शनिवार, 13 जनवरी 2024

जितेंद्र गौड बने श्री राम सेना के राष्ट्रीय सचिव एवं सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी ,

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। शनिवार को श्री राम सेना की  ई ब्लॉक पार्क प्रताप विहार विजय नगर सेक्टर 11 में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पार्षद नगर निगम संतोष सिंह राणा ने की तथा संचालन राजीव दिवाकर ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नाथ सिंघल  रहे। कैलाश नाथ सिंघल का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाए। बैठक को संबोधित करते हुए  कैलाश नाथ सिंघल ने कहा कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।कैलाश नाथ सिंघल ने अपनों उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि हिंदू राष्ट्र और जनसंख्या नियंत्रण कानून को भी जल्दी से जल्दी देश के अंदर लागू करें बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुछ नई नियुक्तियों की है। 

जिसमें जितेंद्र गौड को राष्ट्रीय सचिव एवं सदस्यता का राष्ट्रीय प्रभारी,राजेश कुमार ठाकुर को गाजियाबाद जिला अध्यक्ष युवा जिला अध्यक्ष राजीव दिवाकर,शिवा वेद को युवा महानगर अध्यक्ष मानसिंह चौहान को महानगर अध्यक्ष टेकचंद गौड को महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक जाटव को महानगर युवा सचिव तत्काल प्रभाव से नियुक्त किए हैं।सभी नवनियुक्त पदाधिकारी श्री राम सेना की नीतियों को जन-जन तक पहुंच कर संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नाथ सिंघल के हाथों को  मजबूत करेंगे। कैलाश नाथ सिंघल ,जितेंद्र गौड, शिव वेद ने संयुक्त रूप से विजयनगर सेक्टर 11 ए बी सी डी में ब्लॉको में प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या  धाम मे रामलाल के पवित्र प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जा रहा है । इस उपलक्ष में आए हुए पवित्र अक्षित  एवं रामलाल के चित्र को वितरण किया। बैठक में प्रशांत पंडित, मोहित जाटव, वीरेंद्र सिंह ,पीयूष मिश्रा, विशेष वर्मा ,पंकज गर्ग, तरुण त्यागी, हर्ष जाटव,वरुण त्यागी कपिल कुमार, कुनाल किर ,देव कुमार, जीतू चौधरी ,रतनपाल ,विवेक वाल्मीकि मौजूद रहे।

संजयनगर में श्रृद्धालुओं ने निकाली महाप्रभु राम की शोभायात्रा

 

                मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। संजय नगर में रामभक्तों ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ  क्षेत्र के तत्वाधान में महाप्रभु श्री रामजी की भव्य शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा का शुभारम्भ संजय नगर सेक्टर 23 में के ब्लॉक स्थित राम जानकी मंदिर से पूर्ण पूजा विधि विधान के हुआ। यहां से आरंभ होकर यात्रा का विशेष आकर्षण रहने वाले सजीव स्वरुप श्री राम जी की बग्गी सैकड़ों भक्तों के जयघोष के साथ पी ब्लॉक चौराहा, एचजी ब्लॉक चौराहा, अयप्पा मंदिर, एल ब्लॉक मुख्य मार्ग, परमहंस स्कूल, मानसी विहार, जागृति विहार होते हुए एफ ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर (निकट रामलीला ग्राउंड सेक्टर 23) पर सम्पन्न हुईं। 

विभिन मार्गों पर यात्रा का स्थानीय व्यापारी बंधु व नगर वासियों ने पुष्प वर्षा, प्रसाद वितरण आदि के माध्यम से बड़े ही आदर व गर्मजोशी के साथ स्वागत अभिन्नदन किया। यात्रा संपन्न होने पर सभी आम जनों को प्रसाद वितरण करते हुए महाप्रभु श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आज से 21 जनवरी तक प्रत्येक घर में प्रतिदिन पांच दीपक जलाते हुए 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया।

यात्रा का विशेष आकर्षण रथ बग्गी में विराजमान सजीव स्वरूप श्री राम जी के दर्शन कर रामभक्त भावविभोर दिखाई दिए। यात्रा के दौरान धुरेंद्र गोयल,सुशील अग्रवाल, परितोष, संजय गर्ग, ब्रह्म पाल, जगत,संदीप मुदगल, रणबीर, शुभम, आशीष, आयुष, पवन,मुकेश वर्मा, प्रदीप चौधरी, मनवीर नागर, पप्पू नागर, कपिल वशिष्ठ, उपेन्द्र शिशौदिया, ओम दत्त कौशिक, उदिता त्यागी, योगेंद्र कुमार, नीरज त्यागी, बालकिशन गुप्ता, अशोक भारतीय, संदीप त्यागी, कविता चौहान, रमा, कौशल शर्मा, पूजा सिंह, कौशल चौधरी सहित हजारों रामभक्त शामिल रहे। शोभा यात्रा संपन्न होने पर हनुमाम चालीसा का पाठ गायन किया गया। राम भक्त टोली ने मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी प्रसाद वितरण किया।

आरआर जिमखाना ने नोएडा वंडर्स को हराया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःनवें दिल्ली-एनसीआर क्रिकेट लीग में आरआर जिमखाना व नोएडा वंडर्स के बीच लीग मुकाबला खेला गया। मैच में आरआर जिमखाना 116 रन से विजयी रहा। मैच सेलीब्रेशन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया और आरआर जिमखाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान लव्य सेखरी के नाबाद 122 रन व लक्ष्य सेखरी के 90 रन की मदद से टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 287 रन का मजबूत स्कोर खडा किया। 288 रन के  लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा वंडर्स 35.2 ओवर में 171 रन पर आउट हो गया। आरूष ने 44 रन, पूर्व आहूजा ने 30 रन व ईशान ने 28 रन का योगदान दिया। अवि शर्मा व निर्वाण ने 3-3 विकेट लिए। वहीं कप्तान लव्य सेखरी को 2 विकेट मिले। लव्य सेखरी को मैच में शतक लगाने व 2 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अवि शर्मा को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया।

भगवान सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी को मनाया जाएगाः आचार्य दीपक तेजस्वी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःआचार्य दीपक तेजस्वी ने कहा कि भगवान सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति इस बार 14 की जगह 15 जनवरी को मनाया जाएगा। ऐसा इस कारण होगा कि भगवान सूर्य 14 जनवरी की रात्रि में 2 बजकर 44 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 77 साल के बाद इस बार दुर्लभ संयोग वरियान योग में यह पर्व मनाया जाएगा। आचार्य दीपक तेजस्वी ने बताया कि वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार मकर संक्रांति पर कई ग्रहों का संयोग भी बन रहा है। मकर संक्रांति पर सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि में मौजूद होंगे। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ और गुरु भी अपनी स्वराशि मेष में मौजूद होंगे। वहीं वरियान योग 14 जनवरी 2024 को रात 02 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर 15 जनवरी की रात 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा रवि योग 14 जनवरी को सुबह 10 बजकर 22 मिनट से लेकर 15 जनवरी की सुबह 07 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इस साल 2024 की मकर संक्रांति का नाम घोर है। मकर संक्रांति का महापुण्य काल सुबह 07.15 बजे से सुबह 09.00 बजे पुण्य काल सुबह 07.15 से शाम 05.46 तक है। मकर संक्रांति के समय सूर्य देव का वाहन अश्व और वस्त्र श्याम यानि काले रंग का होगा। सूर्य देव श्याम वस्त्र पहनेंए घोड़े पर सवार होकर दक्षिणायन से उत्तरायण होंगे। सूर्य देव का उपवाहन सिंहनी व उनका अस्त्र तोमर है। मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ से बने लड्डू और अन्य मीठे पकवान बनाने की परंपरा है। तिल और गुड़ के सेवन से ठंड के मौसम में शरीर को गर्मी मिलती है और यह स्वास्थ के लिए लाभदायक है। । मकर संक्रांति के मौके पर सूर्य देव के पुत्र शनि के घर पहुंचने पर तिल और गुड़ की बनी मिठाई बांटी जाती है।

शुक्रवार, 12 जनवरी 2024

लोनी नगर पालिका की अध्यक्ष रंजीता धामा ने 3 करोड़ 87 लाख के विकास कार्यो का किया उद्घाटन


                     मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। लोनी नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा ने राज्य वित्त आयोग से होने वाले लगभग 3 करोड़ 87 लाख के विकास कार्य का लोनी के विभिन्न वार्डों में उद्घाटन किया वार्ड नंबर 47 के गोरी पट्टी मुस्ताबाद में  1 करोड 39  लाख के इंटरलॉकिंग रास्तों का वार्ड 54 की मुस्तफाबाद कंचन पार्क कॉलोनी में लगभग 95 लाख के इंटरलॉकिंग गलियों का वार्ड नंबर 16 की सुनीता विहार कॉलोनी में 40  लाख के इंटरलॉकिंग रास्तों का वार्ड नंबर 10 के मौहल्ला परमहंस विहार कालोनी में 1 करोड़ 11 लाख के इंटरलोकिंग रास्तों का नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा ने  उद्घाटन किया स्थानीय वार्ड वासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष का फूल माला और ढोल नगाड़ों के साथ में जोरदार स्वागत किया।

 लोगों को संबोधित करते हैं उन्होंने कहा  कि जिस तरह से कुछ लोग मेरे उद्घाटनों को फर्जी बता रहे हैं उससे उनकी मानसिकता साफ़ नजर आ रही है  हमारा काम ही हमारी पहचान है हम लोग जमीन पर रह कर काम करते हैं लोग का प्यार हमारे लिए आशीर्वाद का काम करता है मैं हमेशा लोनी की जनता के लिए लड़ती रहूंगी  इस अवसर पर सभासद खुसनूद  हसमुद्दीन इस्लामुद्दीन सभासद मनबीर चौधरी सभासद निसार जाबिर कुरैशी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

गुरुवार, 11 जनवरी 2024

प्रकाश पर्व पर 14 जनवरी को निकलेगा नगर कीर्तन----इंद्रजीत सिंह टीटू

 


   


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। 17 जनवरी को दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का प्रकाश पर्व के  उपलक्ष में (14 जनवरी) दिन इतवार को नगर कीर्तन निकलेगा जो पिछले कई सालों से निरंतर निकलता आ रहा है उसी भांति इस साल भी नगर कीर्तन निकाला जाएगा जिसकी शुरुआत बजरिया गुरुद्वारा से होगी।

यह जानकारी आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रेलवे रोड बजरिया पर एक प्रेस वार्ता मे प्रधान सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू ने दी उन्होंने बताया कि नगर किर्तन वहां से चलकर घंटा घर फिर दिल्ली गेट हापुर रोड पुराना बस अड्डा पुल के नीचे से निकलते हुए संतोष मेडिकल के सामने से निकलते हुए मालीवाडा चौराहा कालका गाड़ी चौराहा से आगे चलते हुए चौधरी मोड़ से पहले आर्शीवाद बैंक्विट हॉल के बराबर से निकलते हुए हरि मंदिर और उससे आगे गांधीनगर गुरुद्वारे के बाहर जाकर इस नगर कीर्तन की समाप्ति होती है। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन की शुरुआत सभी सम्मानित लोग जिनमें मुख्य रूप से समाज की सेवा करने वाली संस्थाओं के पदाधिकारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारी सभी राजनीतिक दलों के मुख्य नेता और धर्मगुरु नगर कीर्तन की शुरुआत करवाते हैं। नगर कीर्तन में सर्वप्रथम नगाड़ा साहब उपरांत 21 घोड़े पर सवार गुरु साहब की फौज के लोग निहंग सिंह दो ऊंट इन सब के पीछे गुरु साहब के जीवन काल से प्रेरित झांकियां बाहर से आए हुए बैंड जौहर दिखाने वाले गतका पार्टियों और अन्य गुरुद्वारों से आए हुए  गुरु जस गायन करने वाली कीर्तन मंडली सबसे पीछे ट्रॉली में हमारे हाजिर नआजर पिता गुरु ग्रंथ साहिब जी विराजमान होंगे और उनके साथ-साथ कीर्तन करते हुए भक्तज.बाबा जी की ट्राली के आगे भगत जन झाड़ू की सेवा पानी की सेवा करते हुए चल रहे होंगे। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी बात पूरे नगर कीर्तन के रूट पर अलग-अलग संस्थाओं के द्वारा श्रद्धालु व्यक्तियों के द्वारा गुरु घर के सेवा करने वाले श्रद्धालुओं के द्वारा खाने के स्टॉल के साथ संगत का वेलकम करते हैं।

प्रेस वार्ता के बाद पूरे गाजियाबाद में प्रचार के लिए एक रथ भी झंडी दिखाकर आरंभ किया गया जो अगले तीन दिन तक पूरे शहर में प्रचार कर कर श्रद्धालुओं को बताया कि 14 तारीख में नगर कीर्तन होना है

  वार्ता के दौरान मुख्य उपस्थिति लोगों में गुरुद्वारे के प्रधान इंद्रजीत सिंह टीटू, गुरुद्वारे के महामंत्री एसपी सिंह ओबेरॉय, सिंह सभा के चेयरमैन सरदार हरमीत सिंह, विजयनगर गुरुद्वारे के प्रधान जोगिंदर सिंह, राजनगर सेक्टर 10 के उपाध्यक्ष मनजीत सिंह सेठी, शुभम पूरे गुरुद्वारे के प्रधान रविंद्र सिंह, सगू वीर खालसा दल के अध्यक्ष कुलविंदर ओबेरॉ,य गुरुद्वारे के सचिव जगमोहन कपूर ,अवतार सिंह, रितेश कसाना, शेरा भाई आदि उपस्थित थे

मंगलवार, 9 जनवरी 2024

कम्प्यूटर कोर्स में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सम्मान

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद । निशांत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संजय नगर सेक्टर 23 में  संचालित निशांत कंप्यूटर अकादमी के विद्यार्थियों को बेसिक कंप्यूटर कोर्स में सफलता प्राप्त करने पर संस्था द्वारा उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया गया । इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि चिन्मय मिश्रा , असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी, ने  बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह कम्प्यूटर का युग है, सभी को इसकी जानकारी आवश्यक है। गाजियाबाद परमहंस पब्लिक स्कूल के संस्थापक केपी सिंह  एवं लोकमान्य तिलक जनता इंटर कॉलेज के संस्थापक  राजकुमार त्यागी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी  सफल 21 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट तथा प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड दे कर उनका मनोबल बढ़ाया ।

संस्था के चेयरमैन नीरज भटनागर एवं ट्रस्टी मधु भटनागर ने सभी का स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कविता भटनागर ने किया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव अमित श्रीवास्तव, संजय खन्ना, अनिल गर्ग, रमाकांत यादव, पीसी जोशी, पुष्पेन्द्र आर्य, जमुना प्रसाद, प्रशांत पाल, रेखा अग्रवाल, पल्लवी शर्मा आदि ने सहयोग किया।

नगर विकास विभाग उप्र.की ओर से संजीव गुप्ता नियुक्त किए गए स्वच्छ योद्धा

 

                    मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ऐ के शर्मा के द्वारा प्रदेश को साफ एवं स्वच्छ बनाने की मुहिम से संबंधित प्रयासों को एक कदम और आगे ले जाने के लिए नगरीय निकाय निदेशालय द्वारा राजधानी लखनऊ से एक अनूठी पहल शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत नगरों की साफ सफाई के लिए नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रसिद्ध उद्योगपति संजीव कुमार गुप्ता को स्वच्छ योद्धा नियुक्त किया गया है। इस अभियान के तहत नगरों में चल रहे साफ सफाई के कार्यक्रमों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाती है। इस कार्यक्रम के तहत संजीव कुमार गुप्ता ने भी प्रातः काल ऑनलाइन मॉनिटरिंग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शहर की साफ सफाई की जानकारी प्राप्त की। इस अभियान में शहर के प्रतिष्ठित एवं नामचीन लोगों के साथ-साथ विभाग के उच्च अधिकारियों को भी सम्मिलित किया गया है। ताकि स्वच्छता के प्रति आम लोगों को भी उनके द्वारा प्रेरित किया जा सके। तथा यदि किसी स्थान पर सफाई व्यवस्था में कोई कमी रहती है तब यह टीम उस जगह को चिन्हित करते हुए इसके समाधान हेतु उच्च अधिकारियों से वार्तालाप कर सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से किए जाने की व्यवस्था करायेगी। स्वच्छ योद्धा बनाए जाने पर संजीव गुप्ता ने नगर विकास विभाग का आभार प्रकट करते हुए कहा कि साफ सफाई रखना ईश्वर की आराधना के समान है। इसलिए इस कार्य को वह पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे।

जिला अस्पताल बना बंदर, कुत्तों की शरणस्थली, टि्पल इजंन की सरकार पर डा० बी पी त्यागी ने उठाएं सवाल

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। जिला एम एम जी अस्पताल व सयुंक्त अस्पताल संजयनगर आज कल बंदरों व लावारिस कुत्तों की शरणस्थली बन गया है। जिला एम एम जी अस्पताल के वार्डो मे सर्दी मे लावारिस कुत्ते नजर आते है। स्वास्थ्य कर्मी कुत्तों को भगाने की जहमत नहीं उठाते हैं। वहीं मरीज व उनके तिमारदार कुत्ते के काटने से डरते हैं। इससे पहले भी डाक्टरों पर  कुत्ते बंदर हमला कर चुके हैं। इस सम्बंध में  राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ बी पी त्यागी ने ट्रिपल इंजन सरकार की कार्य प्रणाली पर फिर सवाल उठाए है। 

उन्होंने कहा कि  एम एम जी अस्पताल के वार्ड में स्ट्रीट डॉग का मिलना कितना घातक ??                         रेबीज सीरम क्यों ज़रूरी है ??

क्या है डॉग बाईट में उसका महत्व ??

नई नेशनल गाइड लाइन फॉर रेबीज कंट्रोल के तहत नीचे लिखी जानकारी को समझे 

अगर डॉग, मंकी, रैट ,कैट इत्यादि का दांत चमड़ी के नीचे चला जाता है तो रेबीज वैक्सीन फुल कोर्स 0,3,7,14,28 दिन पर देने के साथ साथ रेबीज सीरम भी देना ज़रूरी होता है जो घाव के नीचे लगाया जाता है । 

रेबीज सीरम २ प्रकार का होता है 

१- ह्यूमन 

२- इक्वाइन 

ह्यूमन सीरम आधि खुराक में लगता है व इक्वाइन सीरम पूरी खुराक में लगता है ।

40 IU पर केजी के हिसाब से इक्वाइन व 20 IU पर केजी के हिसाब से ह्यूमन सीरम दिया जाता है । 

गर्दन व गर्दन के ऊपर अगर जानवर द्वारा छिल भी दिया जाये तो दोनों इंजेक्शन / सीरम लगाना ज़रूरी है ।

अब अगर इम्यूनो कंप्रोमाइज्ड / कम इम्युनिटी वाले मरिजो की बात करे तो दोनों ही लगाना सेफ है । 

कौन है कम इम्युनिटी वाले मरीज़ ??

१- एचआईवी 

२- अनकंट्रोल्ड डायबिटीज 

३- कैंसर 

४- ऑर्गन ट्रांस्प्लांट 

५-स्टेरॉयड थेरेपी किसी भी बीमारी के लिए 

६- कीमोथेरेपी किसी भी बीमारी के लिए 

इंजेक्शन लगाने की तकनीक 

०.१ ml डरमिस में 

०.१ ml सेम साइड की डेल्टॉयड मसल में 

बचा हुआ दूसरी तरफ़ की डेल्टॉयड मसल में ।

अगर फिर से इलाज के बाद कभी भी जानवर काठता है तो काटने वाले दिन व तीसरे दिन सारा इलाज करना है । 

लेकिन अगर ट्रिपल इंजन की सरकार में भी सरकारी अस्पतालों को रेबीज सीरम नहीं मिलेगा तो कौन है ज़िम्मेवार ??

उसके भी ऊपर अस्पताल के वार्ड में स्ट्रीट व बिना वैक्सीन लगाये डॉग का पाया जाना ट्रिपल इंजन सरकार पर व ग़ाज़ियाबाद नगर निगम पर सवाल उठाता है ।

कोई रूठे ना कोई छूटे ना सिद्धांत आधारित करे काम - संजीव शर्मा

 

                     मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भाजपा के महानगर कार्यालय नेहरू नगर पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के द्वारा सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का एक बैठक के दौरान पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। भाजपा अध्यक्ष ने बधाई के दौरान सभी मंडल अध्यक्षों को आगे के कार्यक्रमों की बागडोर सौपते हुए मिशन 2024 के फतह के लिए कमर कसने का महत्त्वपूर्ण लक्ष्य दे दिया।इस दौरान संजीव शर्मा ने कहा भाजपा की जीत का आधार संगठन के दायित्ववान कार्यकर्ता और समर्पित कार्यकर्ता के तालमेल के आधारभूत है। हमें अपने दायित्व के साथ साथ कोई छूटे ना और कोई रूठे ना के मूल सिद्धांत पर केंद्रित होकर कार्य करना है। 2024 लोकसभा के महासंग्राम में सभी कार्यकर्ताओं की आहुति के साथ जीत की गाथा लिखनी है। इस दौरान सभी मंडल अध्यक्षों के साथ-साथ महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल , सुशील गौतम आदि उपस्थित रहे।

10 जनवरी से 25 जनवरी तक किया जायेगा राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण: डॉ.सीमा बाल्यिान

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग  के आदेशानुसार जनपद-गाजियाबाद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों को माह जनवरी-2024 में खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण  10 जनवरी से 25 जनवरी के मध्य कराया जायेगा।  यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी गाजियाबाद डॉ.सीमा बाल्यिान ने दी। उन्होंने बताया कि अन्त्योदय राशनकार्ड धारक को गेहूँ 14 किग्रा. प्रति राशनकार्ड व चावल 21 किग्रा. प्रति राशनकार्ड और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक को गेहूं 02 किग्रा प्रति यूनिट व चावल 03 किग्रा. प्रति यूनिट मिलेगा। डा सीमा बाल्यिान ने बताया कि 31दिसंबर 2028 तक उपरोक्तानुसार ही भारत सरकार के सम्पूर्ण व्ययभार पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 से आच्छादित लाभार्थियों को राशन का निःशुल्क वितरण किया जाता रहेगा।

व्यापारियों से बातचीत कर नगर निगम निकाले किराया वृद्धि में बीच का रास्ता : संजीव गुप्ता

 

                 मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा वर्षों पहले व्यापारियों को किराये पर दी जाने वाली लगभग सतरह सौ दुकानों का अचानक कई गुना किराया बढाये जाने को लेकर भाजपा के कोषाध्यक्ष और प्रमुख उघोगपति संजीव कुमार गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, किसी भी समस्या का हल बातचीत के दौरान ही सहजता से निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में किराया वृद्धि का मामला सैकड़ों व्यापारियों को प्रभावित कर रहा है। जिससे बाजार में अस्थिरता का माहौल बन रहा है। क्योंकि छोटा व्यापारी अभी कोरोना की मार से ही पनप नहीं पाया है। इसलिए अभी नगर निगम द्वारा अचानक कई गुना किराया वृद्धि ना करके इसे धीरे धीरे बढाकर लागू किया जाये, ताकि व्यापारियों पर भी अचानक अतिरिक्त भार ना पड़े और निगम की आय में भी बढोत्तरी होती रहें। और व्यापारियों को भी संयम और शालीनता से अपना पक्ष निगम अधिकारियों के समक्ष रखना चाहिए। विदित हो कि संजीव कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल (उधोग मंच) के प्रदेश अध्यक्ष भी है। और समय समय पर व्यापारियों के हितों के लिए आवाज उठाते रहते हैं। संजीव गुप्ता ने कहा कि गाजियाबाद में सभी जनप्रतिनिधियों सहित निगम में भी भाजपा की महापौर है। और व्यापारि वर्ग हमेशा से ही भाजपा का एकमुश्त समर्थक रहा है‌‌‌। इसलिए दोनों पक्षों को अतिशीघ्र ही परस्पर बातचीत से कोई बीच का रास्ता अपनाते हुए इस समस्या का निदान करना चाहिए।

सोमवार, 8 जनवरी 2024

डॉ.अतुल जैन ने महापौर और नगर आयुक्त को पत्र लिख दुकानों के किराए बढ़ोतरी का न्यायोचित समाधान की मांग

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। पिछले दिनों नगर निगम द्वारा तमाम व्यापारियों के द्वारा काफी वर्षों से चलाई जा रही दुकानों में अचानक से बेतहाशा वृद्धि करने के आदेश के कारण व्यापारियों में असंतोष और गतिरोध का भाव पैदा हो गया है जिसको न्यायोचित तरीके से सुलझाना अति आवश्यक है । अचानक से दुकानों के किराए में बेतहाशा वृद्धि से सभी व्यापारियों को अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा और कोरोना इत्यादि के कारण हुई हानि से अभी व्यापारी उबर नहीं पाया है । इस संबंध में गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन ने भी महापौर  और नगर आयुक्त  को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि दुकानों के किराए में बेतहाशा वृद्धि ना की जाए और इसका न्यायोचित समाधान किया जाए जिससे सभी व्यापारियों का हित का ध्यान रखा जा सके।

रविवार, 7 जनवरी 2024

संघर्ष को मिली सफलता! सांसद वी.के. सिंह के प्रयास से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गाजियाबाद वासियों को मिला एंट्री-एग्जिट

 

                    मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  शुक्रवार को गाजियाबाद के  सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह के सार्थक प्रयास से गाजियाबाद NH-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एंट्री एग्ज़िट के लिए कार्य का शुभारंभ किया। गाजियाबाद क्षेत्रवासियों की मांग थी कि दिल्ली से मेरठ आते हुए लाल कुएं पर एग्जिट और मेरठ से दिल्ली जाते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक व लाल कुएं पर एंट्री की व्यवस्था की जाए। ताकि क्षेत्र के लोगों को हाईवे का लाभ मिल सके।

इसलिए  सांसद जी ने उनके लिए यह व्यवस्था सुनिश्चित करने की ठान ली है ताकि गाजियाबाद के क्षेत्रीय लोगों को नेशनल हाईवे से जुड़ने का मौका मिल सके। इसी संबंध में  मंत्री  वी.के. सिंह जी ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पूरी रूप रेखा तैयार की और आज कार्य की शुरुआत भी कर दी गई। लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहा यह एंट्री-एग्जिट गाजियाबाद के लोगों की मांग को पूर्ण कर रहा है। एंट्री-एग्जिट न होने के कारण क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी जोकि सभी के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थी। 

इस समस्या के समाधान के लिए गाजियाबाद के  सांसद  वी.के.सिंह  ने लाल कुआ के पास एंट्री-एग्जिट कार्य को स्वीकृति दिलायी। आज गाजियाबाद के क्षेत्रीय लोगों में बेहद खुशी का माहौल है। समस्त क्षेत्रवासियों ने  मंत्री  का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वी.के. सिंह  ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या के समाधान के लिए हम पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। जब से यह समस्या हमें पता लगी तभी से इस पर कार्य जारी है इस कार्य का शुभारंभ हो गया है और जल्द ही यहां से एंट्री और एग्जिट का लाभ मिलेगा।


बरसों का इंतजार हुआ खत्म, अब बस हर जगह होगी प्रभु श्रीराम नाम की गूंज : संजीव गुप्ता

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। बरसों का इंतजार खत्म हुआ और अब हर जगह भगवान श्री राम की गूंज ही सुनाई देगी ऐसा समरकूल के चेयरमैन और एनसीआर क्षेत्र में माता रानी का विशाल भव्य मंदिर निर्माण कराने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार गुप्ता का कहना है। माता रानी के परम भक्त संजीव कुमार गुप्ता अब अयोध्या में 500 वर्ष के इंतजार के पश्चात बन रहे श्रीराम जी के मंदिर निर्माण से गदगद हैं। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि आधुनिक विकास के साथ-साथ देश और समाज का आध्यात्मिक विकास भी अत्यंत जरूरी है। क्योंकि हमारी संस्कृति और संस्कारों के मूल्यों पर ही मानव जीवन टिका हुआ है। क्योंकि जिस दिन मानव जाति से आस्था और विश्वास समाप्त हो जाएगा तो पूरी मानव जाति का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। क्योंकि मानव जाति में हमारी भावनाएं ही हैं। जो हमें इंसान बनाये हुए हैं। इसलिए जो भी लोग आज श्री राम जी के मंदिर बनाये जाने पर सरकारों को उपदेश दे रहे हैं। उन्हें एक बार पश्चिमी देशों की ओर भी देखना चाहिए, जहां पर विकास की प्रतिस्पर्धा और एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में, पश्चिमी देशों के लोगों का जीवन मूल्य समाप्त हो रहा है। और वह देश लगातार अस्थिरता की ओर बढ़ रहे हैं। और इसके विपरीत हम भारतीय इसलिए ही आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हैं। क्योंकि आज भी हमारे अंदर सारी दुनिया के लोगों से ज्यादा आस्था और विश्वास कायम है। और सदा ही कायम रहेगा। इसलिए मेरा देश के सभी सनातनियों से निवेदन है कि हम राजनीतिक विरोधाभास से ऊपर उठकर 22 जनवरी को अपने प्रभु श्री राम के आगमन पर सबसे बड़ा त्योहार मनकर, सारी दुनिया को एक संदेश दें कि हम सब भारतीय एक हैं। और सदैव एक ही रहेंगे।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रीमहंत नारायण गिरि शामिल होंगे

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

समारोह के लिए विहिप के पदाधिकारियों ने महाराजश्री को निमंत्रण पत्र देकर विशेष रूप से आमंत्रित किया

प्रभु राम की कृपा से ऐसा परम सौभाग्यशाली अवसर प्राप्त होगाः श्रीमहंत नारायण गिरि

गाजियाबादःअयोध्या के राम जन्म भूमि मंदिर में 22 जनवरी को रामलला विराजमान होंगे। भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इस गौरवशाली पल के लिए  श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। 

मदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज को शनिवार को श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र दिया गया। महाराज श्री को निमंत्रण पत्र विहिप के प्रान्त सह धर्म प्रसार प्रमुख विकास पंवार, महानगर अध्यक्ष आलोक गर्ग, महानगर संगठन मंत्री मनीष सिसोदिया व बजरंगदल संयोजक गौरव सिंह ने दिया। दिल्ली संत महामंडल के संस्थापक राघवेंद्रानंद महाराज उदासीन आश्रम नई दिल्ली  महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज, संगठन मंत्री महामंडलेश्वर कंचन गिरि महाराज, कोषाध्यक्ष महंत धीरेंद्र पुरी महाराज समेत 50 साधु-संतों को शुक्रवार को निमंत्रण पत्र दिया जा चुका है। शनिवार को श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज को विधिवत रूप से निमंत्रण पत्र देने के लिए विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारी श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। जिस पल का साक्षी बनने के लिए देवी-देवता भी तरसते हैं, उस पल के हम प्रभु राम की कृपा से साक्षी बनेंगे। 22 जनवरी के दिन को हम सभी ने दीपावली पर्व की तरह ही मनाना है और अपने घरों को दीयों से सजाकर पूरे विश्व को यह संदेश देना है कि हम सभी के आराध्य प्रभु श्रीराम भव्य राम मंदिर में विराजमान हो गए हैं।   

लोक शक्ति अभियान के तत्वावधान में विजयनगर मे पहले महापौर दिनेश चंद गर्ग की जयंती मनाई


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। लोक शक्ति अभियान के तत्वावधान में प्रथम मेयर  दिनेश चंद गर्ग  की जयंती का कार्यक्रम विजयनगर उत्सव भवन सेक्टर 9  में आयोजित किया गया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार तथा वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी पृथ्वी सिंह जी तथा नगर विधायक  अतुल गर्ग , डॉक्टर एम एल त्रिपाठी ,डॉक्टर पी के खत्री डॉक्टर एस के शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।  वरिष्ठ पत्रकार  अवधेश कुमार  ने उपस्थित सहभागियों को संबोधित किया अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय संस्कृति देश की स्थिति के विषय में के विषय में विस्तार से लोगों को बताया उन्होंने कहा कि भारत पिछले 10 वर्षों में काफी उन्नति की ओर अगसर हुआ है इसमें आम जन का तथा केंद्र सरकार का अहम रोल है डीसी गर्ग जैसे महापुरुषों की जयंती मनाने का औचित्य तभी सार्थक होगा जब हम ज्ञान त्याग और देश सेवा की भावनाओं से उत्प्रोत होंगे। चौधरी पृथ्वी सिंह  ने दिनेश चंद्र गर्ग  के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला उनके साथ के संस्मरणों को लोगों के सामने प्रकट किया।

 उन्होंने कहा कि दिनेश गर्ग जननेता थे जनसेवक थे उनके कार्यकाल में नगर निगम ने बहुत विकास किया पेड़ों को लगवा कर के गाजियाबाद को हारा-भारa करने का कार्य किया।महानगर अध्यक्ष  संजीव शर्मा ने भी दिनेश चंद गर्ग साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहां की हमें गर्ग साहब के कार्यो से प्रेरणा लेनी चाहिए तभी हम गाजियाबाद का सफल विकास कर सकेंगे। विधायक अतुल गर्ग ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया संस्था के राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यक्रम संयोजक मुकेश शर्मा ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया तथा डॉक्टर म त्रिपाठी  ने सभी का धन्यवाद अदा किया कार्यक्रम में ताराचंद शारस्वत, ओम प्रकाश शास्त्री,वरिष्ठ पत्रकार अशोक शर्मा, नितिन कौशिक, बांकेलाल कोरी, कांची पर्चा, शशि गोयल, घनश्याम कोरी ,राधेश्याम शर्मा ,आदि को आदि को स्मृति चिन्ह  भेंट के सम्मानित किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम में वीरवती कौशिक, अमर सिंह, पवन कुमार सिंह, सुशील दुबे, सौरभ सिंह, भूपेंद्र शर्मा, कमलेश शर्मा आदि ने सहयोग किया

विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरते - -मंत्री नरेन्द्र कश्यप


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

लखनऊ: प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं है। धनराशि का शत-प्रतिशत उपयोग करते हुए दिव्यांगजनो एवं पिछड़ा वर्ग के पात्र लोगो को योजनाओं का लाभ देने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री तैयार की जाए तथा जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों को वितरित किया जाए। विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए।

मंत्री कश्यप गुरुवार को अपने कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संकल्प के साथ कार्य करें। दिव्यांगजनो की समस्याओं को समझे और उसका त्वरित समाधान किया जाए। पिछड़े वर्ग के छात्र व छात्राओं को शत प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान किया जाय। दिव्यांगजनो के लिए संचालित पेंशन योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों को दिलाया जाय। पिछड़े वर्ग विभाग में संचालित छात्रवासों के मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिये जाय। पिछडे वर्ग के युवाओं के लिए संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण में शत प्रतिशत बायोमैट्रिक उपस्थिति ली जाय। शादी अनुदान योजना के आवेदनों को समयबद्ध निस्तारित किया जाय एवं  योजना का लाभ दिया जाय। मंत्री कश्यप ने कहा कि डॉ. शकुंतला मिश्रा पुर्नवास विश्विद्यालय लखनऊ एवं जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट में प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए दी जा रही सुविधाओं की जानकारी अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जाए। विश्वविद्यालय में दिव्यांगजनों के हितों का ध्यान रखा जाय और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाय। मंत्री कश्यप ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में संचालित शादी अनुदान योजना के अंतर्गत अब तक 26057 लाभार्थियों के खाते में 52.11 करोड़ रूपये की धनराशि हस्तान्तरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि नोडल विभाग, समाजकल्याण विभाग द्वारा दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क छात्र प्रतिपूर्ति योजना की वर्ष 2023-24 की समय सारिणी के अनुसार 15 मार्च, 2024 तक छात्रों के खाते में धनराशि अन्तरण की व्यवस्था की गयी है। कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में ओ लेवल हेतु 13,330 तथा सीसीसी हेतु 10,593 इस प्रकार कुल 23,923 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  बैठक में प्रमुख सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं  पिछड़ा वर्ग कल्याण सुभाष चन्द्र शर्मा, विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण सुनील कुमार चौधरी, राज्य आयुक्त दिव्यांगजन सशक्तीकरण अजीत कुमार, निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण भूपेंद्र एस. चौधरी, निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण डॉ. वंदना वर्मा  सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शनिवार, 6 जनवरी 2024

आनंद विहार से अयोध्या वंदे भारत ट्रेन रवाना हुई लोको पायलट दल का पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल ने माला व श्री राम रूपी पटका पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  द्वारा अयोध्या से वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया गया था  इसी कड़ी में   आनंद विहार से अयोध्या वंदे भारत ट्रेन रवाना हुई जिसके लोको पायलट दल  का पूर्व डॉ मनोज गोयल द्वारा माला पहनकर श्री राम रूपी पटका  पहनाकर  और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी एस आर सिंह जी द्वारा शंखनाद भी किया गया बड़ी संख्या में  लोगों ने भगवान राम के उद्घोष के नारे लगाए क्षेत्र के प्रमुख नागरिक अवधेश कटियार श्यामवीर भदोरिया सहित अन्य व्यक्ति इस शुभ अवसर पर उपस्थित रहे।



जिला प्रशासन गाजियाबाद द्वारा किया गया जनपद स्तरीय 'संस्कृति उत्सव 2023' का भव्य आयोजन, भारत देश को आगे बढ़ाने में भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण योगदान: केन्द्रीय राज्य मंत्री जरनल (डॉ.) विजय कुमार सिंह




                     मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन गाजियाबाद द्वारा जनपद स्तरीय संस्कृति उत्सव 2023 कार्यक्रम हिंदी भवन के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  केन्द्रीय राज्य मंत्री जरनल (डॉ.) विजय कुमार सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही।जिलाधिकारी  द्वारा  केन्द्रीय मंत्री को पौधा भेंट कर स्वागत करते हुए सम्मानित किया।  केन्द्रीय मंत्री  ने जिलाधिकारी  राकेश कुमार सिंह, मुख्य विकास ​अधिकारी  अभिनव गोपाल सिंह, चीफ वार्डन  ललित जायसवाल, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य गणमान्यों की उपस्थिति में द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यह कार्यक्रम तीनों तहसील स्तर पर विजेता रहे प्रतियोगियों के बीच करवाया गया जो कि जनपद स्तरीय कार्यक्रम था, यहां से विजेता होने वाले कलाकारों का मण्डल स्तर पर प्रतियोगिता होते हुए राज्य स्तर पर प्रतियोगिता होगी।केन्द्रीय मंत्री  ने अपने सम्बो​धन में कहा कि कलाकारों द्वारा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, बाल संरक्षण सहित अन्य के प्रति जागरूकता दिखाने के साथ—साथ संस्कृति विरासत से जुड़े अनेक प्रकार की प्रस्तुतियां दी गयी हैं जो कि सराहनीय है। प्रस्तुतियां एक से बढ़कर एक थी। सरकार द्वारा भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इन कार्यक्रम के माध्यम से सभी लोगों में जागरूकता का संदेश दिए जा रहे हैं। संस्कृति के प्रति और अधिक जागरूकता के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों की आवश्यकता हैं। भारत देश को आगे बढ़ाने में भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण योगदान है। माननीय केन्द्रीय मंत्री जी द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं सामूहिक संगीत गायन में प्रथम- कम्पोजिट विद्यालय, गदाना व द्वितीय- कम्पोजिट विद्यालय, खंजरपुर, सामूहिक नृत्य कला प्रथम- कम्पोजिट विद्यालय, ब्लॉक भोजपुर, द्वितीय- प्रा० विद्यालय, अबुपुर, तृतीय- दयानन्द स्मा०जू० हा० स्कूल घेदा, मुरादनगर एवं एकल विद्याओं में विजेताओं में एकल नृत्य कला में प्रथम- कु० काकुल चौहान, जे०एल०एम० ग०इ०का० मुरादनगर, द्वितीय- कु० पलक त्यागी उच्च प्रा० विद्यालय, हिसाली, तृतीय- कु० हिमान्द्री प्रा० विद्यालय, उखलारसी एवं एकल संगीत गायन में प्रथम- कु०कुमकुम जे०एल०एम० ग०इ०का० मुरादनगर, द्वितीय- कु० रिद्वि जे०एल०एम० ग०इ०का० मुरादनगर एवं शास्त्रीय गायन प्रथम कु०अंशा जे०एल०एम० ग०इ०का० मुरादनगर एवं संगीत वादन प्रथम- कु० अंशिका जे०एल०एम० ग०इ०का० मुरादनगर, द्वितीय- कु०विधि कम्पोजिट विद्यालय, गदाना सामूहिक नृत्य में प्रथम -श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय, द्वितीय- हाई टैक स्कूल, तृतीय -प्राथमिक विद्यालय नंगला एवं एकल नृत्य प्रथम- उर्वशी महेदिया, द्वितीय- ललिता, तृतीय- पूजा पांचाल एवं एकल गायन में प्रथम-लुभानी, द्वितीय-दीक्षा शर्मा, तृतीय-हिमानी एवं सामूहिक गायन में प्रथम - हाईटेक स्कूल, द्वितीय-ज्योति सेवा न्यास एवं नुक्कड़ नाटक में प्रथम - श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय, द्वितीय स्थान -एम.एम. कॉलेज गाजियाबाद एवं वाद्य यंत्र में प्रथम- नेहा (ढोलक), प्रथम -प्राथमिक विद्यालय भीकनपुर अंशुल और विराज (ढोल ताशा), द्वितीय- कनिका ( हारमोनियम) आदि को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशासनिक अधिकारियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में कलाकार मौजूद रहे।