गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह चंद्रपुरी में स्थित नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित स्वनिधि महोत्सव स्वावलंबी रेडी पटरी वालों के उत्सव कार्यक्रम के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए।
गाजियाबाद नगर निगम/जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में रेहड़ी पटरी वालों द्वारा आयोजित स्वरोजगार से जुड़ी हुई वस्तुओं की प्रदर्शनी का सांसद ने उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से वी.के. सिंह ने 'प्रधानमंत्री स्वनिधि' योजना के तहत लाभार्थियों को चेक वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ,कुलदीप सिंह चौहान,एवं समस्त पार्षद गण और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
गुरुवार, 1 जून 2023
सांसद वी के सिंह ने स्वनिधि महोत्सव का उद्घाटन किया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता अविभाजित पंजाब के मुल्तान से चली आ रही परंपरा की धूम हरिद्वार से गाजियाबाद तक श्रावण ज्योत महोत्सव पर गजियाबाद में मुल्तानी समा...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 20 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश शासन के मार्गदर्शन में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना सं...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा गाजियाबाद के 28 वें ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मलेन के मुख्य पंजीकरण कार्यालय ...
-
मुकेश गुप्ता छात्र एवं छात्राओं के लिए पूर्ण रूप से सुविधाजनक होगी कंपनी बाग की लाइब्रेरी - महापौर गाजियाबाद । विद्यार्थियों की पढ़ाई हेत...
-
हाजी खलील के आतंक पर फिर महापौर का हमला कैला गाँव के खसरा न 92 व इस्लाम नगर ट्यूबेल कंपाउंड पर भी हाजी खलील का कब्जा 09.07.2026 को किया गय...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें