रविवार, 13 नवंबर 2022

नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड 84 भाजपा की आयोजित हुई बैठक

 


ग़ाज़ियाबाद। नगर निकाय चुनाव को लेकर गाजियाबाद महानगर के अंतर्गत वार्ड 84 भाजपा की बैठक आरडीसी में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप मे वरिष्ठ भाजपा नेता व वार्ड 84 के प्रभारी एसपी सिंह द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड 84 के समस्त बूथ अध्यक्ष, बूथ संयोजक व सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव के लिए जुट गए हैं। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से कहा कि सभी अपने-अपने बूथ पर जो वोटर लिस्ट है उनका अध्ययन करके पन्ना प्रमुख बनाने के कार्य को जल्द पूर्ण करें साथ ही अपने-अपने बूथ पर पांच सदस्यों की टीम के साथ योजना अनुसार लोगों से सम्पर्क बनाने में जुट जाए। राज नगर की सीट पर भाजपा का परचम शुरु से ही लहरा रहा है, उसे क़ायम रखना है। मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ है और इस बार वार्ड 84 राज नगर में प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत होगी।

इस मौके पर महानगर सह-मीडिया प्रभारी जय कमल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, वार्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भोला, वार्ड संयोजक आदित्य कौशिक एवं सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ संयोजक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें