मंगलवार, 2 जून 2026

मकान सूचीकरण की कार्यवाही में धीमी गति देख नगर आयुक्त ने बुलाई बैठक, चार्ज अधिकारी समेत सुपर नोडल प्रभारियों को दिया गया टारगेट

 


                             मुकेश गुप्ता

जनगणना के कार्य हेतु घर-घर पहुंच रही टीम का शहर वासी करें सहयोग, नगर आयुक्त के की अपील

जनगणना में दें सही जानकारी राष्ट्रीय हित में निभाएं जिम्मेदारी-नगर आयुक्त

गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी के रूप में, चल रहे मकान सूचीकरण के कार्यों पर मॉनिटरिंग को लगातार बनाए हुए हैं, मोहन नगर जोन को छोड़कर अन्य जोन में धीमी गति को देखकर नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों की बैठक बुलाई गई जिसमें मकान सूचीकरण के कार्यों को गति देने के लिए कार्य योजना बनाई गई मौके पर नगर जनगणना अधिकारी अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, गाजियाबाद नगर निगम के प्रभारी जनगणना डॉ अनुज, समस्त जोन के सुपर नोडल प्रभारी जनगणना, तथा चार्ज अधिकारी भी उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त द्वारा चार्ज अधिकारियों तथा सुपर नोडल प्रभारी को सख्त निर्देश देते हुए मकान सूचीकरण की कार्यवाही को तेज करने के लिए कहा गया जिसमें अन्य निगम के कर्मचारी और अधिकारियों का भी सहयोग लिया जाए निर्देश दिए गए, मोहन नगर जोन द्वारा 134 ब्लॉक पर कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है, वसुंधरा द्वारा केवल 08 ब्लॉक पर कार्यवाही पूर्ण की गई है, विजयनगर जोन द्वारा 05 ब्लॉक पर कार्यवाही पूर्ण की गई है, कवि नगर जोन द्वारा केवल 6 ब्लॉक पर कार्य पूर्ण किया गया है, सिटी जोन द्वारा 10 ब्लॉक पर कार्य पूर्ण किया गया है मोहन नगर को छोड़कर अन्य जोन में मकान सूचीकरण की कार्यवाही की धीमी गति को देखकर नगर आयुक्त द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए अन्य स्टाफ और कर्मचारियों को भी जनगणना में जोड़कर टारगेट पूरा करने के निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त के निर्देश पर जनगणना के कार्य हेतु समस्त जोन में सुपर नोडल प्रभारी बनाए गए जिनको 10 जून तक समय से पहले कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए गए साथ ही संसाधनों का उपयोग करने और टीम को बढ़ाने के लिए भी कहा गया इसी क्रम में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा घर-घर जाकर राष्ट्रहित में जनगणना के कार्य को करने वाले सुपरवाइजर और प्रगणकों का सहयोग करने के लिए शहर वासियों से भी अपील की गई है प्रगणकों और सुपरवाइजरों को सही जानकारी देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है जिससे राष्ट्रीय हित में और अधिक विकास के कार्य होंगे नगर आयुक्त द्वारा शहर वासियों से अपील की जा रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें