शुक्रवार, 18 नवंबर 2022

भाजपा प्रबुद्ध वर्ग की सभा 22 को कविनगर रामलीला मैदान में, संगठन की तैयारी पूरी--संजीव शर्मा

 

गाजियाबाद । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नगर निकाय के प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर संगठन ने अपनी कमर कस ली है। इसी बाबत भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल के नेतृत्व में महानगर एवम् जिला के प्रभारी, चुनाव संयोजक, महामंत्री आदि प्रमुख पदाधिकारियों संग तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 22 नवंबर को शाम 4 बजे कविनगर रामलीला मैदान में होने वाली प्रबुद्ध वर्ग की सभा की सफलता व कार्यक्रम से संबंधित भीड़ को एकत्र करने हेतु मंडल वार व्यवस्था तय की गई।  बसों और गाड़ियों के माध्यम से आठ से दस हजार लोगों का लक्ष्य तय किया गया। सभा में डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, व्यापारी, बिल्डर, एनजीओ, लायन्स वर्ग, शिक्षक, प्रोफेसर आदि प्रबुद्ध वर्ग को आमन्त्रित रहेंगे। सभा की सफलता के लिए महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा,जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, शिक्षा विद पृथ्वी सिंह और निकाय चुनाव संयोजक संजय कश्यप ने अपने विचार साझा किए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें