शनिवार, 26 नवंबर 2022

कृष्ण मित्र मार्ग हो अब राकेश मार्ग का नाम--- बालकिशन बालू गुप्ता


गाजियाबाद। शनिवार को  राष्ट्रीय व्यापार मंडल की आपात बैठक में बालकिशन गुप्ता राष्ट्रीय व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष रेलवे बोर्ड सदस्य की अध्यक्षता तथा मनोज गुप्ता महानगर महामंत्री के संचालन में राष्ट्रकवि गाजियाबाद को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले जिले की आन बान शान श्री कृष्ण मित्र के निधन पर शोक प्रकट किया गया तथा राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने कृष्ण मित्र जी के नाम को चिरस्मरणीय रखने के लिए राकेश मार्ग का नाम कृष्ण मित्र मार्ग करने की मांग की

कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई* देते हुए उम्मीद जताई कि व्यापार और व्यापारी हितों के लिए उन्नतिकारक वातावरण बनेगा। 

 राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक में संविधान दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए केंद्र सरकार से अति शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग की गई क्योंकि बढ़ती जनसंख्या देश में बढ़ते अपराध आर्थिक गिरावट को लाती है राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द लाने की मांग की इस अवसर पर मुख्य रूप से बालकिशन गुप्ता पं अशोक भारतीय मनोज गुप्ता गाजियाबाद नाम परिवर्तन अभियान संयोजक संदीप त्यागी रसम नीरज कौशिक मनोज कुमार परमानंद सिंघल प्रशांत सरैया योगेंद्र त्यागी रितेश शर्मा संजीव गर्ग आशु गोयल अनिल त्यागी डॉ गौरव गोपाल सैनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें