शुक्रवार, 12 जून 2026

डॉ.अतुल जैन ने एकेटीयू के कुलपति का कार्यकाल बढ़ने के लिए बधाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी

 

                              मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के  कुलपति प्रोफेसर जे.पी.पांडे का कार्यकाल एक टर्म और बढाये जाने के लिए टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष देव मूर्ति और महासचिव डॉ.अतुल कुमार जैन ने लखनऊ स्थित विश्वविद्यालय में प्रोफेसर जे.पी.पांडेय को पुष्प गुच्छ भेंट करके बधाई और शुभकामनाएं दीं। पिछले कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में प्रोफेसर जेपी पांडे द्वारा किए गए कार्यों के फल स्वरुप ही महामहिम राज्यपाल महोदया ने उनका कार्यकाल एक टर्म और बढ़ा दिया है जिससे कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में और प्रगति लगातार होती रहे। 

इस अवसर पर टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन के अध्यक्ष और महासचिव ने कुलपति महोदय के साथ एक  बैठक की और तकनीकी शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता की। 

कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय ने बताया कि इस वर्ष समय से काउंसलिंग जुलाई माह में हो जाएगी और सत्र भी समय से प्रारंभ कराया जाएगा साथ ही उन्होंने सभी विद्यालयों के शिक्षक गणों से प्रोजेक्ट देने के लिए भी आवाहन किया है जिसका फाइनेंस विश्वविद्यालय स्तर से किए जाने का प्रावधान है। 

टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन की ओर से कुलपति महोदय से विभिन्न विद्यालयों में काउंसलिंग के उपरांत बची रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए भी उचित आदेश समय से जारी करने के लिए निवेदन किया गया। 

बैठक सोहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। डॉ.अतुल जैन ने कुलपती का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें