गाजियाबाद। भारत माता सांस्कृतिक संस्थान बलिदान पथ नवयुग मार्केट पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव मनाएगा। शुक्रवार को नवयुग मार्केट स्थित रेस्तरां में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी गई।
संस्थान के महामंत्री मनमीत कुमार ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 353वें वर्ष के उपलक्ष्य में 28 जून को यह कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में निरंजन पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि और राज्य सभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को शिवा जी महाराज के जीवन मूल्यों के बारे में बताना है। इसमें महिलाओं के बुलेट वाहिनी का प्रदर्शन, अश्व वाहिनी, खड़क वाहिनी और शिवा जी के राज्याभिषेक की झाकियां दिखाई जाएंगी।
पत्रकार वार्ता हिन्दू मासाज्य निलय द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव के आयोजन की जानकारी देते समिति के सदस्य।
कार्यक्रम का समापन शिवा जी महाराज के जीवन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता और उनके जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका से होगा। सबसे अंत में पुरस्कार वितरण किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान न्यास के अध्यक्ष राहुल सिंह, अरुण, सचिन सिंघल, विपुल कुमार, राजेंद्र, अमरीश तरुण शर्मा, दिवाकर सिंहल आदि उपस्थित हुए।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें