मंगलवार, 29 नवंबर 2022

अपनापन फाउंडेशन द्वारा साप्ताहिक रसोई का किया आयोजन

 


गाजियाबाद। हनुमान मंदिर घण्टा घर पर अपनापन फाउंडेशन द्वारा साप्ताहिक रसोई का आयोजन किया गया जिस में जरूरतमंद व राहगीरो को प्रसाद के रूप में भोजन वितरित किया गया। आज की रसीई का विधिवत उद्धाटन सीमा गोयल ने प्रसाद वितरण कर किया। आज का प्रसाद वितरण कौशल शर्मा व डॉक्टर नीलम शर्मा परिवार के सहयोग से किया गया। प्रसाद वितरण के अवसर पर संस्था के सयोजक अशोक गोयल ने बताया कि श्रीराम-सीता के शुभ विवाह के पवित्र दिन को विवाह पंचमी पर्व के रूप में मनाया जाता है। भारत में कई स्थानों पर विवाह पंचमी को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। मार्गशीर्स मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को भगवान श्रीराम तथा जनकपुत्री जानकी का विवाह हुआ था। तभी से इस पंचमी को 'विवाह पंचमी पर्व' के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक धार्मिक ग्रथों के अनुसार इस तिथि को भगवान राम ने जनक नंदिनी सीता से विवाह किया था। जिसका वर्णन श्रीरामचरितमानस में महाकवि गोस्वामी तुलसीदासजी ने बड़ी ही सुंदरता से किया है।

   आज रसोई सेवा में प्रसाद वितरण में  संयोजक अशोक गोयल,  रसोई प्रभारी एन के गोयल, राजेश बंसल, नानक चंद गोयल, राकेश स्वामी, ऋषभ अग्रवाल, नीरज गोयल, विधवा सहायता सयोजिका सीमा गोयल, उषा शर्मा, रीना त्यागी, ऋतु गुप्ता, अजय गर्ग, अमिता गोयल, रजनी गुप्ता, विपिन अग्रवाल, पुष्पा पांडे, माया भारती, आरके गोयल आदि ने सहयोग किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें