बुधवार, 13 अप्रैल 2022

व्यापारी सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए संजीव गुप्ता


लखनऊ। लखनऊ स्थित अटल कन्वेंशन सेंटर मैं आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी महासम्मेलन तथा शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री  बृजेश पाठक  का सम्मान करते गाजियाबाद वरि जाताष्ठ व्यापारी नेता संजीव गुप्ता साथ में प्रदेश अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल मुकुंद मिश्रा भाजपा वरिष्ठ नेता सौरभ जायसवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष युवा राजू छाबड़ा उप मुख्यमंत्री  का पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करते हुए। 



मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

अब नहीं होगा ज्यादा इंतजार, धोबीघाट पुल लगभग तैयार---- वी के सिहं




अब नहीं होगा ज्यादा इंतजार, धोबीघाट पुल लगभग तैयार

- तीनों ब्लॉक पड़ने के साथ ही पुल की फिनिशिंग का काम शुरू

- 15 अगस्त को जनता को समर्पित कर देने पर विचार

विशेष संवाददाता

गाजियाबाद। केन्द्रीय राज्यमंत्री व स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह का ड्रीम प्रोजेक्ट धोबीघाट पुल का निर्माण अंतिम दौर में है। इसे फाइनल टच देने का काम शुरू हो गया है। कल तीसरा ब्लॉक भी डाल दिये जाने के साथ ही इसके निर्माण को पूरा होने में अब समय नहीं लगेगा। उम्मीद की जानी चाहिए कि धोबीघाट पुल इस साल 15 अगस्त को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इससे पहले निर्माण कंपनी बीएम कंस्ट्रक्शन यह पुल रेलवे को हैंडओवर कर देगी।गुरुवार को पहला ब्लॉ

 पड़ने के समय रेलवे के आला अधिकारी मौजूद रहे। अपनी मौजूदगी में उन्होंने यह काम होते देखा। शनिवार को तीसरा ब्लॉक पड़ते समय केन्द्रीय राज्यमंत्री व स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह खुद मौजूद थे। बीएम कंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी सूर्यांश शर्मा ने उन्हें धोबीघाट रेलवे पुल का विस्तार से निरीक्षण कराया। 
इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि निर्माण कंपनी के एमडी बालकिशन शर्मा की असामायिक मृत्यु के बाद इस रेलवे पुल के निर्माण में बड़ी बाधा खड़ी दिख रही थी। लेकिन उनके पुत्र सूर्यांश शर्मा ने पिता के अधूरे कार्य को समय पर पूरा कर दिखाया। इस मौके पर सूर्यांश शर्मा ने कहा कि पिताजी की मृत्यु के बाद इस प्रोजेक्ट को पूरा कराने में जनरल साहब का सहयोग और उत्साहवर्धन कभी नहीं भुलाया जा पाएगा। सूर्यांश ने बताया कि लाइनों के ऊपर ब्लॉक पड़ना आरओबी के लिये सबसे बड़ा काम होता है। बाकी निर्माण कार्य जल्दी ही पूरा हो जाएगा। 



गौरतलब है कि 76.5 मीटर लम्बा धनुषाकार आरओबी को एक साल पहले ही जनता को समर्पित होना था, लेकिन कोरोना महामारी निर्माण कार्य में बाधा बनकर आ गई। अब आरओबी के बाद दोनों तरह फ्लाईओवर बनने का काम होगा। इस पुल के संचालन के बाद गाजियाबाद शहर में विजयनगर को पुराने शहर से जोड़ना संभव होगा और विजयनगर क्षेत्र की तकरीबन 50 कॉलोनियों में रह रहे 10 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। गाजियाबाद से नोएडा के बीच आवागमन करते समय जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। एक अरसे से इस रेलवे पुल की जरूरत समझी जा रही थी। गाजियाबाद के विकास में यह पुल मील का पत्थर साबित होगा और विकास की बाट जोह रहे वियजनगर को बड़ी सौगात होगी।

यशोदा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी में 18 वर्ष से अधिक के लोगों को बूस्टर डोज लगना शुरू


गाजियाबाद।यशोदा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी में 18 वर्ष से अधिक के लोगों को बूस्टर डोज लगना शुरू  डोज़ के प्रारंभ होने के साथ ही लोगों ने इसे जल्द से जल्द लगवाने में दिखाई रुचि और रविवार के दिन भी टीका लगवाने पहुंचे लोग। हस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुज अग्रवाल ने बताया कि आज 20 लोगों को ये टीके लगाए गए, ऐसे लोग जिन्हें कोविड-19 की दूसरी डोज की वैक्सीन लग चुकी है और जिन्हें 9 महीने पूरे हो चुके हैं उनके लिए आज से सतर्कता डोज का लगाना शुरू कर दिया गया है यदि उनकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है तो। डॉ अग्रवाल ने बताया कि जिन्होंने पहले कोवीशिल्ड का टीका लगवाया है। 

उन्हें कोवीशिल्ड का ही बूस्टर डोज या सतर्कता डोज लगाई जाएगी  वहीं दूसरी ओर जिन्होंने कोवैक्सीन का पहला एवं दूसरा टीका लिया है उन्हें कोवैक्सीन की ही सतर्कता डोज लगाई जाएगी इसे मिक्स करने का कोई प्रावधान उपलब्ध नहीं है।

श्री वज्रांगदेव हनुमान जन्मोत्सव पर लगेगा 11000 किलो का एक लड्डू का भोग

                          


  गाजियाबाद रामलीला मैदान घंटाघर आयोजक एप्स फाउंडेशन व सहयोगी संस्था लायंस क्लब गाजियाबाद संकल्प एप्स फाउंडेशन के महासचिव अभिषेक कौशिक व विश्व ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान द्वारा संयुक्त बयान में बताया कि श्री वज्रांगदेव हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर रामलीला मैदान घंटा घर पर 11000 किलो का एक लड्डू के प्रसाद का भोग भगवान हनुमान जी को लगाया जाएगा। 



उन्होंने बताया कि जो विश्व रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा यह कार्यक्रम शनिवार 16 अप्रैल 2022 रामलीला मैदान में संपन्न होगा सर्वप्रथम श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर से भव्य कलश यात्रा जस्सीपुरा मोड़ घंटाघर होते हुए रामलीला मैदान में कलश यात्रा का विश्राम होगा तत्पश्चात रामलीला मैदान में 1 लाख हनुमान चालीसा का पाठ शुभारंभ होगा तत्पश्चात हनुमान जी महाराज को लड्डू का भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण होगा हनुमान जन्मोत्सव में विशेष तौर पर आमंत्रित संत महामंडलेश्वर महापुरुष एवं शहर के जनप्रतिनिधियों को सह सम्मान आमंत्रित किया गया है कार्यक्रम के विशेष आयोजक एप्स फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्था लायंस क्लब गाजियाबाद संकल्प द्वारा किया जा रहा है प्रेस वार्ता में प्रिया शर्मा अध्यक्ष एप्स  फाउंडेशन  उपाध्यक्ष मोहित शर्मा राम कुमार माहेश्वरी कृष्ण कुमार त्यागी सीमा चौधरी मीरा चौधरी रुचि बिंदल राम गोपाल शुक्ला पुनीत त्यागी मौजूद थे

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022

यशोदा अस्पताल द्वारा पीएसी बटालियन में लगाया चिकित्सा शिविर_100 जवानों की जाचं


गाजियाबाद।यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी गाजियाबाद द्वारा वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन 47वी पीएसी टास्क फोर्स बटालियन गोविंदपुरम, गाजियाबाद के अस्पताल में किया गया। शिविर के आयोजन में मुख्य दिशा निर्देशन एवं प्रेरणा स्रोत आईपीएस अधिकारी श्रीमती कल्पना सक्सेना सेनानायक पीएसी रहीं। 
कैंप के संचालन में  पीएसी बटालियन के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज कुमार सिंह एवं उप सेनानायक रफीक अहमद की भूमिका प्रमुख रही। कैप में 100 से भी ज्यादा पीएसी के जवानों की स्वास्थ्य जांच की गई। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के फिजिशियन डॉक्टर सास्वत शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्योति फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर मुबारक एवं डाइटिशियन वर्षा आनंद। 
शिविर में 150 से ज्यादा पीएसी के जवानों की जांच की गई जिनमे ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हृदय का ईसीजी, खानपान काउंसलिंग, शरीर के विभिन्न जोड़ों की फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा जांच की गयी। कैंप में यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी की तरफ से गौरव पांडेय कारपोरेट कम्युनिकेशन प्रमुख, प्रतीम गून, सुरेश वली मौजूद थे। डॉक्टर सास्वत ने शर्मा ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर अपनी जांच कराते रहने एवं शारीरिक व्यायाम और खान-पान पर नियंत्रण रखने की सलाह दी।

बुधवार, 6 अप्रैल 2022

25वे स्थापना दिवस पर ईएनटी अस्पताल 101 कान के पर्दों का फ्री आपरेशन करेगा--डा० बी पी त्यागी

  गाजियाबाद।राजनगर के आर डी सी स्थित हर्ष ई.न.टी अस्पताल 10 दिन तक 101 लोगों के कान के पर्दो का फ़्री ऑपरेशन करेगा ।  योगी आदित्य नाथ के दोबारा मुख्य मंत्री बनने की ख़ुशी में डॉक्टर ब्रजपाल त्यागी ने यह निर्णय लिया । 101 मरीज़ सम्पूर्ण भारत से आएँगे । 7 april के दिन अस्पताल का 25 वा स्थापना दिवस मना रहा है  व वर्ल्ड हेल्थ डे भी है । यह आपरेशन 7अप्रेल से शुरू हो कर 17 अप्रैल तक होगे

ऐसी दुनिया की फिर से कल्पना करने में सक्षम हैं जहां स्वच्छ हवा, पानी और भोजन सभी के लिए उपलब्ध हो? हाँ अर्थव्यवस्थाएं स्वास्थ्य और कल्याण पर केंद्रित हैं?जहां शहर रहने योग्य हैं और लोगों का अपने स्वास्थ्य और ग्रह के स्वास्थ्य पर नियंत्रण है?विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 पर एक महामारी, एक प्रदूषित ग्रह, कैंसर, अस्थमा, हृदय रोग जैसी बढ़ती बीमारियों के बीच, डब्ल्यूएचओ मानव और ग्रह को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक तत्काल कार्यों पर वैश्विक ध्यान केंद्रित करेगा और समाज बनाने के लिए एक आंदोलन को बढ़ावा देगा। हमारे राजनीतिक, सामाजिक और व्यावसायिक निर्णय जलवायु और स्वास्थ्य संकट को बढ़ा रहे हैं। 90% से अधिक लोग जीवाश्म ईंधन के जलने से होने वाली अस्वास्थ्यकर हवा में सांस लेते हैं। एक गर्म दुनिया देख रही है कि मच्छर पहले से कहीं ज्यादा तेजी से बीमारियां फैला रहे हैं। चरम मौसम की घटनाएं, भूमि क्षरण और पानी की कमी लोगों को विस्थापित कर रही है और उनके स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। प्रदूषण और प्लास्टिक हमारे सबसे गहरे महासागरों, सबसे ऊंचे पहाड़ों के तल पर पाए जाते हैं, और हमारी खाद्य श्रृंखला में अपना रास्ता बना लिया है। अत्यधिक प्रसंस्कृत, अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थों का उत्पादन करने वाली प्रणालियाँ मोटापे की लहर चला रही हैं, वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का एक तिहाई पैदा करते हुए कैंसर और हृदय रोग को बढ़ा रही हैं।जबकि COVID-19 महामारी ने हमें विज्ञान की उपचार शक्ति दिखाई, इसने हमारी दुनिया में असमानताओं को भी उजागर किया। महामारी ने समाज के सभी क्षेत्रों में कमजोरियों को उजागर किया है और पारिस्थितिक सीमाओं को तोड़े बिना अभी और आने वाली पीढ़ियों के लिए समान स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध स्थायी कल्याणकारी समाज बनाने की तात्कालिकता को रेखांकित किया है। अर्थव्यवस्था का वर्तमान स्वरूप आय, धन और शक्ति के असमान वितरण की ओर ले जाता है, जिसमें बहुत से लोग अभी भी गरीबी और अस्थिरता में जी रहे हैं। एक कल्याणकारी अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के रूप में मानव कल्याण, समानता और पारिस्थितिक स्थिरता है। इन लक्ष्यों को दीर्घकालिक निवेश, कल्याण बजट, सामाजिक सुरक्षा और कानूनी और वित्तीय रणनीतियों में अनुवादित किया जाता है। ग्रह और मानव स्वास्थ्य के लिए विनाश के इन चक्रों को तोड़ने के लिए विधायी कार्रवाई, कॉर्पोरेट सुधार और व्यक्तियों को स्वस्थ विकल्प बनाने के लिए समर्थन और प्रोत्साहन की आवश्यकता है।

अच्छे खान-पान नियमित व्यायाम से स्वास्थ्य भविष्य का निर्माण संभव--डा० रूबी बंसल

 

गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित ले क्रेस्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के एक दिन पूर्व बुधवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसके तहत अस्पताल के मैनेजमेंट और अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने अच्छे स्वास्थ्य को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।इस दौरान चिकित्सकों ने बताया कि 7 अप्रैल 2022 को सुबह 6.50 पर ले क्रेस्ट अस्पताल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में वर्क फॉर बेटर हेल्थ स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।इस आयोजन की टीम में इस बार हमारी पृथ्वी हमारा स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए ले क्रेस्ट अस्पताल में वाक फॉर बेटर हेल्थ का आयोजन किया जाना है।चिकित्सकों ने बताया कि यदि शिशु अवस्था से ही अच्छे खान-पान नियमित व्यायाम का ध्यान रखा जाए तो उनके स्वास्थ्य भविष्य का निर्माण संभ हो सकता है।अच्छे स्वास्थ्य का महत्व बताते हुए समय-समय पर बच्चों का वैक्सिनेशन व नियमित चिकित्सक की सलाह को भी प्राथमिकता दी जानी बेहद आवश्यक है।इस दौरान बड़ी संस्था के वरिष्ठ चिकित्सक हेड प्रीवेंटिव हेल्थ रूबी बंसल ने बताया कि एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर व्यक्ति को सुबह के वक्त घूमना बेहद आवश्यक है।इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति को 2000 से 3000 कदम और इसे बढ़ाकर 10 हजार कदम तक भी चलना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। उन्होंने बताया कि खानपान की बैलेंस डाइट लेना भी मनुष्य के लिए बहुत जरूरी है।यदि बैलेंस डाइट मनुष्य को ना मिले तो बीपी ,शुगर, हाइपरटेंशन आदि कई बीमारियां पनप जाती हैं।उन्होंने बताया कि जिन लोगों को जॉइंट पेन रहता है या घुटने की परेशानी है।उन्हें सोडा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और यदि स्वस्थ व्यक्ति भी अधिक सोडे का इस्तेमाल करता है।तो निश्चित तौर पर कहीं ना कहीं जॉइंट पेन और घुटने के मरीज को काफी नुकसान पहुंचाता है।यानी कुल मिलाकर हर इंसान को शुरू से ही बैलेंस डाइट का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसके अलावा संस्था के मेडिकल चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजा दत्ता ने बताया कि वाक फॉर बेटर हेल्थ का आयोजन लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर संस्था की तरफ से ले क्रेस्ट स्मार्ट प्रिविलेज कार्ड का भी महत्व बताया उन्होंने कहा कि इस कार्ड के माध्यम से सभी लोग चिकित्सक की सलाह लैब ,रेडियोलॉजी, ईसीजी ,इको टीएमटी,एक्सरे सभी दवाओं पर कम दरों पर छूट पा सकते हैं।इसके अलावा उन्होंने बताया कि अस्पताल में कैंसर, हृदय व मस्तिष्क की सर्जरी व अन्य सभी सुविधाएं इस 250 बिस्तर के इस अस्पताल में 24 घंटे उपलब्ध है।

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के ईनामी समेत पांच शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

 


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस कप्तान मुनि राजा के चार्ज संभालते ही जनपद पुलिस एकशन मुड़ में आ गई जनपद के तीन अलग अलग थाना क्षेत्र की पुलिस ने बैंक लूट, पैट्रोल पंप लूट समेत पांच शातिर लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने बताया कि मंगलवार की रात लगातार तीन थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जहां एक तरफ थाना विजयनगर इलाके में एक शख्स को लूट कर भाग रहे बदमाशों के साथी मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार किए गए, तो वहीं दूसरी तरफ गोविंदपुरम इलाके में दिनदहाड़े हथियारों के बल पर पेट्रोल पंप कर्मियों से ₹22 की लूट को अंजाम देने वाले 50000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से ₹700000 की नकदी भी बरामद की गई वहीं दूसरी तरफ थाना नंद ग्राम क्षेत्र में भी स्वाट टीम और नंद ग्राम पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत नूर नगर बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।



इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीईओ आलोक दुबे ने बताया कि थाना नंद ग्राम इलाके के नूर नगर सिहानी में दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियार के बल पर पीएनबी बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।जिसके बाद पुलिस ने नंदी पार्क के पास मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सी ओ ने बताया कि पुलिस के खुफिया सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि पीएनबी बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश रोबिन और हिमांशु बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं।नंदग्राम थाना क्षेत्र के नंदी पार्क के पास स्वाट टीम और नंद ग्राम पुलिस ने बाइक सवार बदमाश रोबिन और हिमांशु को रुकने का इशारा किया तो दोनों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। उधर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों से अभी गहन पूछताछ जारी है फिलहाल दोनों को ही उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि थाना विजयनगर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।



तो वहीं  थाना मसूरी पुलिस और एसपी देहात की एसओजी टीम को एक बड़ी सफलता उस वक्त मिली। जब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 28 मार्च को दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से 22 लाख रुपए की लूट को अंजाम देने वाले ₹50 हज़ार के इनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया।पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई नकदी में से ₹7 लाख की नगदी और एक पिस्टल वह मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की माने तो अभी तक इस मामले में इससे पहले भी दो बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।जिनके कब्जे से 10 लाख रुपए बरामद किए गए थे यानी अभी तक इस मामले में कुल 17 लाख रुपए की पुलिस बरामद की कर चुकी है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है।कि अभी बाकी लूटी हुई नकदी को भी बरामद करने का प्रयास जारी है।





इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि 28 मार्च को दिन दहाड़े गोविंदपुरम क्षेत्र से अरिहंत पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से बदमाशों ने हथियारों के बल पर 22 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया था। इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।जिसके चलते पुलिस की टीम और एक बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के बाद मुकेश नाम के एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से ₹10 लाख की रिकवरी हुई थी। पुलिस की टीम सुंदर नाम के अन्य बदमाशों को पकड़ने में जुटी हुई थी।पुलिस के खुफिया सूत्रों से बुधवार को सुबह ही जानकारी प्राप्त हुई।कि थाना मसूरी इलाके के चित्तौड़ा के रास्ते की तरफ से सुंदर हापुड़ की तरफ जा रहा है। जिसके आधार पर एसओजी टीम और थाना मसूरी पुलिस ने उसकी घेराबंदी शुरू कर दी।जैसे ही बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस की तरफ फायरिंग शुरू कर दी।उधर पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई हुई ,तो बदमाश के दोनों पैर में गोली लगी और उसे धर दबोचा गया।जिसके कब्जे से लूट के ₹7 लाख भी बरामद हुए। उन्होंने बताया कि इस लूट के अभी तक 17 लाख रुपए बरामद किए जा चुके हैं। अन्य रुपयों की बरामदगी के लिए पुलिस के प्रयास जारी है।उन्होंने बताया कि इस मामले में लिप्त दीपक और आसिफ नाम के दो बदमाश पहले सरेंडर कर चुके हैं। उन्हें भी रिमांड पर लेने के बाद बाकी रिकवरी किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।







 

मंगलवार, 5 अप्रैल 2022

हिन्दू नववर्ष पर सभी की मंगलकामना के लिए आनलाइन योग कक्षा में सुन्दर काण्ड का पाठ किया*

 



गाजियाबाद : "भारतीय नववर्ष, हमारा नववर्ष" हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत् 2079 के प्रथम दिन  सभी की  मंगलकामना,  सुख-शांति और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई तथा हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। योग गुरु अर्चना शर्मा द्वारा नित्य प्रातः 5.15 से 6.15 तक  गूगल मीट पर संचालित अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान की  निःशुल्क आनलाइन योग कक्षा में शनिवार हिन्दू नववर्ष विक्रमी संवत 2079 व नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सभी की सुख शांति के लिए संकटमोचक  श्री हनुमान के सम्मुख अपराह्न दो बजे से  चार बजे तक सुन्दर काण्ड  पाठ का आयोजन किया गया । जिसमें गाजियाबाद के अतिरिक्त अन्य शहरों से भी भागीदारी की गई। प्रारम्भ गणेश वंदना के बाद किष्किन्धाकाण्ड के दोहा नं.29 -'बलि बांधत प्रभु..' से किया गया । मंजू गोयल (मेरठ) ने दोहा 1 से 10, विनय गर्ग (गुरुग्राम) ने 11से 20, पूनम गर्ग ( गाजियाबाद) ने 21 से 30, सरिता वर्मा (गाजियाबाद) ने 31 से 40, अशोक मित्तल (गुरुग्राम) ने 41 से 50 व गीता मित्तल( गुरुग्राम) ने दोहा 51 से 60 का वाचन किया। भजनों का वाचन नीलम अग्रवाल (रामपुर) ,सरोज कुमारी (गाजियाबाद), विजेश गर्ग (गुरुग्राम) , नर्बदा गर्ग (गाजियाबाद)  व रेखा गर्ग (गाजियाबाद) ने किया। अर्चना शर्मा (गाजियाबाद) ने हनुमान चालीसा पढ़ी। रामायण जी की आरती तथा हनुमान जी की आरती के साथ समापन हुआ। विदित हो इस आनलाइन कक्षा में प्रति माह पूर्णमासी व अमावस्या पर हवन भी किया जाता है।

गरीबो, असहायों व जरूरतमन्दो को बेटे बेटियां नही बनेंगे बोझ, शादी का पूरा खर्च उठाएगी संस्था आरडी शर्मा


गाजियाबाद राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ व मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति पंजीकृत के संस्थापक अध्यक्ष पंडित आर डी शर्मा ने बताया कि  आगामी 14 अप्रैल को निःशुल्क सामूहिक विवाह कराने जा रही हैं। शादी का पूरा खर्च संस्था उठाएगी। गरीबो, असहायों व जरूरतमंद लोगों के बेटे बेटियों की शादी आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण समय पर नही हो पता है। साथ ही कई लोग कर्जदार बन जाते है और उसका नतीजा कभी कभी काल बनकर उभरता है। इन सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी संस्था राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ व मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति  ने सामूहिक विवाह कराने का फैसला लिया है। इसकी तैयारी को लेकर समाजसेवी व शहर के सबसे प्रख्यात बीके शर्मा हनुमान द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे । 

इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 31 नवदम्पति जोडियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। दोनों पक्षो को उपहार भी दिया जाएगा। संस्था के संस्थापक पंडित आर डी शर्मा  ने बताया कि सामुहिक विवाह शहर के क्रिस्टल पैलेस होटल सीओ इंदिरापुरम ऑफिस के सामने वसुंधरा गाजियाबाद  में आयोजित किया जाएगा। विवाह के मौके पर सभी वैवाहिक परम्परा को ध्यान में रखा जाएगा। हर दूल्हा पक्ष को अलग अलग चारपहिया वाहन से बैण्ड बाजा, आतिशबाजी के साथ दरवाजे लाया जाएगा। इसके बाद जयमाला कार्यक्रम होगा विधि विधान से सभी के फेरे कराए जाएंगे तत्पश्चात दुल्हन और बारातियों को सम्मान पूर्वक विदा किया जाएगा इस विवाह समारोह का न्योता शहर के सभी गणमान्य व्यक्तियों राजनीतिक हस्तियों को भेजा जाएगा समारोह में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री माननीय अरविंद शर्मा जी को भी निम आमंत्रित कर दिया गया है। प्रेस वार्ता में मौजूद थे कपिल शर्मा के के शर्मा राजीव शर्मा अंजना त्यागी भक्ति सिंह अनीता शर्मा पूनम चौधरी नीलम त्यागी संदीप शर्मा

यशोदा अस्पताल द्वारा ओलंपिक भारत के मेगा हेल्थ फेस्ट का आयोजन संपन्न



600  विशेष ओलिंपिक एथलीटों का स्वास्थ्य जांच एवं प्रशिक्षण किया

दिल्ली।विशेष ओलंपिक भारत, जो एक मान्यता प्राप्त संगठन है, जिसकी अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा हैं, उन्होंने बताया  क़ि विशेष ओलंपिक भारत राष्ट्रीय खेल संघ, युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत खेल के माध्यम से बौद्धिक विकलांग बच्चों और वयस्कों के खेल और अन्य जीवन कौशल के विकास के लिए काम करता है

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विशेष ओलंपिक भारत द्वारा आज कड़कड़डूमा दिल्ली में एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिविर लगाया गया  जिसे मेगा हेल्थ फेस्ट का  नाम दिया गया। 5 अप्रैल को सुबह 8 बजे से सायं 5:00 बजे तक अमर ज्योति स्कूल, कड़कड़डूमा, दिल्ली में चले इस विशेष कैंप में कुल 600 एथलीटों की स्वास्थ्य जांच की गयी । इस मौके पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह रहे । वहीं, यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, कौशाम्बी के डायरेक्टर डॉ उपासना अरोड़ा एवं प्रबंध निदेशक डॉ पी एन अरोड़ा के कुशल निर्देशन में यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल,कौशांबी, गाजियाबाद के डॉक्टरों एवं टीम द्वारा स्वास्थय  जांच कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस बात की जानकारी हॉस्पिटल के कॉरपोरेट कम्युनिकेश हेड गौरव पांडेय ने दी।
कार्यक्रम के प्रथम चरण के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा क़ि यह शिविर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विशेष ओलंपिक भारत द्वारा, खेल मंत्रालय भारत सरकार की की गई एक सकारात्मक पहल है, जिसके तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन देशव्यापी पैमाने पर किया जा रहा है। जनरल वीके सिंह ने कहा क़ि फौज में भी हम इस तरह का अभियान चलाते हैं जिसमें की युद्ध में या अभ्यास के दौरान घायल हुए सैनिकों को उनकी किसी भी प्रकार की विकलांगता को ध्यान में रखते हुए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है और उन्हें खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है जिससे कि उनकी शारीरिक क्षमता को पुनः उसी तरह का बनाया जा सके जैसे कि पहले थी। उन्होंने कहा क़ि पैरालम्पिक गेम्स एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मल्टी-स्पोर्ट इवेंट है, जिसमें शारीरिक अक्षमता के साथ एथलीटों को शामिल किया गया है, जिसमें विकलांगताएं वाली मांसपेशियों की शक्ति, गतिहीन निष्क्रिय सीमाएं, अंग की कमी, पैर की लंबाई में भिन्नता, लघु कद, हाइपरटोनिया, एनेटिक्स, अस्थिटोसिस, दृष्टि हानि और बौद्धिक हानि आदि प्रमुख हैं।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण के मुख्य अतिथि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा क़ि यह एक बहुत ही सराहनीय पहल है कि यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल इस राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन देशव्यापी पैमाने पर कर रहा है। ऐसी पहलों से में बहुत से ऐसे बच्चों की थोड़े से ही प्रोत्साहन से अपने जीवन में और अपने आस पास के लोगों के लिए एक बहुत बड़ा उदाहरण बनते हुए देखा है।  इन एथलीटों को विकसित करने और बनाने में मदद करने के लिए विशेष ओलंपिक भारत द्वारा किये गए इस पहल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह देश को अत्यंत गौरव एवं ख्याति की प्राप्ति होगी, ऐसी मेरा अनुमान, मंशा एवं शुभकामनाएं हैं। डॉ पण्डे ने कहा क़ि प्रधान मंत्री जी ने बहुत सराहनीय कदम उठाया इन्हें दिव्यांग नाम देकर। पहले विकलांग बोलने से हीन भावना आती थी लेकिन अब इनको समाज में एक नयी पहचान मिली है। इन सब के हुनर को पहचान मिली है और अब ये देश का नाम रोशन करेंगे ।
वहीं, हॉस्पिटल के संचार प्रमुख श्री गौरव पांडेय ने बताया कि इन विशेष एथलीट बच्चों को  प्रोत्साहित एवं प्रशिक्षित करने के लिए विशेष ओलंपिक स्क्रीनिंग और छह स्वास्थ्य विषयों जैसे आंखों की देखभाल, मौखिक स्वास्थ्य, हड्डी एवं जोड़ रोग स्वास्थ्य, बाल रोग, भौतिक चिकित्सा, पोषण से सम्बंधित जाचें एवं परामर्श दिया गया।    कार्यक्रम में स्थानीय विधायक ओम प्रकाश शर्मा, श्याम सुन्दर अग्रवाल, महापौर, पूर्वी दिल्ली एवं अमर ज्योति चैरिटेबल स्कूल की श्रीमती उमा तुली जी विशेष रूप से मौजूद थीं।कार्यक्रम का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली बहु खेल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को तैयार और प्रेरित करना था। बता देगी पैरा ओलंपिक खेल शारीरिक रूप अथवा मानसिक रूप से विकलांग खिलाड़ियों द्वारा खेले जाते हैं और इसका प्रचलन द्वितीय विश्वयुद्ध के घायल सैनिकों को फिर से मुख्यधारा में लाने के मकसद से इसकी शुरुआत हुई।डॉ उपासना अरोड़ा ने बताया क़ि कार्यक्रम का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली बहु खेल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को तैयार और प्रेरित करना था। बता दें क़ि पैरा ओलंपिक खेल शारीरिक रूप अथवा मानसिक रूप से विकलांग खिलाड़ियों द्वारा खेले जाते हैं और इसका प्रचलन द्वितीय विश्वयुद्ध के घायल सैनिकों को फिर से मुख्यधारा में लाने के मकसद से इसकी शुरुआत हुई। उन्होंने कहा क़ि भारत में 75000 विशेष ओलिंपिक एथलीटों की जांच एवं प्रशिक्षण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है और 78000 से ज्यादा  रजिस्ट्रेशन  5  अप्रैल  तक हो चुके हैंविशेष ओलंपिक भारत, एक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघ, युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहतखेल के माध्यम से बौद्धिक विकलांग बच्चों और वयस्कों के खेल और अन्य जीवन कौशल के विकास के लिए काम करता है जिसके संस्थापक अध्यक्ष एयर मार्शल डेन्ज़िल कीलोर (सेवानिवृत्त) हैं एवं इसकी अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा जी हैं जिनके मार्गदर्शन एवं कुशल दिशानिर्देशन में  कार्यक्रम करता है ।

महर्षि कश्यप एवं निषादराज जयंती की सभी देशवासियो को बधाई - नरेंद्र कश्यप

                            

भगवान महर्षि कश्यप सांस्कृतिक एकता के प्रतीक –गाजियाबाद।उत्तर प्रदेश सरकार मे (स्वत्रंत प्रभार) राज्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  नरेंद्र कुमार कश्यप जो कि कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है ने महर्षि कश्यप एवं निषादराज जयंती पर आज घंटाघर रामलीला मैदान स्थित जानकी भवन मे भगवान महर्षि कश्यप जी  की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजलित कर माल्यार्पण किया । राज्यमंत्री (स्वत्रंत प्रभार)  नरेंद्र कश्यप ने इस अवसर पर कश्यप समाज के हजारों लोगों को भगवान महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषादराज जयंती के पावन अवसर पर  बधाई दी और उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया तथा कहा कि महर्षि कश्यप सृष्टि के रचनाकार थे जिन्होंने पूरे संसार की रचना की इसलिए महर्षि कश्यप को वेद, पुराण, उपनिषद इत्यादि धार्मिक ग्रंथों में सत ऋषि में श्रेष्ठ ऋषि के रूप में स्वीकार किया गया है जिनकी संतान के रूप में आज कश्यप समाज अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है भारतीय संस्कृति सनातन धर्म की देन है और सनातन धर्म की स्थापना भी भगवान महर्षि कश्यप के कारण ही प्रबल हुई है जिस ऋषि के अनुयाई कश्यप समाज के रूप में पहचाने जाते हैं आज उन्हें महर्षि कश्यप जी के जीवन दर्शन से सीख लेकर सदमार्ग को चुनना चाहिए । 

उन्होने आगे कहा कि कश्यप समाज का  गौरवशाली इतिहास रहा है जिस समाज की उत्पत्ति महर्षि कश्यप के माध्यम से हुई थी और जिस समाज में महाराजा निषादराज, कालू बाबा, वीर एकलव्य जैसे धनुरधारी पैदा हुए । उन्होने आगे कहा कि महापुरषो के सम्मान को बढ़ाने के लिए अनेकों धर्मशालाओ, पार्को तथा स्कूल कालिजो का निर्माण कराकर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया । न्होंने आगे कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 100 दिन का रोड मैप बनाने की जो काम करने की जो बात कही गई है उस पर भी पूरी तरह अमल करेंगे। और बहुत जल्द रोड मैप बनाकर अपने काम को अंजाम देंगे ।नरेंद्र कश्यप ने कहा

कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार नीट, केंद्रीय विद्यालयों में पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षण लागू किया है। उनका प्रयास होगा कि एमबीबीएस,एमडी व केंद्रीय विद्यालयों मैं पिछले वर्ग के बच्चों को आरक्षण का शत प्रतिशत लाभ मिले क्योंकि शिक्षा से ही इस वर्ग का भला हो सकता है। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग को बेहतर शिक्षा,बेहतर चिकित्सा व्यवस्था और बेहतर खेल व्यवस्था मिले इसके लिए कार्य किया जाएगा । 

इस अवसर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा सौरभ जायसवाल ने आए हुए सभी कश्यप बंधुओ को महर्षि कश्यप एवं निशादराज जयंती के पावन अवसर पर सुभकामनाए दी  । और उन्होंने कहा कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास लेकर चलना है तथा सबकी भलाई के लिए काम करेंगे ।
महर्षि कश्यप एवं निषादराज जयंती पर डॉ० सागर कश्यप, मनोज यादव महानगर अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, सौरव जैसवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा ,   मनोज नागर राष्ट्रीय महासचिव भारतीय किसान यूनियन भानु ,नितिन त्यागी, एडवोकेट सिद्धाथ कश्यप, श्रीमति देवीन्द्री कश्यप, शोभा कश्यप ,  ओमप्रकाश कश्यप ,  विजयपाल कश्यप सचिन  कश्यप, , विशाल कश्यप, आशुतोष कश्यप, दीपक कश्यप  लोग मोजूद रहे एवं कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रामकुमार कश्यप, राजवीर कश्यप , जीतपाल कश्यप, मिन्टु कश्यप, थानसिंह कश्यप, राजकुमार कश्यप, विजयपाल कश्यप, सोनू कश्यप , आशुतोष कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, अर्पण कश्यप, इंद्रपाल  कश्यप, कृष्ण पहलवान  आदि उपस्थित हुए। 

शनिवार, 2 अप्रैल 2022

खाटूश्यामजी मन्दिर सेक्टर 3 फरीदाबाद में भव्य नवरात्रि शतचंडी महायज्ञ शुरू

शाक्षी अरोड़ा

फरीदाबाद।खाटूश्यामजी मन्दिर सेक्टर 3 फरीदाबाद में भव्य नवरात्रि शतचंडी महायज्ञ ,पूजा हवन यजमान  बलबीर  शर्मा ,व यजमान  कैलाश  शर्मा सेक्टर 11फरीदाबाद   द्वारा आयोजन किया गया हैं, माँ दुर्गा का यह शतचंडी यज्ञ जो कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा शनिवार दिनांक 2 अप्रैल 2022 को चैत्र नवरात्र का प्रारम्भ हुआ जो नवरात्रि महोत्सव दिनांक 2 अप्रैल से आरंभ होकर 10 अप्रैल तक नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएग

जिसमें  प्रातः काल घट स्थापना हुई तत्पश्चात  प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे शतचंडी महायज्ञ पाठ पं अजय शर्मा व 11 विध्वान पंडितों द्वारा द्वारा प्रतिदिन किया जाएगा  एवं शाम 7:00 बजे से हवन किया जाएगा जो प्रतिदिन होगा नवरात्रि 10 अप्रैल तक चलेगा । एवं 10 अप्रैल को कन्या पूजन एवं विशाल भंडारा का आयोजन होगा जिसमें सभी साधु महात्मा श्रद्धालुओं एवं भक्तगण प्रसाद ग्रहण करेंगे।
खाटू शयाम मंदिर के  सत्यप्रकाश रिणवां ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. माना जाता है कि मां दुर्गा जिससे भी प्रसन्न होती हैं, उस पर खास कृपा करती हैं नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरुपों की पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है. मां दुर्गा को सुख, समृद्धि और धन की देवी माना जाता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। 

इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है. इस साल चैत्र नवरात्रि का त्योहार शनिवार, 2 अप्रैल 2022 से शुरू होगा और सोमवार, 11 अप्रैल 2022 को समाप्त होगा. मां दुर्गा को सुख, समृद्धि और धन की देवी माना जाता है.। नवरात्रि महोत्सव के अवसर मंदिर में दर्शन करने वाले सभी भक्तों के लिए तैयारी पुरी कर ली गई है जिसमें रंग बिरंगी लाईटों से सजाया गया है।

पिछड़े वर्ग को बेहतर शिक्षा, चिकित्सा, व खेल वयवस्था दिलाना मेरी प्राथमिकता----नरेंद्र कशयप


गाजियाबाद।2 अप्रैल 2022 को नवयुग मार्केट स्थित रेस्टोरेंट में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता को संबोधित उत्तर प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार) माननीय नरेंद्र कश्यप जी के द्वारा संबोधित किया गया जिसमें उन्होंने सर्वप्रथम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी गृह मंत्री माननीय  अमित शाहजी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय  योगी आदित्यनाथ  एवं उपमुख्यमंत्री माननीय  केशव प्रसाद मौर्य जी का आभार व्यक्त किया की उन्होंने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास व्यक्त करा और मुझे उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में नियुक्त किया  कश्यप ने गाजियाबाद की जनता के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि गाजियाबाद ने भी उन्हें इतना प्यार और आशीर्वाद दिया है जिस कारण आज वह पुनः प्रदेश सरकार में मंत्री नियुक्त हुए हैंउन्होंने कहा कि वह प्रदेश

के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 100 दिन का रोड मैप बनाने की जो  काम करने की जो बात कही गई है उस पर भी पूरी तरह अमल करेंगे। और बहुत जल्द रोड मैप बनाकर अपने काम को अंजाम देंगे ।

श्र नरेंद्र कश्यप ने कहा छकि प्रदेश सरकार ने उन्हें पिछड़े वर्ग और विकलांग जनों के कल्याण के लिए जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे पूरी ईमानदारी के साथ मानवता व समाज हित का ख्याल रखते हुए निभाया बजायेगा।  जल्दी एक्शन प्लान बना कर अपना कार्य शुरू कर देंगे। कश्यप ने कहा कि पिछड़ा वर्ग कल्याण के क्षेत्र में  छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से  स्कॉलरशिप नहीं मिलने की शिकायतें आती रहती हैं। गरीब बच्चियों को शादियों का अनुदान भी नहीं मिल पाता।  हमारी हरसंभव कोशिश रहेगी कि ऐसा रोड मैप तैयार किया जाए कि  ओबीसी के छात्र छात्राओं को समय से शतप्रतिशत स्कॉलरशिप प्राप्त हो। साथ ही  गरीबों बच्चियों की शादी के लिए मिलने वाला अनुदान समय पर मिल जाये।श्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार नीट, केंद्रीय विद्यालयों में पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षण लागू किया है। उनका प्रयास होगा कि एमबीबीएस,एमडी व केंद्रीय विद्यालयों मैं पिछले वर्ग के बच्चों को आरक्षण का शत प्रतिशत लाभ मिले क्योंकि शिक्षा से ही इस वर्ग का भला हो सकता है।



उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग को बेहतर शिक्षा,बेहतर चिकित्सा व्यवस्था और बेहतर खेल व्यवस्था मिले इसके लिए कार्य किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास लेकर चलना है सबकी भलाई के लिए काम करेंगे।गाजियाबाद को लेकर  नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पिछले 5 वर्षों के दौरान गाजियाबाद में बहुत विकास कार्य हुआ है। बसों, ट्रेनों की कनेक्टिविटी बढ़ी  है। सफाई व्यवस्था में भी सुधार हुआ है लेकिन गाजियाबाद में स्कूल कॉलेज की  अभी भी बहुत कमी है।  जिस कारण शिक्षा गाजियाबाद जैसे शहर में बहुत महंगी हो गई है और गरीब आदमी शिक्षा हासिल नहीं कर पा रहा है ।  उनका प्रयास होगा कि गाजियाबाद में शिक्षा शिक्षण संस्थान ज्यादा से ज्यादा खुले । साथ ही खेल के मैदान जो अधूरे पड़े हैं उनको पूरा कराया जाएगा । उन्हें ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उनका प्रयास होगा कि गाजियाबाद में भी नेशनल - इंटरनेशनल स्तर के खेल हो। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि उनका सबसे बड़ा ड्रीम यह है कि आईएएस पीसीएस की कोचिंग के लिए एक बढ़िया प्रशिक्षण केंद्र हो। इसको भी वह बेहतर प्रशिक्षण  केंद्र उपलब्ध कराने का काम करेंगे।  कश्यप ने कहा कि स्वास्थ्य भी एक बड़ा मुद्दा है और स्वास्थ्य के लिए ज्यादा सस्ते अस्पताल खुले इसका भी भरपूर कोशिश करेंगे। गाजियाबाद के लिए शिक्षा स्वास्थ्य प्रदूषण के लिए क्षेत्र निश्चित तौर पर अन्य विभागों से समन्वय बनाकर काम करेंगे। एक बात और कहा कि वह जनता के मंत्री हैं जनता के लिए काम करेंगे और जनता का हर आदमी नरेंद्र कश्यप बनकर काम करें जो भी समस्याएं हो तक पहुंचाएं।प्रेस वार्ता में राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल जी महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा प्रशांत चौधरी पूर्व एमएलसी पप्पू पहलवान प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा सौरभ जयसवाल सिद्धार्थ कश्यप आशुतोष कश्यप आदि उपस्थित रहे

बुधवार, 30 मार्च 2022

फरीदाबाद में खाटूश्याम बाबा की भव्य ऐतिहासिक रथ निशान यात्रा निकाली

 



शाक्षी अरोड़ा

फरीदाबाद।इस साल फरीदाबाद में 14 मार्च एकाद्शी को श्रीखाटूश्याम बाबा की भव्य ऐतिहासिक रथ निशान यात्रा निकाली श्यामसेवा परिवार द्वारा फाल्गुन में  गई,जिसमें क़रीब 5 से 6 हजार लोगों ने इस यात्रा में हिस्सा लिया! खाटूश्याम मन्दिर सेक्टर 3 के कार्यकारी प्रधान श्री बलबीर शर्मा से बातचीत हुई,उन्होंने बताया कि इस भव्य ऐतिहासिक यात्रा को सफ़ल बनाने में शहर के सभी भक्तों का साथ रहा, यात्रा बल्लभगढ़ के सीटी पार्क अम्बेडकर चौक से चलकर मार्केट होती हुई खाटूश्याम मन्दिर सेक्टर 3 पहुंची,जिसमें प्रधान जी ने बताया भक्तों ने 3100 निशान अपने हाथों में लेकर नाचते गाते हुए बाबा को निशान चढ़ाया,उसके बाद मन्दिर में भंडारा प्रसाद भी हुआ,जिसमें क़रीब 6 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया!



यात्रा में ,बाबा श्याम के लाइव दर्शन,भव्य झांकी,बैंडबाजे के साथ और भी तरह तरह की ऐतिहासिक झांकिया शामिल थी!




रात्रि 8 बजे से मन्दिर में बाबा का भव्य कीर्तन हुआ!

शहर के लोगों ने बताया 14 मार्च को पूरा शहर श्याम रंग में रंग गया!




ओर ऐसी यात्रा का भव्य आयोजन पहली बार हुआ!

मंगलवार, 29 मार्च 2022

अपनापन फाउंडेशन निरन्तर जरूरतमंदो की कर रही है सेवा- सुभाष चंद गर्ग

गाजियाबाद।अपनापन फाउंडेशन ने साप्ताहिक रसोई का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया। आज की रसोई का शुभारम्भ उद्योगपति सुभाष गर्ग ने प्रसाद वितरण कर किया और इस अवसर पर कहा वास्तव में इस रसोई के आयोजक बधाई के पात्र है। रसोई द्वारा निरन्तर बिना भेद भाव के सेवा का कार्य किया जा रहा है।सस्था के संरक्षक अशोक गोयल ने बताया कि अपनापन द्वारा जल्दी ही पुनः नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजन प्रारम्भ किया जायेगा तथा सीमा गोयल के संयोजन में असहाय विधवा सहायता हेतु प्रकल्पअप्रैल में शुरू किया जा रहा है ।
आज सेवा में अशोक कुमार गोयल, आर के गोयल, राकेश स्वामी, नानक चंद गोयल, विपुल अग्रवाल, अमिता गोयल, सुदेश रानी, भारती गर्ग, अमरदत्त शर्मा, एन के गोयल, सीमा गोयल व नीरज गोयल ने सेवा की।

सोमवार, 28 मार्च 2022

कैंसर चैरिटेबल सोसायटी की वार्षिक आम सभा संपन्न, भावी योजनाओं पर हुई चर्चा

 




गाजियाबाद। कैंसर मरीजों की पहचान व इलाज को समर्पित कैंसर चैरिटेबल सोसायटी की वार्षिक आम सभा का आयोजन बीते रविवार किया गया। दुहाई स्थित श्री जगन्नाथ चैरिटेबल कैंसर इंस्टीट्यूट एण्ड रिसर्च सेंटर में आयोजित इस सभा में गाजियाबाद के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील त्यागी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। 



डॉ. त्यागी ने सोसायटी की उद्देश्यपूर्ण गतिविधियों की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों से ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्य अभियानों मेें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। सोसायटी महासचिव अनिल गुप्ता द्वारा मंच संचालन किया गया। जबकि आगत अतिथियों का अभिवादन चेयरमैन के.के. भटनागर द्वारा किया गया। कोषाध्यक्ष सीए एम.सी. गर्ग द्वारा संस्था का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तथा महासचिव अनिल गुप्ता एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ. ऋषि गुप्ता द्वारा अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं व आगामी योजनाओं के बारे में चर्चा की गई।



संस्था के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन डॉ. आर.के. पोद्दार द्वारा संस्था का परिचय दिया गया। इस मौके पर उपस्थित आशीष त्यागी, एसोमैक मशीन्स लि., मुकेश गुप्ता, रोडेक फार्मास्यूटिकल्स प्रा. लि., प्रताप सिंह अल्का फोर्जिंग्स, महेन्द्र कुमार अग्रवाल, सुन्दरदीप एजुकेशनल ग्रुप, दर्शन लाल मित्रा, बिनानी सीमेंट, समाजसेवी अजय कुमार जिंदल, उद्यमी एवं समाजसेवी राजीव अग्रवाल, मदन पांचाल, वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक जागरण आदि दान दाताओं एवं सहयोगियों को सम्मानित किया गया।




मुख्य अतिथि डॉ. सुनील त्यागी द्वारा स्मारिका का विमोचन एवं कवि केसरी मिश्र द्वारा काव्य पाठ आकर्षण के केन्द्र रहे। इस दौरान श्री जगन्नाथ चैरिटेबल कैंसर इंस्टीट्यूट एण्ड रिसर्च सेंटर के चिकित्सकों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में संस्था के पूर्व महासचिव एवं फिजीशियन डॉ. सुभाष अग्रवाल ने सभा में पधारे सभी अतिथियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार प्रकट किया।