बुधवार, 20 सितंबर 2023

बसंती देवी रघुनाथ मंदिर में 23 सितंबर को धूमधाम से मनेगी राधा अष्टमी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःतुराबनगर स्थित बसंती देवी रघुनाथ मंदिर में हर बार की तरह इस वर्ष भी राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। 23 सितंबर को संकीर्तन कर राधा नाम की महिमा का गुणगान किया जाएगा। मंदिर के मुख्य पुजारी हरीश नारायण शुक्ला ने बताया कि कृपा मयी श्री जी यानि राधा रानी की महिमा अपरम्पार है। उनकी महिमा पाने के लिए देवी-देवता तक तरसते हैं। राधा रानी ही इस जगत की आधार हैं। उनका एक बार नाम लेने भर से ही तन मन पावन और पवित्र हो जाता है। द्वापर युग में भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को राधा रानी भगवान कृष्ण की शक्ति के रूप में अवतरित हुई थीं। जो भी राधा की पूजा करते हैं, उनके घर पर लक्ष्मी देवी की कृपा सदैव बनी रहती है। इस बार राधा अष्टमी शनिवार 23 सितंबर को है और उस दिन मंदिर में प्रातः राधा रानी की विशेष पूाज-अर्चना होगी और उनका भव्य श्रृंगार किया जाएगा। दोपहर में संकीर्तन होगा। आरती के बाद प्रसाद का वितरण होगा।

संजीव गुप्ता ने दी महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को बधाई

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। मंगलवार को समरकूल के चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार गुप्ता ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद महानगर का पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर, उन्हें भाजपा कार्यालय नेहरू नगर  पर जाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।
 महानगर अध्यक्ष के पूर्व के कार्यकाल की ही भांति आगामी कार्यकाल भी प्रदेश भर में नंबर वन बना रहने की कामनाएं भी की। इस अवसर पर महानगर के प्रभारी अमित वाल्मीकि का भी संजीव गुप्ता ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया

मंगलवार, 19 सितंबर 2023

श्रीदुधेश्वरनाथ मन्दिर में धूमधाम से हुई गणपति बाप्पा कि मूर्ति स्थापना के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय गणेश महोत्सव

            

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद स्थित श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में मंगलवार से गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से आरंभ हुआ सर्वप्रथम गणपति बप्पा मोरिया के साथ श्री गणेश महाराज की स्थापना से किया गया गणेश महाराज की  की स्थापना मन्दिर श्रीमहन्त नारायणगिरी जी महाराज एवं मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष श्री धर्मपाल गर्ग श्रीमति गिन्नी गर्ग, उपाध्यक्ष  अनुज गर्ग धर्म पत्नी प्रेरणा गर्ग जी जी द्वारा की गई इस मौके पर मंदिर परिसर में गणपति महाराज की सैकडों भक्तों ने पुजा अर्चना की गई एवं प्रतिदिन लड्डूओं का भोग लगाया जायेगा इस दौरान हजारों भक्त भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर पुण्य की प्राप्ति करेंगे।

श्रीमहंत नारायण गिरिजी महाराज ने बताया कि श्रीदुधेश्वरनाथ मन्दिर में  गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्र कि तरह गाजियाबाद स्थित दूधेश्वर मे भी बहुत धूमधाम से गणपति कि विशेष पुजा अर्चना के साथ गणेश जी कि स्थापना 19 सितम्बर को प्रातःकाल 11 बजे कि गई जिसमे गणेश जी को भोग लगाने के लिए 5100 लड्डूओं का भोग लगाया जायेगा जो कि जिसमे आटा ,चीनी,देसघी,बूरादा,खोपरा,बेसन,गोद,पंचमेवा,गोंद,इलाईची ,आदि से तैयार किया जायेगा। आज प्रातः काल मन्दिर के पीठाधीश श्रीमहन्त नारायणगिरि जी महाराज एवं मन्दिर विकास समिति के उपाध्यक्ष श्री अनुजधर्म गर्ग व प्रेरणा गर्ग एवं अन्य दुधेश्वर वेद विध्यापीठ के आचार्य एवं छात्रों द्वारा मन्त्रोच्चारण साथ स्थापना  एवं प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12बजे तक मन्त्रोच्चार के साथ दुर्बा सहस्त्रनाम  से पुजन अर्चना कर लडडू का भोग लगाया जायेगा  यह कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा 19 से 20सितम्बर तक सम्पूर्ण होगा।जिसमें दो दिन सुबह शाम  लड्डूओं का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जायेगा  एवं 21 सितम्बर को सवेरे दस बजे श्री दुधेश्वर मन्दिर से शोभायात्रा निकाली जायेगी मन्दिर से रवाना  होकर दुधेश्वर चौक ,दिल्ली गेट, चौपला मन्दिर ,डासना गेट, रमते राम रोङ ,गंज ,डाउन होल,चौपला मन्दिर, से सिहानी गेट होती हुई मीनामल कि धर्मशाला से   गंगनहर मुरादनगर मे मूर्ति का विर्सजन किया जायेगा  जिसमे रथ ,पाच  प्रकार अलग अलग बैण्ड , सहारनपुर, उत्तराखंड, नासिक, हरियाणा, पंजाब  का भागडा ,मेरठ,गुजराती डाडिया झाकी,तासे,21घोडे आदि  के साथ दूधेश्वर घाट  मुरादनगर मे विसर्जन किया जायेगा। इस अवसर पर विजय मित्तल अध्यक्ष श्रुगार सेवा समिति द्वारा व्यवस्था कि जायेगी  जिसमे प्रतिदिन गणपति लडडू का भोग लगाया जायेगा इस मौके पर महामंडलेश्वर यति नरसिगानन्द गिरी महाराज जी,महंत  विजय गिरी जी महाराज,सुशील  शर्मा,साहिब सिंह चौहान, आचार्य तोयराज, आचार्य नित्यानंद,शिव जौहर ,शालू,शिखा एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा  आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

डॉ शरणदीप सिंह पुरी का सरोपा भेंटकर सम्मान किया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबादःसेक्टर 10 राजनगर स्थित गुरूद्वारे के प्रधान डॉ एस एस पुरी के बेटे डॉ शरणदीप सिंह पुरी ने प्रफेसर की डिग्री प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने डॉ शरणदीप सिंह पुरी का सरोपा भेंटकर सम्मान किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गुरूद्वारे के प्रधान डॉ एस एस पुरी, सचिव सुरेंद्रजीत सिंह आदि भी मौजूद रहे। इस अवसर पर लंगर का आयोजन भी हुआ जिसमें बडी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

सृष्टि के सबसे बड़े और अद्भुत शिल्पकार है भगवान विश्वकर्मा-----रुपेश कुमार

 


शिवम जैन सत्ता बन्धु

चारबाग रेलवे स्टेशन पर यूपी रोडवेज कर्मचारी संघ कार्यालय पर धूम धाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजन 

लखनऊ। चारबाग बस स्टेशन पर स्थित यूपी रोडवेज कर्मचारी संघ प्रदेश कार्यालय में प्रांतीय प्रतिनिधि रूपेश कुमार के नेतृत्व में देव शिल्पी बाबा विश्वकर्मा पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर रूपेश कुमार ने भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए यूपी रोडवेज के सभी कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन एवं नमन कर रहे हैं। सृष्टि के सबसे बड़े और अद्भुत शिल्पकार है भगवान विश्वकर्माजी। शास्त्रों के अनुसार विश्वकर्माजी सृष्टि के पहले शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार जब ब्रह्राजी ने सृष्टि की रचना की तो इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी भगवान विश्वकर्मा को दी। इस अवसर पर कर्मचारी नेता रूपेश कुमार, अमित श्रीवास्तव, पंकज, अनुपम, अजय श्रीवास्तव, देश राज, शिव शंकर नफ़ीस, राज चौहान, पवन कुमार, महादेव, सुनील गुप्ता एवं तमाम कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित किया।

25 वां ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मलेन 28 व 29 अक्टूबर को---जे के गौड़

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा महानगर व जनपद द्वारा 25 वां ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आयोजन 28 व 29  अक्तूबर को लोहियानगर स्थित अग्रसेन भवन में होगा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के मुख्य संरक्षक गौड़ ने बताया कि अग्रसेन भवन में 28₹ व 29 अक्तूबर को होने वाले परिचय सम्मेलन के लिए समाज के युवाओं में बहुत उत्साह है। इसी के चलते अब तक 250 से अधिक युवक-युवतियों के पंजीकरण परिचय सम्मेलन हेतु हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि इन युवक-युवतियों में गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा दिल्ली, गुडगांव फरीदाबाद उत्तराखंड राजस्थान आदि के युवक-युवतियां भी शामिल हैं। वर्ष 2022 में हुए परिचय सम्मेलन में लगभग 600 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि इस वर्ष अभी तक 250 से अधिक जीकरण हो चुके हैं और पंजीकरण के लिए अभी एक महीने से अधिक का समय है। ऐसे में इस बार के परिचय सम्मेलन में 700 से अधिक युवाओं के पंजीकरण कराने की उम्मीद है पजे.के. गौड़ ने बताया कि अब तक जो 24 परिचय सम्मेलन हुए हैं. उनके माध्यम से हजारों युवाओं को योग्य जीवन साथी मिल चुके है और के सफल दाम्पत्य जीवन जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्था का उददेश्य यही है कि. विवाह महोत्सव में होने वाले फिजलू पर अंकुश लगे हेच जैसी सामाजिक बुराई का अंत हो और युवाओं को योग्य जीवन साथी मिलें। इसी उददेश्य को पूरा करने के लिए अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महाचमा महानगर व जनपद द्वारा हर वर्ष वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। संस्था सामाजिक कार्यों में भी सदा आगे रहती है। जरूरतमंदों की मदद, जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने जरूरतमंद बच्चों की पढाई में मदद करने उन्हें स्टेशनरी आदि वितरण करने जैसे कार्य भी लगातार किए जा है। संस्था के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष जयनंद शर्मा ने बताया कि 25 में युवक-युवती परिचय सम्मलेन का उदघाटन 28 अक्टूबर को सस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. गोपाल दत्त कौशिक करेंगे। मीडिया प्रभारी डॉ धीरज कुमार भार्गव ने बताया कि सम्मेलन में दोनों दिन संस्था के राष्ट्रीय व प्रदेशीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रेस वार्ता में संस्था के प्रेरणचीत में प्राणनाथ शर्मा महानगर अध्यक्ष पं. सुभाष शर्मा, परिचय सम्मेलन के अध्यक्ष पं. डी डी शर्मा, मुख्य संयोजक पं. आदेश शर्मा, महामंत्री पं. विजय भारद्वाज में संदीप शर्मा, स्वागताध्यक्ष पं. सुभाष शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. बुद्ध प्रकाश शर्मा, जे पी शर्मा, पं. हिमांशु भारद्वाज संयोजक पं. अजय शर्मा, संयोजक पं. उमेश शर्मा प. अमित भारद्वाज प मूलचन्द्र गौड य फेसदत्त शर्मा पं अजय शर्मा, उमेश शर्मा, पं. सचिन शर्मा.प. आर एन पाण्डेय. प. आर के शर्माप परमानन्द गौड़ पं. सुभाष शर्मा ,पदिनेश शर्मा नरेन्द्र शर्मा गुरूजी, वेदप्रकाश शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

सोमवार, 18 सितंबर 2023

सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज में ड्रॉप रोबॉल का ट्रायल हुआ

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःसेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज में रविवार को नॉर्थ जोन राज्य स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में गाजियाबाद के अलावा बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, हापुड़ व बागपत के खिलाड़ियों ने भाग लिया। गाजियाबाद से सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज,शंभू दयाल इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजयनगर, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, एमएमएच डिग्री कॉलेज, सीएसएचपी पब्लिक स्कूल, डीडीपीएस पब्लिक स्कूल,सेंट जोसेफ एकेडमी वैशाली व जेएलएम मुरादनगर के खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। कोच नासिर हसन व बीएल थापा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अशोक यादव ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना का परिचय देते हुए खेलने के लिए प्रेरित किया। संस्था के सचिव राहुल देव गौतम ने बताया कि वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही बदायूं जनपद में भी ट्रायल का आयोजन कराया गया। सभी चयनित खिलाड़ियों का 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज में लगेगा और फाइनल ट्रायल 28 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 13 वें जूनियर व सब जूनियर राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो  29 सितंबर से 2 अक्टूबर हाईटेक इंस्टिटयूट में होगी।

गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने आठ कमेटियों का गठन किया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःगाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की जनरल मीटिंग कृष्ण सागर रेस्टोरेंट में हुई। मीटिंग में वर्ष भर होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट, ट्रायल आदि को लेकर चर्चा हुई और उनके सफल संचालन के आठ कमेटियों का गठन किया गया। इन कमेटियों में मीडिया, अनुशासन, ग्राउंड व पिच, टेक्नीकल, टूर्नामेंट लीग, वेलकम, टेलेंट सर्च व अंपायर कमेटी शामिल है। आठों कमेटियों के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश टी 20 क्रिकेट लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले शहर के क्रिकेट खिलाड़ी जब वापस आएंगे तो उनके सम्मान में समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उन्हें उनके माता.पिता समेत सम्मानित किया जाएगा। राकेश मिश्रा, मनोज मांकड, उमेश चोपड़ा, फूलचंद शर्मा, अमर सिंह, मनोज गौडए देवेंद्र चौधरी आदि भी मौजूद रहे।

श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर की रामलीला का शुभारंभ 10 अक्टूबर से होगा---ललित जायसवाल, रामलीला के लिए रविवार को रामलीला मैदान कविनगर में हुआ भूमि पूजन

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादः शहर की प्रमुख श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर की रामलीला का शुभारंभ 10 अक्टूबर से होगा। रामलीला के लिए समिति द्वारा रामलीला मैदान में रविवार को कविनगर के रामलीला मैदान में भूमि पूजन किया गया जिसमें शहर भर से बडी संख्या में राम भक्त पहुंचे। भूमि पूजन से पहले हवन का आयोजन किया गया। हवन में राम भक्तों ने आहुति देकर भगवान राम से अपने सभी भक्तों पर कृपा बनाए रखने व विश्व कल्याण की प्रार्थना की। भगवान की आरती के बाद भगवाल राम के जयकारों के साथ भूमि पूजन हुआ। श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर के अध्यक्ष ललित जायसवाल व महामंत्री भूपेंद्र चोपड़ा ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ 10 अक्टूबर को गणेश पूजन से होगा। 11 अक्टूबर को माता की चौकी का आयोजन होगा जिसमें जसविंदर नरूला माता रानी की महिमा का गुणगान करेंगी। 16 अक्टूबर को भगवान राम की राम बारात निकलेगी। इस बार की राम बारात में दिल्ली, गुडगांव, फरीदाबाद, आगरा, अलीगढ, सहारनपुर, हरिद्वार आदि शहरों की लगभग 100 झांकियां, बैंड आदि शामिल रहेंगे। रामलीला का मंचन नए मंच पर होगा। रामलीला का मंचन इस बार भी राजीव राज गुप्ता व उनकी मंडली द्वारा किया जाएगा जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। नए मंच पर आधुनिक तकनीक के साथ रामलीला मंचन को देखने का इस बार अलग ही अनुभव व आनंद रहेगा। महापौर सुनीता दयाल, राज्यमंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप, राज्यसभा सदस्य डॉ अनिल अग्रवाल, विधायक अतुल गर्ग, एमएलसी दिनेश गोयल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा पूर्व राज्यमंत्री सतीश शर्मा आदि का समिति के पदाधिकारियों अजय जैन, गुलशन बजाज, तरूण चौटानी, दिवाकर सिंघल, दिव्यांशु सिंघल आदि ने स्वागत किया। सरदार मंजीत सिंह, सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू, डॉ बी के शर्मा, अजय गुप्ता, दीपक अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।

राजनगर की रामलीला हेतु हुआ भूमि पूजन, भगवान राम के जयकारों के साथ फहराई गई हनुमान जी की ध्वजा

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःश्री रामलीला समिति राजनगर द्वारा रविवार को रामलीला मंचन हेतु भूमि पूजन किया गया। सुंदरकांड के पाठ का आयोजन भी हुआ। मुख्य अतिथि विजय कुमार गुप्ता ने संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक जितेंदर यादव व वार्ड सभासद प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में भगवान राम के जयकारों के बीच भूमि पूजन कर हनुमान जी की ध्वजा फहराई। इससे पूर्व संस्था के सभी पदाधिकारियों, अतिथियों व सदस्यों ने हवन एवं पूजा में भाग लिया। सुन्दरकाण्ड का पाठ भी हुआ। सुंदर झाकियों ने सभी का मन मोह लिया। 

रामलीला समिति के अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता ने बताया कि 11 अक्टूबर को श्री खाटू श्याम महोत्सव के साथ ही रामलीला का शुभारंभ हो जाएगा। 12 अक्टूबर को श्री गणेश पूजन होगा व गणेश शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को भव्य श्री राम बारात पूरे राजनगर में निकाली जाएगी। 25 अक्टूबर को भरत मिलाप श्री राम राज्यभिषेक व भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। समिति के महामंत्री आर. एन. पांडे ने बताया कि इस वर्ष रामलीला महोत्सव और भी भव्य होगा। कोषाध्यक्ष राजीव मोहन गुप्ता,मुख्य संयोजक राकेश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, जीण्पी अग्रवाल, ब्रज मोहन सिंघल, अमरीश त्यागी, केपी गुप्ता, उपाध्यक्ष आरण्के शर्मा, महावीर सिंघल, राधेश्याम सिंघल, मोतीलाल गर्ग, दीपक सिंघल, सुंदर लाल यादवए एसण् एनण् अग्रवालए दिनेश शर्माए अनिल गुप्ताए संगठन मंत्री विनीत शर्माए मंत्री मुकेश मित्तलए विनोद गोयलए राजीव गुप्ताए सत्य प्रकाश शर्माए राजनगर पार्षद प्रवीण चौधरी, प्रचार मंत्री रेखा अग्रवाल , सौरभ गर्ग ए डा० आर के मित्तल नवीन कुमार शर्माए डॉण्राजेश कंसल ,ओमप्रकाश भोलाए मदनलाल हरित, जय कमल अग्रवाल, गोल्डी सहगल,  बी के अग्रवाल, आदि भी मौजूद रहे।

सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबके प्रयास से बहुत जल्द भारत बनेगा विश्व गुरु: नरेंद्र कश्यप


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद।रविवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिवस के अवसर पर गाजियाबाद स्थित घंटाघर रामलीला मैदान में ओबीसी मोर्चा महानगर के द्वारा कार्यक्रम रखा गया, जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री नरेंद्र कुमार कश्यप जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह जी विधायक नोएडा उपस्थित रहे, सर्वप्रथम कार्यक्रम में मोदी जी द्वारा वर्चुअल बैठक को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा देखा गया, जिसमें मोदी जी ने आज पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया जिसमें विश्वकर्मा योजना से जुड़े समाज एवं ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय मोदी जी का भाषण भी श्रवण किया, जिसमें मोदी जी के द्वारा विश्वकर्मा योजना को विस्तार से बताया गया कि यह योजना केंद्र सरकार के द्वारा 13 हजार  करोड़ रुपए से प्रस्तावित की गई है जिसमें छोटे वर्ग के दुकानदार, तेली, मोची, केवट, धोबी, राजमिस्त्री, नाई आदि 18 समूह के लोग इस योजना से जोड़े गए हैं जिसमें उन्होंने यह भी बताया कि इन सभी लोगों के लिए भारत सरकार के द्वारा उपकरण मुफ्त दिए जाएंगे एवं इनको बिना सिक्योरिटी के ₹ 2 लाख तक का लोन देने का भी प्रावधान इस योजना में दिया गया है । कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार कश्यप एवं पंकज सिंह ने पांच लोगों को सम्मानित किया जिसमें राजेंद्र विश्वकर्मा, विपिन प्रजापति, शाहिद धोबी, राजू नाई, मुकेश केवट सभी लोगों को अतिथि के द्वारा शॉल और माला पहनकर सम्मानित किया गया , नरेंद्र कुमार कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि हम सब लोग धरती के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती मना रहे हैं साथ ही आज के नए भारत के शिल्पकार सृजनकर्ता  माननीय मोदी जी का भी जन्मदिवस मनाने का अवसर प्राप्त हो रहा है । आगे उन्होंने कहा कि आज बहुत ही प्रमुख महत्वपूर्ण दिन है एक तो भगवान विश्वकर्मा जयंती दूसरा नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस जिसके अवसर पर माननीय मोदी जी ने आज पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया जिसके तहत गरीब समाज के समुदाय को इस योजना से बहुत महत्वपूर्ण लाभ मिलने वाला है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो कि सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास सबका विश्वास पर कार्य कर रही है जो कहती है वह करके दिखाती है आज जो मोदी जी ने गरीब लोगों के लिए योजना शुभारंभ की है ऐसी योजना आजाद भारत में अभी तक किसी सरकार ने ऐसी योजना का शुभारंभ नहीं किया कार्यक्रम के समापन में आए हुए सभी भारतीय जनता पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं का मुख्य अतिथि के द्वारा आभार प्रकट किया गया कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि के द्वारा  हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली का शुभारंभ किया गया बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गो से रमते राम रोड ,रामघाट मंदिर ,जटवाड़ा ,मालीवाडा, बसंत रोड ,थाना सिहानी गेट, पुराना बस अड्डा, नवयुग मार्केट, महर्षि वाल्मीकि पार्क होते हुए शहीद स्थल दुर्गा भाभी चौक पर समापन की गई । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जयसवाल, प्रदेश मंत्री मुनीश योगी, बृजपाल तेवतिया, अशोक मोंगा, पवन गोयल ,पूर्व महापौर आशा शर्मा ,अनिल स्वामी, मनोज यादव ,इंद्र बजरंगी, सागर कश्यप ,थान सिंह कश्यप, संदीप कश्यप, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, रवि भाटी, प्रियंक गुर्जर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।












पटेलनगर के गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनेगाः पंडित विष्णु दत्त सरस

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःपटेलनगर प्रथम स्थित गणेश मंदिर में मंगलवार 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर मंदिर में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने बताया कि पटेल नगर का गणेश मंदिर शहर का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जो भगवान गणेश को समर्पित है। सनातन धर्म में भगवान गणेश की उपासना का विशेष महत्व है। भगवान गणेश की उपासना प्रथम देवता के रूप में की जाती है। कोई भी कार्य उनकी पूजा के बिना पूर्ण नहीं होता है। मंदिर में प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार भी भगवान गणेश का जन्मोत्सव मंदिर में धूमधम से मनाया जाएगा।  गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश की उपासना करने से साधक को सुख-समृद्धि, बल एवं बुद्धि की प्राप्ति होती है। मंदिर के अध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद शर्मा ने बताया कि मंगलवार 19 सितंबर को मंदिर में प्रातः 8 बजे भगवान गणेश को स्नानादि कराकर उनकी पूजा की जाएगी। 10 बजे संकीर्तन का आयोजन होगा जिसमें झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। दोपहर 1.30 बजे भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे और उसके बाद भंडारे का आयोजन होगा।

रविवार, 17 सितंबर 2023

दबाव में काम कर रहे लोनी एसडीएम : रंजीता धामा, चैयरमैन ने लिखा मुख्य सचिव को पत्र,एसडीएम पर कार्यवाही की मांग

 

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद/लोनी। नगर पालिका परिषद लोनी जोकि प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका है कि अध्यक्ष रंजीता मनोज धामा ने लोनी एसडीएम पर राजनीतिक दबाव में आकर काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्य सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने लोनी एसडीएम पर आरोप लगाते हुए कहा है कि लोनी एसडीएम स्थानीय जनप्रतिनिधि के दबाव में काम कर रहे हैं और गलत कार्रवाई के आदेश स्थानीय पुलिस को भी दे रहे हैं। रंजीता धामा के मुताबिक पिछले माह उन्होंने लोनी नगर पालिका में तैनात नायाब मोहरिर्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की थी जिससे क्षुब्ध होकर और दबाव बनाने के लिए नायब मोहरिर्र तपसी सिंह द्वारा उनके व उनके पति मनोज धामा एवं उनके एक परिजन के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा भी सत्ताधारी दल के एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर बिना जांच पड़ताल के एफआईआर दर्ज कर ली गई लेकिन सभी धाराएं जिनमें गिरफ्तारी का प्रावधान ना होते हुए भी एसडीएम द्वारा स्थानीय पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर जो निर्देश दिए गए हैं,उससे साफ जाहिर है कि लोनी एसडीएम अपने पद का दुरुपयोग कर स्थानीय जनप्रतिनिधि के दबाव में आकर कार्य कर रहे हैं जिससे कि वे हमारा मानसिक शोषण तो कर ही रहे हैं साथ ही उनकी यह कार्यशैली जनहित के लिए भी उचित नहीं हैं क्योंकि एक प्रशासनिक अधिकारी को राजनीति से बचकर जनहित के कार्य बिना भेदभाव के करने चाहिए लेकिन एसडीएम अरुण दीक्षित अपने विवेक से काम ना लेकर जिस प्रकार के आदेश जारी कर रहे हैं ,वह निंदनीय है। पत्र के माध्यम से चेयरमैन रंजीता धामा ने शासन से एसडीएम पर कार्रवाई की मांग की हैं।

शनिवार, 16 सितंबर 2023

सितंबर माह में संपत्तिकर के भुगतान पर पाएं 20% छूट का लाभ, सम्मानित करदाताओं से नगर आयुक्त की अपील

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा शहर के सम्मानित करदाताओं से सितंबर माह में 20%  छूट का लाभ प्राप्त करते हुए अधिक से अधिक संपत्ति कर का भुगतान करने हेतु अपील की है, गाजियाबाद नगर निगम द्वारा संपत्ति करदाताओं को सितंबर में संपत्ति कर भुगतान करने पर 20% की छूट दी जा रही है इसके उपरांत अक्टूबर तथा नवंबर माह में 10% की छूट दी जाएगी, गाजियाबाद नगर निगम शहर हित में लगातार प्रयासरत है जिसके क्रम में अवकाश के दिवसों में भी जोनल कार्यालय में संपत्ति कर की वसूली का कार्य किया। नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार करदाताओं की सहूलियत हेतु मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा को अवकाश के दिवसों में भी जोनल कार्यालय खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही पांचो जोन में आवश्यकता अनुसार वसूली कैंप लगाने के लिए भी आदेशित किया गया है, सम्मानित करदाता गाजियाबाद नगर निगम को ऑनलाइन भी संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं।

अवकाश दिवस पर  खुलेंगे जोनल कार्यालय, पांचो जोन में होगा वसूली कैंप का आयोजन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव  द्वारा  बताया गया कि माननीय महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त महोदय के निर्देश अनुसार अवकाश दिवस में न केवल जोनल कार्यालय पर कर की वसूली होगी  बल्कि करदाताओं की सहूलियत के अनुसार पांचो जोन मे भी अलग-अलग स्थान पर वसूली कैंप लगाए जाएंगे।


*वसुंधरा जोन के अंतर्गत गौर गंगा वन सेक्टर चार वैशाली में,  मोहन नगर जोन के अंतर्गत GDA अपार्टमेंट लाजपत नगर में, सिटी ज़ोन के अंतर्गत  लाल क्वार्टर महाराणा प्रताप स्कूल लोहिया नगर में,  कवि नगर जोन के अंतर्गत लैंड क्राफ्ट सोसायटी वार्ड 24 महरौली में, विजयनगर ज़ोन के अंतर्गत पानी की टंकी काली मंदिर वार्ड 55 में* संपत्ति कर वसूली हेतु कैंप लगेगा, जिसमें आसपास के क्षेत्र के करदाता अपना कर आसानी से जमा कर सकेंगे।

जोनल प्रभारी कर वसूली का विशेष अभियान चला, निगम को दें आर्थिक मजबूती

नगर आयुक्त  द्वारा कर विभाग को  संपत्ति कर वसूलने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं जिसके क्रम में अवकाश दिवसों तथा कार्य दिवसों में भी क्षेत्र में कैंप लगाने के लिए आदेशित किया है नगर आयुक्त महोदय द्वारा जोनल प्रभारियों को विशेष रूप से जिम्मेदारी देते हुए ऐसे क्षेत्र जहां पर टैक्स नहीं लगा है उनको चिन्हित कर टैक्स लगाने के लिए अवगत कराया गया है, अधिक से अधिक कर वसूली कर निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने हेतु अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव को भी निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में टीम द्वारा कार्य किया जा रहा हैl

डेंगू के फैलने में स्कूल्स व संबंधित अधिकारियो का हाथ --डा० बी पी त्यागी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। बढतें डेंगू के मरीजों पर चिंता व्यक्त करते हुए हर ईएनटी हॉस्पिटल की अध्यक्ष डॉक्टर बीपी त्यागी ने कहा की डेंगू फैलने में  स्कूल्स व संबंधित अधिकारियो का हाथ है। डा० बी पी त्यागी ने बताया कि जैसा कि हम सभी जानते है की डेगू की बीमारी हर रोज़ पैर पसार रही है । ये बीमारी एडिस ऐगेप्टी मच्छर के काटने से फैलती है । लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस तरफ ज्यादा सख्ती नहीं कर रहा है।वहीं स्कूल संचालक भी लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने बताया कि मच्छर दिन के समय काटता है व साफ़ ठहरे पानी में अंडे देता है । बरसात लगातार होने के कारण जलभराव हो रहा है जिससे डेंगू तेज़ी से फैलेगा । इस बीमारी को रोकने के लिए सावधानी बहुत ज़रूरी हैं । सभी को सलाह दी जाती है की दिन के समय पूरे शरीर को कवर करने वाले कपड़े पहने जिससे डेंगू का मच्छर न काटे व मॉस्किटो रिपलेंट्स का इस्तेमाल करे । 

देख गया है कि सभी स्कूल व कॉलेजेज में ड्रेस को लेकर कोई एडवाइजरी नहीं जारी की है और न ही एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ़ से कोई इस तरह की ड्रेस के बारे में एडवाइजरी जारी की है ।

क्या करे -

डेंगू से बचने के लिये दिन में पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने ।

मॉस्किटो रिपलेंट्स का इस्तेमाल करे ।

मच्छरदानी लगाये ।

जलभराव की जगह में मिट्टी का तेल डाले व आस पास पानी इक्ठा न होने दे ।

स्कूल व कॉलेज जाने वाले बच्चों को पूरा बदन ढकने वाले वस्त्र पहनाये ।

बचाव ही डेंगू को फेलने से रोक सकता है , सभी जनमानस के साथ साथ एडमिनिस्ट्रेशन को भी स्कूल के लिए एडवाइजरी जारी करना चहिये ।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला व महानगर अध्यक्ष व्यापारियों की समस्याओं को अपने-अपने जनपदों में हल करें---संदीप पाराशर बालकिशन गुप्ता ने पार्षदों को किया सम्मानित

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। शनिवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बाल किशन गुप्ता के कवि नगर गाजियाबाद स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल की पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के पदाधिकारीयों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय व्यापार मंडल की पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष संदीप पाराशर ने की जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्ष, महानगर और नगर अध्यक्ष उपस्थित रहे बैठक में सभी पदाधिकारियों की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए सभी को ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों की समस्याओं को अपने-अपने जनपदों में हल करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी जो पार्षद चुने गए हैं उन सभी का शीर्ष नेतृत्व द्वारा सम्मान किया गया राष्ट्रीय व्यापार मंडल की कार्यशैली को देखते हुए शहर के अनेकों व्यापारी बंधुओ को राष्ट्रीय व्यापार मंडल परिवार में शामिल किया गया तथा सभी से व्यापारियों की समस्याओं को बिना किसी भेदभाव के युद्ध स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने के स्पष्ट आदेश दिए गए। 

बैठक में मुख्य रूप से पंडित राकेश शर्मा, चिन्मय भारद्वाज, रितेश शर्मा, संदीप पाराशर, संजय शर्मा बालकिशन गुप्ता ,पंडित अशोक भारतीय ,अजय सिंघल, विक्रांत सैनी, नानक चंद शर्मा ,हिमांशु शर्मा रुद्र प्रताप त्यागी, रजनीश शर्मा, प्रवीण भाटी, विकास चुग ,संदीप त्यागी रसम, प्रतीक माथुर ,सौरभ यादव जय किशन पाल, अनिल जुल्का ,अमित शर्मा टोनी हरीश कालाकोटी, नरेश चौहान ,संजीव तेवतिया परमानंद सिंघल ,नीता भार्गव, वीरेंद्र कंडेरे, कमल शर्मा आदि उपस्थित रह।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान को दी बधाई


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी जनपद गाजियाबाद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापार मंडल के अपने मजबूत साथी सतपाल प्रधान को उनके राम पार्क लोनी स्थित निवास स्थान पर ढोल नगाडो के साथ राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष व रेलवे बोर्ड सदस्य बाल किशन गुप्ता के नेतृत्व मे पंडित अशोक भारतीय, युवा नेता सौरभ यादव, अनुराग प्रधान, अनिल त्यागी, राजीव शर्मा, जितेंद्र त्यागी, मनीष कुमार आदि पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर, पगड़ी पहनाकर, मिठाई खिलाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी और शुभकामनाये दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भाजपा  सतपाल प्रधान ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के हमेशा मिले सहयोग का धन्यवाद दिया और पूरी टीम का आवभगत किया

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने संजीव शर्मा को बधाई दी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष  संजीव शर्मा जी को पुनः भारतीय जनता पार्टी का महानगर अध्यक्ष  मनोनीत होने पर आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा के  भाजपा कार्यालय पर शुभकामनाएं व बधाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संदीप बंसल, दीपक गर्ग, संजय गुप्ता चेतन शर्मा, आदि व्यापारी मौजूद रहे

शुक्रवार, 15 सितंबर 2023

हरतालिका तीज का व्रत सोमवार को होने से मिलेगा विशेष फलः आचार्य दीपक तेजस्वी

 


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःआचार्य दीपक तेजस्वी ने कहा कि इस बार हरतालिका तीज का व्रत सोमवार को रखा जाएगा। इससे व्रत का महत्व और भी बढ गया है। आचार्य दीपक तेजस्वी ने बताया कि हरतालिका तीज व सोमवार का दिन दोनों ही भगवान शिव का प्रिय हैं। ऐसे में दोनों का एक दिन ही पडने से इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करने का विशेष फल मिलेगा। 

भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज मनाई जाती है। भाद्रपद की शुक्ल तृतीया को हस्त नक्षत्र में भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का विशेष महत्व है। हरतालिका तीज व्रत कुमारी और सौभाग्यवती स्त्रियां करती हैं हरतालिका तीज व्रत निराहार और निर्जला किया जाता है। इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए किया था। तभी से अच्छे पति की कामना और पति की दीर्घायु के लिए कुंवारी कन्या और सौभाग्यवती स्त्रियां हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा.अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। हरतालिका तीज व्रत करने से जहां महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है, वहीं कुंवारी कन्याओं को योग्य जीवन साथी मिलता है। हरतालिका तीज व्रत में जल ग्रहण नहीं किया जाता है। व्रत के बाद अगले दिन जल ग्रहण करने का विधान है।हरतालिका तीज व्रत करने पर इसे छोड़ा नहीं जाता है। प्रत्येक वर्ष इस व्रत को विधि.विधान से करना चाहिए। हरतालिका तीज व्रत के दिन रात्रि जागरण किया जाता है। रात में भजन.कीर्तन करना चाहिए। हर तालिका तीज व्रत कुंवारी कन्या, सौभाग्यवती स्त्रियां करती हैं। शास्त्रों में विधवा महिलाओं को भी यह व्रत रखने की आज्ञा है। हरतालिका तीज प्रदोषकाल में किया जाता है। सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्त को प्रदोषकाल कहा जाता है। यह दिन और रात के मिलन का समय होता है। हरतालिका पूजन के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की बालू रेत व काली मिट्टी की प्रतिमा हाथों से बनाकर पूजा स्थल को फूलों से सजाकर चौकी पर केले के पत्ते रखकर भगवान शंकरए माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद देवताओं का आह्वान करते हुए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश का षोडशोपचार पूजन करें।

संजीव एक बार फिर बनें गाजियाबाद भाजपा महानगर अध्यक्ष, सतपाल प्रधान गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बनें

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

भाजपा ने जारी की जिला- महानगर अध्यक्षों की सूची

हापुड़ में नरेश तोमर, नोएडा महानगर में मनोज गुप्ता, गौतमबुद्धनगर में गजेंद्र मावी, मेरठ में सुरेश जैन (ऋतुराज) के हाथ 

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने लंबे समय से अटकी भाजपा के जिला व महानगर अध्यक्षों की सूची घोषित कर दी है। इस सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। गाजियाबाद महानगर की कमान एक बार फिर संजीव शर्मा को सौंपी गई है। जबकि जिलाध्यक्ष पद पर सतपाल प्रधान को सौंपी गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को सुबह सवा बारह बजे भाजपा के जिला व महानगर अध्यक्षों की सूची घोषित कर दी। सूची के अनुसार गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष पर संजीव शर्मा को दूसरा कार्यकाल दिया गया है, जबकि जिलाध्यक्ष पद से दिनेश सिंघल को हटाकर लोनी नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव हार चुके सतपाल प्रधान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने हापुड़ में नरेश तोमर, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता को भी दूसरा कार्यकाल दिया है। गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष पद पर गजेंद्र मावी, मेरठ महानगर में सुरेश जैन ऋतुराज, मेरठ जिला शिवकुमार राणा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसके साथ ही रामपुर में हंसराज पप्पू, मुरादाबाद महानगर संजय शर्मा, मुरादाबाद जिले में आकाश पाल, अमरोहा उदय गिरी गौस्वामी, बिजनौर भूपेंद्र चौहान बॉबी, सहारनपुर महानगर पुनीत त्यागी, सहारनपुर जिला महेंद्र सैनी, मुजफ्फरनगर सुधीर सैनी, बागपत वेदपाल उपाध्याय, शामली में तेजेंद्र निर्वाल को अध्यक्ष पद सौंपा गया है। बुलंदशहर जिलाध्यक्ष पद पर विकास चौहान और संभल में हरेंद्र सिंह रिंकू को अध्यक्ष बनाया गया है।