*नगर निगम विजयनगर में ग्रीन लंग्स आफ गाजियाबाद की कर रहा है तैयारी, नगर आयुक्त द्वारा किया गया स्थलीय निरीक्षण*
*सिटी फॉरेस्ट तथा साईं उपवन जैसा विजयनगर में भी तैयार होगा 7 लाख पौधों से जंगल, एयर क्वालिटी में होगा सुधार --नगर आयुक्त*
गाजियाबाद । नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार उद्यान विभाग द्वारा वृहद प्लांटेशन की तैयारी की जा रही है विजयनगर स्थित आर्मी लैंड पर मियावकी पद्धति से प्लांटेशन का कार्य चल रहा है नगर आयुक्त द्वारा टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया, विजयनगर के लिए जहां गाजियाबाद नगर निगम विकास के कार्यों को रफ्तार दे रहा है, वहीं पर्यावरण तथा एयर क्वालिटी में सुधार हेतु भी कार्य कर रहा है लगभग 48 एकड़ भूमि पर लगभग 7 लाख पौधे मियावकी पद्धति से लगाए जाएंगे जिससे ऑक्सीजन की बढ़ोतरी होगी तथा कार्बन डाइऑक्साइड कम होगा, शहर को लाभ मिलेगा, फलदार छायादार तथा औषधी वाले पौधे लगाए जाएंगे जो की वृक्ष बनकर *ग्रीन लंग्स ऑफ गाजियाबाद* का कार्य करेंगे l
नगर आयुक्त ने बताया कि 1 जुलाई से आर्मी लैंड पर पौधारोपण का कार्य प्रारंभ होगा जिसमें 9 एकड़ भूमि पर लगभग सवा लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे 37 एकड़ भूमि में लगभग 6 लाख पौधे लगाए जाएंगे ट्रैक्टरों व अन्य उपकरणों के माध्यम से गहरी जुताई का कार्य जारी है मौके पर पौधारोपण से पहले की तैयारी को देखा गया शीघ्र ही गड्ढा खोदने के कार्य को प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए, साईं उपवन तथा सिटी फॉरेस्ट की भांति विजयनगर में भी वृहद जंगल बनाया जाएगा जिससे क्षेत्र वासियों को भी लाभ मिलेगा शासन के निर्देश के क्रम में कार्यवाही तेजी से की जा रही है l
गाजियाबाद नगर निगम वायु गुणवत्ता सुधार के लिए लगातार प्रयास रक्त है इसी क्रम में विजयनगर क्षेत्र में भी भारी संख्या में पौधारोपण का कार्य मियावकी पद्धति से किया जाएगा, वरिष्ठ प्रभारी उद्यान एनके चौधरी तथा प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज की देखरेख में विजयनगर स्थित आर्मी लैंड पर पौधारोपण का कार्य प्रारंभ करने की तैयारी चल रही है, डॉ अनुज द्वारा बताया गया कि बड़े क्षेत्रफल को कई भागों में बांटते हुए प्लांटेशन का कार्य किया जाएगा, फलदार एवं छायादार वृक्ष भी विशेष रूप से लगाए जाएंगे जिसमें बरगद, अर्जुन, पीपल, सागवान, कटहल, शीशम, पिलखान, नीम, गूलर, अंजीर, बेकन, जामुन, कदम, कचनार, आम, अनार, शहतूत, चीकू,पपीता, केला,इमली, नींबू, मेहंदी तुलसी एलोवेरा, जैसे पौधे भी लगाए जाएंगेl आर्मी लैंड से गंदगी हटाकर, ग्रीनरी बढ़ाने के लिए प्लांटेशन के कार्य पर विजयनगर निवासियों ने गाजियाबाद नगर निगम का धन्यवाद किया तथा प्रशंसा जाहिर की,निरीक्षण के दौरान मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, उद्यान निरीक्षक अजय,अवर अभियंता उद्यान विभाग व अन्य टीम उपस्थित रही l




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें