गाजियाबाद। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने दावा किया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के चालीस जनपदों में सक्रिय है। प्रदेश की कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए उनकी पार्टी उप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव -2027 में पचास विधान सभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
अम्मू मंगलवार को यहां दुबई मॉल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में करणी सेना की सक्रिय भागीदारी को लेकर संगठन के पदाधिकारियों से व्यापक चर्चा की गई। करनी सेना उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में चिंतन शिविर, प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का काम करेगा।
करणी सेना प्रमुख ने कहा कि हर लक्ष्य उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में मजबूत संगठनात्मक संरचना तैयार करके आगामी चुनावों के लिए योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों की पहचान करना है। इसके लिए एक विशेष कोर कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा जातीय भेदभाव से ऊपर उठकर योग्य, शिक्षित, राष्टÑभक्त लोगों को उम्मीदवार बनाया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यदि कोई राष्टÑभक्त मुस्लिम वंदे मातरम बोलता है और देश के प्रति समर्पण भाव रखता है तो वह उनकी पार्टी से चुनाव लड़ना चाहता है तो पार्टी में उसका स्वगत होगा। उन्होंने कहा कि करणी सेना समाज हित, राष्ट्र हित एवं युवाओं को संगठित कर एक मजबूत सामाजिक एवं राजनीतिक शक्ति के रूप में कार्य कर रही है तथा आने वाले समय में संगठन की भूमिका और अधिक प्रभावी होगी।
सूरज पाल अम्मू ने अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में चंदे एवं दान पात्र में हुई चोरी की घटना पर भी गहरा रोष व्यक्त किया। साथ ही इस संबंध मे करणी सेना ने कविनगर थाने में रिपोर्ट कराने के लिए पत्र देकर दोषियों के विरुद्ध जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की हैं ।
इस प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय महामंत्री संदीप सिंघल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक तोमर, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, निशित रावल, वीके शर्मा हनुमान भी उपस्थित थे।
.................................


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें