गाजियाबाद। श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। कमेटी के कुल 297 सदस्यों में से 274 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय बंसल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके नेतृत्व वाले पैनल ने अन्य छह पदों पर भी शानदार जीत दर्ज की।
चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे
महामंत्री: नरेश अग्रवाल — 177 मत (85 मतों से विजयी)
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: संजीव मित्तल — 195 मत (123 मतों से विजयी)
कनिष्ठ उपाध्यक्ष: अनिल चौधरी — 138 मत (5 मतों से विजयी)
कोषाध्यक्ष: सुधीर गोयल 'मोनू' — 149 मत (27 मतों से विजयी)
मंत्री: प्रदीप मित्तल — 189 मत (107 मतों से विजयी)
लेखा परीक्षक: रविंद्र मित्तल — 162 मत (58 मतों से विजयी)
भीषण गर्मी के बावजूद सभी मतदाता परिणाम घोषित होने तक रामलीला मैदान में डटे रहे।
निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर अजय बंसल ने कहा कि "जीत और हार केवल चुनाव तक सीमित होती है। रामलीला कमेटी हम सभी की है और सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना मेरा दायित्व है। मुझे विश्वास है कि सभी के सहयोग से हम रामलीला के गौरव और परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि विजयी पैनल के सभी पदाधिकारी पूर्व में भी यही जिम्मेदारियां निभा चुके हैं तथा सभी के बीच बेहतर तालमेल है, जिसका लाभ कमेटी और रामलीला के सफल संचालन में मिलेगा। अजय बंसल ने बताया यह जीत सभी वरिष्ठ लोगों की मेहनत भी है जो पूर्व में विभिन्न पदों पर रहे हैं जिसमें सुभाष चंद्र गुप्ता जी, विनय सिंघल कर सलाहकार, ज्ञान प्रकाश गोयल, राजेंद्र मित्तल मेदी वाले, वीरेंद्र कुमार वीरो, प्रेमचंद गुप्ता, राकेश स्वामी सहित सभी का सहयोग है
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रामलीला कमेटी के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने सभी विजयी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें