शनिवार, 18 नवंबर 2023

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से भारतीय संस्कृति की महानता दर्शाई

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबादःप्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के कक्षा 3 के बच्चों ने शनिवार को भारत की विविधता में एकता की विशेषता के दर्शन कराए। उनके रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीबीएसई द्वारा निर्देषित कला एकीकृत परियोजना के तहत हुए समारोह का उदघाटन स्कूल की निदेशक मुनीष अग्रवाल व प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने किया। 

बच्चों ने पूरब से पश्चिम तथा उत्तर से दक्षिण तक की संस्कृति, परिवेश व वेश-भूषा को प्रस्तुत कर अभिभावकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। स्वगातम् गान, भारतीय संस्कृति को दर्षाता लोक नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जहां एक तरफ बच्चों की प्रतिभा निखरती है, वहीं  दूसरी तरफ उनमें देष-प्रेम की भावना भी विकसित होती है।

भगवान दूधेश्वर की कृपा से भारतीय टीम फाइनल जीतकर देशवासियों को यादगार तोहफा देगीः श्रीमहंत नारायण गिरि

 



मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

भारतीय टीम की जीत के लिए दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना

गाजियाबादःसिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में शनिवार को वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की जीत के लिए पूजा-पाठ किया गया। हवन में आहुति डालकर भारत की जीत की कामना की गई। पूजा-पाठ मंदिर के पुजारियों, श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के आचार्यो व छात्रों ने किया। सभी ने भारत की जीत की कामना के साथ हवन में आहुति दी। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूनाइटिड हिंदू फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने बिना कोई मैच हारे लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया है। भारत की इस सफलता में टीम के हर खिलाडी ने योगदान दिया है। भारतीय टीम फाइनल में भी इसी प्रकार का शानदार प्रदर्शन करे और ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम कर देशवासियों को यादगार तोहफा दे, इसके लिए ही शनिवार को श्री दूधेश्वर मंदिर में भगवान दूधेश्वर की विशेष पूजा-अर्चना की गई और हवन का आयोजन किया गया। पूजा-पाठ कर व हवन में आहुति देकर भगवान दूधेश्वर से प्रार्थना की गई कि वे फाइनल में भी भारतीय टीम पर अपनी कृपा बनाए रखें जिससे भारत वर्ल्ड कप विजेता बने और पूरे विश्व में देश का गौरव बढे।

शुक्रवार, 17 नवंबर 2023

देश के दिग्गज कथाकार से.रा. यात्री (91 वर्ष) का निधन,साहित्यकारों,पत्रकारों मे शौक की लहर

 

   *(सुशील कुमार शर्मा, स्वतन्त्र पत्रकार)*

गाजियाबाद :  महानगर के नवरत्नों  में शुमार   देश के दिग्गज कथाकार से.रा. यात्री (91 वर्ष) का आज अपने आवास  F/E-7,कवि नगर, गाजियाबाद  में निधनं हो गया।वह कई वर्षों से बिस्तर पर थे।  इसी स्थिति में वह उनसे मिलने आने वाले प्रख्यात साहित्यकारों  का अभिवादन और स्नेह भी स्वीकार  करते रहें हैं तथा साहित्यिक चर्चा भी करते थे । इस बीच वह अपनी पत्नी और दो बेटियों को खोने का दुःख भी सह चुके हैं । 

   उल्लेखनीय है गत दिवस ही उनकी साहित्यिक सृजन यात्रा के लिए उन्हें *दीपशिखा सम्मान* सम्मान दिये जाने की घोषणा की गई थी। संस्थान के ट्रस्टी डॉ.अजय गोयल ,जो स्वयं भी स्थापित साहित्यकार हैं , ने अवगत कराया था कि वयोवृद्ध गांधीवादी साहित्यकार से. रा. यात्री जी को उनकी सृजन यात्रा के लिए अंग वस्त्र व श्रीफल के अलावा पचास हजार रूपए की राशि भी प्रदान की जायेगी। आज जब यात्री जी के सुपुत्र आलोक यात्री के व्हाट्स एप ग्रुप *कथारंग* व *बिरादरी बारादरी* पर साहित्यकारों द्वारा बधाई देने का तांता लगा हुआ था और इस समाचार से संबंधित खबरों की कटिंग भी आ रही थी,इस बीच लगभग 11 बजे आलोक यात्री ने यह दुखद सूचना दी। ईश्वर से रा यात्री जी की आत्मा को शांति प्रदान करे तथा उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

  उल्लेखनीय है से. रा. यात्री   की 300 से अधिक कहानियां, 40 से अधिक कहानी संग्रह, 32 से अधिक उपन्यास के अलावा अनेक  संस्मरण, व्यंग्य और साक्षात्कार की पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। विगत 50 वर्षों से  देश के हिन्दी के प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं-साप्ताहिक हिंदुस्तान, धर्मयुग, ज्ञानोदय, कादम्बिनी, सारिका, साहित्य अमृत, साहित्य भारती, बहुवचन, नई कहानियां, कहानी, पहल, श्रीवर्षा, शुक्रवार, नई दुनिया, वागर्थ, रविवार आदि  तमाम प्रमुख पत्र- पत्रिकाओं  में उनके कहानी, उपन्यास, साक्षात्कार, संस्मरण, समीक्षा, लेख , व्यंग्य आदि का प्रकाशित  होते रहे है। दूरदर्शन और आकाशवाणी पर उनका रचनापाठ निरंतर होता रहा है तथा विभिन्न मीडिया चैनल्स से समय -समय  साक्षात्कार  भी प्रसारित होते रहे हैं। वर्ष 1987 से वर्ष 2003 तक हिन्दी की महत्वपूर्ण पत्रिका "वर्तमान साहित्य" का उन्होंने सम्पादन किया है। दुनिया के नामचीन विचारकों, चिंतकों, लेखकों, कवियों व राष्ट्राध्यक्षों  आदि के मध्य हुए‌ पत्राचार  पर "चिट्ठियों की दुनिया" पुस्तक का भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रकाशन (वर्ष 2013)। देश के प्रगतिशील लेखकों  की  चर्चित कहानियों के संग्रह "विस्थापित " का सम्पादन ।वर्ष 2009 में उनकी कहानी "दूत" पर दूरदर्शन ने फिल्म का निर्माण भी किया है।  देश के कई विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में उनकी कहानियों को शामिल किया गया है। देश के दो दर्जन से अधिक शोधार्थियों द्वारा उनके लेखन पर शोध किया गया है और जारी है। उन्हें मिले सम्मानों  और पुरस्कारों की भी लम्बी श्रृंखला है। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा उनकी "धरातल" कहानी संग्रह वर्ष 1979 में पुरस्कृत, "सिलसिला" कहानी संग्रह वर्ष 1980 में पुरस्कृत, "अकर्मक क्रिया" कहानी संग्रह वर्ष 1983 में पुरस्कृत , "अभयदान" कहानी संग्रह वर्ष 1997 में पुरस्कृत, वर्ष 2004 में उन्हें "साहित्य भूषण सम्मान" से सम्मानित किया गया। वर्ष 2008 में उन्हें "महात्मा गांधी साहित्य सम्मान" से सम्मानित किया गया। वर्ष 1986 में उन्हें समग्र लेखन के लिए " सावित्री देवी शेर सिंह चौधरी  सम्मान", वर्ष 1993 में उन्हें  राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, डूंगरपुर (राजस्थान) द्वारा " साहित्य श्री" सम्मान,  वर्ष 1998 में "राजस्थान पत्रिका" द्वारा जयपुर में आयोजित समारोह में उनकी कहानी "विरोधी स्वर" के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।  वर्ष 1999 में  उनकी पुस्तक (संस्मरण)  "लौटना एक  वाकिफ उम्र का"  के लिए उन्हें प्रतिष्ठित "सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन सम्मान" से नवाजा गया। वर्ष 2007 में उन्हें  समन्वय संस्था द्वारा  "सारस्वत सम्मान" से सम्मानित किया गया। वर्ष 2017 में उन्हें सेतु साहित्यिक पत्रिका के पिट्सबर्ग (अमेरिका) के  शिखर सम्मान से अलंकृत किया गया।          उनके कहानी संग्रह हैं-  दूसरे  चेहरे, अलग -अलग  अस्वीकार, काल विदुषक, धरातल,केवल पिता, सिलसिला, अकर्मक क्रिया, विस्थापित, टापू पर अकेले, खंडित संवाद, नया संबंध,भूख तथा अन्य कहानियां, अभय दान, चर्चित कहानियां,पुल टूटते हुए, खारिज और बेदखल, विरोधी स्वर,इक्कीस पुरस्कृत कहानियां, परजीवी,राग पर्व,घाटे का भविष्य,मंजिल की तलाश, असमर्थताओं के विरुद्ध, फिर से इंतज़ार, खंडित संवाद, बहरूपिया,  मेरी चुनिंदा कहानियां,  विदा की तकलीफ़ , से. रा. यात्री की लोकप्रिय कहानियां व दूसरे चेहरे। उनके उपन्यास हैं-दराजों में बंद दस्तावेज,लौटते हुए, चांदनी के आर -पार, बीच की दरार,अंजान राहों का सफर,कई अंधेरों के पार,दराजों में बंद दस्तावेज,बनते बिगड़ते रिश्ते,चादर के बाहर, प्यासी नदी,भटकता मेघ, आकाशचारी, आत्मदाह,बावजूद, एक छत के अजनबी,प्रथम परिचय, दिशाहारा,अंतहीन,प्रथम परिचय,जली रस्सी, टूटते दायरे,युद्ध अविराम,अपरिचित शेष,बेदखल अतीत,आखिरी पड़ाव, सुबह की तलाश,घर न घाट, एक जिंदगी और,अनदेखे पुल,बैरंग खत,टापू पर अकेले, दूसरी बार,दराजों में बंद दस्तावेज , दरारों के बीच, मायामृग,कलंदर,जिप्सी स्कालर,सुरंग के बाहर,नदी पीछे नहीं मुड़ती,बिखरे तिनके,समीप और समीप व गुमनामी के अंधेरे में। उनके व्यंग्य हैं -किस्सा एक खरगोश का,कोई नाम न दो व दुनिया मेरे आगे। उनका संस्मरण है -लौटाना एक वाकिफ उम्र का। उनकी संपादित पुस्तकें हैं -रंग और रेखाएं,उपेन्द्र नाथ "अश्क " सृजन और व्यक्तित्व व चिट्ठियों की दुनिया।

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई संगीतमयी श्रीराम कथा, राम नाम की महिमा अनंत हैः विष्णु दत्त सरस

 


मुकेश गुप्ता सत्त्ता बन्धु

मुजफ्फरनगरःकथा व्यास विष्णु दत्त मिश्र सरस की नवदिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा शुक्रतीर्थ सिथत श्रीराम आश्रम में शुरू हो गई। कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बडी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। सिर पर कलश रखकर चल रही महिलाओं ने संकीर्तन भी किया जिससे वातावरण राममय हो गया। रघुनाा सहाय व कस्तूरी देवी की स्मृति में आयोजित श्रीराम कथा के मुख्श् यजमान राजरानी व कंवरसैन गोयल ने कथा विष्णु दत्त मिश्र सरस का स्वागत किया। कलश यात्रा का अनेक स्थनों पर पुष्प वर्षा करके सवागत किया गया। कलश यात्रा के बाद मंगलाचरण हुआ। कथा व्यास कथा व्यास विष्णु दत्त मिश्र सरस ने राम नाम की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि राम नाम की महिमा अनंत है, अपरंपार है। जिसने भी राम नाम का सच्चे मन से श्रवण किया, उसी का बेडा पार हो गया। ब्रहमा, सरस्वती, भगवान गणेश से लेकर हनुमान व भगवान शिव व माता वैष्णो देवी सभी राम नाम में ही रमण करते हैं। राम नाम की महिमा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, राम नाम लिखने भर से ही पत्थर भी पानी में तैरने लगे। संजय गोयल,  राजेंद्र गोयल, अशोक गोयल, विनय गोयल, स्वाति, अमित गोयल, साक्षी, मुकेश गोयल, आरती, रितेश गोयल, यश, तेजस, केशवी, अविका, उन्नति, अनवी आदि भी मौजूद रहे।

गुरुवार, 16 नवंबर 2023

हर एक व्यक्ति की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है---वी के सिंह

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह  उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग हादसे का निरीक्षण करने लिए सिल्क्यारा सुरंग पहुंचे। यहां हुई दुर्घटना के बाद 40 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू का आज 5वां दिन है। इस बीच केंद्रीय मंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह  ने उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं भी बचाव अभियान में रेस्क्यू टीम का सहयोग किया। उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटनास्थल पर  केंद्रीय जनरल डॉ. वी.के. सिंह  भूस्खलन के बाद सुरंग के अंदर फंसे 40 श्रमिकों की जान बचाने के लिए चल रहे बचाव अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा "काम चल रहा है, आवश्यक सामग्री भेजी जा रही है, हम अपने लोगों को बचाने में पूर्ण प्रतिबद्ध होकर लगे हुए हैं। हर सम्भव प्रयास जारी है।" मंत्री  वी.के. सिंह  ने संबोधित सेना के अधिकारियों और सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता की और जल्द से जल्द लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि "हर एक व्यक्ति की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है, हमारा कर्तव्य है, वह हर एक प्रयास किया जाना है जिससे कभी मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा सके।"

बुधवार, 15 नवंबर 2023

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने करगिल जंग के हीरो योगेंद्र यादव को किया सम्मानित


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। वरिष्ठ नागरिक भाजपा प्रकोष्ठ  गाजियाबाद के सह संयोजक और पश्चिम प्रदेश उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारी पंडित अशोक भारतीय के नेतृत्व में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल सौरभ यादव पार्षद हिमांशु शर्मा ठाकुर चंद्रभान सिंह जितेंद्र त्यागी शम्मी खान आदि ने करगिल जंग के हीरो सीने पर आने को गोली खाने वाले कारगिल चोटी पर भारतीय तिरंगा फहराने वाले परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव सेना के जवान से दीपावली के पांच दिवसीय त्यौहार के अवसर पर निजी मुलाकात करके स्मृति चिन्ह देकर पटका पहनकर बधाई दी तथा उनके द्वारा देश के सम्मान में वृद्धि करने के लिए उनके परिवार का भी धन्यवाद किया।

 इस अवसर पर शिक्षा के हब राजस्थान के कोटा में विद्यार्थियों द्वारा की जा रही निरंतर आत्महत्या को रोकने के लिए परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव द्वारा कोटा राजस्थान में 160000 विद्यार्थियों की काउंसलिंग करके उन्हें मोटिवेट करने तथा उन्हें जागृत करने के लिए भी उनका अभिनंदन किया तथा उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी तथा छात्रावास में शिक्षा देने वालों को भी उनकी जिम्मेदारी पर ध्यान देने का आग्रह किया इस अवसर पर योगेंद्र यादव ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के कोरोना कल में किए गए वैक्सीनेशन के कार्य तथा रक्तदान आदि शिविर आयोजित करने के लिए बधाई दी।

मधुमेह को लेकर आईएमए ने शुरू किया पांच दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। मधुमेह भारत में लगातार खतरनाक होता जा रहा है। इसी का नतीजा है कि साउथ ईस्ट एशिया में शुगर के मरीजों के मामले में भारत दूसरे नम्बर पर है। चाइना पहले स्थान पर है। इसी को ध्यान में रखते हुए आईएमए ने बड़ी जिम्मेदारी उठाते हुए मंगलवार 'विश्व मधुमेह दिवस' से लेकर पांच दिनों तक मेगा जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत टीम आईएमए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मधुमेह से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करेगी।

आईएमए भवन में आयोजित एक प्रेसवार्ता में इस जागरूकता कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रहलाद चावला ने बताया कि भारत मे मधुमेह रोग एक चुनौती बनता जा रहा है। बीते वर्ष में 11.5 प्रतिशत की रफ्तार से इसके मरीजों की संख्या बढ़ कर सामने आई है। गलत जीवन शैली, रहन-सहन और खानपान इसके सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने बताया कि प्रिकॉशन और जागरूकता ही इससे बचाव का एकमात्र रास्ता है। आईएमए गाजियाबाद चैप्टर की अध्यक्ष डॉ. वाणी पुरी ने बताया कि लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए 14 नवम्बर से लेकर 19 नवम्बर तक आईएमए ने लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की है।जिसके तहत मधुमेह जांच कैम्प, ड्राइंग कम्पटीशन, जीवन शैली जागरूकता, ट्रेंड दा ट्रेनर, डायबिटीज मेला आदि का विभिन्न दिनों में आयोजन किया जाएगा। 19 नवम्बर को समापन के मौके पर 'वॉकाथन' का आयोजन सुबह सात बजे किया जाएगा। ये नवयुग मॉर्केट स्थित अम्बेडकर पार्क से शुरू होकर राजनगर आईएमए भवन पर समाप्त होगा।

आईएमए के प्रदेश सचिव डॉक्टर वीबी जिंदल ने बताया कि इस कार्यक्रम को व्यापक बनाने के लिए इस बार डॉक्टर्स के साथ-साथ उद्यमी, व्यापारी, स्कूल, चार्टेड एकाउंटेंट आदि को भी इस जागरूकता कार्यक्रम से जोड़ा गया है। डॉ. नवनीत वर्मा ने बताया कि आरामदायक जीवनशैली, रहन-सहन और खानपान में बदलाव करके ही इस बीमारी से बचा जा सकता है। नियमित व्यायाम और योग से मधुमेह से दूर रहा जा सकता है। प्रेसवार्ता में डॉ.  रोली बंसल और डॉ. विजय बत्रा ने भी जागरूकता कार्यक्रम के विषय मे जानकारी दी।

मंगलवार, 14 नवंबर 2023

वैश्य समाज सेवा समिति ने किया गोवर्धन पूजा का आयोजन

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। गायत्री मंदिर समिति एफ ब्लॉक सेक्टर 9  विजयनगर गाजियाबाद व वैश्य समाज सेवा समिति गाजियाबाद के संयुक्त रूप से आज गोवर्धन पूजा  का आयोजन किया गया आयोजन में मुख्य अतिथि  प्रेमचंद गुप्ता  दुर्गा वाशिंग पाउडर प्रमुख समाजसेवी व अजय कुमार गोयल संयोजक वैश्य समाज सेवा समिति गाजियाबाद ने गोवर्धन की पूजा की समिति के समस्त पदाधिकारी द्वारा भाई प्रेमचंद गुप्ता  का  पटका व माला से सम्मान किया गया उसके पश्चात भंडारे का प्रारंभ किया।


 इस मौके पर अशोक गोयल अध्यक्ष, एचडी शर्मा  महासचिव, डी एन त्यागी, कोषाध्यक्ष  एसपी त्यागी राजेश्वर दयाल जिंदल महासचिव आर के गुप्ता,  राजेश गुप्ता ,महेंद्र गुप्ता , लक्ष्मी नारायण  सिंगल, मुकेश गुप्ता, नंदकिशोर अग्रवाल, श्रवण मित्तल, योगेश मित्तल, महेश गौतम, आदि लोग  उपस्थित होकर अपना सहयोग प्रदान किया

सांसद वी के सिंह प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अन्नकूट कार्यक्रम मे उपस्थित हुए


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। मंगलवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह कवि नगर में स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में उपस्थित हुए। इस अन्नकूट कार्यक्रम में उपस्थित होकर य मंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने उपस्थित सभी ब्रह्मकुमारी संस्थान से जुड़ी सभी बहनों को संबोधित किया। अन्नकूट कार्यक्रम के दौरान बहनों के साथ शिष्टाचार भेंट की जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह  ने गोवर्धन पूजा, भाई दूज कार्यक्रम व आगामी त्योहारों की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उदयांचल यदुवंश कल्याण समिति ने गोवर्धन पूजा अर्चना की, भंडारे का किया आयोजन

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 साहिबाबाद/गाजियाबाद। आज उदयांचल यदुवंश कल्याण समिति द्वारा ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरूप पार्क जी0टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में अहंकार के नाश के प्रतीक गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष शिक्षाविद राम दुलार यादव रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयांचल यदुवंश कल्याण समिति के अध्यक्ष भानु प्रताप ने किया, संचालन संस्था के महासचिव कृष्णानन्द यादव ने किया, समाजवादी पार्टी के महानगराध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने समारोह को संबोधित किया, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भईया दूज की सभी भाई, बहनों को बधाई दी, समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, कार्यक्रम में शामिल सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बच्चों का हौसला बढ़ाया, तथा प्रस्तुति की सराहना की, संस्था के संरक्षक एस0एस0 प्रसाद ने सभी का धन्यवाद किया, संगठन मंत्री धर्मेन्द्र यादव ने लोकगीत के माध्यम से समाज को संदेश दिया।

  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद राम दुलार यादव ने कहा कि इन्द्र देवता के अहंकार को चकनाचूर करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन की पूजा, अर्चना की, आज भी फासिस्ट और विघटनकारी, विध्वंसक ताक़तें समाज में अपना अधिपत्य कायम करने के लिए जातियों, धर्मों में नफरत का वातावरण बनाए हुए अहंकार में डूबे हुए है, मानव द्वारा मानव का शोषण, उंच-नीच का भेद, गरीब-अमीर के बीच बढ़ती खाईं को पाटने के लिए भगवान कृष्ण के कर्म योग के संदेश को अपनाना चाहिए तभी हम आत्म निर्भर हो सकते है, और अपने बच्चों को पूर्ण शिक्षित कर आत्म निर्भर बनाने में अपना अमूल्य योगदान दे सकते है।

   राम दुलार यादव ने कहा कि 21वीं सदी जब विज्ञान का युग है, हम अंधकार, भ्रम और पाखंड के शिकार है, हजारों साल से झूठ और पाखंड को फैलाने वाली ताक़तें सक्रिय है, वह मानसिक गुलाम बनाए हुई है, मै आप लोगों को बताना चाहता हूँ कि कोई भगवान, देवता आपका भला नहीं कर सकता, आपका भला सत्य, ईमानदारी, नैतिकता से पूर्ण अपने बच्चों को शिक्षित कर हो सकता है, पाखंड, भ्रम, अंधविश्वास, जातिवाद, धार्मिक उन्माद ने मानवता को बहुत ही नुकसान पहुंचाया है, मानव शिक्षित हो तर्क की कसौटी पर कसकर यदि किसी बात को जब मानेगा, तभी उसका कल्याण हो सकता है, भगवान बुद्ध ने भी यही कहा है कि चाहे कोई भी, मै भी यदि कोई बात कहता हूँ तो उस पर विचार करो, यदि वह मानवता या आप का हित कर रही है तो मानो नहीं तो मत मानो, पाखंड और तीर्थ स्नान के विरुद्ध सन्त कबीर ने कहा है कि गंगा  नहाये यदि कोई नर तरी गयो, तब मछली क्यों न तरी, जिसका गंगा जी में घर| स्वर्ग, नर्क, झूठ है।

           कार्यक्रम में शामिल हो पूजा, अर्चना की, प्रमुख रहे, अजीत यादव, देवमन यादव, महेन्द्र यादव, उमेश यादव, कृष्णा यादव, अर्जुन सिंह, परमानंद, मुनीव यादव, विश्वनाथ यादव, राजेन्द्र, शीश राम, यदुनाथ यादव, राम प्रवेश यादव, अमित यादव आदि।

       सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों में प्रमुख रहे, स्वीटी, आयुष, प्रांजल यादव, रुचि यादव, अनमोल, चिराग, ब्यूटी यादव, शालू यादव, आराध्या, विक्की, अनन्या, आर्यमन, कृष्णा, रितिक यादव, रेशु यादव, वैष्णवी, सोनम, दिव्या ने समारोह में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।


                                                                                                


                                                                                                        

                                                                                                         

श्री ठाकुर द्वारा मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःहापुड रोड स्थित श्री ठाकुर द्वारा मंदिर में गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर उनसे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाने की प्रार्थन की गई। मंदिर कमेटी के प्रधान ज्ञान प्रकाश गोयल व मंत्री दिनेश कुमार गोयल ने बताया कि मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। भगवान की पूजा व आरती के बाद अन्नकूट भोग का प्रसाद वितरित किया गया। प्रदीप गर्ग, नरेश कुमार गर्ग, विभोर गोयल, अनुराग गोयल, श्रीकांत राही, अनिल, अजय गोयल, अश्वनी मित्तल आदि ने भी सहयोग किया।

श्री ठाकुर जी सत्संग मंडल ने गोवर्धन पूजा महोत्सव मनाया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःश्री ठाकुर जी सत्संग मंडल की ओर से मंगलवार को देवी मंदिर परिसर, दिल्ली गेट गोवर्धन पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया  गया। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। संस्था के मीडिया  प्रभारी राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि बजे श्री गोवर्धन जी की पूजा अर्चना कर आरती की गई।  इसके बाद सत्संग मंडल की तरफ से अन्नकूट का भोग लगाकर भक्तों को कढ़ी-चावल, सब्जी-पूरी व अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया। सत्संग मंडल के प्रधान मिथलेश गुप्ता, महामंत्री कुलदीप मित्तल, पंडित राम भुवन, विनेश गुप्ता, नरेन्द्र कुमार लवली, अजय बंसल, महेश अग्रवाल, राजकुमार कुमार गुप्ता, सतीश गुप्ता, दिनेश गोयल,  विजय अग्रवाल, किशन गोपाल, मुकेश कंसल आदि ने भी सहयोग दिया।

सोमवार, 13 नवंबर 2023

केसीए इलेविन ने पीएस चैलेंजर्स को हराया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादः केसीए इलेविन ने पीएस चैलेंजर्स इलेविन को 8 विकेट से हरा दिया। 121 रन के लक्ष्य को उसने 2 विकेट खोकर आसानी से प्राप्त कर लिया। मैच न्यू जीएमएस ग्राउंड पर खेला गया। टॉस पीएस चैलेंजर्स ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम का यह फैसला गलत साबित हुआ और टीम 21 ओवर में 120 रन पर आउट हो गई। सिद्धम जैन ने 26 रन, कार्तिक मिश्रा ने 20 रन, जतिन ने 17 रन व अंकित ने 15 रन का योगदान दिया। खुशहाल ने 3 व हर्षिल ने 2 विकेट लिए। 121 रन के लक्ष्य को केसीए इलेविन ने आसानी से 13.2 ओवर में 2 विकेट खोकर ही प्राप्त कर लिया। हर्षिल ने 60 रन की शानदार पारी खेली। अर्शदीप गिल ने नाबाद 31 रन बनाए। बल्ले व गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्षिल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

शनिवार, 11 नवंबर 2023

श्री ठाकुर द्वारा विद्यालय में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए मिशन श्रीलाईफ को आधार बनाकर दिवाली फिएस्टा का आयोजन किया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। श्री ठाकुर द्वारा विद्यालय में  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए मिशन श्रीलाईफ को आधार बनाकर दिवाली फिएस्टा  का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूक कर जीवन को प्रदूषण मुक्त बनाने की भावना का विकास करना था। विद्यालय को इसी प्रकार से सजाया गया था । छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से दिखाया कि किस प्रकार विघ्नहर्ता गणेश भगवान प्लास्टिक रूपी गलत भावनाओं  को वश में रखने का संदेश दे रहे हैं।विद्यालय की छात्राओं द्वारा भजन गायन की सरस प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।विद्यालय की छात्राओं द्वारा किया गया फैशन शो आकर्षण का केन्द्र रहा,जिसमें छात्राओं ने विभिन्न रंगों के परिधानों द्वारा रंगों का मानव मन पर पड़ने वाले  सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव को बहुत सुंदर ढंग  से प्रस्तुत किया। विद्यालय में विभिन्न प्रकार के देशी-विदेशी व्यंजनों को प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया,जिसका उद्देश्य ' वसुधैव कुटुम्बकम्' को चरितार्थ करना था। विद्यालय की छात्राओं ने हस्त-शिल्प प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यावरण को हानि पहुँचाने वाली वस्तुओं जैसे प्लास्टिक, थर्मोकोल आदि के गिलास, बोतल आदि से सजावट  की वस्तुओं को दिखा कर कल्पना शक्ति का परिचय दिया। 

मीडिया प्रभारी रेनूका शर्मा ने बताया कि त्यौहार की शोभा बढ़ाने तथा देश के प्रति उच्च भावना का विकास करने के उद्देश्य से विद्यालय मे रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी सदनों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सीनियर वर्ग में स्वर्णिम भारत विषय पर रंगोली बनाई गई। उन्होंने बताया कि जिसमें  टेरेसा सदन  विजेता रही।जूनियर वर्ग में आलेखन विषय पर छात्राओं ने रंगोली बनाई। जिसमें गार्गी सदन विजेता रही।सभी छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व छात्रा कुमारी फोजिया जहान ( सिविल जज जूनियर डिवीजन उत्तर प्रदेश) को आमंत्रित किया गया जो विद्यालय की समस्त छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मती पूनम शर्मा जी ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ''अब सभी को अपना उत्तरदायित्व समझने व निभाने की आवश्यकता है ,तभी हम अपने देश  को प्रदूषण मुक्त  बना सकते है। विद्यालय के प्रबंधक श्री अजय गोयल जी ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

गुरुवार, 9 नवंबर 2023

डॉ पल्लव वाजपेई पर हुए हमले पर डा बी पी त्यागी ने दिया अपना पूर्ण समर्थन

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  वसुंधरा स्थित आईएमए वेस्ट भवन में आयोजित हुई पदाधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ सर्जन और प्रोफेसर डॉक्टर बृजपाल त्यागी भी शामिल हुए. जहां उन्होंने मीडिया के समक्ष डॉ पल्लव वाजपेई के समर्थन में अपनी बात को रखा।

वरिष्ठ सर्जन प्रोफेसर डॉ बृजपाल एस त्यागी दिल्ली एनसीआर में इकलौते ऐसे डॉक्टर हैं जो एलएलबी और एलएलएम हैं. डॉ त्यागी के मुताबिक कान और चेहरे पर हुई इंजरी को ग्रीवियस इंजरी माना जाता है. ग्रीवियस इंजरी होने पर लगने वाली धाराओं में तीन महीने से लेकर तीन साल तक की सजा का प्रावधान है।

उन्होंने बताया किडॉ पल्लव वाजपेई के केस में IMA द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा उसमें हमारा पूर्ण रूप से समर्थन रहेगा. जो भी किसी चिकित्सक के साथ मारपीट करेगी निश्चित तौर पर पूरा देश और समाज उसके विरोध में खड़ा होगा। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की आई. एम.ए. (गाजियाबाद, नोएडा, मोदीनगर, नौएडा एक्सटेंशन मेडिकल एसो.) के अध्यक्ष एवं सचिवों ने भी प्रतिभाग किया.

मंगलवार, 7 नवंबर 2023

संजीव गुप्ता ने यूथ आईकॉन नीरज सिंह को दीं दीपावली की शुभकामनायें

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। मंगलवार को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के दिल्ली निवास पर जाकर समरकूल ग्रुप के चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार गुप्ता एवं तनुज गुप्ता ने यूथ आईकॉन और फिक्की के चेयरमैन नीरज सिंह को दीपावली की शुभकामनायें भेंट की इस अवसर पर दोनों नेताओं ने एक दूसरे का हालचाल पूछते हुए दीपावली की शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया, मंगलवार को युवाओं के प्रेरणास्रोत नीरज सिंह ने अपने सभी प्रशंसकों और कार्यकर्ताओं से मिलने का समय अपने दिल्ली निवास पर निर्धारित किया था जिसके चलते उनसे मुलाकात करने वालों का तांता लगा हुआ था‌। इस अवसर पर उनके साथ पुत्र तनुज गुप्ता और इस्कॉन मंदिर प्रबंधक सुरेश्वर प्रभु भी साथ रहे

उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर एमडी से मिले


शिवम जैन सत्ता बन्धु

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय पर प्रबन्ध निदेशक ने उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के 14 सूत्रीय मांग पत्र के बिंदुओं पर आज प्रतिनिधि मंडल से वार्ता कर मांगों के समाधान हेतु अपनी सहमति जताई। वार्ता के दौरान संघ संगठन के शीर्ष प्रान्तीय नेतृत्व राकेश कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष, अरुण भानु तिवारी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्य नारायण यादव प्रदेश महामंत्री, श्री मोहम्मद नसीम प्रदेश प्रभारी,रूपेश कुमार प्रदेश मंत्री, रमाकांत त्यागी, परिवहन प्रभारी गुजरात, ज्ञान प्रकाश क्षेत्रीय अध्यक्ष निगम मुख्यालय ने प्रतिभाग किया गया। कर्मचारी संघ के सभी प्रमुख मांगो पर प्रबंध निदेशक ने शिष्ट मंडल से वार्ता के उपरान्त सभी मांगो पर विस्तार पूर्वक समीक्षा कर संविदा कार्मिको 8 प्रतिशत वेतन बृदि का आदेश करा दिया, सभी संविदा कार्मिको ईएसआई की सुविधा हेतु प्रबन्ध निदेशक द्रारा कमेटी का गठन कर दिया गया है शीघ्र ही प्रदेश के सभी संवर्गों को ईएसआई द्वारा चिकित्सा का लाभ जल्द से जल्द मिलेगा, परिवहन निगम में संविदा परिचालक भर्ती की प्रतिक्रिया को पहले की तरह से सामान्य प्रकार से निगम द्वारा कराई जायेगी, नियमित कार्मिको को मंहगाई भत्ते का आदेश शासन स्तर से स्वीकृति उपरांत निगम प्रबंधन द्रारा उसी दिन जारी करने का प्रबंध निदेशक ने संघ के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया। बैठक में अनुकम्पा के आधार पर मृतक आश्रितो की नियुक्ति हेतु मार्च में कैविनेट से पास कराकर नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी करने, दीपावली से पूर्व संविदा एवं नियमित कार्मिको को अनुग्रह, एग्रीसिया धनराशि के आदेश जारी करने का निर्णय लिया गया। परिवहन निगम के निजीकरण के सम्बन्ध में प्रबंध निदेशक ने शिष्ट मंडल को आस्वस्त किया कि किसी भी दशा में निगम कार्मिको के हितो की अनदेखी नही की जायेगी। प्रबंध निदेशक ने पूरे प्रदेश मे डग्गामार वाहनो पर औचक निरीक्षण कराकर तत्काल रोक लगाने, संविदा,आउटशोर्सिग कर्मचारियों की नियमावली बनाये जाने पर अपनी सहमति प्रदान की। उक्त सभी मांगो पर निगम प्रबंधन द्वारा सकारात्मक निर्णय करने का आश्वासन देने पर प्रबंध निदेशक को शीर्ष मंडल ने  धन्यवाद धन्यवाद ज्ञापित किया।

राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में दिवाली मेला लगा

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःराम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज गाजियाबाद के कॉमर्स विभाग द्वारा मंगलवार को कॉलेज परिसर में दिवाली मेले का आयोजन किया गया। मेले में कॉलेज की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने भाग लिया। मेले का उदघाटन कॉलेज के अध्यक्ष कृष्णवीर सिरोही, प्रधानाचार्य डॉण् नीतू चावला व रजिस्ट्रार शशि खन्ना ने किया। उन्होंने कहा कि दिवाली का पर्व हमारे जीवन में नई उमंग व जोश भर देता है। हम सभी को यह पर्व आपस में मिल-जुलकर मनाना चाहिए। मेले में मेले कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों व खेलों के स्टॉल लगाए। कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. शालू भसीन व अन्य शिक्षक भी शामिल रहे।

सोमवार, 6 नवंबर 2023

राउंड टेबल इंडिया और सिनेपोलिस ने निःशुल्क सिनेमा दिवस के साथ 10,000 बच्चों के जीवन को रोशन किया---तुषार गुप्ता

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।राउंड टेबल इंडिया और सिनेपोलिस ने निःशुल्क सिनेमा दिवस के साथ 10,000 बच्चों के जीवन को रोशन किया। यह जानकारी सीएसएचपी स्कूल के चैयरमैन एवं सदस्य तुषार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि राउंड टेबल इंडिया के सहयोग से सिनेपोलिस, अपनी बहुप्रतीक्षित वार्षिक सीएसआर पहल, 'लेट्स ऑल गो ​​टू सिनेपोलिस' की वापसी की घोषणा करते हुए रोमांचित है। यह हृदयस्पर्शी पहल इस विश्वास को समर्पित है कि 'सिनेमा सभी के लिए है', जिसका लक्ष्य देश भर के बच्चों के साथ फिल्मों के आकर्षण को साझा करना है। 2014 में अपनी शुरुआत के बाद से, यह पहल हजारों युवाओं के लिए असीम प्रेरणा का सेतु रही है। "एक ऐसी दुनिया की कल्पना करें जहां सपनों की कोई सीमा न हो, जहां बच्चे सिनेमा के जादू का अनुभव कर सकें।सिनेपोलिस इंडिया, फिल्मों की दुनिया के संपर्क के माध्यम से युवा दिमागों का पोषण करके, साल-दर-साल इस सपने को साकार कर रहा है।" श्री देवांग संपत, सीईओ, सिनेपोलिस इंडिया।राउंड टेबल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रॉबिन अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रम के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "इस हृदयस्पर्शी यात्रा में हमारे साथ शामिल हों, जिसमें राउंड टेबल इंडिया सिनेपोलिस के साथ सहयोग करता है, पहले जैसी मुस्कान फैलाने के लिए।"

'लेट्स ऑल गो ​​टू सिनेपोलिस' का 2023 संस्करण अब तक का सबसे महत्वपूर्ण होने का वादा करता है, जिसमें देश भर से 10,000 से अधिक बच्चे भाग लेने के लिए तैयार हैं। यह कार्यक्रम 6 नवंबर, 2023 को पूरे भारत के 38 शहरों में फैले सिनेपोलिस प्रॉपर्टीज में होगा, जिसमें 51 थिएटर भी शामिल हैं। बच्चों को इन अत्याधुनिक सिनेमा स्थलों में आराम से बैठ कर प्रेरक फिल्म "जवान" देखने का अवसर मिलेगा। यह उनके चेहरे पर पहले जैसी उज्ज्वल मुस्कान लाने, ऐसी यादें बनाने का मौका है जो जीवन भर याद रहेंगी।

'लेट्स ऑल गो ​​टू सिनेपोलिस' वर्षों से हजारों बच्चों के चेहरों पर खुशी जगाने और मुस्कुराहट जगाने में सहायक रहा है। उन्होंने बताया कि पहल के पिछले संस्करणों ने अनगिनत बच्चों के जीवन पर एक अमिट छाप छोड़ी है:

2014: 16 शहरों में 5,108 बच्चे

2015: 16 शहरों में 3,783 बच्चे

2016: 12 शहरों में 3,019 बच्चे

2017: 25 शहरों में 5,458 बच्चे

2018: 17 शहरों में 5,016 बच्चे

2019: 22 शहरों में 6,500 बच्चे

2022: 23 शहरों में 6,500 बच्चे

सनेपोलिस इंडिया और राउंड टेबल इंडिया को कम सुविधा प्राप्त बच्चों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालने की अपनी प्रतिबद्धता जारी रखने पर गर्व है। 'लेट्स ऑल गो ​​टू सिनेपोलिस' के माध्यम से हमारा लक्ष्य उनकी कल्पना को जगाना, उनके क्षितिज का विस्तार करना और उन्हें सिनेमा की आकर्षक दुनिया का अनुभव करने का उपहार देना है। इस पहल के हिस्से के रूप में, नोएडा राउंड टेबल 285 ने वॉयस ऑफ स्लम्स और प्राइमरी स्कूल रोजा जलालपुर के सहयोग से 350 वंचित बच्चों को 6 नवंबर 2023 को फिल्म जवान देखने के लिए मोदी मॉल, नोएडा और ग्रैंड वेनिस मॉल, ग्रेटर नोएडा में सिनेपोलिस ले जाया जाएगा।.विक्रांत कालरा, चेयरमैन, नोएडा राउंड टेबल 285 कहते हैं, "इस हृदयस्पर्शी आयोजन का उद्देश्य समुदाय और करुणा की भावना को बढ़ावा देते हुए वंचित बच्चों के जीवन में खुशी और प्रेरणा लाना है।"

यूपीसीडा के सीईओ मयूर महेश्वरी ने लोहा मंडी का भ्रमण किया सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता देखी -- उद्यमियों ने उनका स्वागत और सम्मान किया --डा.अतुल जैन

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। आज  6 नवंबर  को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने लोहा मंडी क्षेत्र में सड़कों और नालों के निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता को देखने के लिए औचक भ्रमण किया । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के और नगर निगम गाजियाबाद के अधिकारी गण उपस्थित रहे लोहा मंडी के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन और अन्य पदाधिकारी और व्यापारियों के साथ-साथ कवि नगर इंडस्ट्रियल एरिया बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया साउथ साइड जीटी रोड अमृत स्टील कंपाउंड स्वदेशी कंपाउंड साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया इत्यादि क्षेत्रों से भी पदाधिकारी पधारे हुए थे उनके साथ एक बैठक भी की गई जिसमें मयूर माहेश्वरी ने सभी क्षेत्र के पदाधिकारी और उद्यमियों से आमने-सामने वार्ता करते हुए अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और समाधान का आश्वासन दिया । लोहा मंडी के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन में जनपद गाजियाबाद में ट्रांसपोर्ट नगर न होने के कारण वाहनों को पार्क करने की समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में और जहां-तहां भारी वाहन पार्क कर दिए जाते हैं जिससे बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ता है साथ ही लोहा मंडी क्षेत्र में भूमि कम पड़ रही है जिस कारण अधिक बड़ी भूमि में लोहा मंडी विकसित करने की आवश्यकता के लिए भी निवेदन किया कि लोहा मंडी औद्योगिक क्षेत्र को बड़ी भूमि में विकसित किये जाने के लिए मांग की।

सभी उद्यमियों ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र के सड़क और नाले निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा धन उपलब्ध करा कर कार्य प्रारंभ करने के लिए खुशी व्यक्त की और  मयूर माहेश्वरी और उनकी समस्त टीम के साथ-साथ नगर निगम का हार्दिक धन्यवाद दिया । मयूर माहेश्वरी ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को भी समुचित करने के लिए अवगत कराया कि सभी औद्योगिक क्षेत्र के लिए धन उपलब्ध कराया जा रहा है जिसका प्रस्ताव पास हो गया है और शीघ्र ही हाई मास्ट लाइट्स और स्ट्रीट लाइट्स के लिए निविदा आमंत्रित करी जाएगी उसके उपरांत कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। लोहा मंडी क्षेत्र में मयूर माहेश्वरी द्वारा अपनी समस्त टीम के साथ  भमण  के दौरान गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन और अन्य औद्योगिक क्षेत्र के पदाधिकारी लोहा मंडी क्षेत्र के पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे उसके उपरांत बैठक में भी आज मुख्य रूप से लोहा मंडी से अतुल कुमार जैन, राजकुमार अग्रवाल इंद्र मोहन कुमार, सुबोध गुप्ता, अंबरीश जैन, दीपक सिंघल, मोहनलाल अग्रवाल, सतीश बंसल, सुरेश गुप्ता अनुराग अग्रवाल, संजय गोयल, सुनील जैन, कवि नगर इंडस्ट्रियल एरिया से अरुण शर्मा साउथ साइड जीटी रोड से हरिओम चौहान बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया से सुशील अरोड़ा राजीव अरोड़ा सौरभ मित्तल अमृत स्टील कंपाउंड से सत्यभूषण अग्रवाल साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया से दिनेश मित्तल मुकेश गुप्ता आरएस तोमर स्वदेशी कंपाउंड से अजीत सिंह नंदा और बड़ी संख्या में उद्यमी इत्यादि उपस्थित रहे।