रविवार, 9 जून 2024

आर्य युवा राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे -डॉ अशोक कुमार चौहान संस्थापक अध्यक्ष एमिटी शिक्षण संस्थान

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 नोएडा,रविवार को केंद्रीय आर्य युवक परिषद के त़त्वावधान में गत 1 जून से एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 44,नोएडा में विशाल आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का भव्य समापन हो गया।शिविर में 175 बच्चों ने  वैदिक संस्कृति की जानकारी,लाठी,डंबल,लेजियम दंड बैठक, योगासन,आत्मरक्षा आदि प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य महेंद्र भाई ने यज्ञ करवा कर बच्चों को यज्ञोपवीत धारण कराया और माता-पिता की सेवा का संकल्प करवाया। समारोह अध्यक्ष एमिटी शिक्षण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार चौहान ने कहा कि यह प्रशिक्षित आर्य युवक राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे और विश्वपटल पर भारत का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री अनिल आर्य के नेतृत्व में आर्य युवक परिषद निरंतर युवाओं का चरित्र निर्माण कार्य करने में संलग्न है।उन्होंने विश्वास दिलाया कि ऐसे सुसंस्कारित युवकों के कारण भारत विश्व में आर्थिक महाशक्ति बनेगा।साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष एमिटी केंपस के अंदर  जिसके वायु में ही संस्कार हैं, शिविर आयोजित करके यह संस्थान वैदिक ऋचाओं से  और सुशोभित हो जाता है।

 शिविर संचालक केंद्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल आर्य ने कहा कि परिषद राष्ट्रभक्त युवाओं के निर्माण का कार्य और तीव्र गति से चलाएगी।हमारी शिक्षा पद्धति में संस्कारों एवं नैतिक शिक्षा का अभाव दिखता है।जिसे आर्य समाज पूरा करेगा।उन्होंने कहा कि युवकों के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती एक आदर्श व्यक्तित्व है जिनका पूरा जीवन प्रेरणा और प्रकाश स्तंभ के समान है।उनके जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए।

 शिक्षाविद् श्री आनंद चौहान ने कहा कि हम इस आर्य युवा अभियान में एमिटी शिक्षण संस्थान की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करते रहेंगे।उन्होंने बच्चों के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।उन्होंने आशा व्यक्त की यह कार्य देश भर में विस्तार करेगा और युवा पीढ़ी संस्कारवान बनेगी।इस अवसर पर आर्य युवकों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन के आकर्षक कार्यक्रम दिखाए गए। इस अवसर पर एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन डॉ अमिता चौहान  ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। विशेष आमंत्रित जस्टिस वीके मिश्रा ने कहा कि भारत के युवाओं को देखकर पूरी दुनियां ने माना है कि भारत का भविष्य उज्जवल है।आर्य युवा ऋषि दयानंद के नियमों पर चलकर बहुत कार्य कर रहे हैं। प्रमुख रूप से शिक्षाविद् डॉक्टर डीके गर्ग,डॉ वी पी चौहान (प्रकाश हॉस्पिटल),बहन गायत्री मीना,सोनियां संजू,दशरथ भारद्वाज, रामकुमार आर्य,अरुण आर्य, यज्ञवीर चौहान,आनंद प्रकाश आर्य,अनुपम आर्य,देवेंद्र भगत,धर्मपाल आर्य एवं डा प्रमोद सक्सैना आदि विद्यमान थे। सुप्रसिद्ध गायिका पिंकी आर्या, ऋचा गुप्ता व प्रवीण आर्य ने मधुर भजन प्रस्तुत किये। शिविर में व्यायाम शिक्षक,योगेंद्र शास्त्री, सौरभ गुप्ता, विकास कुमार,  प्रदीप आर्य,विवेक अग्निहोत्री गौरव झा उपस्थित रहे सर्वश्रेष्ठ प्रथम- मोहित आर्य (अलीगढ़),सर्वश्रेष्ठ द्वितीय तुषार आर्य (ब्रह्मपुरी),सर्वश्रेष्ठ तृतीय अखिल कौशिक (गाजियाबाद) को पुरस्कृत किए गया। लंगर के साथ उत्साह पूर्ण वातावरण में शिविर का भव्य समापन समारोह संपन्न किया गया।


विवाह योग्य वैश्य युवक युवती हेतु 73वां मासिक परिचय सम्मेलन आयोजित, 17 रिश्ते तय

 


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाज़ियाबाद :- वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा रविवार को दुर्गा वाशिंग पाउडर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड, कालकागढ़ी चौक, गाजियाबाद पर विवाह योग्य वैश्य युवक युवतियों हेतु 73वां मासिक परिचय सम्मेलन प्रेमचंद गुप्ता (चेयरमैन दुर्गा वाशिंग पाउडर) के सौजन्य से आयोजित किया गया जिसमें समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों, अभिभावको, उपस्थित समाजसेवियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें गंगा दशहरा की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होने बताया कि इस सम्मेलन में प्रत्याशियों को एक बार ही पंजीकरण मात्र रू. 250/- में कराना होता है तथा उन्हे हर माह होने वाले परिचय सम्मेलन में सादर आमन्त्रित किया जाता है। दिसम्बर-2023 से समिति द्वारा विवाह योग्य वैश्य युवक युवती हेतु परिचय सम्मेलन के साथ-साथ ब्राह्मण एवंअन्य वर्ग के विवाह योग्य युवक एवं युवती हेतु भी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 

संयोजक अजय कुमार गोयल ने बताया कि सभी प्रत्याशियों का मंच के माध्यम से परिचय कराया जाता है एवं युवती प्रत्याशियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित भी किया जाता है। इस माह परिचय सम्मेलन में 54 नये प्रत्याशियों के पंजीकरण हुए एवं पत्रिका में पूर्व पंजीकृत प्रत्याशियों से सम्पर्क करने पर 17 प्रत्याशियों के वैवाहिक सम्बन्ध तय होने की जानकारी प्राप्त हुई है जो कि समिति के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है, उन्होने कहा कि यह कार्य प्रेमचंद गुप्ता जी के मार्गदर्शन व सभी पदाधिकारियों एवं अभिभावकों के सहयोग से सम्भव हो पाता है। पत्रिका के संपादन का कार्य अनुराग अग्रवाल के माध्यम से बहुत ही कम समय में पूर्ण कर पत्रिका को तैयार किया जाता है जिसके लिए समिति उनका भी आभार प्रकट करती है। सम्मेलन में दीपक गोयल प्रमुख समाजसेवी को प्रतीक चिन्ह भेंट किया और माला पटका पहनाकर सम्मानित किया।

सम्मेलन को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, अजय कुमार गोयल, अनुराग अग्रवाल, विजेन्द्र गर्ग, देवेंद्र गर्ग,बुद्धगोपाल गोयल, राकेश मित्तल, नीरू अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, बी एन अग्रवाल, भारती गर्ग, सुनीता अग्रवाल, गीता अग्रवाल,अशोक गोयल, अजय मित्तल और महेंद्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण सिंघल, राजेश्वरदयाल जिन्दल,डीसी बंसल, राधारमण अग्रवाल आदि पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा ।

शुक्रवार, 7 जून 2024

भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की जीत की खुशी में 'धन्यवाद गाजियाबाद' 'धन्यवाद भारत' के उद्घोष के साथ जश्न मनाया


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने नेहरू नगर स्थित मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के संग भाजपा की जीत की खुशी में 'धन्यवाद गाजियाबाद' 'धन्यवाद भारत' के उद्घोष के साथ जश्न मनाया।  तीसरी बार मोदी सरकार बनने और गाजियाबाद लोकसभा से अतुल गर्ग द्वारा प्रदेश की दूसरी बड़ी जीत हासिल करने की खुशी में मिठाई बांटकर, ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी की गई। 

इस अवसर पर संजीव शर्मा ने कहा लोकतंत्र की विजय के सफल आयोजन के लिए चुनाव आयोग की पूरी टीम, संगठन की समस्त इकाईयों का दिल आभार करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि तीसरी बार फिर से मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प आगे बढ़ेगा। एनडीए की सरकार अपने लक्ष्यों की पूर्ति करेगी।

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले पहले नेता पीएम मोदी होंगे।उन्होंने कहा कि तीसरी बार एनडीए की सरकार बनना मतलब देशवासियों ने भाजपा पर, एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है। यह विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। यह विकसित भारत के प्रण की जीत है। यह सबका साथ, सबका विकास के मंत्र की जीत है। यह 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। धन्यवाद गाजियाबाद - धन्यवाद भारत।
इस दौरान अशोक गोयल, अनिल स्वामी, राजीव त्यागी, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, संदीप त्यागी, राजीव त्यागी, सरदार एसपी सिंह,प्रदीप चौधरी, अतुल जैन, ओपी अग्रवाल, बी एल गौतम धीरज शर्मा प्रीति चंद्रा, उदिता त्यागी, जमालुद्दीन अल्वी, रुचि गर्ग, रनिता सिंह, भक्ति सिंह, रेणु चंदेला, सुमन सिंह, किरन सिंह, वीरेन्द्र सारस्वत, सुशील गौतम, संजीव चौधरी, कविता सिरोही, प्रतीक माथुर, कामेश्वर त्यागी आदि उपस्थित रहे।

शहर से नियमित हो रहा है कूड़े का उठान, नगर आयुक्त ने जीपीएस मॉनिटरिंग पर डाली नज़र, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु स्मार्ट वर्किंग के दिए निर्देश

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

कूड़ा कलेक्शन वाहनों पर ड्राइवर  तथा हेल्पर का होगा ड्रेस कोड, वेस्ट सेग्रीगेशन की वर्किंग होगी स्मार्ट -नगर आयुक्त

गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा आई ट्रिपल सी सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें नगर आयुक्त द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों की जीपीएस मॉनिटरिंग को देखा गया नगर आयुक्त द्वारा व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम हेतु किया जा रहे कार्यों को मौके पर देखा तथा टीम के साथ वार्ता करते हुए बेहतर और स्मार्ट वर्किंग के लिए मोटिवेट भी किया, डॉट डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों में लगे हुए जीपीएस सिस्टम सही प्रकार से कार्य करें उनकी सही लोकेशन का तथा सही समय का प्रतिदिन चार्ट तैयार किया जाए निर्देश दिए गए, वाहन चालकों पर भी पूरी नजर विभाग द्वारा बनाई जाए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश को तथा टीम को निर्देश दिए गए, गाजियाबाद नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वहान की वर्किंग को भी स्मार्ट बनाया जाए वाहनों पर कार्य करने वाले ड्राइवर तथा हेल्पर के लिए भी ड्रेस कोड की व्यवस्था के लिए भी कहा गया

 नगर आयुक्त के नेतृत्व में जनहित में बेहतर कार्य कर रहा है इसी के चलते देखा गया है स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रयास लगातार किया जा रहा है तथा कार्य शैली में भी निरंतर बदलाव चल रहा है जिसमें डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों की मॉनिटरिंग प्रबल होती दिखाई दे रही है नियमित कूड़े का उठान हो रहा है, प्रतिदिन लगभग 1600 टन कूड़े का उठान गाजियाबाद नगर निगम शहर से कर रहा है, 600 से अधिक पांचो जोन में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वहां कार्य कर रहे हैं वाहनों पर कार्य करने वाले ड्राइवर तथा हेल्पर के लिए भी नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार ड्रेस कोड की व्यवस्था की गई है अब गाजियाबाद नगर निगम के वाहनों पर ड्राइवर तथा हेल्पर भी ड्रेस में दिखाई देंगे ताकि कार्य करने वाली टीम का अलग से पहचान की जा सके कार्यवाही चल रही है।

गीला कचरा अलग तथा सूखा कचरा अलग करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। जिसके लिए गाजियाबाद नगर निगम जन-जन को जागरुक कर रहा है, महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की योजना के क्रम में गाजियाबाद नगर निगम की स्मार्ट वर्किंग देखने को मिल रही है अलग-अलग डस्टबिन रखने के लिए हर घर को जागरूक किया जा रहा है पांचो जोन में कचरा पृथक्करण को लेकर मुहिम चल रही है कई शहर की जागरूक नागरिक कचरा पृथक्करण को अपना रहे हैं कूड़ा वाहनों का नियमित पहुंचना शहर को कूड़े की समस्या से निजात दिला रहा है जनप्रतिनिधियों की सहयोग से गाजियाबाद नगर निगम कचरा निस्तारण की समस्याओं पर विशेष कार्यवाही कर रहा है जो की सराहनीय है।

नगर निगम अधिकारी रिश्वत व् अवैध वसूली कर रहे हैं : विपिन गोयल

            

                        मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  नगर निगम उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने का कार्य कर रहा है आज संजय नगर  सेक्टर 23 में गाजियाबाद नगर निगम ने संजय नगर के मुख्य बाजार में पॉलिथीन के नाम पर अवैध उगाही अभियान चलाया जबकि संजय नगर व्यापार मंडल हमेशा गाजियाबाद प्रशासन की जो भी योजना होती है उनके साथ मिलकर कार्य करने का कार्य करता है लेकिन आज बहुत ही दुख का विषय है और व्यापारियों में काफी आक्रोश है।  गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों ने संजय नगर में पॉलिथीन का छापा मारा और दुकानों पर जाकर उसके बदले में रिश्वत मांगने का कार्य किया जैसे ही यह सूचना संजय नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी को पता चले मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गोयल और महामंत्री हरीश शर्मा पहुंचे जहां अधिकारियों से उनकी बात हुई जिसके तत्पश्चात की अधिकारी संजय नगर से बिना बताए बाहर निकल गए गाजियाबाद प्रशासन ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की जो जनहितकारी योजनाएं उनको पलीता लगाने का कार्य कर रहा है गाजियाबाद का व्यापारी सबसे ज्यादा टैक्स देता है सबसे ज्यादा सरकार के साथ खड़ा रहता है और सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी  कोर वोटर रहता है उसके बाद भी व्यापारियों का ही शोषण होता रहता है हम व्यापारी आपसे अपील करते हैं कि इस मुद्दे को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई की जाए जबकि जिन कंपनियों में यह पॉलिथीन बनती है उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गोयल महामंत्री हरीश शर्मा कोष अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग उपाध्यक्ष राजू भाई उपाध्यक्ष सतपाल सिंह सिसोदिया रमेश पंडित, गौरव ,अमित, सुमित गोयल ,राजकुमार कनौजिया, मुकेश् रत्तन् रोहित् सिंह,  मोहित् सिंह,सचिन गर्ग  आदि व्यापारी उपस्थित है।

9 विकेट की जीत के साथ आरसी क्रिकेट अकैडमी फाइनल में पहुंची

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःमैन ऑफ द मैच कप्तान आयुष के हरफनमौला खेल ने आरसी क्रिकेट अकैडमी को पहले इमरजिंग कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा दिया। टीम ने सेमीफाइनल में एसीएस वारियर्स पर 9 विकेट से आसान जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पर खेला गया, जिसमें एसीएस वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम का यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और टीम 27.4 ओवर में 146 रन बनाकर आउट हो गई। आयोजक जोगेंद्र तोमर ने बताया कि विकास चौहान ने सबसे अधिक 58 रन बनाए। चयन अरोडा ने 29 रन का योगदान दिया। कप्तान आयुष व मयंक भाटी ने 3-3 लिए। अबीर सक्सेना को 2 विकेट मिले। आरसी क्रिकेट अकैडमी के लिए 147 रन का लक्ष्य बहुत ही आसान रहा। टीम ने 12.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 147 रन बना लिए और 9 विकेट की शानदार जीत के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया। कप्तान आयुष ने 40 गेंद पर नाबाद 43 रन बनाए। सोनू सिंह ने 21 गेंद पर 4 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए और नॉट आउट रहे। आर्य सिंह ने 31 रन का योगदान दिया। गेंद व बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले आरसी क्रिकेट अकैडमी के कप्तान आयुष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

गुरुवार, 6 जून 2024

निशांत चैरिटेबल ट्रस्ट ने आरम्भ की शीतल जल की प्याऊ

 


                    मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। निशांत चैरिटेबल  ट्रस्ट द्वारा शनि जयंती तथा वट  अमावस्या के अवसर पर  इस भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए शास्त्री नगर के सी ब्लॉक के सामने मुख्य हापुड़ रोड पर निशुल्क शीतल जल वितरण की व्यवस्था की गई है। इसका शुभारंभ स्थानीय पार्षद अमित त्यागी  के द्वारा किया गया।संस्था  के चेयरमैन नीरज भटनागर ने बताया कि शीतल जल वितरण की यह व्यवस्था  सुबह 11 से शाम 4 बजे तक 30 जून  तक जारी रहेगी ।यदि आवश्यकता पड़ती है तो आगे भी इसको बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर संस्था की  वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, अनिल गर्ग, गौरव कुमार, आशु कुमार, साहब सिंह सिरोही, इंद्रमणि अग्रवाल, बलराम सिंह कुशवाहा, जैपाल सिंह इत्यादि  ने  उपस्थित रहकर शीतल जल वितरण में सहयोग किया।

बुधवार, 5 जून 2024

डीएस अग्रिम इलेविन ने डीएस उत्कर्ष इलेविन को 106 रन से हराया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादःडीएस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे थर्ड डीएस इंटर अकैडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को डीएस अग्रिम इलेविन व डीएस उत्कर्ष इलेविन के बीच मैच खेला गया। मैच में डीएस अग्रिम इलेविन 106 रन से विजयी रही। मैच में टॉस डीएस अग्रिम इलेविन ने जीता व पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 342 रन बनाकर आउट हो गई। अग्रिम गुप्ता ने 79 गेंद पर 142 रन की शतकीय पारी खेली, जिसमें 15 चौके व 9 छक्के शामिल थे। नैतिक मिश्रा ने 56 रन का योगदान दिया। उत्कर्ष, हर्दित सिंह व आलिम ने 2-2 विकेट लिए। 343 रन के टारगेट का पीछा करते हुए डीएस उत्कर्ष इलेविन 35 ओवर में 2 विकेट पर 236 रन ही बना पाई। आलिम ने 95 गेंद पर 13 चौकों व 7 छक्कों की मदद से 119 रन बनाए। कार्तिक गर्ग ने 50 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अग्रिम गुप्ता को हितेष शर्मा ने दिया।

6 विकेट की जीत के साथ अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब फाइनल में पहुंचा

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबादःपहले इमरजिंग कप क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब व बैलर क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। सेमीफाइनल में अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब 6 विकेट से विजयी रहा। आयोजक जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि लाल बहादुर शास़्त्री स्टेडियम पर हुए सेमीफाइनल में अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। टीम के इस फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित किया और बैलर क्रिकेट अकैडमी को 36.3 ओवर में 161 रन पर ही ढेर कर दिया। सारिब ने सबसे अधिक 48 रन बनाए। देव ने 25, अर्श श्रीवास्तव ने 22 व वर्चस्व मलिक ने 21 रन का योगदान दिया। शिवम ने 3, निष्कर्ष अग्रवाल व यजुर तेवतिया ने 2-2 विकेट लिए। अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब के लिए 162 रन का टारगेट आसान साबित हुआ और उसने 30.3 ओवर में 4 विकेट पर 163 रन बनाकर सेमीफाइनल 6 विकेट से जीत लिया और फाइनल में प्रवेश कर लिया। अर्थव शर्मा ने नाबाद 65 रन की पारी खेली। सूर्याश सिसोदिया ने 41 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अर्थव शर्मा को दिया गया।

सोमवार, 3 जून 2024

डीएस अरहम इलेविन को 10 विकेट से जीत मिली

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद तीसरे डीएस इंटर अकैडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को डीएस अरहम इलेविन व डीएस उत्कर्ष इलेविन के बीच मैच खेला गया।  टीम को जीत के लिए 79 रन का टारगेट मिला था,  जो उसने बिना किसी नुकसान के प्राप्त कर लिया। आयोजक सुनील सैनी ने बताया कि डीएस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में उत्कर्ष इलेविन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पूरी टीम 15.3 ओवर में 78 रन बनाकर आउट हो गई। मानवी सिंह ने 14 व आलिम 16 रन का योगदान दिया। अन्य कोई 

भी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं पाया। पार्थ गोयल, नक्श तोमर ने 4-4 व श्रुति पांडे ने 2 विकेट लिए। डीएस अरहम इलेविन ने 79 रन का टारगेट 11.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के ही प्राप्त कर लिया।  प्रतीक श्रीवास्तव ने 38 व नक्श तोमर ने 33 बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार  नक्श तोमर को संजय नागर ने प्रदान किया।

ऐस किक्रेट क्लब को हराकर स्पार्क मिंडा सेमीफाइनल में पहुंचा

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। पी सी क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले जा रहे टी - 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच ऐस क्रिकेट क्लब व स्पार्क मिंडा के बीच खेला गया। मैच मेें स्पार्क मिंडा 47  रन से विजयी रहा और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। आयोजक  चौधरी ने बताया कि स्पार्क मिंडा ने टॉस जीत कर बैटिंग करने का फ़ैसला किया।  स्पार्क मिंडा ने 20 ओवर में 6 विकेट खो कर 189 रन बनाए।   संस्कार ने शानदार 111 की पारी खेली। हर्षित सेठी ने 18 रन का योगदान दिया।  क्रिकेट क्लब की और से दीक्षित ने 2 विकेट लिये। 190 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऐस क्रिकेट क्लब 142 रन पर आउट हो गया।  आर्यन ने 45 रन का योगदान दिया । स्पार्क मिंडा के शिवंश मिश्रा ने 4 और स्पर्श जैन ने 3 विकेट लिये । संस्कार को मेन ऑफ़ द मैच से पुरस्कार दिया गया

मतगणना के दौरान सपा एजेंट सजग और सतर्क रहें -जितेन्द्र यादव

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय राज नगर गाजियाबाद पर कल 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई । प्रेस वार्ता को पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) जितेंद्र यादव जी ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन व महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जितेंद्र यादव ने कहा 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए इंडिया गठबंधन, समाजवादी पार्टी  तैयारी पूर्ण रूप से कर चुकी है। विधान सभा वार सभी काउंटिंग एजेंटों का प्रशिक्षण हो चुका है।  राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव  के निर्देशानुसार इंडिया गठबंधन व समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और मतगणना एजेंटों से अपील की गई है। मतगणना के दौरान सजग और सतर्क रहें। और किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के तैयार है। काउंटिंग एजेंटों के अतिरिक्त  इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मतगणना स्थल के पास मौजूद रहेंगे और प्रत्याशी का उत्साहवर्धन करेंगे। उन्होंने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से मांग की निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित कराई जाए।

प्रेस कांफ्रेंस में जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, रमेश यादव एडवोकेट ताहिर हुसैन,नवीन शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट ने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्याऊ का शुभारंभ किया


                      मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा  को भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में जन-जन को शुद्ध जल मिले, प्याऊ का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर संस्था ने हजारों लोगों को मीठा जल शरबत वितरण किया कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेविका फूलमती यादव ने किया, यह आयोजन वीरेन्द्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने आयोजित किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहे, लोगों में जल वितरण करने में सहयोग किया, वरिष्ठ समाजवादी चिंतक सी0 पी0 सिंह, राम यादव, परमानंद, चक्रधारी दूबे, अंशु ठाकुर, हाजी मोहम्मद सलाम, ड़ा0 देवकर्ण चौहान शामिल रहे, यह समारोह समाजवादी चिंतक शिक्षाविद संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राम दुलार यादव ने सैकड़ों साथियों के साथ सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद राम दुलार यादव ने कहा कि भीषण गर्मी में प्याऊ का शुभारंभ और मीठे जल शरबत का वितरण जन-जन को राहत प्रदान करेगा, ऐसे आयोजन से समाज में सद्भाव, भाईचारा, प्रेम और सहयोग की भावना का सूर्य उदय होता है, नफरत, अहंकार, ईर्ष्या, द्वेष, अंधविश्वास व अंधकार का सूर्य अस्त होता है, हमे विघटनकारी और विभाजनकारी ताकतों से सावधान रहना है, जो देश, समाज को जातिवाद, धार्मिक पाखंड के माध्यम से बाँट रही है, अनेकता में एकता कायम करना चाहिए, मिलजुल कर ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए, 

जिससे यह संदेश वातावरण में गुंजायमान हो कि इन विभाजनकारियों के मंसूबे पर पानी फिर रहा है, वह हतोत्साहित हो गए है, क्योंकि आर्थिक रूप से सम्पन्न ताकतवर लोग झूठ का सहारा ले अफवाह फैला अपने उद्देश्य को पूरा करने में लगे हुए है, हमे सावधान रह सांप्रदायिक, जातिवादी ताकतों का मुक़ाबला सत्य, अहिंसा, करुणा, भगवान बुद्ध के संदेशों से करना है, तथा धर्मनिरपेक्ष ताकतों को बल प्रदान करना है, तभी सामाजिक न्याय, समता, स्वतन्त्रता, और बंधुता कायम करने में हम सफल होंगे| तभी सामाजिक सद्भाव भी कायम होगा।

      कार्यक्रम में भाग लिया प्रमुख रहे, कैलाश चंद शिक्षाविद, राजदेवी चौधरी, संजू शर्मा, अनीता सिंह, ओम प्रकाश अरोड़ा, वीर सिंह सैन, एस0 एन0 जायसवाल, मुनीव यादव, एस0 एन0 अवस्थी, सम्राट सिंह यादव, फारुख सिद्दीकी, चंद्रबली मौर्य, अवधेश यादव, नागेन्द्र प्रसाद मौर्य, राजपाल यादव, चिंतामणि यादव, शिवशंकर आनंद, उपेन्द्र यादव, ब्रह्म प्रकाश, पंडित विनोद त्रिपाठी, राघवेश तिवारी, चक्रधारी दूबे, रिचा शर्मा, प्रतिमा शर्मा, शानू, प्रिया, नेहा शर्मा, सोनम वर्मा, भूमिका शर्मा, अभिषेक, गुड्डू यादव, अवधेश मौर्य, ध्रुव तिवारी, रोहित माथुर, महेन्द्र यादव, कपिल गुप्ता, विरेन्दर सिंह यादव, सर्वेश यादव, किशन यादव, विकाश साह, प्रेम चंद पटेल, सुरेश कुमार भारद्वाज, राजीव गर्ग आदि।


                                                                                                         


                                                                                                 

                                                                                     

चार जून को प्रचंड बहुमत के साथ नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व वाली केन्द्र में बनेगी भाजपा की सरकार : संजीव गुप्ता

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। देश में लोकसभा चुनाव के सातों चरण संपन्न होने के बाद मिडिया के माध्यम से जारी एग्जिट पोल के नतीजों के आधार पर देश के जाने माने उधोगपति और कूलर किंग के नाम से सुप्रसिद्ध भाजपा के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता का दावा है। कि इस बार भाजपा की केन्द्र सरकार अपने पिछले दस वर्षों के रिकॉर्ड को तोडते हुए, प्रचंड बहुमत के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार केन्द्र में अपनी सरकार बनाने जा रही है। संजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि देश में दस वर्षों के शासन के पश्चात भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का जादू देश की जनता पर छाया हुआ है। समय के साथ साथ प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। पिछले दस वर्षों में केन्द्र की सरकार ने गरीब कल्याण के अनेकों कार्य धरातल पर किये है। तथा प्रधानमंत्री जी की सेवक के साथ साथ साधक वाली छवि देश के लोगों के मन में समायी हुई है। जिसके बूते पर एनडीए गठबंधन अबकी बार चार सौ पार के नारे को सार्थक करता हुआ दिखाई दे रहा है। तथा उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में हमारे बडे़ भाई अतुल गर्ग जी भी भारी मतों से विजय प्राप्त करके संसद में हमारा नेतृत्व करैगें।

यूट्यूब चैनल के कर्ता धर्ताओ को अब न्यायालय में जवाब देना होगा_महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

मैने अभी क्रॉसिंग थाना देखा भी नही बिना तथ्यों के मेरी छवि खराब करने के लिए मुझे क्रोसिंग थाने का बना दिया गैंगस्टर, गुंडा व हिस्ट्रीशीटर-अनिल यादव(छोटे नरसिंहानंद)

गाजियाबाद। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी  महाराज ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि खासकर गाजियाबाद और एन सी आर में खबरिया चैनल की आड़ में अवैध धन उगाही का खेल जोर शोर से चल रहा है। ऐसी एक घटना गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में 24 मई को भी हुई। जिसमे  ग्रामीण अपने भवनों का निर्माण करवा रहे थे, वहां  खबरिया चैनल के कर्मचारियों ने चोरी छुपे वीडियो बनाना शुरु कर दिया।  इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने कर्मचारियों से चोरी छुपे वीडियो बनाने का कारण पूछा तो कर्मचारियों ने कहा कि इस निर्माण को अवैध बताकर कार्रवाई करवाई जाएगी, यदि कार्रावई से बचना चाहते हो तो जो लोग यह निर्माण करवा रहे हैं, उनसे सुविधा शुल्क दिलवाओ। जब ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बताया कि यह निजी निर्माण हैं और नियमों के तहत ही हो रहे हैं, तब भी कर्मचारी नहीं मानें और गाली गलौज पर उतर आए। सोर सुनकर मेरे शिष्य राजेश यादव और अनिल यादव मौके पर पहुँचकर इनका छूट छुटव कराया चूंकि घटना राजेश यादव के ऑफिस के बाहर की थी।घटना के बाद खबरिया चैनल की कर्मचारियों की शिकायत और दबाव में  पुलिस ने लूट में मुकदमा भी दर्ज कर लिया।जबकि सीसीटीव में सारी घटना स्प्ष्ट रूप से कैद हो गयी है। खबरिया चैनल के कर्मचारी इससे पहले भी गाजियाबाद और नोएडा में धन उगाही में विफल रहने पर मारपीट और लूटपाट के मुकदमे दर्ज कर वला चुके हैं। चैनल के मालिक अतुल अग्रवाल पर भी इस प्रकार के  कई मुकदमे दर्ज हैं। जून 2021 में बाबा राम देव ने भी अतुल अग्रवाल पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था।अतुल अग्रवाल व एंकर प्रिया राणा के इस्लामिक जिहादियों से बहुत मजबूत गठजोड़ है प्रशाशन को इसकी जाँच करनी चाहिए।ये केवल मुकदमा करने तक सीमित नही बल्कि इसके पीछे इस्लामिक जिहादियों की दूसरी मंशा हो सकती है।

राजेश पहलवान वार्ड नंबर 42 से पार्षद श्रीमती प्रमोश यादव के पति हैं,जिनका बस सर्विस का बहुत पुराना बिजनेस है लेकिन जिस प्रकार उन्हें भू माफिया बताकर फसाने और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है इसके पीछे कोई ना कोई गहन षड्यंत्र है,बिना तथ्यों के जो उनके ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं वह बिल्कुल झूठे व निराधार हैं। 

अनिल यादव मेरी विचारधारा के उत्तराधिकारी है और पिछले 15 वर्ष से मेरे साथ हिंदुओं की लड़ाई लड़ रहे हैं,उन्हें सभी छोटे नरसिंहानंद कहते हैं वह एक समाचार पत्र व हिंदी पत्रिका के संपादक भी हैं और मंदिर में ही अखाड़ा चलाते है, जिस प्रकार से अनिल यादव पर गैंगस्टर ,गुंडा एक्ट, हिस्ट्री सीटर व भूमाफिया के आरोप लगाये जा रहे हैं और इसके साथ गैंगरेप का भी मामला अनिल यादव पर बताया जा रहा है उसके पीछे कोई सच्चाई नहीं है। बिना तथ्यों के अनिल यादव की छवि को बदनाम और  बेइज्जत करने की कोशिश की है। अतुल अग्रवाल, प्रिया राणा और वो तमाम लोग जिन्होंने उनके चैनल पर बैठकर इस तरह की बातें की हैं इनके ऊपर मानहानि व भावनाओं को आहत करने से लेकर तमाम मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे।उन्हे अब न्यायालय में इसका जबाव देना पड़ेगा। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अनिल यादव ने कहा कि  जिस प्रकार के बेबुनियादी और बिना तथ्यों के इल्जाम मुझ पर लगाए जा रहे हैं चाहे वह माफिया हो गुंडा एक्ट हो या गैंगस्टर हो हिस्ट्री शीट हो उनके तथ्य भी मुझे चाहिए,कौन सा मुकदमा मुझ पर दर्ज है और गैंगरेप के मुकदमे की कॉपी भी उपरोक्त लोगों से जरूर मांगूंगा यह मेरी छवि को धूमिल करने और मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। बार-बार क्रॉसिंग थाने का उपरोक्त लोग जिक्र करते हैं अभी तक मैं क्रॉसिंग थाने को देखा भी नहीं है लेकिन इन्होंने मुझे उसे थाने का हिस्ट्री सीटर घोषित कर दिया। निश्चित रूप से उनके साथ खासकर प्रिया राणा इस्लामीक जिहादियों के साथ घूमती और रहती है इसके पीछे कोई ना कोई गहन षड्यंत्र है।इसकी जिम्मेदारी प्रशासन को लेनी होगी।प्रेसवार्ता में हितेश चोधरी, पंकज आदि मौजूद रहे

रविवार, 2 जून 2024

जल भराव से बचने के लिए नालों की नियमित होनी चाहिए सफाई- पार्षद नीरज गोयल

  

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। जल्द ही मानसून आने वाला है महापौर सुनीता दयाल व नगर आयुक्त ने शहर में जल भराव की समस्या के निदान के लिए समय से नालों की सफाई का कार्य प्रारम्भ करवा दिया है। वही वार्ड 88 के पार्षद नीरज गोयल ने जी0टी0 रोड़ के नाले की सफाई में खामियों को देखते हुए नगरायुक्त के नाम एक पत्र सौपा।

   पार्षद नीरज गोयल ने बताया कि वार्ड 88 रमतेराम रोड़ से चौधरी मोड़ होते हुए तहसील चौक (जी0टी0रोड़) तक एक बड़ा नाला जाता है जिस में वार्ड का समस्त वेस्ट पानी छोटी छोटी नालियों में से होते हुए इस नाले में  गिरता है वही अम्बेडकर रोड़ के दोनों नालों का मिलान भी इसी नालों में होता है।

   निगम द्वारा इस नाले की सफाई के लिए ठेका दिया हुआ है। ठेकेदार द्वारा सफाई का कार्य लिया गया लेकिन उस ने केवल नाले के 10% हिस्से की ही सफाई की है जिस की वजह से नाले में गंदगी व रुकावट पहले की तरह ही बनी हुई है। 

     चौधरी मोड़ (चौधरी की बिल्डिंग) के कोने से शेर सिंह पैलेस के बीच नाले में बंद लगा हुआ है जिस की जानकारी सम्बंधित अधिकारियों को मौखिक व लिखित रूप में दी गयी है उस बंद को भी अभी तक खोला नही गया है जिस की वजह से सम्भवतया अम्बेडकर रोड़ पर इस बारिश में जलभराव की स्थिति बनने वाली है।

     नलों को शोरूम के मालिक/बिल्डर/मॉल्स/चर्च/व्यापारियों द्वारा अपने सामने ढका गया है फिर भी उन्होंने जगह जगह नाले की सफाई के लिए ढक्कननुमा स्थान छोड़ा गया है साथ ही बहुत जगह सीमेंट की बनी पटिया रखी गयी है उस जगह से भी मशीनों द्वारा नाले की सफाई हो सकती थी लेकिन ठेकेदार द्वारा नही की गई है।

    नालों में सफाई के बाद भी बहुत मात्रा में गाद जमी हुई है ठेकेदार ने ऊपर-ऊपर से है पन्नी/कागज/गत्ते/कपड़े जैसी गंदकी को निकाला गया है नाले में गाद अभी भी जमी हुई है। तली से सफाई होनी चाहिए।

    पार्षद नीरज गोयल ने पत्र के माध्यम से नगर आयुक्त से मांग की नाले की सफाई की आवश्यक  जांच कर ठेकेदार को नियमित कार्य करने के निर्देश दिए जाएं। यदि वह तब भी नियमित कार्य नही करता है तो उस की पेमेंट को रोक कड़ी कार्यवाही की जाए।

सुभाष युवा मोर्चा का 36 वें स्थापना दिवस पर शहीदों क्रांतिकारियों को किया याद

 

                मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। रविवार  सुभाष युवा मोर्चा का 36 वां स्थापना दिवस सुभाषिनी ऑफसेट, जगदीश नगर, गाजियाबाद  पर मनाया गया। इस अवसर पर सुभाष युवा मोर्चा द्वारा शहीदों, क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।

सुभाष युवा मोर्चा के स्थापना दिवस समारोह में देशभक्त सुभाषवादियों  को सम्बोधित करते हुए सुभाष युवा मोर्चा के संयोजक सतेन्द्र यादव ने कहा कि आज से 36 वर्ष पूर्व जब सुभाष युवा मोर्चा के शुरुआत 2 जून 1989 को हुई थी तब यह नहीं सोचा गया था  भारत वर्ष में शहीदों क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए भारतवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए निरंतर लगी रहेगी, लेकिन भारत माता के अनैकों क्रांतिकारी लाल जिनको आदर्श मानकर सुभाष  युवा मोर्चा की स्थापना की गई, जैसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, शहीद ए आजम भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र सिंह लाहडी, सुखदेव, असफाक उल्ला खां ,आदि आदि से प्रेरणा लेकर निरंतर उनके सपनों को साकार करने के लिए विगत 35 वर्षों से लगा हुआ है। इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संगठन समय-समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता वाद विवाद प्रतियोगिताएं अन्य देशभक्ति सामाजिक कार्य करता आ रहा है। 

   स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के नाम से बना  यह संगठन भारत के सभी क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी देशभक्तों की जीवन गाथा और संघर्ष को भारतीय जनता के सामने लाता है, जो  देश में सत्तासीन रही और वर्तमान सत्ता धारी चल रही विभिन्न पार्टियों नहीं करती वे केवल अपने गिने चुने  लोगों के नाम पर ही देश में प्रचार प्रसार करती हैं कुछ पार्टियों तो ऐसी हैं उन लोगों को महान बनाने में लगी हुई है जिन्होंने भारत माता की आजादी के लिए एक दिन का उपवास तक भी नहीं रखा था उल्टा भारत के दो टुकड़े करने वाले मुस्लिम लीग के साथ सत्ता के भागीदारी बने हुए थे। इसलिए सुभाष युवा मोर्चा बधाई का पात्र है कि ऐसी विषम परिस्थितियों में भी देश के असली हीरो शहीदों क्रांतिकारीयों सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल आदि के विचारों को लेकर चल रहे हैं और उनके संघर्षों को जनता को अवगत करा रहे हैं। सुभाष युवा मोर्चा का निरंतर यह प्रयास एक दिन भारत के सभी लोगों में शहीदों क्रांतिकारियों के आदर्शों को पैदा कर देगा और विश्व पटल पर ऐसे भारत का उत्कर्ष होगा जिसके बारे में पूरे विश्व में किसी ने भी नहीं सोचा होगा।  इस अवसर पर सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के गाजियाबाद लोकसभा प्रत्याशी धिरेन्द्र सिंह भदोरिया ने कहा की हम अपने शहीदों क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेकर ही एक अच्छे सामाजिक मजबूत शिक्षित स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकते हैं अन्यथा हर कोई अपनी डफली अपना राग अलापने में लगा है। इस अवसर पर सुभाषवादी साथियों को संबोधित करते हुए सुभाष युवा मोर्चा के संस्थापक सदस्य मनोज कुमार शर्मा होदिया ने कहा की चाहे सत्ता में कोई भी हो अगर वह हमारे शहीदों क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करेगा तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे चाहे वह सत्तादारी कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो, आज आज कुछ लोग अपने जीवित रहते हुए अपने नाम से अनेक संस्थान स्टेडियम मूर्ति आदि लगवा रहे हैं जो अत्यंत ही निंदनीय है हम ऐसे धूर्त लोगों का बहिष्कार करते हैं और जनता के बीच जाकर ऐसे धूर्त पाखंडी लोगों का पर्दाफाश करेंगे, जिससे कि देश की जनता अपने वास्तविक हीरो को पहचान सके, और भारत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस , शहीद ए आजम भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल आदि के जो आदर्श और उद्देश्य हैं उनको हर भारतीय के दिल में पहुंचा सके और भारत की सभी जनता को देशभक्ति बना सकें।  

स्थापना दिवस समारोह को अनिल सिन्हा , राजीव गौतम, अर्चना चौधरी,संजय श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय,आदि ने भी सम्बोधित किया।  इस अवसर पर मुख्य रूप से मालती देवी, अमन कुमार,प्रभाशंकर सिंह, सुरेश यादव, राजेंद्र यादव ,राजेंद्र गौतम, आर पी शुक्ला , भोजराज यादव, संजय पासवान , रघुबर यादव, सुनील दत नेता जी, दीपक वर्मा, श्याम वीर सिंह यादव,विवेक राणा, हरीश शर्मा, जगदीश राय गोयल, आबिद, रंजीत शर्मा, सुभाष चंद्र पांडे, राम गणेश सिंह, विनोद अकेला, कमल यादव, पन्नालाल एडवोकेट, अरुण कुमार,,प्रमोद श्रीवास्तव, जेपी शुक्ला, महेश पांडे, हरिओम दत्त तिवारी,  गिरीश मिश्रा, रजनी ,पीके सिंह ,अनिल दुबे ,प्रदीप तिवारी, उमेश पांडे ,  इरशाद, अक्षय कुमार, रोहित, रिंकू, दीपक पाल, विकास कुमार, नरेश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

उद्योगों के विकास के लिए बैंकों का सहयोग बेहद जरूरी- सुरेंद्र सिंह नाहटा

.                मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

नोएडा। सूक्षम, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) देश की  अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन बैंकिंग सेक्टर के सहयोग के बिना उद्योगों के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उद्योगों के विकास में बैंकों के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। आज देशभर में अनेक लघु और सूक्ष्म उद्योग ऐसे हैं, जो बैंकों के सहयोग के चलते ही उन्नति की राह पर अग्रसर हैं। एमएसएमई इंडस्ट्रियल​ एसोसिएशन और केनरा बैंक की ओर से सेक्टर-27 ​स्थित होटल फोरच्यून में आयोजित एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम को संबो​धित करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा ने यह बाते कहीं। 

इस मौके पर केनरा बैंक के महाप्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि हम ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध हैं और केनरा बैंक ईमानदारी से काम करता है !  उद्यमियों के हित में ही नहीं ब​ल्कि उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी बैंक की ओर से योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे उनके जीवन को भी संवारा जा सके। 

महाप्रबंधक ने बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए उद्यमियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उद्यमियों की मांगो पर गौर करेंगे और भविष्य मे ऐसी रणनीति बनाएंगे जिससे अधिक से अधिक उद्यमियो को फायदा पहुँच सके। केनरा बैंक के उप महाप्रबंधक लोकनाथ एवं क्षेत्रीय प्रमुख अतुल राजन ने एमएसएमई सेक्टर के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कपड़ा उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए एमएसएमई टेक्सटाइल ऋण योजना, निर्माण क्षेत्र के लिए एमएसएमई कांट्रेक्टर योजना, केनरा जीएसटी स्कीम, महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजना और मुद्रा योजना के बारे में जानकारी दी।

सुरेंद्र सिंह नाहटा ने कहा कि लघु, मध्यम एवं सूक्ष्य उद्योगों के ढांचागत विकास में बैंकों की वित्तीय सहायता आक्सीजन का कार्य करती है। अधिकतर उद्यमी रोज काम की व्यस्तता के चलते अपने बिजनेस की ग्रोथ को बढ़ाने, भविष्य में उसके विस्तार को लेकर योजना नहीं बना पाते, लेकिन इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से उद्यमी व्यवसाय को नया स्वरूप दे सकते हैं। एमएसएमई सेक्टर के लिए चलाई जा रही तमाम बैंकिंग योजनाओं से साबित होता है देश के प्रधानमंत्री अंतिम पंक्ति तक सरकारी बैंकों की योजनाओं को पहुंचाना चाहते हैं। बैंकों में वह शक्ति है जो बंद पड़े उद्योग को अपने सहयोग से ऑक्सीजन देने का काम कर सकते हैं। इस दौरान उद्यमियों के लिए चलाई जा रहीं केनरा बैंक की योजनाओं की जानकारी दी गई। डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह ने कहा कि एक उद्यमी के साथ प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से 500 परिवार जुड़े होते हैं। ऐसे में औद्योगिक विकास के लिए बैंकिंग सेक्टर को कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है। बैंकिंग नीतियों में सुधार लाने की भी जरूरत है। केनरा बैंक लोगों को अच्छी सेवाएं दे रहा है। इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जाना चाहिए। विपुल कोचर ने उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर एसोसिएशन के नोएडा अध्यक्ष शिवकुमार राणा, यमुना प्राधिकरण अध्यक्ष रमेश राठौर,ग्रेटर नोएडा औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष विजय भारती, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रीना राणा,मंत्री आकांक्षा चुग,उद्यमी वानी सेठ,अंकिता मिश्र,ज्योति ठाकुर,बबिता गुप्ता, कुम्मू जोशी भटनागर, पीडी शर्मा, समीर  सेठ, मनोज खंडेलवाल, अरुण मित्तल, नवीन अग्रवाल, अशीष गुप्ता, हाजी अनवर, राजकुमार जयसवाल, हाजी हकीमुदीन,मेहंदी हसन नकवी,असलम खान,गणेश बिष्ट,भूपेंद्र बिष्ट,गुरिंदर सिंह भिंडर,आर एस सोलंकी आदि सैंकड़ों उद्यमी मौजूद रहे।

शनिवार, 1 जून 2024

श्रीमहंत रघुवीर गिरी महाराज ने भक्ति की जो जोत जलाई उसके लिए वे हमेशा याद किए जायेंगे-- श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज

 


                  मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, सादत नगर इकला में ब्रह्मलीन श्रीमहंत रघुवीर गिरी महाराज की चौथी पुण्य तिथि धूमधाम से मनाई गई

श्रीमहंत रघुवीर गिरी महाराज ने नर्मदेश्वर महादेव मंदिर  को देश भर में पहचान दिलाई श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज 

गाजियाबाद।  नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, सादत नगर इकला वेबसिटी में ब्रह्मलीन श्रीमहंत रघुवीर गिरी महाराज की चौथी पुण्य तिथि शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। उनके वार्षिक भंडारे में देश भर के संतों ने भाग लिया। वार्षिक भंडारे के मुख्य अतिथि श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज रहे। अध्यक्षता श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज ने की। श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज ने कहा कि श्रीमहंत रघुवीर गिरी महाराज ने नर्मदेश्वर महादेव मंदिर सादत नगर इक्ला वेबसिटी को ही नहीं सादत नगर इकला को भी नई पहचान दिलाई।

 आज नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा  अर्चना के लिए देश भर  से भक्त आते हैं तो इसका श्रेय उन्हें ही जाता है। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि श्रीमहंत रघुवीर गिरी महाराज ने आध्यात्मिक जगत में भक्ति व हिंदू सनातन धर्म की जो जोत जलाई उसके लिए वे हमेशा याद किए जायेंगे। उनके भक्त, मोनी बाबा के भक्त, महंत रामानंद के चेले व डासना देवी मंदिर के भक्त महेंद्र देव सिंह भी मंदिर व सादत नगर इक्ला  में भक्ति की ज्योत दिन रात जला रहे हैं।

महंत कन्हैया गिरी महाराज, महंत गिरिशानंद गिरी महाराज, स्वामी वैद्य मुकेशानंद गिरी महाराज, महंत विजय गिरी महाराज, थानापति आदित्य गिरी महाराज,  सचिव बजरंग गिरी महाराज, महंत रामगिरि थानापति ग्वालियर मध्य प्रदेश, कोतवाल जियानंद  ब्रह्मचारी महाराज आदि भी मौजूद रहे।

प्रथम यू०पी० स्टेट जूनियर मेजर बैडमिन्टन टूर्नामेन्ट 4 जून से 7 जून, तक गाजियाबाद मे--ललित जायसवाल


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। प्रथम यू०पी० स्टेट जूनियर मेजर बैडमिन्टन टूर्नामेन्ट 4 जून से 7 जून, 2024 तक गाजियाबाद बैडमिन्टन एसोसिएशन के तत्वाधान में महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम, गाजियाबाद में आयोजित होगा। यह जानकारी शनिवार को एक प्रेस वार्ता में अध्यक्ष ललित जायसवाल महसचिव नरेन्द्र शर्मा व अनिल कौशिक ने दी। अध्यक्ष ललित जायसवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ईस्ट-जोन चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उ०प्र० की टीम का चयन किया जायेगा। तथा टूर्नामेन्ट में उ०प्र० के विभिन्न जनपदों से लगभग 250 बालक व बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। महासचिव नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद के 55 बालक तथा 26 बालिका खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेन्ट में भाग लेने हेतु अपनी एन्ट्री लखनऊ भेजी है। प्रतियोगिता की प्राइज मनी एक लाख रूपये है। जो टीम जीतेगी उसे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ० अनिल अग्रवाल होंगे तथा विशिष्ट अतिथि डॉ० पी०एन० अरोड़ा होंगे। समारोह की अध्यक्षता गाजियाबाद बैडमिन्टन एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित जायसवाल करेंगे। उन्होंने बताया कि नाक-आउट आधार पर आयोजित इस टूर्नामेन्ट को उ०प्र० बैडमिन्टन एसोसिएशन की तकनीकी समिति संचालित करेगी।