गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद प्रतिनिधि और निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल ने गाजियाबाद नगर निगम के जलकल विभाग के जूनियर इंजीनियर सोमेंद्र तोमर के साथ कौशांबी में चल रहे पानी की नई पाइप लाइन डालने के कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पिछले 30 सालों से कौशांबी में पड़ी पानी की लाइनें जगह-जगह से टूट चुकी थीं जिनकी वजह से लगातार गंदे पानी सप्लाई होने की शिकायतें आती रहीं। इसलिए निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल के प्रयासों द्वारा नगर निगम ने यहां के लोगों की सुविधा के लिए नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य चालू करवाया, जो अपने अंतिम चरण में है। क्षेत्रीय निगम पार्षद कुसुम मनोज गोयल के हवाले से उन्होंने बताया कि शीघ्र ही कौशांबी प्लॉट एरिया में पीने का साफ पानी गाजियाबाद नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्य के लिए उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में कड़ी मशक्कत की, क्योंकि तीन नगर आयुक्त बदल गए, जिससे इस काम में विलम्ब हुआ, लेकिन हो गया। इस अवसर पर महाराज सिंह, आर के बंसल, अनिल जैन, वीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता ग़ाज़ियाबाद । गाज़ियाबाद। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) के तत्वावधान म...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने दावा किया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के चालीस जनपदों में सक्रिय ...
-
मुकेश गुप्ता *जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम के आई ट्रिपल सी का सराहनीय प्रयास--डिप्टी सीएम* गाजियाबाद । नगर निगम मुख्यालय पर...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 19 जून 2026 । राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो ने जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को उत्...
-
संवाददाता धरने के 10वें दिन प्रेस वार्ता में छलका दर्द, मानसिक औ शारीरिक उत्पीड़न के बीच आंदोलन ने लिया नया मोड़* ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें