शुक्रवार, 12 जून 2026

सेवा राम बग्गा की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य भजन संगम एवं श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ







                                 मुकेश गुप्ता 

गाजियाबाद । प्रताप विहार स्थित सेवा राम बग्गा अकादमी में स्वर्गीय श्री सेवा राम बग्गा जी की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य भजन संगम एवं श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली और गाजियाबाद के प्रसिद्ध भजन गायकों के साथ-साथ अनेक प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रशांत सूर्यवंशी, तरसेम सिंह सैनी, नरेश रैना, सुभाष भटनागर जी तथा पंडित पंकज शाह जी सहित कई नामचीन कलाकारों ने भक्ति रस से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं विभिन्न प्रतिभागियों ने भी अपने मधुर भजनों और संगीत प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों और प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु देर रात तक भक्ति के रंग में सराबोर रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण स्वर्गीय सेवा राम बग्गा जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण रहा। इस दौरान परिवार के सदस्यों और गणमान्य लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों और समाज के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम में स्वर्गीय श्री सेवा राम बग्गा जी की धर्मपत्नी श्रीमती इंदु बाला बग्गा, बड़ी सुपुत्री सुनीता बग्गा, संजय बग्गा, नीरू बग्गा, राजीव बग्गा, नवीन बग्गा, अमित बग्गा (सोनू), प्राची अमित बग्गा, सिद्धार्थ बग्गा, प्राची बग्गा, सुरभि बग्गा, वायु बग्गा एवं प्रिशा बग्गा सहित परिवार के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय श्री सेवा राम बग्गा जी के समाजसेवा, शिक्षा और मानवीय मूल्यों के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना, श्रद्धांजलि और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। "भक्ति, श्रद्धा और सम्मान से भरे इस आयोजन में जहां नामचीन भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बनाया, वहीं अनेक प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने भी अपनी मधुर आवाज़ से सभी का दिल जीत लिया। स्वर्गीय श्री सेवा राम बग्गा जी की पुण्यतिथि पर आयोजित यह भजन संगम उनकी स्मृतियों को समर्पित एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि साबित हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें