शनिवार, 6 जून 2026

आइडियल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम के आह्वान पर डा.अतुल जैन ने वृक्षारोपण किया

 


                            मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद । आइडियल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम के आह्वान पर डा.अतुल जैन ने वृक्षारोपण किया 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम के आह्वान के क्रम में डॉ.अतुल कुमार जैन अध्यक्ष गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल और महासचिव टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण करके वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया। 

उन्होंने बताया कि कवि नगर स्थित पार्क में पौधारोपण किया गया और उसके उपरांत गोविंदपुरम स्थित आइडियल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी परिसर में इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के कैंपस में डॉ.अतुल कुमार जैन ने अचल गुप्ताऔर स्टाफ के साथ मिलकर वृक्षारोपण में भाग लिया और इस अवसर पर बताया कि सभी को अधिक से अधिक संख्या में पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। 

शुद्ध वायु मंडल और सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए वातावरण को हरा भरा रखना अति आवश्यक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें