मंगलवार, 29 जुलाई 2025

युवा व्यापार मंडल गाजियाबाद के चेयरमैन मनोज गर्ग, अध्यक्ष विपिन गोयल को बनाया

 


 



                         मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल _के प्रांतीय अध्यक्ष माननीय बनवारी_ लाल कंछल जी के दिशा-निर्देशानुसार संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए महानगर अध्यक्ष गोपीचन्द  की अनुमति से महानगर युवा व्यापार मंडल गाजियाबाद का आज पुनर्गठन किया गया जिसमें-चेयरमैन  मनोज गर्ग, अध्यक्ष  विपिन गोयल, वरिष्ठ महामंत्री पंकज गुप्ता, महामंत्री क्रमशः  वसीम अली,  हरिश शर्मा एवं  हितेंद्र शर्मा  को मनोनीत किया गया। तथा कोषाध्यक्ष पद पर अजित मदान व महामंत्री पद पर संजीव गुप्ता को मनोनीत किया गया

इसके साथ ही महानगर अध्यक्ष  गोपीचन्द  ने युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष  विपिन गोयल  को निर्देश दिया कि महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं युवा के चेयरमैन व महामंत्रीगण की सलाह से 15 दिन में अपनी कार्यकारिणी घोषित करें।

पत्रकार वार्ता में उपस्थित महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान जी, महामंत्री अशोक चावला जी, चेयरमैन ब्रिजमोहन सिंघल जी, प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री राजदेव त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश स्वामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन शर्मा , सुनील गुप्ता , नरेश अग्रवाल, सुधीर गोयल( मोनू) , आनंद प्रकाश (लोहे वाले) राजा त्यागी, संजय मित्तल, प्रदीप गर्ग, हरीश शर्मा, राजेंद्र गर्ग बबलू ,चौधरी जितेंद्र शर्मा, वसीम अली,स. मुखविंदर सिंह भाटिया, अनित मदान, पंकज गुप्ता, मनोज गर्ग ,संदीप गर्ग, आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। मंच का संचालन महामंत्री अशोक चावला ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें