता है तथा उन्हें हर माह होने वाले परिचय सम्मेलन में सादर आमन्त्रित किया जाता है एवं आयोजन में उपस्थित युवती प्रत्याशियों को मंच के माध्यम से परिचय देने पर पुरूस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। 

संयोजक अजय कुमार गोयल ने बताया कि इस माह परिचय सम्मेलन में 56 नये प्रत्याशियों के पंजीकरण हुए एवं पत्रिका में पूर्व में पंजीकृत हुए प्रत्याशियों से सम्पर्क करने पर 7 प्रत्याशियों के वैवाहिक सम्बन्ध तय होने की जानकारी प्राप्त हुई है जो कि समिति के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है। यह कार्य प्रेमचंद गुप्ता  के मार्गदर्शन व सभी पदाधिकारियों एवं अभिभावकों के सहयोग से सम्भव हो पाया है। पत्रिका के संपादन का कार्य अनुराग अग्रवाल के माध्यम से बहुत ही कम समय में पूर्ण कर पत्रिका को तैयार किया जाता है। सम्मेलन को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, अजय कुमार गोयल, अनुराग अग्रवाल, राकेश मित्तल, बुद्धगोपाल गोयल, विजेन्द्र गर्ग हापुड, सतीश गुप्ता, अमित गोयल, महेन्द्र गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, रमेशचंद मित्तल, लक्ष्मी नारायण सिंघल, गीता अग्रवाल, भारती गर्ग, मुकेश गोयल, अतुल आनन्द गुप्ता, नीतू, ऐ के जैन, रवि बन्सल एवं समस्त पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।







शनिवार, 9 सितंबर 2023

रोटरी क्लब गाजियाबाद अनंत ने लगवाया चतुर्थ निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण कैम्प

                मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। रोटरी क्लब गाजियाबाद अनंत ने लगवाया चतुर्थ निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण कैम्प लगाया गया जिसमें 475 बच्चों का प्रशिक्षण किया गया। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत के रो संदीप सिंघल (पब्लिक इमेज) ने बताया कि सरकारी स्कूल के बच्चों का चतुर्थ निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण कैम्प,प्राथमिक विद्यालय,इस्लाम नगर,गाजियाबाद में लगाया।इस मे स्कूल के लगभग 475 बच्चों का परीक्षण किया गया। इससे पहले क्लब तीन स्कूलों में कैंप लगा चुका है जिसमें प्राथमिक विद्यालय सिहानी नंबर 3 मंदिर के सामने नन्द ग्राम रोड, गाजियाबाद में किया इसमें 4 स्कूलों के करीब 500 बच्चों ने हिस्सा लिया था।क्लब ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत पिछले दो माह पहले आर्य समाज मंदिर सेक्टर 5 रामलीला मैदान राज नगर गाजियाबाद से की। इसमें आर्य समाज स्कूल व प्राथमिक विद्यालय,नूरनगर,गाजियाबाद के करीब 250 बच्चों ने हिस्सा लिया था। यह प्रोजेक्ट हमारा पूरे वर्ष भर चलता रहेगा सभी सरकारी स्कूल के बच्चों का नेत्र प्रशिक्षण व चश्मा वितरण कार्यक्रम विभिन्न स्कूलो मे होता रहेगा।क्लब के प्रेजिडेंट अभिषेक जिंदल ने बताया कि हमारी इस वर्ष कम से कम 5000 बच्चों का प्रशिक्षण कराने की मुहिम है।मेरा मानना है कि कोई भी बच्चा चश्मे के अभाव में अपनी पढ़ाई से वंचित ना रहे।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि रो.मनोज अग्रवाल,डिस्ट्रिक्ट एडवाइजर रहे। उन्होने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि देखने मे यह छोटा प्रोजेक्ट है लेकिन बहुत बडा कार्य है जिस तरह आप इस प्रोजेक्ट को कर रहे हैं तो लगता है आप 5000 की संख्या से ज्यादा बच्चों को लाभ मिलेगा। इस प्रोजेक्ट में विभिन्न क्लबो से सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।अनंत क्लब के सदस्यों ने बडी संख्या में उपस्थित होकर प्रोजेक्ट को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट चेयरमैन रो0 दिनेश मित्तल ने किया।

प्रधानमंत्री जी के विश्वस्त जनरल साहब ने बढ़ाया है गाजियाबाद का मान : संजीव गुप्ता

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। जी 20 समिट के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गाजियाबाद के लोकप्रिय सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह के द्वारा प्रोटोकॉल के तहत अभिनंदन करते हुए उन्हें रिसीव करना हमारे गाजियाबाद ही नहीं देश के लिए गर्व की बात है, क्योंकि जी 20 समिट के दौरान  अनेकों  देश के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली में आए हुए हैं उन सभी में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन का उच्चतम स्थान है और हमारे सांसद जनरल वी के सिंह को प्रधानमंत्री के द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपना, हमें अवगत कराता है की जनरल साहब मोदी जी की गुड बुक में सम्मिलित हैं तथा देश और सरकार के लिए उनकी बहुत उपयोगिता है इससे पूर्व भी जब देश में कोई बड़ा संकट आया है तब भी प्रधानमंत्री जी ने संकटमोचक के रूप में जनरल साहब को ही चुना है आज वह हमारे गाजियाबाद के सांसद हैं इस कारण हम सभी गाजियाबाद के निवासीगण भी इस सम्मानजनक कार्य से गदगद हैं

श्री ठाकुर जी सत्संग मंडल ने जन्माष्टमी का पर्व देवी मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया


                      मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःश्री ठाकुर जी सत्संग मंडल द्वारा जन्माष्टमी का पर्व दिल्ली गेट स्थित देवी मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्री ठाकुर जी सत्संग मंडल के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व पर सत्संग मंडल भवन को रंग बिरंगे फूलों व गुब्बारों से सजाया गया व रंग-बिरंगी लाईट से प्रकाश व्यस्था की गई। ठाकुर जी को फूलों से सजाए हुए पालने में विराजमान किया गया। भक्त पालने में ठाकुर जी को अपने हाथों से झूला कर आनंदित हुए। मंडल की तरफ से सभी को फल व मेवे का प्रसादद दिया गया। रात्रि में भगवान के जन्म के पश्चात आरती की गई और चरणामृत का प्रसाद दिया गया। विनेश गुप्ता, मिथलेश गुप्ता, कुलदीप मित्तल, दिनेश गोयल, सतीश गुप्ता, विजय अग्रवाल, सुनील कुमार, नरेंद्र कुमार लवली, अजय बंसल, महेश अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता,  राघव शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

श्री ठाकुर द्वारा मंदिर में चांदी के पालने में झूले लड्डू गोपाल

 

                मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

जन्माष्टमी पर्व पर भगवान के दर्शन के लिए शहर भर से श्रद्धालु आए

गाजियाबादःहापुड रोड स्थित श्री ठाकुर द्वारा मंदिर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में लड्डू गोपाल चांदी से बने झूले में झूला झूले। मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना करने के लिए जन्माष्टमी पर्व पर लोगों की भीड लगी रही।  

मंदिर के प्रधान ज्ञान प्रकाश गोयल व महामंत्री दिनेश कुमार गोयल ने बताया कि भगवान के दर्शन के लिए शहर भर से श्रद्धालु आए। श्रद्धालुओं में भगवान को चांदी के झूले में झूला झूलाने की हौड लगी रही। भगवान पर अनेक प्रकार के सुगंधित फूलों की वर्षा भी की गई। भगवान के जन्म लेने पर मंदिर के घंटे-घडियाल बज उइे। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर में 12 सितंबर को भगवान की छठी भी धूमधाम से मनाई जाएगी। नरेश कुमार गर्ग, अनुराग गोयल, अश्वनी मित्तल, विभोर गोयल, प्रदीप गर्ग, अजय गोयल, अशोक गोयल, अरिल आदि भी मौजूद रहे।