रविवार, 7 जून 2026

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर बलप्रीत सिंह को किया सम्मानित

 






मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद 7 जून । 'विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस' के अवसर पर गाजियाबाद में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, गाजियाबाद द्वारा आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद  अतुल गर्ग  की गरिमामयी उपस्थिति रही। खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदम न केवल सराहनीय हैं, बल्कि जन-जागरूकता के लिए अत्यंत आवश्यक भी हैं।

इस विशेष कार्यक्रम में मुझे सम्मानित किए जाने पर मैं विभाग का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। 

स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सुरक्षित और पौष्टिक भोजन हर व्यक्ति का अधिकार है और इसे सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, हम सब मिलकर एक सुरक्षित और स्वस्थ समाज की दिशा में अपना योगदान दें।

#WorldFoodSafetyDay #SafeFood #HealthFirst #Ghaziabad #CommunityService #FoodSafetyAwareness #विश्वखाद्यसुरक्षादिवस #गाजियाबाद #जनसेवा


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें