गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निबंधन विभाग के कार्यों का निजीकरण कर दस्तावेजों के पंजीकरण एवं निष्पादन का काम निजी एजेंसियों को सौंपने के विरोध में गाजियाबाद सहित प्रदेशभर के अधिवक्ता, बैनामा लेखक एवं सहायक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।
आज “राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में वरिष्ठ सपा नेता अभिषेक गर्ग व विशाल वर्मा पूर्व विधायक प्रत्याशी गाजियाबाद विधानसभा एव पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गाजियाबाद तहसील पहुंचा और तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा एवं सचिव दीपक वार्ष्णेय को समर्थन पत्र सौंपकर आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया।
समाजवादी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि भाजपा सरकार की यह नीति अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों के रोजगार पर सीधा हमला है। प्रदेश के लगभग 45 जिलों में चल रहा यह आंदोलन सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के आक्रोश का प्रतीक है।
हम मांग करते हैं कि सरकार तत्काल अधिवक्ताओं एवं बैनामा लेखकों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर इस निजीकरण के फैसले को वापस ले और लाखों लोगों के रोजगार तथा आम जनता के हितों की रक्षा करे।
समाजवादी पार्टी हर संघर्ष में अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों और आम जनता के साथ खड़ी है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें