रविवार, 28 जून 2026

माहेश्वरी समाज साहिबाबाद ने महेशोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया ,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान ने बांधा समां

 

मुकेश गुप्ता

साहिबाबाद । माहेश्वरी समाज साहिबाबाद (पंजी.) द्वारा आयोजित "महेशोत्सव 2026" का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बच्चों एवं परिवारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम जाजू (पूर्व उपाध्यक्ष, बी.जे.पी.) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज की एकता, शिक्षा एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए माहेश्वरी समाज की गतिविधियों की सराहना की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "भक्ति महेश संगीत" रहा, जिसकी मनमोहक प्रस्तुति राजनी एवं उनकी टीम ने दी। भजनों और संगीतमय प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी परिवारों को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर मजबूर कर दिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम की सफलता में समाज के अनेक सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अतुल कुमार माहेश्वरी, जितेंद्र माहेश्वरी, ऋषभ माहेश्वरी, अनमोल माहेश्वरी, सुनील माहेश्वरी, उमाकांत माहेश्वरी, राज्यवर्धन माहेश्वरी, राम कुमार राठी, आर पी माहेश्वरी, महेश चंद राठी, अंकित माहेश्वरी, अंकुर भट्टर, हिमांशु माहेश्वरी, जतिन माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, राजीव मूंदड़ा, दिनेश माहेश्वरी, दीप्ति माहेश्वरी, डॉ. वर्षा माहेश्वरी, दीपाली पलतानी अलका माहेश्वरी, रेखा माहेश्वरी, एकता माहेश्वरी,अर्चना मूंदड़ा, प्रीति राठी, शिखा माहेश्वरी, सुमन सोमानी, अंतरिक्ष माहेश्वरी, प्रखर माहेश्वरी सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाज को एकजुट करने वाले कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प किया, और कार्यक्रम के अंत मैं सभी लोगों ने स्वादिष्ट प्रीतिभोज का आनन्द लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें