मंगलवार, 30 जून 2026

श्री ठाकूर द्वारा बालिका विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सुंदरकांड के पाठ का हुआ आयोजन

 






मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । श्री ठाकूर द्वारा बालिका विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरांत  श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार गोयल, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गोयल (सोप वाले), प्रबंधक ज्ञानप्रकाश गोयल, उप-प्रबंधक अनिल कुमार  मोहित गुप्ता सहित प्रबंधन समिति के अन्य पदाधिकारी एवं समस्त अध्यापिकाएँ उपस्थित रहीं।

सुंदरकांड पाठ के पश्चात प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम शर्मा ने भगवान हनुमान के आदर्श चरित्र, उनकी अटूट भक्ति, साहस एवं सेवा-भाव पर प्रकाश डालते हुए सभी को इन गुणों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। विद्यालय के अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार गोयल जी ने भगवान हनुमान जी से सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण हेतु प्रार्थना की।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक वातावरण का सुंदर संचार हुआ, जिससे उपस्थित सभी जन भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें