रविवार, 27 अगस्त 2023

ना जाति बंधन, ना क्षेत्र का बंधन, सभी को समरस्ता की दृष्टि से देखा हमने----सुभाष गुप्ता


 

                 मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद द्वारा रेड क्रॉस की प्रदेश अध्यक्ष महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन की प्रेरणा से आज गाजियाबाद स्थित मोरटी  गांव में बाढ़ से प्रभावित 20  परिवारों को रेड क्रॉस सभापति डॉ सुभाष गुप्ता, सचिव डॉ किरण गर्ग, डी सी बंसल, नितिन पाल  व अन्य गांव के गण मान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किचन सेट, तिरपाल व  हाइजीन किट वितरित की।

 डॉ सुभाष गुप्ता ने बताया हमारा काम सेवा का है और सेवा ही करते रहेंगे।उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस को ना कोई देश की सीमाएं सेवा करने से रोक सकती है, ना कोई राजनीतिक रुकावट है और ना कोई राजनीतिक प्रतिस्पर्धा हैl जहां किसी को परेशानी होगी वहां रेड क्रॉस अपने आप पहुंच जाता है। रेड क्रॉस द्वारा प्रदत्त आपदा सामग्री को प्राप्त करके सभी लाभार्थियों ने रेड क्रॉस को धन्यवाद किया और रेड क्रॉस द्वारा सभी को आश्वस्त किया  कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर  रेड क्रॉस सदा ही मित्र के रुप में उनके साथ रहेगा। आज विश्व महिला समानता दिवस पर सचिव डॉक्टर किरण गर्ग ने सभी उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए सम्मानित भी किया।

 



शनिवार, 26 अगस्त 2023

विकास कार्यों को लेकर पार्षद प्रतिनिधि मनोज गोयल ने नगर आयुक्त की चर्चा

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। वार्ड 72 कौशांबी वैशाली के निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल एवं पार्षद प्रतिनिधि द्वारा आज नगर निगम में नगर आयुक्त डॉ नितिन गॉड से क्षेत्र होने वाले विकास कार्यों के बारे में चर्चा की गई कौशांबी में आए दिन आवारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है इसका समाधान जल्द होना चाहिए। उन्होंने बताया कि काफी लंबे समय से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है जिनमें से कुछ रिपेयर हो सकती है उनका तथा कुछ  लाइट नई  लगनी  वह भी समय से पहले उपलब्ध  कराई जाए। कौशांबी वेब पिक्चर हॉल से  मेट्रो होते हुए आनंद विहार तक अतिक्रमण बहुत बढ़ गया है इसे भी हटाया जाए। कुछ पार्कों में हाई मार्क्स लाइट लगानी है ताकि रात के समय आवारा लोग ना बैठ सके। इन सभी प्रस्ताव को नगर आयुक्त महोदय द्वारा स्वीकार किया गया और जल्दी कार्य करने का आश्वासन दिया

बुधवार, 23 अगस्त 2023

चंद्रयान-3 की सफल ऐतिहासिक लैंडिंग की खुशी में संकल्प जन सेवा ट्रस्ट ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी

 

                 मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल ऐतिहासिक लैंडिंग की खुशी में संकल्प जन सेवा ट्रस्ट से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अशोक नगर में भारत माता की जयकारों के साथ आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।इस अवसर पर संकल्प जन सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन सामाजिक एवं भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र कुमार ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि आज भारत ने दुनिया में अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। आज का दिन सभी भारतीयों के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने भारत के तिरंगे का मान दुनिया में और ऊंचा कर दिया। आज दुनिया भारत के इस गौरवान्वित क्षण का न सिर्फ गवाह बनी है बल्कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए अचंभित भी है। उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि के पीछे ताकत बनकर खड़े देश के दृढ़ इच्छा शक्ति के धनी यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की अहम भूमिका की सराहना की है। खुशी जाहिर करने वालों में ट्रस्ट की सचिव अंजली अग्रवाल, दिनेश कुमार ,उषा गुप्ता ,राजेश मंगल, शीतल गुप्ता, अंजली गुप्ता, कार्तिक गर्ग, समर्थ गर्ग,शालिनी ,दिव्यांश ,अनय व निष्ठा आदि प्रमुख है।

आरसीसी इलेविन ने रोथमेंस क्रिकेट क्लब को हराया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादःगिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे आईपीएल टी 20 सीजन 3 का लीग मैच में आरसीसी इलेविन व रोथमेंस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मैच में  आरसीसी इलेविन ने टीम ने 85 रन के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया और 5 विकेट से आसान जीत दर्ज की।  मैच में रोथमेंस क्रिकेट क्लब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 17 ओवर में 84 रन पर ही ढेर हो गया। जौली ने 15 रन व सोनू शर्मा ने 14 रन का योगदान दिया। जस्सी सिंह ने 3 लिए। सचिन, हर्ष व विक्रांत को 2-2 विकेट मिले। आरसीसी इलेविन ने 85 रन का लक्ष्य 11.1 ओवर में 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। मनु चौधरी ने 29 रन बनाए। केशव कुमार 20 रन बनाकर नॉट आउट रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जस्सी सिंह को दिया गया।

चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास--डा. अतुल जैन

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भारतवर्ष के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अथक और साहसिक प्रयासों के फल स्वरुप भारतवर्ष के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण से एक नया इतिहास रच दिया है, अंतरिक्ष के क्षेत्र में अब भारत देश अग्रणी हो गया है और विकसित देश के रूप में जाना जाएगा।टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के महासचिव और गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन ने इस अवसर पर समस्त भारत वासियों को और वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है एवं आशा व्यक्त की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समस्त मंत्रिमंडल के कुशल नेतृत्व में देश इसी तरह दिनों दिन प्रगति के पथ पर अग्रसर रहकर शीघ्र ही विश्व गुरु बनेगा।

भारतवर्ष के विज्ञान और तकनीकी विशेषज्ञ पूरे विश्व में सम्मानित  स्थान रखते हैं और उन्होंने करके दिखा दिया।

मंगलवार, 22 अगस्त 2023

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा कमेटी के अध्यक्ष दुष्यंत गुप्ता, महामंत्री अभिषेक गुप्ता,बने



मुकेश गुप्ता सत्ता बन्

गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ मंडल प्रभारी /जिलाध्यक्ष संदीप बंसल एवं प्रदेश मंत्री सुबोध गुप्ता ने मंडल के मुख्य कार्यालय 50 नया गंज पर वरिष्ठ पदाधिकारीयों के साथ युवा महानगर  की कमेटी घोषित करी सभी को शुभकामनाएं दीं। महानगर युवा अध्यक्ष दुष्यंत गुप्ता, युवा महामंत्री अभिषेक गुप्ता, युवा उपाध्यक्ष मुकेश प्रजापति, युवा उपाध्यक्ष मूलचंद गर्ग ,युवा उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल,युवा मंत्री विनोद खटीक ,युवा मंत्री संजय गर्ग, सभी पदाधिकारीयों को अंग वस्त्र, के साथ फूलों की माला पहनाकर सभी का स्वागत किया और नियुक्ति पत्र दिया।इस अवसर पर जिला वरिष्ठ चेयरमैन राजेश बंसल दीपक गर्ग अनिल गर्ग प्रेम प्रकाश चीनी संजय गुप्ता चेतन शर्मा श्रीपाल यादव विपिन मित्तल आदि व्यापारी उपस्थित थे।

सत्ता बन्धु समाचार पत्र


 









रोजबेल पब्लिक स्कूल ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादः विजयनगर सेक्टर 9 स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अमृत भारत स्टेशन स्कीम के उदघाटन समारोह के अवसर पर हुई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। स्कूल के निदेशक बलप्रीत सिंह ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन स्कीम का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन किया था। उदघाटन समारोह के दौरान गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल की कक्षा 7 की सुकन्या ने निबंध, कक्षा 9 के दक्ष भडाना ने डिबेट, कक्षा 9 के अमित ने आर्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 9 के शिवम गुप्ता ने निबंध प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला था। इन सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।

श्रीराम मन्दिर में भागवत कथा एवम कलश यात्रा का शुभारंभ पूर्व डिप्टी मेयर सरदार सिंह भाटी ने रिबन काटकर, नारियल फोड़कर किया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद के प्राचीन श्रीराम मन्दिर शालीमार गार्डन क्षेत्र में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आज महिलाओं ने कलश उठाकर कलश यात्रा में सम्मीलित हुई।  कलश यात्रा का शुभारंभ पूर्व डिप्टी मेयर सरदार सिंह भाटी, पार्षद रवि भाटी, पार्षद कालीचरण पहलवान, अजयचंद प्रधान ने रिबन काटकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया।  सरदार सिंह भाटी ने बताया यह भागवत कथा  21 से 28 अगस्त तक चलेगी इस भागवत कथा को यशपाल भाटी पुत्र मुकेश कुमार  हर वर्ष करवाते है। यह श्रीमद् भागवत कथा व ज्ञान यज्ञ की अमृत वर्षा है इस कथा को कथावाचक गुरु पण्डित राम किशोर शास्त्री व्यास जी महाराज सुनाएंगे।पार्षद रवि भाटी ने बताया इस यात्रा में इस भागवत कथा के शुरू होने से पहले कलश यात्रा निकाली गई इस यात्रा में सैकड़ों महिलाए शामिल रही भगवान के भजन के साथ ढोल नगाड़े के साथ भजन करते हुए कलश यात्रा निकाली गई।यात्रा सयोजक यशपाल, हरीश, अशोक, कैलाश यादव, दीपक ठाकुर,साबूराम, सोनू भाटी, वीरपाल कटारिया,सुधीर,सोमनाथ चौहान ,मुकेश, राहुल, इशांत, अनिकेत, आनंद शर्मा पंडित जी, देवेन्द्र, इत्यादि कार्यकर्ताओ ने कलश यात्रा में व्यवस्था में सहयोग किया ।इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने कलश उठाकर  सम्मलित हुई l

सोमवार, 21 अगस्त 2023

पैराडाइस क्लब के तीज उत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःपैराडाइस क्लब द्वारा हरियाली तीज पर तीज उत्सव का आयोजन किया गया। तीज उत्सव का आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। ममता सिंघल ने गणेश वंदना से उत्सव की शुरूआत की। संगीता, अलका, ऐश्वर्या, वंदना, सोनल व नीलू ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया।  गति गर्ग, रेनू व ममता ने पति भाग गया नाटक से सभी को हँसाकर लोटपोट कर दिया। मेघना बंसल व मिनाक्षी ने मेला देखन जाऊंगी गाने पर सुन्दर प्रस्तुति दी। वंदना, रेनू, अर्चना, मेघना, गति व अल्पना ने सावन के नटखट गीतों पर प्रस्तुति दी।  नूतन ने नन्द-भाभी के बीच की बातों को नृत्य के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा। सोनल व रेनू ने रोचक खेल खिलाये जिसकी विजेता कमलेश बंसल, सरिता व संगीता रहीं। हास्य कविता प्रतियोगिता में रेनू, गति एवं सोनल ने बाजी मारी। राखी -लुम्बा थाली प्रतियोगिता कमलेश एवं ऐश्वर्या के नाम रही। तीज क्वीन  का ताज़ प्रीती जैन के सर लगा। रेनू अग्रवाल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक दल में शामिल डॉ मधु पोद्दार व वंदना चौधरी ने उन्हें सम्मानित किया। उपाध्यक्ष रीता गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कविनगर में जैन बाल संस्कार शिविर हुआ

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादः श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कविनगर में रविवार को जैन बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमिटी द्वारा अनुकरण सागर महाराज के सानिध्य में हुए शिविर में 250 बच्चों ने भाग लिया। अनुकरण सागर महाराज ने बच्चों को अपने देश के स्वर्णिम इतिहास से परिचित कराया और विनम्रता से होने वाले लाभ के बारे में बताया। 

उन्होंने कहा कि अपने गुरुओं व माता पिता के लिए सदा विनयवान आज्ञाकारी रहें। जिंदगी में कितनी भी बड़ी क्यों मुश्किल ना आ जाए घबराने की बजाय  अपने माता.पिता व अपने गुरुओं के साथ उसे साझा करें। वह आपकी हर मुश्किलों को शहर सुलझाने में सक्षम है। 84 लाख योनियों में घूमने के बाद बड़ी मुश्किल से ही नरतन रतन मिला है। इसे आत्महत्या जैसी भावना से दूषित न करें। कभी भी आत्महत्या के बारे में न सोचें। किसी भी प्रलोभन में आकर गलत राह को न चुने। प्रदीप जैन सन्मति, मंत्री प्रदीप जैन, भूपेंद्र जैन राजू, प्रशांत जैन आदि भी मौजूद रहे।

गुरुकुल द स्कूल में एनसीसी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःगुरुकुल द स्कूल में एनसीसी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में स्कूल के नव चयनित कैडेट्स को शपथ दिलाने के साथ सैशे और केन्स दिए गए। सीनियर कैडेट्स रैंक्स और केन्स देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कर्नल समीर चौधरी ने कैडेटस को शपथ ग्रहण कराई और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने सभी कैडेट्सके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का लक्ष्य युवाओं में चरित्र निर्माण, कामरेडशिप, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहस की भावना तथा स्वयं सेवा के आदर्शों को विकसित करना है।

जलनिगम द्वारा बनाई जा रही पानी की टंकी मे लगाई जा रही घटिया सामग्री मामले की शिकायत की भाजपा नेता ने जांच कमेटी पहुंची निरक्षण करने

 

                    मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद जल निगम द्वारा विजयनगर क्षेत्र के राहुल विहार में  आबादी के बीच मे करीब ₹13 करोड़ की लागत से बनाई जा रही पानी की टंकी में घटिया सामग्री लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले की शिकायत क्षेत्र की पूर्व पार्षद मीनल रानी के पति एवं भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार ने जल निगम के अधिकारियों, विधायक अतुल गर्ग से की शिकायत के बाद जल निगम के अधिशासी अभियंता ने एक जांच कमेटी बनाई और जांच कमेटी आज सोमवार को पानी की टंकी का निरीक्षण करने पहुंची। जांच कमेटी में सहायक अभियंता निहाल सिंह संजय गुर्जर जय पवन कुमार महबूब आदि शामिल थे। जानकारी के अनुसार राहुल विहार में  आबादी के बीचों  बीच बनाई जा रही पानी की टंकी में बहुत ही कम है एम एम का सरिया रेत की जगह मिट्टी, बदरपुर की जगह, घटिया डस्टर, पीली ईट और पाइप आई एस आई मार्क बजाएं नकली लगाया जा रहा है इस लगाई जा रही है इस बात की खबर जब क्षेत्र की  पूर्व पार्षद मीनल रानी के पति एवं भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार को लगी तो उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया और इसकी शिकायत जल निगम के चीफ इंजीनियर, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, व शहर विधायक अतुल गर्ग से की।विधायक अतुल गर्ग ने मामले को गंभीरता से लिया और जल निगम के अधिकारियों को जांच करने के आदेश दिए उनके आदेश सुनते ही जल निगम के अधिशासी अभियंता ने एक जांच कमेटी बनाई और कमेटी को निरीक्षण कर पदार्थ की सैंपल लेकर जांच करने के आदेश दिए लेकिन भाजपा नेता धर्मेंद्र ने बिना अनुबंध के जांच करवाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा अनुबंध उपलब्ध कराए और जो  अनुबंध मे  लिखा है वही लगना चाहिए तब इसकी जांच हो की जाए इस संबंध में सहायक अभियंता निहाल सिंह ने बताया की इस टंकी के निर्माण कार्य में जो लगाई जा रही सामग्री जांच में गलत पाई जाती है तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खास बात यह कि इस टंकी से कोई दुर्घटना घटित हो जाती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा

सत्ता बन्धु समाचार पत्र

रविवार, 20 अगस्त 2023

ऐतिहासिक दंगल में पहुंचे मनोज धामा ,पहलवानों का किया उत्साहवर्धन

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद/लोनी। प्रतिवर्ष हरियाली तीज के मौके पर आयोजित होने वाली ऐतिहासिक कुश्ती प्रतियोगिता में शनिवार देर शाम लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा और खतौली से रालोद विधायक मदन भैया पहुंचे और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। जावली के सर्वोदय इंटर कॉलेज में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में देशभर के कई दिग्गज पहलवानों और हिंद केसरी जैसे खिताबों को जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्रों के पहलवानों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और एक दूसरे को चित्त करने के लिए कई हैरतअंगेज दांवपेंचों का प्रयोग किया। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक मदन भैया और बतौर विशिष्ट अतिथि लोनी के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा भी पहुंचे और खिलाडियों को सम्मानित किया। इस दौरान मनोज धामा ने अपनी तरफ से भी 31 हजार रुपए की कुश्ती आयोजित कराई और कार्यक्रम में उपस्थित खिलाडियों एवं हजारों की संख्या में आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में युवा कुश्ती जैसे खेलों से दूरी बना रहे है और उनका खान पान भी आधुनिक दौर के चलते दूषित हो चला है। लेकिन जावली गांव में प्रतिवर्ष कुश्ती का आयोजन किया जाता है और युवाओं की प्रतिभा को निखारने का जो कार्य यहां के प्रमुख लोग कर रहे है वह प्रशंसनीय है। आज इस कुश्ती प्रतियोगिता में आने का अवसर देने के लिए मैं सभी आयोजकों और ग्रामवासियों का धन्यवाद करता हूँ और साथ ही जिस तरह से निकाय चुनाव में आप लोगों ने हमें भारी मतों से जिताने का कार्य है ,उसके लिए भी मैं आप सभी का आभारी हूँ। इसके अलावा मनोज धामा ने यह भी कहा कि जावली और नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले सभी स्टेडियमों का सौंदर्यीकरण भी नगर पालिका के माध्यम से जल्द ही किया जाएगा ताकि खिलाडियों को और अधिक सुविधाएं प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में देशभर के पहलवानों के अलावा हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने शिरकत की।

सपा जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने नव मनोनीत वार्ड अध्यक्षों को मनोनयन पत्र देकर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

  गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव (एडवोकेट) की अध्यक्षता में एक  बैठक रविवार को महानगर शिविर कार्यालय 1, स्वरूप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में  में आयोजित की गई।  जिसमें महानगर  के नव मनोनीत वार्ड अध्यक्षों को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया तथा माला पहनाकर सभी वार्ड अध्यक्षों को सम्मानित किया गया| बैठक का संचालन सरदार अवतार सिंह काले विधान सभा साहिबाबाद अध्यक्ष ने किया।मनोनीत अध्यक्ष वार्ड नं0 -3 राज कुमार भारती, वार्ड नं0 -4 ललित, वार्ड नं0 -5 भगवती प्रसाद शर्मा, वार्ड नं0 -6 महेश कुमार, वार्ड नं0 -7 रियासुद्दीन, वार्ड नं0 -10 हन्नान रसूल, वार्ड नं0 -11 सतेन्द्र वर्मा, वार्ड नं0 14 पवन कुमार, वार्ड नं0 -15 सीनू मोहम्मद, वार्ड नं0 -17 राज कुमार, , वार्ड नं0 -20 संजय कुमार, वार्ड नं0 -21 सन्नी चौधरी, वार्ड नं0 23 मोहित कुमार, वार्ड नं0 -26 मोहित चौधरी, वार्ड नं0 -28 नूर हसन, वार्ड नं0 -29 अरुण कुमार, वार्ड नं0 -31 धनेश, वार्ड नं0 -34 संतोष झा, वार्ड नं0 -36 अरविन्द आर्य, वार्ड नं0 -38 राहुल चौधरी, वार्ड नं0 -40 दुर्गेश यादव, वार्ड नं0 -41 शेर बहादुर यादव, वार्ड नं0 -43 तेज पाल, वार्ड नं0 -44 मोहम्मद उमर, वार्ड नं0 -45 संजीत कुमार, वार्ड नं0 -49 महेन्द्र पाल, वार्ड नं0 -52 हसमत अली, वार्ड नं0 -57 वकील अहमद (बाबा भाई), वार्ड नं0 -60 अमित यादव, वार्ड नं0 -61 विश्वनाथ यादव, वार्ड नं0 -63 नुसरत चौधरी, वार्ड नं0 -64 आशू राणा, वार्ड नं0 -66 फुरकान, वार्ड नं0 -68 सदरे आलम, वार्ड नं0 -70 प्रिंस राय, वार्ड नं0 -73 अलाउद्दीन अंसारी, वार्ड नं0 -74 प्रमोद यादव, वार्ड नं0 -75 अवधेश मौर्य, वार्ड नं0 -76 नन्द सिंह यादव, वार्ड नं0 -78 धन पाल सिंह यादव, वार्ड नं0 -79 ड़ा0 रविन्दर यादव, वार्ड नं0 -80 आर0सी0 यादव, वार्ड नं0 -82 गोपाल यादव, वार्ड नं0 -83 रिंकू यादव, वार्ड नं0 -85 वीरेन्द्र कुमार यादव, वार्ड नं0 -86 मोनू मौर्य, वार्ड नं0 -87 प्रदुमन त्यागी, वार्ड नं0 -90 गुल मोहम्मद, वार्ड नं0 -92 कामिल, वार्ड नं0 -93 मोहसिन खान, वार्ड नं0 -100 ड़ा0 अरविन्द यादव।

         कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहे, जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन, राजन कश्यप, कल्लन पार्षद, गुलाब यादव, रविन्दर यादव, किरण कालिया, गुल मोहम्मद, साजिद, सतपाल, शोएब अली, माजिद ठाकरान, फ़ौजुद्दीन, रहमत अली, राजपाल यादव, देवमन यादव, धर्मेन्द्र, विक्की ठाकुर, अंशु ठाकुर, अवधेश यादव, सुरेन्द्र यादव, राहुल यादव, संजय पटेल, किशन पाल यादव, प्रताप पाल, राजन शर्मा, इन्द्रजीत सिंह आदि।

                                                                                                       

                                                                                            

                                                                                                  

                                                                            

एक्सप्रेस ग्रीन टावर वैशाली सेक्टर 1 में नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स वसूली कैंप आयोजित

 

                     मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा रविवार को एक्सप्रेस ग्रीन टावर वैशाली सेक्टर 1 में हाउस टैक्स वसूली कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर निगम की ओर से टैक्स सुपरीटेंडेंट महेंद्र और टैक्स इंस्पेक्टर श्याम सुंदर दास ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, जिससे कामकाजी लोगों को टैक्स जमा करने में काफी सहुलियत हुई। उनके द्वारा यह कार्य कुशलता पूर्वक किया गया। इस अवसर पर काफी लोगों ने इस कैंप का लाभ उठाया। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल, एक्सप्रेस ग्रीन टॉवर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अवधेश कटिहार, अमित नैनवाल, राजेश बनिया, अनीश सिंह, अनिल गोयल, राजेश जैन, करण पंजवानी, तारिक अनवर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल ने अतुल्य इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया

 

                      मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःप्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय  अतुल्य इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रशांत शर्मा, विशिष्ट अतिथि अनामिका, अनीता, स्कूल की निदेशक मुनीष अग्रवाल व प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने दीप जलाकर किया। न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओ ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। रेनबो आफ पोएट्री, स्मार्ट षैफ, टाइम टु स्क्रेच, थीमेटिक एक्सपैरीमैन्ट ऑन वाटर, ‘चैस चैम्पियनषिप’, बुक रिव्यू, कॉमिक, टेराबाइट, रेडियो जॉकी आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को अपने अंदर छिपे कौशल को जानकर उसे निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

निशांत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राजनगर में धूमधाम से मनाई तीज

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। श्रावण मास में हरियाली तीज का भीगा भीगा त्यौहार स्त्रियों के लिए विशेष महत्व रखता है, इसीलिए निशांत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राजनगर सेक्टर 1/50 पर यह त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी महिलाओं ने सुंदर-सुंदर परिधानों से सज संवर   कर गीत संगीत एवं नृत्य में भाग लिया और इस त्यौहार को और भी गरिमामय तथा रंगीन व मंजेदार बना दिया।

इस अवसर पर संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी मधु भटनागर, ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया व सभी को तीज उत्सव की  शुभकामनाएं दी ।  इस मौके  पर रीता मित्तल, शमा चौधरी, वन्दना शर्मा, सुषमा सिंह, रमा गुप्ता, किरन शर्मा,छाया गुप्ता , कौशल शर्मा आदि ने शानदार नृत्य एवं सावन और झूले के गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सावन की मल्हारों के बीच सभी ने खूब मस्ती करते हुए एक दूसरे को तीज पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन रेखा अग्रवाल ने किया। 

इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन नीरज भटनागर ने सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं एवं  प्रतियोगिताओं में जीती हुई महिलाओं को संस्था की तरफ से उपहार देकर सम्मानित किया । इस मौके पर आयोजित कई गेम्स श्रीवा अग्रवाल एवं पल्लवी शर्मा के द्वारा तैयार किए गए थे। इस  अवसर पर मोनिका गोयल, रेनू कौशिक, कविता भटनागर, प्रज्ञा, रिंकी, पूनम, शिवानी, नमिता भल्ला, श्वेता श्रीवास्तव, मीनू खन्ना, रेनू गर्ग, नीलिमा सिंघल, पूनम अस्थाना, आयु माथुर , मंजू शर्मा,रंजना अरोरा सहित दर्जनों  महिलाओं ने भागीदारी की। संस्था के महासचिव सचिव अमित श्रीवास्तव, संजय खन्ना, प्रशांत, शिवकुमार शर्मा आदि सदस्यों ने भी उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

शनिवार, 19 अगस्त 2023

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने लोहा मंडी, नेहरू नगर, राजनगर एक्सटेंशन की सडक़ों को ठीक कराने की मांग


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल की आवश्यक बैठक शनिवार को के जी 35 कवि नगर गाजियाबाद पर बालकिशन गुप्ता की अध्यक्षता तथा संदीप त्यागी रसम के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में लोहा मंडी नेहरू नगर राजनगर एक्सटेंशन अन्य सभी सड़कों को अविलंब ठीक करने की तथा गड्ढा मुक्त करने की मांग की गई जिससे आवागमन में आ रही बाधाओ से व्यापारियों सहित ग्राहकों व आम जनता को राहत मिल सके बैठक में बाजारों में पुलिस कर्मचारियों से मोबाइलों को हथियार के रूप में इस्तेमाल करके आम जनता का चालान करके दो लाख तक का रिकॉर्ड चालान बनाने के बजाय बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की गई। 

सड़क मार्ग पर चलने वाले नागरिकों को वाहन चलाने का दंड देने जैसी मन स्थिति से पुलिस कर्मियों को बचने की सलाह दी गई। बैठक में व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर बनाने की मांग की गई बैठक में मुख्य रूप से इस अवसर पर मुख्य रूप से बालकिशन गुप्ता संदीप त्यागी रसम ,रितेश शर्मा, योगी त्यागी, मनोज गुप्ता, डॉक्टर गौरव सैनी ,परमानन्द सिंघल, पंडित अशोक भारतीय, नीरज कौशिक, अनिल त्यागी, संजीव गर्ग


लोकतंत्र सैनानी नन्दकिशोर को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। लोकतंत्र सैनानी रहे 92 वर्षीय नन्दकिशोर गुप्ता का गुरुवार को निधन हो गया। शुक्रवार को उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। हिंडन स्थित मोक्ष स्थली पर बेटे उमेश ने उन्हें मुखाग्नि दी। काफी संख्या में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किये। बता दें कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अपने छोटे पुत्र उमेश गुप्ता के आवास पर गुरुवार शाम साढ़े छह बजे परिवारीजनों से बात करते हुए उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। 

नंदकिशोर गुप्ता के निधन की सूचना पाकर शुक्रवार सुबह जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राजकीय सम्मान देते हुए अंतिम विदाई दी। भाजपा और संघ से जुड़े कई नेताओं तथा शहर के सामाजिक व्यक्तियों के अतिरिक्त जिला प्रशासन पुलिस विभाग ने भी लोकतंत्र सैनानी के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित किए। उनके पोते अभिषेक गुप्ता ने बताया कि उनके बाबा का जन्म 10 सितंबर 1931 को हुआ था। 1944 में वह स्वयंसेवक बन जनसंघ के फाउंडर मेम्बर बने। 1975 में आपातकाल के दौरान वह जेल भी गए थे।