मुकेश गुप्ता
गाज़ियाबाद, 18 जून 2026 । गाजियाबाद एक बार फिर प्रदेश स्तरीय टेबल टेनिस की रोमांचक प्रतिस्पर्धा का साक्षी बनने जा रहा है। द्वितीय उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 जून, 2026 तक जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, गाज़ियाबाद में किया जाएगा।
इस संबंध में स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता मे जानकारी देते हुए गाज़ियाबाद एसोसिएशन ऑफ टेबल टेनिस (GATT) के अध्यक्ष जे. के. गौर एवं डायरेक्टर वरुण गौड़ ने बताया कि बताया कि जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेज़बानी का अवसर प्राप्त हुआ है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के श्रेष्ठ टेबल टेनिस खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
GATT के मानद सचिव ऋषिराज त्यागी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 500 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। इनमें लखनऊ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद, गौतम बुद्ध नगर, वाराणसी, गाज़ियाबाद सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के खिलाड़ी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि अब तक 650 खिलाड़ियों की एंट्री हुई हैं
प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 तथा सीनियर वर्ग में बालक एवं बालिका दोनों श्रेणियों की स्पर्धाएँ आयोजित की जाएंगी।
श्री त्यागी ने आगे बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें प्राप्त प्रदर्शन एवं रैंकिंग के आधार पर उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य टेबल टेनिस टीम में स्थान बनाने का अवसर प्राप्त होता है। इसलिए प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता अपनी प्रतिभा सिद्ध करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
डायरेक्टर वरूण गौड़ ने बताया कि तीन दिवसीय यह आयोजन न केवल उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का केंद्र बनेगा, बल्कि प्रदेश में टेबल टेनिस के प्रचार-प्रसार और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रतियोगी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएंगी। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बच्चे गाजियाबाद के है। यह टूर्नामेंट गाजियाबाद एसोसिएशन आफ टेबल टेनिस तथा युपी टेबल टेनिस एसोसिएशन के तात्वाधान आयोजित किया जा रहा है।प्रेस वार्ता में कशिश अरोड़ा, विभोर खरे,अर्पित नितू शर्मा आदि उपस्थित


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें