गुरुवार, 25 जून 2026

सहयोग ट्रस्ट ने निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर वसुंधरा में लगाई छबल भाजपा नेता हरिश मल्होत्रा पहुंचे

                             मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । सहयोग ट्रस्ट रजिस्टर्ड, वसुंधरा द्वारा निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर सेक्टर-2बी मेन रोड चौराहे पर छबील लगाकर राहगीरों एवं स्थानीय निवासियों को शरबत, जूट के बैग तथा तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य जनसेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश त्रिपाठी , निवर्तमान महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान , निवर्तमान महानगर मंत्री संजीव झा, महानगर मंत्री आशीष चौधरी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा , भाजपा वरिष्ठ नेता हरीश मल्होत्रा , कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कंडेरे ,महानगर सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक माथुर , महानगर सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग मिश्रा , डॉ. कार्तिक शर्मा, रिटायर्ड ब्रिगेडियर बलराम त्यागी , प्रमोद त्यागी , सर्वानंद संस्था के अध्यक्ष गुंजन श्रीवास्तव जी, महेश उपाध्याय, पुनीत पीयूष भट्ट , भाजपा वरिष्ठ नेत्री कादंबरी कौशिक , स्वीटी रैना ,अमृता सिंह , नीति राय , तोशी श्रीवास्तव  सहित सहयोग ट्रस्ट की संपूर्ण टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में सहयोग ट्रस्ट की चेयरमैन श्रीमती निशि त्यागी  एवं डायरेक्टर  नवीन त्यागी ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर एवं तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

इस सफल आयोजन को सफल बनाने में अपना अमूल्य समय, सहयोग एवं योगदान देने वाले सभी सम्मानित अतिथियों, सहयोग ट्रस्ट के सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आप सभी के सहयोग, उत्साह और समर्पण से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में आपका स्नेह, मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलता रहे, यही अपेक्षा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें