शनिवार, 13 अगस्त 2022

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा ने निकाली तिरंगा यात्रा

 

  नोएडा।एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा संस्था के सैंकड़ों उद्यमी सदस्यों ने शुक्रवार को निकली राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झण्डा पद यात्रा पदयात्रा में उद्यमी तिरंगा लहराते हुए, देश भक्ति के गीत गाते,झूमते,नाचते हुए एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के जिला कार्यालय D - 176, सेक्टर - 10 नोएडा से  पैदल तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा औद्योगिक क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए  B - 44, सेक्टर 10,नोएडा अध्यक्ष  शिव कुमार राणा  सचिन भाई के संस्था के नोएडा कार्यालय होते हुए जिला कार्यालय पर  पहुंची जहां पर हम घर घर तिरंगा फहराने का संकल्प के साथ यह संदेश भी दिया कि प्रधानमंत्री और  मुख्यमंत्री  उत्तर प्रदेश ने देश को नई दिशा देते हुए देश भक्ति का जज्बा पैदा करने की भरपूर कोशिश करने के लिए यह घर घर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया है । 

उद्यमी साथियों को जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नाहटा ने निवेदन किया कि साथियों संस्था द्वारा तिरंगा झंडा वितरण करने का कार्यक्रम किए जाने का भी निर्णय लिया  है ! संस्था ने झंडो की व्यवस्था भी कर ली है ताकि समय से पहले सदस्यों में घर घर तिरंगा लगवाने हेतु वितरण भी किया जाएगा !

इंडियन बैंक के अधिकारियों ने जीवन आशा हॉस्पिटल एवं पुनर्वास केन्द्र का किया निरीक्षण

 

गाजियाबाद। आचार्य श्री 108 सौरभ सागर महाराज की पावन प्रेरणा एवं आशीर्वाद से मुरादनगर गंगनहर के तट पर सौरभ सागर सेवा संस्थान द्वारा संचालित जीवन आशा हॉस्पिटल एवं पुनर्वास केंद्र में इंडियन बैंक के सुधांशु गौड़ महाप्रबंधक मेरठ क्षेत्र, प्राची अग्रवाल अंचल प्रबंधक नोएडा, एन मोहन, शाखा प्रबंधक के द्वारा हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया एवं वहां पर संचालित चिकित्सा संबंधी सुविधाओं एवं दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

सभी इंडियन बैंक कर्मी सदस्यों ने सौरभ सागर सेवा संस्थान के इस महान कार्य की प्रशंसा की एवं संस्थान को इंडियन बैंक केसी. इस आर फंड से रुपये तीन लाख का आर्थिक सहयोग भी किया। 


इस अवसर पर जीवन आशा हॉस्पिटल द्वारा दिए गए नवीनतम तकनीक से निर्मित कृत्रिम अंग लगाकर दिव्यांग वैष्णवी द्वारा भावपूर्ण गुरु वंदना की गई तथा वैष्णवी की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर संस्थान के ट्रस्टी जम्बू प्रसाद जैन, अशोक जैन (सीए), वीके जैन, संजय जैन एवं हॉस्पिटल के स्टाफ से निधि शर्मा, डॉ. शैलेश सक्सेना, संदीप, मुदित, विकास आदि उपस्थित रहे।

छवि को खराब कर रहे कुछ लोग: रंजीता धामा

गजियाबाद। लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीतिक साजिश के तहत उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठी मनगढंत बातें फैला कर उन्हें व उनके परिवार को ही नहीं उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो के मामले में बदनाम करने की साजिश की जा रही है यही नहीं उन्होंने कहा कि कुछ लोग किसान नेता बनकर सीधे-साधे लोगों को गुमराह कर दलाली करने पर तुले हैं। पालिकाध्यक्ष ने अपने नगर पालिका स्थित कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होने कहा कि कुछ घटिया मानसिकता के लोग और उनके साथी जानबूझकर हमारी छवि खराब करने की साजिश कर रहे हैं और उनके खिलाफ झूठे आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं उन्होने यह भी कहा कि कुछ लोग फर्जी किसान नेता बनकर क्षेत्र में दलाली करने का कार्य कर रहे हैं। जिसका जवाब उन्हें जल्दी मिलने वाला है। साथ ही दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर जलभराव और नाले की दीवार को लेकर भी सच्चाई से पत्रकारों को अवगत कराया। 

उन्होंने सीधे तौर पर एक विधायक के प्रतिनिधि पर आरोप लगाया कि वह एक नया संगठन बनाकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर जलभराव के लिए उन्हें दोषी ठहराया जा रहा है जबकि उस समस्या के समाधान के लिए पहले ही वह संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर अविलंब निराकरण कराने के लिए कह चुकी है। साथ ही उस कार्य का ठेका भी दिया जा चुका है। बावजूद इसके कुछ लोग साजिश रच रहे हैं जो अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं होंगे।

आजादी के अमृतमहोत्सव पर 75 विद्यार्थी -75 परिवारों द्वारा फहराया गया राष्ट्रध्वज

 

गाजियाबाद। भारत विकास परिषद राजनगर एक्सटेश्ंान शाखा के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के संयोजन में ग्राम सिहानी स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आहवान पर आजादी का अमृतमहोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों को 75 राष्ट्रध्वज व उपस्थित परिवार के सदस्यों को भी 75 राष्ट्रध्वज वितरित किए गए।

 इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतन्त्रता दिवस के महत्व को बताते हुए सभी विद्यार्थी एवं परिवार के सदस्यगण से आहवान किया कि इस राष्ट्रध्वज को अपने-अपने घरों पर अवश्य लगाएं एवं आजादी के इस अमृतमहोत्सव में सम्पूर्ण क्षेत्र को तिरंगामय करते हुए अपने देश के वीरों की गाथाएं सभी क्षेत्रवासियों को बताएं। 

शाखा सचिव अनुराग अग्रवाल ने मंच संचालन करते हुए 75वें वर्ष में इस अमृतमहोत्सव का महत्व बताया और देश के लिए बलिदान हुए वीर सपूतों को याद करते हुए उनके बलिदानो की गाथा विद्यार्थियों को बताते हुए स्वतन्त्रत भारत का महत्व समझाया।विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति त्यागी व उनकी विद्यालय की टीम ने अमृतमहोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों के माध्यम से बहुत ही सुन्दर व रोचक जानकारियां व रंगारंग प्रस्तुतियां सभी के समक्ष प्रस्तुत की।

इस अवसर पर विद्यालय में अनेकोनेक एक्टीविटिज, कुशल प्रबंधन व कुशल शिक्षण हेतु विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति त्यागी का अभिनन्दन एक प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट कर किया गया एवम् गुवहाटी से विशेष रूप से पधारे बेगम प्रोडक्शंस के डायरेक्टर  बिमल चौधरी जी को मनोजरंजन के क्षेत्र में देश हित में किए जा रहे कार्यो के लिए एक अभिनन्दन पत्र व एक शॉल पहनाकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सह सचिव प्रदीप गर्ग, कोषाध्यक्ष अनुराग त्यागी, सीमा चौधरी, प्रशांत सराईया, विनोद गर्ग, अमित सिंघल, डॉ रश्मि गर्ग, रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष संदीप, देवेंद्र कुमार, डीसी बंसल, प्रधानाध्यापक अब्दुल कादिर, बबीता, पूनम त्यागी योग गुरु शर्मा जी, गौरव गर्ग आदि सहित प्राथमिक विद्यालय की समस्त टीम का विशेष सहयोग रहा।

समृद्ध बने और हो आबाद, खुशहाल रहे अपना गाजियाबाद--- वी के सिहं ने जनता को समर्पित किया तीसरा एफ ओ बी

 

गाजियाबाद।शक्रवार को गाजियाबाद के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री एवं केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल (डा)वी.के. सिंह जी ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर तीसरे एफओबी का लोकार्पण किया। गाजियाबाद के स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि के कारण, 

तीसरे एफओबी की आवश्यकता की जांच की गई और उसके बाद की सुविधा के लिए "गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर तीसरे 6.05 मीटर चौड़े एफओबी के प्रावधान" की योजना बनाई गई और उसका निष्पादन किया गया। 8.72 करोड़ रुपये की लागत से 135.70 मीटर लंबा और 6.05 मीटर चौड़ा यह फुटओवर ब्रिज बनाया गया है। 

गाजियाबाद के समृद्ध विकास और यहां की आवश्यकता को पूरा करने के लिए सांसद पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की धारणा के साथ भाजपा सरकार कार्यरत है और हमारा देश आगे बढ़ रहा है। इस लोकार्पण कार्यक्रम में DRM डिम्पी गर्ग ,गाजियाबाद के  विधायक अतुल गर्ग जी और विभागीय अधिकारियों NCC के कैडर व क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गाजियाबाद बिल्डर वेलफेयर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा

 गाजियाबाद। भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष में मनाया जा रहा अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा के तहत आज एटीएस एडवांटेज सोसाइटी के अंतर्गत तिरंगा यात्रा भाजपा नेता एवं गाजियाबाद बिल्डर वेलफेयर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों बच्चे शामिल हुए। 

राजीव शर्मा ने बताया कि प्रत्येक बच्चे को मुफ्त में झंडा दिया गया तथा यह संकल्प लिया गया कि प्रत्येक बच्चा अपने घर में यह तिरंगा लहराए गा एटीएस सोसाइटी के लोगों ने देश भक्ति के नारे लगाए और अपार समर्थन माननीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प की अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा लहराना चाहिए उस का संकल्प लिया सभी बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर लगभग 1 घंटे तक सोसाइटी में भारत माता की जय जयकार के नारे लगाए इस अवसर पर बच्चों के साथ ही उनके माता-पिता बुजुर्ग सभी ने अमृत 

महोत्सव मनाने का संकल्प लिया राजीव शर्मा ने सभी बच्चों का आभार व्यक्त किया विशेष रुप से सुमित चौधरी कपिल शर्मा पारुल गुप्ता नेहा गुलाटी इन का आभार व्यक्त किया

शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

हांजी आसिफ चौधरी ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया

 

गाजियाबाद। वार्ड 48 मिर्जापुर में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बडी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सभी से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों आदि पर तिरंगा लगाने की अपील की। तिरंगा यात्रा वरिष्ठ सपा नेता एवं निगम पार्षद वार्ड 48 हाजी आसिफ चौधरी के मिर्जापुर स्थित कैंप कार्यालय से शुरू हुई। हाजी आसिफ चौधरी ने यात्रा को


हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पार्षद हाजी आसिफ चौधरी ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। अमृत महोत्सव के अंर्तगत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। 

अतः हर शहवासी, प्रदेशवासी व देशवासी का यह कर्त्तव्य है कि वह 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों आदि पर तिरंगा लगाकर देश के उन वीर सपूतों को याद करे जिन्होंने देश की आजादी व रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया है। तिरंगा यात्रा संतोष मेडिकल कॉलेज होते हुए डीएवीपी चौक एन ब्लॉक टीचर कॉलोनी वीर अब्दुल हमीद कॉलोनी एफ ब्लॉक ई ब्लॉक मिर्जापुर सेक्टर 12 होते हुए हाजी आसिफ चौधरी के आवास पर संपन्न हुई। इस दौरान तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की तादात में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया।

सेल्फी विद बिगेस्ट नेशनल फ्लैग नवीन हॉस्पिटल घर-घर तिरंगा लगाएं सेल्फी के लिए नवीन हॉस्पिटल आए

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद /वैशाली वैशाली स्थित नवीन  हॉस्पिटल के प्रबंधक ने आजादी के अमृत महोत्सव को भव्य तरीके से मनाने  का फैसला लिया है स्वतंत्रता दिवस की 75 वर्षगांठ के मौके पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हॉस्पिटल प्रबंधन ने आगे बढ़कर *सेल्फी विद बिगेस्ट नेशनल फ्लैग* की व्यवस्था की है ग्रुप के डायरेक्टर धनंजय तेवतिया ने कहा आमजन में हिलोरे मार रही राष्ट्रीयता एकता की भावना को सेलिब्रेट करने के लिए नवीन हॉस्पिटल की ओर से यह पहल की जा रही है 13 अगस्त की सुबह 65 फुट लंबे, 40 फुट चौड़े राष्ट्रीय ध्वज को जिलाधिकारी गाजियाबाद राजेश कुमार सिंह गणमान्यों की मौजूदगी में फहराएंगे आएंगे और खुद तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सेल्फी विद बिगेस्ट नेशनल फ्लैग कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे यह जानकारी हॉस्पिटल के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर डॉ तोमर ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में दी उन्होंने बताया 13 ,14 ,15 का अगस्त को आमजन  कार्यक्रम का हिस्सा बन सकेंगे  उन्होंने कहा कि घर-घर तिरंगा फहराने के साथ ही नवीन हॉस्पिटल की इस छोटी सी पहल में भागीदारी कर स्वतंत्रता दिवस मनाएं और स्वस्थ रहने व अपने परिजनों के  स्वास्थ्य रखने का प्रण लें बुरी आदतों को तिलांजलि देकर भी हम इस मौके को यादगार बना सकते हैं और स्वस्थ भारत में निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सकते हैं

 डॉ तोमर ने इस मौके पर कोविड प्रोटोकॉ


ल का पालन करने और सरकार की ओर से निशुल्क प्रदान कराई जा रही  है अभियान को सफल बनाया है उन्होंने कहा कि अस्पताल में 75 दिन का विशेष अभियान शुरू कर निशुल्क प्रिकॉशन डोज देने का अभियान शुरू किया हुआ है सरकार के इस फैसले का स्वागत हम हर लाभार्थी का टीकाकरण करा कर कर सकते हैं

मंगलवार, 9 अगस्त 2022

पार्षद व पूर्व महामंत्री ने भेंट किए झंडे

 

गाजियाबाद। पार्षद चंपा माहौर एवं पूर्व महानगर महामंत्री लेखराज माहौर ने एक-एक हजार तिरंगे झंडे का सहयोग महानगर की टीम को किया तथा हर घर तिरंगा अभियान में अपना सहयोग किया. इस अवसर पर पार्षद सुनील यादव पार्षद राजीव शर्मा महानगर महामंत्री राजेश त्यागी विजय नगर मंडल के प्रभारी कामेश्वर त्यागी प्रेमचंद पाल अमन सिंह एवं वीरेंद्र शाश्वत मुख्य रूप से उपस्थित रहे

गाजियाबाद में तीन लाख झंडे लगाएं जाएगें,10 को निकाली जाएगी बाइक रैली, अमित बाल्मीकि, संजीव शर्मा,

  

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित रेस्टोरेंट में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें प्रदेश मंत्री व गाजियाबाद प्रभारी अमित बाल्मीकि के साथ संजीव शर्मा ने विषय रखते हुए बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के आवाहन पर घर घर तिरंगा लगाने के अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के चलते बूथ व सेक्टरों पर बैठक करके कार्यकर्ताओ के माध्यम से जनसहयोग लिया जा रहा है। प्रथम चरण में झंडा एकत्रीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। सभी जनप्रतिनिधि, प्रमुख व्यक्ति व जनता के सहयोग से झंडे एकत्रित किये गए हैं। महानगर में लगभग 3 लाख झंडे लगाए जाएंगे।

10 तारीख बुधवार को दोपहर 3 बजे रामलीला मैदान घंटाघर से चौधरी मोड़, अंबेडकर रोड, नवयुग मार्केट से होती हुई रामलीला मैदान तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा तिरंगा यात्रा में प्रदेश कैबनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र, प्रदेश में मंत्री नरेंद्र कश्यप, केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, सभी विधायक, महापौर आशा शर्मा, पार्षदगण के साथ हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमाननीय निवासी उपस्थित रहने वाले है। संजीव शर्मा ने विपक्षीय दलों के नेताओ से भी घर घर तिरंगा लगाने की अपील की। साथ ही कहा कि तिरंगा लगाते समय सभी सावधानिया बरतनी है भूल से भी तिरंगे झंडे का अपमान ना हो जाये। इस अभियान के उपरांत हम सभी झंडे को उतार कर अपने घरों में उचित साथ पर सम्मान से रखे। हमारा देश घर घर तिरंगा लगाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाला है।

   प्रेस वार्ता में तिरंगा यात्रा के संयोजक राजेश त्यागी, सह संयोजक सुनील यादव व महामंत्री सुशील गौतम, जयकमल अग्रवाल व नीरज गोयल उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा पार्षदों ने की बैठक

 


गाजियाबाद । हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर भारतीय जनता पार्टी से गाजियाबाद नगर निगम में सभी पार्षदों की बैठक आईटीएस कॉलेज मोहन नगर में आहूत की गई। बैठक में लगभग सभी भाजपा पार्षदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पार्षदों द्वारा बैठक में अपने विचार रखें एवं प्रत्येक वार्डों में 1500 ध्वज लगाने का सभी की सहमति से निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित गाजियाबाद महापौर आशा शर्मा द्वारा नगर निगम द्वारा कराए जा रहे क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की और बताया कि नगर निगम द्वारा इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव होने के उपलक्ष में गाजियाबाद शहर में 1 लाख राष्ट्रीय ध्वज लगाएगा।महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों से कहा कि हम आजादी के 75वें वर्ष में है, इस वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आह्वान किया है कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर देश के नागरिक अपने-अपने घरों पर देश का राष्ट्रीय ध्वज लगाएं। 

बैठक में वरिष्ठ पार्षद अनिल स्वामी, राजेंद्र त्यागी, सहित महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी, भारतीय जनता पार्टी से नगर निगम में पार्षद राजीव शर्मा, हिमांशु लव, मनोज गोयल, कपिल वशिष्ठ, सरदार सिंह भाटी, राजेंद्र तितोरीया, आलोक शर्मा, चंपा माहौर, विनीत त्यागी, अमित डबास, प्रदीप चौहान आदि पार्षद उपस्थित रहे।

पार्षद सरदार सिंह भाटी ने निकाली घर घर तिरंगा यात्रा


गाजियाबाद।पार्षद सरदार सिंह भाटी ने बताया हमारा देश आजादी का 75 वर्ष मनाने जा रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव को हम सभी भारतीय एक बड़े त्योहार के रूप में मनाने के लिए उत्सुक हैं। 

रविवार को वार्ड 37 मे मेरे साथ कालीचरण पहलवान,रवि भाटी क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो, कैलाश यादव एवं संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों एवं क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर विवेकानंद चौक विक्रम एन्क्लेव साहिबाबाद से भारत चौक शालीमार गार्डन तक तिरंगा यात्रा निकाली गई ।रवि भाटी क्षेत्रीय सदस्य भाजयुमो ने बताया आज पूरा देश 75 आजादी के महोत्सव के लिए उत्साहित है। इस पर्व पर हम सभी प्रण लें कि राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे। एवं हर घर तिरंगा, हर गली तिरंगा अभियान के लिए क्षेत्र की जनता से अपील की 13,14,15 अगस्त को सभी लोग अपने घर पर तिरंगा अवश्य लगाए l 

इस मोके पर मुकेश यादव,वीरपाल कटारिया,दीपक ठाकुर,सोनू चौधरी,श्रीवास्तव,राजेन्द्र चौधरी, सैलेन्द्र, टिन्नू, अशोक भाटी,सुमित,सोमनाथ चौहान, सुबोध शर्मा,अनुज पंडित,दीपक दिवाकर, मोनू,अरुण पाल,हरेंद्र,सचिन, कर्नल साहब,जतिन,हरेंद्र,कपिल चौधरी, रामपाल, समाचार,अनिल सक्सेना, माथुर जी,रघुवीर, सुधीर भाटी, ललित, आकाश, मुकेश,राहुल, करण आदि हज़ारो लोग तिरंगा यात्रा मे सम्मलित हुएl

पैठ बाजार, रेहड़ी पटरी व स्व मजदूरों ने घर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया

 


गाजियाबाद। साप्ताहिक पैंठ बाजार, रेहड़ी पटरी, स्व मजदूर संघ गाजियाबाद संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ओड़ के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियो ने भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा व घर घर तिरंगा अभियान के महानगर प्रभारी राजेश त्यागी की उपस्थिति में घर घर तिरंगा अभियान से पूरी ताकत के साथ जुड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संजीव शर्मा व राजेश त्यागी ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्तर पर अमृत महोत्सव के रूप से मनाया जा रहा है। 

10 तारीख को महानगर में रामलीला मैदान घण्टा घर से होते हुए शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी तथा 11 से 15 अगस्त तक महानगर में प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। इस अभियान में हम सभी को पूरी ताकत व उत्साह के साथ लगना है हम सभी को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इस अभियान में जुड़ना का सौभाग्य मिल रहा है।प्रत्येक व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा लगाकर अपने आप को गौरान्वित महसूस करेंगे। हम सभी रेहड़ी पटरी वालो को इन अभियान में जुड़ना है हम सभी को अपने घरों के साथ साथ अपने आसपास के घरों पर भी तिरंगा लगाना है। संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश ओड़ ने आश्वस्त किया कि संस्था का प्रत्येक सदस्य इस अभियान से जुड़ का अपने आप को गौरान्वित महसूस करता है हम इस अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प लेते है।

इस अवसर पर बीएल गौतम, तारा जोशी, नीरज गोयल, करन शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, रामनारायण शर्मा, ललन पाण्डे, सोहन पाल गुप्ता, सतबीर सिंह सेन, चंद्र पाल, अक्षय कुमार, दयाराम, रिबोध कुमार, इंद्रजीत, निजामुद्दीन, मोनू गोल, भोपाल सिंह, बिट्टू कश्यप, मिथलेश पाण्डे आदि उपस्थित रहे।

पार्षद मनोज गोयल ने पीएसी कमाडेंट को दिए 100 झंडे



गाजियाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत घर-घर तिरंगा अभियान चल रहा है सोमवार को इसी अभियान के तहत  पार्षद मनोज गोयल द्वारा 41 वाहनी पीएसी की कमांडेंट आईपीएस अफसर शालिनी  जी को 100 झंडे  प्रदान किए इस अवसर पर सीओ अलका धर्मराज पी ए सी स्कूल की प्रिंसिपल श्री तिवारी  भाजपा नेता अवधेश कटिहार उपस्थित रहे । 

जाट समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन 2अक्टूबर को


गाजियाबाद। पारिवारिक मिलन जाट समाज द्वारा अपने आगामी कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2022 होने वाले जाट समाज रिश्ते नाते दसवें परिचय सम्मेलन की विस्तृत जानकारी हेतु संस्था के अध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता का आयोजन दुर्गा चैंबर आरडीसी स्थित जाट समाज कार्यालय पर किया गया। जाट समाज संरक्षक नरेन्द्र चौधरी ने बताया जाट समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन 2 अक्तूबर को एनएच 24 वेव सिटी पर स्थित एन आर ग्राड मैरिज होम  में होना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फर नगर,दिल्ली,हापुड़,बुलंदशहर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मुरादाबाद सभी जिलों से युवक युवती परिचय सम्मेलन के तारों को जोड़ा गया है। 

कोरोना के कारण पिछले दो वर्ष यह कार्यक्रम नहीं हो पाया। संस्था इस बार दसवां परिचय सम्मेलन सम्पन्न करेगी। चौधरी तेजपाल सिंह ने बताया परिचय सम्मेलन का उद्वेश्य दहेज के दानव के कहर से परिवारों को बचाकर योग्य जोड़ो को मिलन परिवार के माध्यम से मिलाकर घर बसाने का काम करना है। अध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह ने कहा जाट समाज ने आधुनिकता के दौर में पूर्ण शिक्षित होकर हर क्षैत्र में अपने आप को स्थापित किया है। परिवारिक मिलन के माध्यम से हम जाट युवक युवतियों को एक बराबरी का मंच देकर नई पीढ़ी को खुशहाली और संपन्नता देने की पहल है। महासचिव अरूण चौधरी भुल्लन ने बताया जाट मूलत किसान है उसके परिवार की नई पीढ़ी अधिकांश शहर में जीवनयापन कर रही है। उनके जीवन में गांव और शहर की दूरी कम करने और बिखरे हुए परिवारों को विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन के माध्यम से एक मंच पर लाकर दोनों को अनुकूल वातावरण में संतुलित खुशहाल जीवन देने का सार्थक प्रयास है।मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने सभी मीडिया बंधुओं का आभार जताते हुए संस्था द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन के संदेश को जनता तक पहुंचाने मेंमीडिया द्वारा मुख्य भूमिका निभाने का आग्रह किया। प्रेस वार्ता में संरक्षक चौधरी रणबीर सिंह, चौधरी तेजबीर सिरोही, चौधरी लेखराज सिंह, चौधरी कविंद्र सिंह, चौधरी अजय पाल सिंह, चौधरी अमरजीत सिंह बिड्डी, महिलाध्यक्ष डॉक्टर सरोज सिरोही, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी,भूपेन्द्र बॉबी चौधरी, मनोज चौधरी, अरविन्द बालियान,, दीपक चौधरी, देवव्रत चौधरी,सचिव मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, कोषध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, सचिव देवेंद्र राजरोहा, डॉक्टर नरेन्द्र सोलंकी, नवतेज चौधरी, रविन्द्र पुनिया, जय प्रकाश, राजीव तालान, श्याम सिंह,विशु चौधरी, मनीष चौधरी , हंशवीर सिंह, के पी दहिया, अशोक तेवतिया, विनित चौधरी, नवीन चौधरी आदि उपस्थित रहे।



सोमवार, 8 अगस्त 2022

लोहा मंडी में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई --

 

गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल द्वारा अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारियों और व्यापारियों की एक सभा की गई उसमें निर्णय किया गया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत और आगामी स्वतंत्रता दिवस जिसको कि संपूर्ण भारतवर्ष में  अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है ।इसी क्रम में गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल की ओर से लोहा मंडी और शहर के अन्य वह व्यापार के क्षेत्रों में प्रत्येक प्रतिष्ठान पर और प्रत्येक निवास पर 11 अगस्त 2022 से तिरंगा झंडा लगाया जाएगा झंडा संस्था की ओर से सभी लोहा व्यापारियों को उपलब्ध करा दिया गया है।

इस अवसर पर गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने तिरंगा रैली निकाली जिसमें मातृभूमि को गुलामी से आजाद करने में शहादत देने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाते हुए शहीदों को याद किया ।आगामी 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस को एक पर्व के रूप में भी मनाने का निर्णय हुआ,प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तारा स्टील चौक पर इसका आयोजन किया जाएगा।आज की बैठक और रैली में मुख्य रूप से अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार जैन के अतिरिक्त ब्रजनंदन गुप्ता, आनंद प्रकाश,जय कुमार गुप्ता, इंद्र मोहन कुमार, अमरीश जैन,दीपक कुमार सिंघल, सतीश बंसल,मोहनलाल अग्रवाल, सुरेश चंद गुप्ता, विनीत अग्रवाल, सतीश चंद बंसल,राजीव खन्ना, प्रदीप बंसल,संजय गोयल के अतिरिक्त काफी संख्या में व्यापारी स्टाफ और निवासी गण उपस्थित रहे।

प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन का उद्घाटन जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया

 


वाराणसी।  बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी में चल रहे  भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रशिक्षण वर्ग के पांचवें सत्र का उदघाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया तथा उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि धीरे धीरे भाजपा को कुल 42 वर्ष बीत चुके हैं और आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है । देश में आज एनडीए के लगभग 400 सांसद और 1400 से अधिक विधायक हैं तथा देश के सबसे बड़े सदन राज्यसभा में सर्वाधिक 100 राज्यसभा सांसद के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है 

 आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  कहीं भी दुनिया में जाते हैं तो दुनिया वहां उनका स्वागत हाथ में तिरंगा झंडा लेकर और भारत माता की जय के नारे से करते हैं । पिछड़े समाज की हिस्सेदारी सक्रिय राजनीति में अधिकाधिक बढ़ाने में भाजपा की अहम भूमिका है जिसके तहत आज भारत के उपराष्ट्रपति पिछड़े समाज से हैं, उत्तर प्रदेश में 90 से अधिक विधायक, 20 से अधिक मंत्री, और केंद्रीय मंत्रिमंडल में 35% हिस्सेदारी सुनिश्चित की है । प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा के देवतुल्य जैसे कार्यकर्ता दूसरे किसी दल अथवा संगठन में नहीं हैं । अपने अभिभाषण के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन संरचना में पिछड़े वर्ग की भूमिका के बारे में विस्तार से समझाया ।

छठें सत्र को भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद जी ने सोशल मीडिया, आईटी के उपयोग सतर्कता पर विस्तृत प्रकाश डाला । सातवें सत्र में  कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सैनी जी ने 2014 के बाद युगांतकारी परिवर्तन का विषय सभी प्रशिक्षण ले रहे बंधुओं को विस्तार से बताया ।आठवां सत्र भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी अनूप गुप्ता जी ने भाजपा की कार्य पद्धति और संगठन संरचना के विषय पर संबोधित किया । नौवें सत्र को प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जी ने उत्तर प्रदेश के सुशासन के बारे में विस्तार से बताया कि किस प्रकार से 2017 के बाद से भाजपा एवं योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में रामराज्य और सुशासन की स्थापना हुई है यह बताया ।जिसमें प्रदेश के महामंत्री त्रय विनोद यादव जी, एमएलसी रामचंद्र प्रधान जी, रामचंद्र प्रधान,  संजय भाई पटेल, अश्वनी पटेल परविंदर जांगड़ा, चिरंजीव चौरसिया,  ऋषि चौरसिया, विजेंद्र कश्यप, नानक चंद्र गुर्जी, ज्योति सोनी, विमलेश वर्मा, रमाशंकर साहू, नीरज गुप्ता, विजय गुप्ता, सौरभ जायसवाल, प्रवीण कुशवाहा, ओमप्रकाश गुप्ता, रूपेंद्र सिंह बंटी, शिवमंगल साहू, भास्कर निषाद, जयप्रकाश कुशवाहा, योगेंद्र मावी, बिजेंद्र कश्यप, मनीष योगी, विधायक हरीश शाक्य, शिवनायक वर्मा, हरबीर पाल, शिवनाथ चौधरी, विशाल जायसवाल, अश्विनी पटेल, मनोज राजपूत सहित सभी प्रदेश प्रमुख पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व महामंत्री गण उपस्थित रहे ।



जैन एकता मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं प्रथम स्थापना समारोह 21 अगस्त को राकेश जैन बने प्रदेश महामंत्री

  


गाजियाबाद। जैन एकता मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जैन ने बताया कि जैन एकता मंच द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन एवं प्रथम स्थापना समारोह के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई।इस बैठक मैं तय किया गया कि 21 अगस्त दिन रविवार 2022 को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन एवं प्रथम स्थापना समारोह को धूमधाम से कैसे मनाया जाए।इस विषय पर चर्चा करते हुए तय किया गया कि यह कार्यक्रम त्रिलोक तीर्थ धाम बड़ागांव बागपत उत्तर प्रदेश में सम्पन्न किया जाए।इस अवसर पर समारोह गौरव गजराज गंगवाल अध्यक्ष अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासभा,सुशील गुप्ता सांसद राज सभा दिल्ली,अशोक जैन बड़जात्या अध्यक्ष दिगंबर जैन महासमिति,गिर्राज धन दनडोतिया अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री का दर्जा मध्य प्रदेश,श्सजीव गोयल सिक्का अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ,पुष्कर राज जैन महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड  एवं नवीन जैन महापौर आगरा होंगे।विशेष अतिथि के रूप में विपिन जैन सर्राफ़,अनिल कुमार सुकुमार जैन जोलापूरे गोवा और रवींद्र जैन काला इंदौर राष्ट्रीय चेयरमैन सम्मानित अतिथि के रूप में राजकमल यादव DM बागपत,नीरज कुमार जादौन पुलिस अधीक्षक बागपत होंगे ।इस अवसर पर मंच संचालन की ज़िम्मेदारी मुकेश जैन अध्यक्ष जैन एकता मंच हरियाणा को दी गई इसी प्रकार एक स्वागत समिति का भी चयन किया गया जिसमें भारत वर्ष के अलग अलग राज्यों के अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष को जिम्मेदारियां दी गई।इसमें तय किया गया कि रविवार को दस वजे से कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन होगा सवा दस बजे से मंच उद्घाटन मंच सज्जा अतिथि अभिनंदन सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वागत गीत आदि किए जाएंगे । आज कुछ नए सदस्य भी बनाए गए जिसमें मुख्य रूप से राकेश जैन को उत्तर प्रदेश का महामंत्री घोषित किया गया।समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष  सतीश सतीश जैन द्वारा की जाएगी।ध्वजारोहण प्रेमचंद राजीव कुमार जैन सर्राफ़,प्रमोद जैन एस के जैन एवं दीप प्रज्वलन अरिहंत जैन अंबाला द्वारा किया जाएगा ।इस अवसर पर 95 पर्सेंट से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का भी अभिनंदन सम्मान किया जाएगा।सम्मान स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र व शॉल उड़ाकर किया जाएगा ।आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन महामंत्री प्रमोद जैन,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री मनीष जैन ,राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जैन ,मुकेश जैन ,अंकुश जैन अंकुर जैन, अनिल जैन ,रितेश जैन ,प्रदीप जैन ,राकेश जैन ,अमित जैन ,ब्रह्मचारी नवीन भैया ,जनेश्वर दयाल जैन ,नितिन जैन,राजेश जैन ,अजीत प्रसाद जैन ,नितिन जैन, श्याम सुंदर ज़ैन,जय कुमार जैन ,सहित तमाम राष्ट्रीय व प्रादेशिक अध्यक्ष और मंत्री शामिल हुए और सभी ने एक स्वर में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर प्रकार का सहयोग देने के लिए वचन दिया वहीं कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए जलपान व खाने की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गई।

गुरुवार, 4 अगस्त 2022

हर घर तिरंगा, हर गली तिरंगा

 

गाजियाबाद। हमारा देश आजादी का 75 वर्ष मनाने जा रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव को हम सभी भारतीय एक बड़े त्योहार के रूप में मनाने के लिए उत्सुक हैं। 


 बुधवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री एवं केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री डॉ. जनरल वी.के. सिंह जी ने सभी सांसदों और मंत्रियों, संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मिलकर लाल किला से इंडिया गेट तक तिरंगा यात्रा निकाली। आज पूरा देश 75 आजादी के महोत्सव के लिए उत्साहित है। इस पर्व पर हम सभी प्रण लें कि राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित होकर

कार्य करेंगे।

ड्रीम ऑफ लाइफ (दा मीनिन्ग आफ लाइफ) के द्वारा तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगता का समापन हुआ

 

गाजियाबाद।ड्रीम ऑफ लाइफ (दा मीनिन्ग आफ लाइफ) के द्वारा तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगता का समापन हुआ  संस्था के द्वारा  को बालाजी बिहार गाजियावाद में *अपनी मिट्टी ,अपना खेल* नाम से कबड्डी प्रतियोगता का आयोजन शुरू किया गया,जिसके चेयरमैन  चन्द्रकान्त गुप्ता एंव अध्यक्ष श्रीमति रूपा कुमारी गुप्ता के द्वारा यह एक अति महत्वपूर्ण कार्य शुरु किया गया क्योंकि आज हाईटैक स्कूल होने के कारण ये खेल लुप्त होते जा रहे हैं ,वैश्य सेवा संगठन रजि० के अध्यक्ष  सुभाष गुप्ता जी ने भी इस बात को गंभीरता से कहा कि स्किल डबलपमेंन्ट के लिए ऐसे आयोजन होने जरूरी हैं,साथ ही साथ उन्होने महिलाओ की सरकारी योजनाओं के विषय में जाग्रति की बाते बताई,।


परूषार्थ सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष डी सी बंसल ने भी बताया की पहले स्कूलों में प्रेयर के बाद एक घन्टा पी टी का होता था ,खेल प्रतियोगता होती थी,जिनमें कबड्डी ,लम्बी कूद,उँची कूद,रस्सी कूद,खो खो आदि शारीरिक मजबूती के लिए खेल होते थे,जो आज हाइटेक स्कूल होने के कारण लुप्त हो गये हैं, और परिवारो में एक परिवार एक बच्चे का चलन तेजी से बढने के कारण बच्चे इन खेलो से दूर होते जा रहे है,साथ ही साथ शिक्षा पर भी विषेश फोकस की बात कही मदन ,श्री मति विनीता पाल जी एंव श्री मति अर्चना शर्मा जी (एडवोकेट सुप्रिम कोर्ट) के अलावा कई सम्मानित व्यक्तियों ने अपने विचार रखे,इसके प्रतियोगता के लिए तीन टीम बनाई गई,1:- छ्त्रपति शिवाजी,2:-शहीद भगत सिंह,3:-वीर महाराणा प्रताप ,तीन दिन की लगातार प्रतियोगता के बाद आज परिणाम घोषित किये गये ,जिसमें विनर टीम का शेहरा शहीद भगत सिंह के नाम रहा,तथा रनर टीम वीर महाराणा प्रताप रही ,जिनको  सुभाष गुप्ता जी एंव संस्था के चेयरमैन चन्द्रकान्त गुप्ता जी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया,तथा संस्था अध्यक्ष रूपा कुमारी गुप्ता,समाजसेवी रंजीत गुप्ता ,मदन जी के द्वारा प्रसस्ती पत्र देकर सभी बच्चों को सम्मानित किया गया,इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा गुरु प्रसाद चेयरमैन चाणक्य ग्रुप,विनय गुप्ता डायरेक्टर संजीवनी आयुर्वेद आश्रम,   नरेश, रबीन्द्र चौधरी, हेमंत कुमार,  राम  किशन,जलेश्वर गुप्ता,पप्पू गुप्ता,हर्ष,सतीश मोर्या,अमरीश,अजीत कुमार के अलावा काफी लोग उप'स्थित रहे,अन्त में ड्रीम्स ऑफ लाइफ के चेयरमैन चन्द्रकान्त गुप्ता  ने बताया कि किसी भी गरीब कन्या की शादी में हमारी संस्था 5100/-कन्या सम्मान राशी के रुप में देगी,और गरीबी के कारण जो बच्चे शिक्षा लेने से बंछित हैं,उनका हर संम्भव सहयोग किया जायेगा,और समय समय पर ऐसे खेलों का आयोजन किया जाता रहेगा ,                                       चेयरमैन चन्द्रकान्त गुप्ता, सुभाष गुप्ता अध्यक्ष वैश्य सेवा संगठन रजि०,डी सी बंसल संस्थापक अध्यक्ष पुरूषार्थ सेवा समिति