सोमवार, 15 जून 2026

डॉ.अतुल जैन ने विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री चंद शर्मा के साथ तकनीकी संस्थानों में संपर्क प्रारंभ किया




मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । आगामी विधान परिषद सदस्य के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रीचंद शर्मा को प्रत्याशी घोषित  किए जाने के उपरांत पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार को अधिक से अधिक मतों द्वारा जितने हेतु संपर्क अभियान प्रारंभ हो गया है उसी क्रम में श्री चंद शर्मा का डॉक्टर अतुल जैन के निवास पर आगमन हुआ जहां अतुल जैन ने उनका स्वागत सम्मान किया और भावी रणनीति पर चर्चा हुई । विभिन्न संस्थाओं में संपर्क करके शिक्षकों के साथ बैठक करके भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मत डालने का आवाह्न किया जाएगा। इसी क्रम में डॉ अतुल जैन और श्री चंद शर्मा ने अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज के सचिव राकेश गर्ग एवं आईएमएस ग्रुप के सचिव राकेश छारिया से मुलाकात की और शिक्षा के सुधार और शिक्षकों के हितों से संबंधित विस्तृत चर्चा हुई, आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री चंद शर्मा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए भी आग्रह किया गया।

उसके उपरांत एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन नीरज गोयल के साथ बैठक करके निदेशक और शिक्षकों के साथ भी कॉलेज के सभागार में बैठक हुई जिसमें डॉक्टर अतुल कुमार जैन ने सभी शिक्षकों से श्रीचंद शर्मा के पक्ष में मत करने के लिए निवेदन किया और श्रीचंद शर्मा ने भी अपने विचार रखे और भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए शिक्षा और शिक्षकों के हितों का ध्यान रखने वाली भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर आलोक चौहान ने विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा एवं डॉ.अतुल कुमार जैन महासचिव टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फेडरेशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश का परिचय दिया और अपने विचार रखे, इस अवसर पर काफी बड़ी संख्या में शिक्षक गण उपस्थित रहे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें