सोमवार, 1 जून 2026

आरकेजीआईटी के एमबीए विभाग में 1 दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन

 


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । आरकेजीआईटी के एमबीए विभाग ने 30 मई 2026 को 1 दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (MDP) का आयोजन "परिवर्तन और अनिश्चितता के दौर में एजाइल लीडरशिप" विषय पर किया। इस एमडीपी का मुख्य उद्देश्य बदलते और अनिश्चित परिस्थितियों में प्रभावी नेतृत्व कौशल विकसित करना, प्रतिभागियों में अनुकूलन क्षमता बढ़ाना तथा नेतृत्व की आधुनिक रणनीतियों को समझाना था।

इस एमडीपी का उद्घाटन आरकेजीआईटी समूह के वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, सलाहकार डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, कार्यकारी निदेशक डॉ. डी.के. चौहान, निदेशक डॉ. बी.सी. शर्मा तथा एचओडी एमबीए डॉ. विभूति त्यागी द्वारा किया गया।

आरकेजीआईटी के निदेशक डॉ. बी.सी. शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने ऐसे महत्वपूर्ण और समसामयिक विषय पर एमडीपी आयोजित करने की पहल के लिए एमबीए विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से बदलते व्यावसायिक परिवेश में प्रभावी नेतृत्व और अनुकूलन क्षमता अत्यंत आवश्यक हो गई है।

डॉ. पुनीत मोहन, अध्यक्ष, सेवा संस्थान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।। डॉ. पुनीत मोहन ने एजाइल लीडरशिप की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी और अनिश्चित वातावरण में एक प्रभावी नेता को परिवर्तन को स्वीकार करने, टीम को प्रेरित करने, त्वरित निर्णय लेने तथा नई परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने की क्षमता विकसित करनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि एजाइल लीडरशिप संगठनों को चुनौतियों का सामना करने और अवसरों का बेहतर उपयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से 25 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। डॉ. पुनीत मोहन ने प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिए तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन एचओडी एमबीए डॉ. विभूति त्यागी के संरक्षण में किया गया। डॉ. शिखा मित्तल तथा विभाग के अन्य सभी संकाय सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कॉलेज के सभी उच्च अधिकारियों ने विभाग को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें