शनिवार, 6 जून 2026

लोहा मंडी में व्यापारी और कर विभाग से डिप्टी कमिश्नर के साथ हुआ संवाद कार्यक्रम का आयोजन

 



मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । राज्य कर विभाग के आयुक्त द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में आज लोहा मंडी में गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के तत्वावधान में 108 लोहा मंडी पर संस्था के सभागार में एक व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राज्य कर विभाग से डिप्टी कमिश्नर जयप्रकाश मौर्य और सहायक आयुक्त आशुतोष कुमार गोस्वामी पधारे। 

गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के  अध्यक्ष डा० अतुल जैन ने बताया कि लोहा व्यापारियों के साथ किए गए संवाद कार्यक्रम में उन्होंने संवाद के उद्देश्यों व्यापारियों की कर संबंधी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना और उनमें विभाग के प्रति विश्वास बढ़ाना, रिटर्न न भरने वाले व्यापारियों को नियमित अनुपालन हेतु प्रोत्साहित करना,जीएसटी पोर्टल पर करदाताओं को उनके स्वयं के मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी अपडेट करने हेतु प्रोत्साहित करना, खंड स्तर पर अपंजीकृत व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन हेतु प्रेरित करना एवं पंजीयन का विस्तार करना, जीएसटी 2.0 के अंतर्गत नवीन प्रावधानों व्यापारी-हितेषी महत्वपूर्ण सुधार एवं इन्वॉइसिंग आदि की जानकारी व्यापारियों तक पहुंचाना, इत्यादि के संबंध में उपरोक्त सारी जानकारियां डिप्टी कमिश्नर जे.पी. मौर्या द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों को दी गई और व्यापारियों द्वारा उठाए गए सवालों का भी समाधान किया गया । अधिकतर समस्याएं सचल दल से संबंधित उठाई गई इसके निराकरण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद करने की आवश्यकता है। 

डॉ.अतुल कुमार जैन ने पधारे हुए अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। आज के इस व्यापारी संवाद कार्यक्रम में गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल की ओर से अतुल जैन, अंबरीश जैन, मोहनलाल अग्रवाल ,सतीश बंसल, इंद्र मोहन कुमार, विकास जैन, कपिल जैन ,दीपक गुप्ता, मोहित गुप्ता, नवनीत गर्ग, सार्थक आनंद इंटरप्राइजेज इत्यादि के अतिरिक्त काफी बड़ी संख्या में व्यापरीकरण उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें