मुकेश गुप्ता
ग़ाज़ियाबाद । गाज़ियाबाद। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) के तत्वावधान में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल जी एवं पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल जी ने वैश्य समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक-राजनीतिक भागीदारी पर विशेष बल दिया।
अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि समाज के बिखराव को समाप्त कर संगठन को मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को सिविल सर्विस की तैयारी के लिए एक लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है तथा उच्च शिक्षा हेतु ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक “वैश्य मित्र” बनाने का आग्रह किया।
पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज ने देश को बहुत कुछ दिया है, लेकिन अपेक्षित सम्मान नहीं मिल पाया, जिसका मुख्य कारण आपसी सहयोग की कमी है। उन्होंने समाज को एकजुट होकर अपने नेताओं और साथियों का समर्थन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक अनिल अग्रवाल साँवरिया द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वैश्य समाज को एकजुट होकर सभी वर्गों का सहयोग करना चाहिए। जब तक हम सभी एक होकर समाज के हित में नहीं सोचेंगे, तब तक वैश्य समाज का समुचित उत्थान संभव नहीं है।
प्रमुख वक्ता अशोक गोयल ने कहा कि वैश्य समाज से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी न केवल देश, बल्कि पूरे विश्व को दिशा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने गर्व के साथ उल्लेख किया कि जैन समाज के पुत्र अमित शाह जी देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा रहे हैं। उन्होंने सभी से वैश्य होने पर गर्व करने तथा गौ सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बड़ौत कांड पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए संगठन की एकता पर बल दिया।
वरिष्ठ महामंत्री संजय अग्रवाल ने आह्वान किया कि वैश्य समाज के जो भी व्यक्ति राजनीति में उच्च स्तर पर विराजमान हैं, उन्हें टिकट वितरण में वैश्य समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने का कार्य करना होगा।
रूबी अग्रवाल ने संगठन को सशक्त बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। वहीं मेरठ महिला विंग की प्रभारी सीमा गोयल जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक परिवार को अपनी महिलाओं को संगठन से जोड़ना चाहिए।
के.पी. गुप्ता ने “एक बनो, श्रेष्ठ बनो” का संदेश देते हुए आपसी सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए देवेंद्र हितकारी ने महाराजा अग्रसेन नगर, गाज़ियाबाद के नामकरण की मांग रखी।
वरिष्ठ समाज सेवी व अग्र शिरोमणि वी.के. अग्रवाल ने बड़ौत की घटना के विरोध में गाज़ियाबाद में भी सांकेतिक प्रदर्शन करने का सुझाव दिया। करंट क्राइम के संपादक मनोज गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज को केवल मंदिर और धर्मशालाओं तक सीमित न रहकर स्वयं को मजबूत बनाने और राजनीति में आगे आने की आवश्यकता है।
दीपक मित्तल जी (प्रभारी, उत्तर प्रदेश) ने बताया कि IVF की शाखाएं पूरे देश में कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम में आदिनारायण गुप्ता, संजीव गुप्ता, अशोक गोयल, दीपक मित्तल, ललित जायसवाल, के.पी. गुप्ता, अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल (पूर्व सांसद), विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज बोरा, विवेक गोयल, राजेश गुप्ता,मुकेश गुप्ता कुलदीप अग्रवाल, नीरज गुप्ता, विशाल गर्ग, डॉ. संदीप सिंघल, रितु गुप्ता, संगीता माहेश्वरी, सीमा गोयल, देवेंद्र हितकारी, अनिल गर्ग, अनिल सांवरिया, ओ.पी. गुप्ता, सारिका गर्ग, अंजलि सिंघल,कैलाश मंगला, संजय अग्रवाल, सुनील वैष्णेय राजेश गुप्ता, विवेक अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, नीरज गुप्ता, गगन गुप्ता, दीप्ति अरोड़ा, रितु गुप्ता, डीके गोयल, सुभाष गुप्ता रोड स्टील, मनोज गुप्ता करंटक्राइम,सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।















कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें