बुधवार, 10 अप्रैल 2024

अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य/व्यापारी समाज फ़ेडरेशन मतदाता जागरूकता महासम्मेलन 20 अप्रैल को---अनिल सावरिया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। वैश्य/व्यापारी समाज बंधुओ की  एक बैठक  IVF के प्रदेश अध्यक्ष नीरज बोरा  के निर्देश पर मेरठ मंडल प्रभारी एवं गाजियाबाद के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल संवारिया के आवाहन पर अशोक कुमार गोयल के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में वैश्य / व्यापारी वर्ग को राष्ट्रहित में अधिकतम मतदान करने हेतु एक सम्मेलन हिंदी भवन में  20 या 21 अप्रैल सांय काल आयोजित करने का निश्चय किया गया।

अध्यक्ष अनिल सावरिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग को  समाज के सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वैश्य/व्यापारी वर्ग पूरी ताकत से भाजपा के साथ है। बैठक में कार्यक्रम की सफलता हेतु  मुख्य संयोजक, संयोजक मंडल एवम सह संयोजक मंडल के नाम तय किए गए।  अनिल गर्ग सेनेटरी ,अनिल सांवरिया अध्यक्ष , अतुल जैन , गौरव गर्ग दीपाली ज्वेलर्स, राम अवतार जिंदल, देवेंद्र हितकारी , सुनील वार्ष्णेय, योगेश गोयल एवम अशोक गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की तैयारी हेतु आगामी बैठक 11 अप्रैल को होगी।


जीत का मूल मंत्र बूथ जीता चुनाव जीता... मोहित बेनीवाल

 

                        मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भाजपा ने मुरादनगर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन लोहिया नगर स्थित हिन्दी भवन सभागार में किया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी मोहित बेनीवाल पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की। कार्यक्रम में मंचासीन बलदेव राज शर्मा, लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला,लोकसभा संयोजक अजय शर्मा, पूर्व महापोर आशु वर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन, अमर दत्त शर्मा, विधानसभा प्रभारी रकम भाटी,विधानसभा संयोजक अरविंद भारतीय, ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी, राजीव त्यागी, राजेंद्र यादव, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी, सुशील गौतम, संजीव गुप्ता, गुंजन शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, विस्तारक अंकित शर्मा उपस्थित रहे। मंचासीन वक्ताओं ने सभी बूथ अध्यक्ष, सैक्टर प्रभारी, सैक्टर संयोजकों का संगठनात्मक मार्ग दर्शन किया। मुख्य वक्ता मोहित बेनीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि चुनावी महासमर में सैनिक बनकर मोर्चा लेने वाला सबसे महत्त्वपूर्ण सिपहसालार बूथ अध्यक्ष और उसकी टोली होती है।  चुनावी जंग की जीत बूथ जीता चुनाव जीतने के मूल मंत्र पर आधारित है।

विधायक अजीत पाल त्यागी ने बूथ अध्यक्ष और उनकी टोली के दम पर मंच से अतुल गर्ग को मुरादनगर विधानसभा से डेढ़ लाख वोट से जिताने का ऐलान किया। कार्यक्रम के दौरान ही विधायक अजीत पाल त्यागी ने बसपा के सभासद धर्मवीर राठी को भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के द्वारा पटका बनाकर भाजपा में शामिल कराया।

लोकसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने की व्यापारियों के साथ बड़ी बैठक


                    मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अंबेडकर रोड पर प्रमुख व्यापारियों के मध्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पहुंचकर बैठक कर विगत 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा व्यापारियों के मध्य प्रस्तुत कर भाजपा के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया। लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुटी भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं ने बुधवार को व्यापारियों के मध्य बड़ी बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा व किसान नेता कृष्णबीर चौधरी द्वारा की गई। व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश साधना, भाजपा मीडिया प्रभारी व एडवोकेट जय कमल अग्रवाल, अजय चोपड़ा सहित काफी संख्या में प्रमुख व्यापारी बंधु मौजूद रहे। बैठक में व्यापारी वर्ग को साधने के लिए रणनीति बनाई गई तथा भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग को अच्छे मार्जिन से जीत दिला कर लोकसभा भेजने के लिए संकल्प दिलाया। सभी ने संयुक्त रूप से कहा "जन-जन ने ठाना है, रिकार्ड मतदान कराना हैं" स्लोगन के तहत मतदान करने की अपील की है।


वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णबीर चौधरी ने कहा राष्ट्र के विकास के लिए देश की जन जन को आर्थिक रूप से समृद्धशाली बनाने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के लिए किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए, निर्यात को बढ़ाने के लिए, औद्योगिक उत्पादन को बढ़ाने के लिए, मेक इन इंडिया कार्यक्रम को और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए आज देश के प्रत्येक नागरिक से हमारा यह निवेदन है कि आप मोदी जी को 400 से अधिक सीटें दिलाकर संसद पहुंचने का काम करेंगे।

वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश साधना ने कहा गाजियाबाद क्षेत्र के सभी निवासियों से अपील करता हूं की अपना अमूल्य वोट 26 अप्रैल को सभी लोग और अपने पड़ोसी, पड़ोसी अपने दोस्तों और मित्रों को सभी को साथ लेकर अपने-अपने बूथ पर जाकर वहां से अपनी पर्ची बनवाकर भाजपा के पक्ष में वोट देकर आए। उन्होंने जितनी भी औद्योगिक क्षेत्र हैं उन सब से निवेदन किया कि सभी उद्योग बंधु अपने भाई, कार्यकर्ता, मजदूर सभी को लेकर भाजपा को वोट दे तथा अपने प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से जीता कर पार्लियामेंट में भेजें और एक रिकॉर्ड बनाए।

बैठक में जय कमल अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले जब अन्य दलों की सरकार हुआ करती थी तब केंद्र से अगर ₹100 व्यापारियों के हित के लिए भेजे जाते थे तो वह पैसा व्यापारियों के पास आने तक मात्र ₹15 रह जाते थे, ₹85 तो तत्कालीन सरकार के बड़े नेताओं के घरों में पहुंच जाते थे लेकिन 2014 के बाद जब से भाजपा की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में आई है तब से जब भी केंद्र से कोई पैसा व्यापारियों व किसानों के लिए भेजा जाता है वह पैसा सीधा व्यापारियों, किसानों के पास पूरा पैसा पहुंचता है। 2014 से पहले का भारत और अब का भारत में जमीन आसमान का फर्क है, अब विश्व पटल पर संपूर्ण विश्व मोदी जी की जय जयकार करता है। विश्व में मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। 


व्यापारी सुरक्षा फोरम की तरफ से अशोक कुमार गोयल ने कहां कि सशक्त स्वाभिमानी  समृद्ध विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए गाजियाबाद में अतुल गर्ग को रिकॉर्ड मतों से जिताएंगे। देश का औद्योगिक  विकास , मजबूत अर्थ व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर में वंदनीय विकास हुआ है। राजस्व रोजगार उत्पादन एवं निर्यात में भारी वृद्धि हुई है। जन जन का संदेश। सर्वोपरि भारत देश।  जन जन ने ये ठाना है रिकॉर्ड मतदान कराना है।  सुरक्षा सम्मान और विकास मोदी योगी में जन जन का विश्वास है। इसी क्रम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन 20 अप्रैल को हिंदी भवन में भी करने का निश्चय किया गया है। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के  शहर के विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारियों ने बैठक मे भाग लिया। बैठक में संजीव अग्रवाल, आशीष गर्ग, दीपक अग्रवाल, राजीव बलिया, अजीत अग्रवाल, दिनेश शास्त्री सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहें।


विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पंडित अशोक भारतीय राष्ट्रीय संयोजक, डॉ सतीश भारद्वाज राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने संगठन के ऊपर चर्चा करते हुए कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति होती है। संगठित परिवार, समाज और संस्था कभी असफल नहीं होते हैं। आपसी आत्मीयता, प्रेम, स्नेह, वात्सल्य और एक-दूसरे को सहयोग की भावना से समाज उन्नति कर सकता है। समाज के बड़े, छोटों के प्रति स्नेह और सहयोग का भाव रखें तो समाज के कार्य उत्साह और उमंगता से संपन्न हो पाएंगे।जब दो या दो से अधिक व्यक्ति मिलकर किसी एक उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कार्यशील होते हैं तो संगठन की आवश्यकता पड़ती है। उद्देश्य के अल्पकालीन होने से संगठन की आवश्यकता में कमी नहीं आती। यदि कुछ व्यक्तियों को मिलकर भारी वजन उठाना हो तो इस क्षणिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए संगठन की आवश्यकता होती है।


आज मासिक बैठक में अनेको समाज की गतिविधि को आगे बढ़ाने के लिए हर वक्त तत्पर रहने वाले ब्राह्मण शिरोमणि पंडित अशोक भारतीय को विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय संयोजक, डॉ सतीश भारद्वाज राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किये गए और विश्वास जताया विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने पंडित अशोक भारतीय  को राष्ट्रीय संयोजक डॉ सतीश भारद्वाज राष्ट्रीय प्रवक्ता की घोषणा करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव देश की एकता, अखण्डता, वैदिक, संस्कृति, सर्वे भवन्तु साहित्यक, सामाजिक, धार्मिक परम्पराओं तथा देश को समृद्धशाली बनाने में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इतिहास साक्षी है कि ब्राह्मण सुखिनः” तथा विश्व के प्राणी मात्र के कल्याण की कामना करने वाला एवं भारतीय सस्कृति का पोषक व प्रजातंत्र का रक्षक रहा है । भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।ब्राह्मण समाज की ऐतिहासिक व सामाजिक प्रतिष्ठा को निरंतर बनाये रखने हेतू आचार्य चाणक्य जी के सिद्धांतो एव महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी के संस्कारो से प्ररित विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा पंजी. आपसे अपेक्षा है, कि संगठन के मूल उद्देश्यो को साकार रूप देने हेतु इस महान अभियान में सहयोग प्रदान करेंगे ।

आप की समाज के प्रति जागरूकता एवं सक्रियता एवं कर्मठता की दृष्टिगत करते हुए आप को विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा पंजी. मे आपको राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किए जाते हैं है हमे आशा ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास भी है विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा पंजी. के व्यापक प्रचार -प्रसार तथा उद्देश्यों की पूर्ति एवं आजीवन सदस्य बनाने में अपना अतुलनीय योगदान देते हुए आप महासभा को सशक्त सम्बल प्रदान करेंगे तथा विप्र समाज के संगठन के हितों की रक्षा में पूर्ण समर्पण भावना से हमारा सहयोग करेंगे । एवं समय समय पर अपने द्वारा महासभा के लिए किये गये कार्यो की प्रगती की सूचना से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराते रहेंगे।भगवान परशुराम का अनुग्रह एवं आर्शीवाद सदा हम सबको प्राप्त हो । इसी मंगलकामना के साथ इस अवसर पर विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, कपिल पंडित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव योगेश दत्त गौड़ , लोकेश कौशिक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, रघुनंदन भारद्वाज राष्ट्रीय महासचिव,  संस्थापक उपाध्यक्ष आरसी शर्मा, संगठन मंत्री मनोज शर्मा, संगठन मंत्री देवेंद्र शर्मा, शिवानंद गॉड राष्ट्रीय संगठन मंत्री,, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत कुमार शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला शक्ति प्रकोष्ठ, सीमा भार्गव, शिवकुमार शर्मा संगठन मंत्री सागर शर्मा राष्ट्रीय वरिष्ठ  उपाध्यक्ष विजय कौशिक राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा ऋषि पाल शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,राष्ट्रीय महासचिव,देवाशीष ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,की संस्तुति पर घोषित किए गए!

कांग्रेस का लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र एक न्याय पत्र है जो लोगों की जिंदगी बदल देगी: डॉली शर्मा लोकसभा चुनाव में भूमाफियाओं, शिक्षा माफिया, चिकित्सा माफिया को दिया टिकट

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत जारी कांग्रेस ने घोषणा को पत्र को न्याय पत्र बताया और कहा कि यह न्यायपत्र लोगों की जिंदगी बदल देगी। भाजपा सरकार की कार्यशैली पर तीखे हमले बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश में भ्रष्टाचारियों और अत्याचारियों को बढ़ावा दे रही है, जिससे गाजियाबाद भी अछूता नहीं है। मोदी राज में भूमाफिया, शिक्षा माफिया व चिकित्सा माफिया को टिकट दिए गए हैं, जिससे लोकतंत्र के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा अम्बेडकर रोड स्थित पार्टी के मुख्य चुनाव कार्यालय पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।  पार्टी के निर्देश पर उत्तरप्रदेश के 17 लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले प्रेस कांफ्रेंस के तहत गाजियाबाद में हुए इस संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश प्रतिनिधि के तौर पर सोशल मीडिया प्रभारी पंखुड़ी पाठक भी मीडिया से मुखातिब रहीं। पार्टी प्रत्याशी डॉली शर्मा ने कहा कि इस बार चुनाव के दौरान कांग्रेस अपना न्याय पत्र जारी कर रही है जिसमें गरीब लोगों को, जरूरत मंद लोगों को विभिन्न प्रकार की गारंटी भी दी जा रही है। 

उन्होंने आगे बताया कि उनका घोषणा पत्र पांच न्याय यानी हिस्सेदारी न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और युवा न्याय पर आधारित है। यह ऐसा वर्ग है जो देश की चुनावी तकदीर लिखता आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवा न्याय के तहत जिन पांच गारंटी की बात की है उनमें 30 लाख सरकारी नौकरियां देने और युवाओं को एक साल के लिए एक लाख रुपये देने का वादा शामिल है। उन्होंने कहा कि 2024 में अगर केंद्र में हमारी सरकार बनती है तो सरकार गरीब परिवार की महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये की सहायता देगी। इसके अलावा किसानों की कर्जमाफी का भी उन्होंने वादा किया।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र की इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने भाजपा जमकर प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि  जमीन से लेकर आसमान तक भाजपा की सरकार है, लेकिन गाजियाबाद में कहाँ विकास है, इस बात का वह जवाब दे सकते है। इस विषय में मैंने पोल खोल अभियान नामक फेसबुक लाइव भी वक्त वक्त पर करती आई हूं, जिससे जनता विकास की हकीकत से वाकिफ है। डॉली शर्मा ने आगे कहा कि भ्रष्टाचारियों को भाजपा बढ़ावा दे रही है। भूमाफिया, शिक्षा माफिया और चिकित्सा माफिया को दिया हुआ चुनावी टिकट इस बात का साक्षी  है। गाजियाबाद में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग वहीं व्यक्ति हैं, जिसने जमीनों पर कब्जे किए हैं, स्कूल-कॉलेज खोलकर मानमानी कर रहे है। यह किसी से छिपा नहीं कि चिकित्सा मंत्री होते हुए उन्होंने कितने घोटाले किए थे। इसलिए उन्हें योगी 2 कैबिनट में शामिल ही नहीं किया गया और उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया। ऐसा इसलिए कि कोरोना कॉल में उन्होंने गाजियाबाद की जनता को मरने के लिए भगवान भरोसे छोड़ दिया था, लोगों के लिए अपने घर के दरवाजे बंद कर लिए थे, फोन भी स्विच आॅफ कर लिया था। ऐसे लोगों को टिकट देकर भाजपा ने भ्रष्टाचार किया है।  

 कांग्रेस के मेनिफेस्टो की बड़ी बातें:

- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए नौकरियों, शैक्षणिक संस्थानों में दस प्रतिशत कोटा बिना किसी भेदभाव के सभी जातियों, समुदायों के लिए लागू किया जाएगा।

- कांग्रेस गारंटी देती है कि वह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ष के लिए आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाने के लिए संवैधानिक संशोधन पारित करेगी।

- कांग्रेस देशव्यापी सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना कराएगी।

- सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल के लिए 25 लाख रुपये तक के कैशलेस बीमा का राजस्थान मॉडल अपनाया जाएगा।

# किसान न्याय के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी दर्जा दी जाएगी।

- कर्ज माफी आयोग के गठन किया जाएगा। साथ ही जीएसटी मुक्त खेती का वादा किया है।

# श्रमिक न्याय के तहत मजदूरों को स्वास्थ्य का अधिकार देने, न्यूनतम मजूदरी 400 रुपये प्रतिदिन सुनिश्चित करने और शहरी रोजगार गारंटी का वादा।

# नारी न्याय में महालक्ष्मी गारंटी के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को एक-एक लाख रुपये प्रति वर्ष देने समेत कई वादे किए हैं।


-घोषणा पत्र में कांग्रेस ने यह भी कहा है कि सरकार में आने के बाद वह नई शिक्षा नीति को लेकर राज्य सरकारों के साथ परामर्श करेगी और इसमें संशोधन करें करेगी।

- उसने कहा कि "पिछले 10 वर्षों में हुए भ्रष्टाचार" के मामलों की जांच कराई जाएगी।

- कांग्रेस ने वादा किया कि वह ऊपरी अदालतों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए उच्चतम न्यायालय के साथ विचार विमर्श कर राष्ट्रीय न्यायिक आयोग का गठन करेगी।

संवाददाता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी, पूर्व मंत्री नरेंद्र त्यागी, सतीश त्यागी आदि दर्जनों नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

सिद्धेश्वर महादेव कुटी में चल रहे शतचंडी अनुष्ठान में दूसरे दिन भक्तों का तांता लगा, हिंदू धर्म में शतचंडी पाठ व यज्ञ का बहुत महत्व हैः वैद्य स्वामी मुकेशानंद गिरि

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःसिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा मुरादनगर में चल रहे शतचंडी पाठ व यज्ञ के दूसरे दिन बडी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। भक्तों ने यज्ञ में में आहुति डालकर विश्व कल्याण व शांति की कामना की। सिद्धेश्वर महादेव कुटी में एक वर्ष तक चलने शतचंडी अनुष्ठान का श्री गणेश नवरात्रि पर्व के पहले दिन मंगलवार को श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने किया था। 

अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार को सुबह से ही शतचंडी पाठ करने व यज्ञ में आहुति देने वालों का तांता लगा रहा। शतचंडी अनुष्ठान के आयोजक वैद्य स्वामी मुकेशानंद गिरि ने कहा कि हिंदू धर्म में शतचंडी पाठ व यज्ञ का बहुत महत्व है। शतचंडी यज्ञ को बेहद शक्तिशाली यज्ञ माना जाता है। नवरात्रि पर्व पर शतचंडी पाठ व शतचंडी यज्ञ का महत्व और भी बढ जाता है। भक्तों को मां की कृपा प्राप्त होती है, जिससे उनके हर प्रकार के कष्ट, सेंट व बाधाएं दूर हो जाती हैं और जीवन में सुख-सौभाग्य व समृद्धि की प्राप्ति होती है। वैद्य स्वामी मुकेशानंद गिरि ने बताया कि शतचंडी अनुष्ठान 8 अप्रैल 2025 तक श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में शतचंडी अनुष्ठान 8 अप्रैल 2025 तक लगातार चलेगा। महाराजश्री राजस्थान की यात्रा पर हैं, मगर उन्होंने वहीं से अनुष्ठान में भाग लेने वाले भक्तों को आशीर्वाद दिया। सिद्धेश्वर महादेव कुटी आचार्य नित्यानंद व आचार्य विकास पांडे ने शतचंडी पाठ, शतचंडी हवन कराया। भक्तों ने बाबा का अभिषेक भी कराया। मुख्य यजमान सतबीर भाटी व यजमान सोनम अग्रवाल तथा मोहित अग्रवाल रहे।

अक्षत शर्मा के शतक की मदद से जेसीए ने सीसीए को 161 रन से हराया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादःजेसीए व सीसीए के बीच खेले गए फ्रैंडली मैच में जेसीए को 161 रन से जीत मिली। जेसीए ने 300 रन बनाए और सीसीए को 131 रन पर ही आउट कर दिया। विजयी टीम की ओर से अक्षत शर्मा ने शतकीय पारी खेली और मैन ऑफ द मैच रहे। सिटी फॉरेस्ट क्रिकेट ग्राउंड पर हुए मैच में जेसीए के कप्तान मोहित यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लियां टीम ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 300 रन का विशाल स्कोर टांग दिया। अक्षत शर्मा ने 96 गेंद पर 102 रन की शतकीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके लगाए। अमर शर्मा ने 55 गेंद में 7 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। कार्तिकेय सक्सेना ने 27 व कप्तान मोहित यादव ने 26 रन का योगदान दिया। लकी राघव व अजीज सैफी ने 2-2 विकेट लिए। 301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुएं सीसीएकी टीम 32.4 ओवर में 131 रन बनाकर ही आउट हो गई। निखिल तिवारी ने 39 व गौरव रॉय ने 28 रन का योगदान दियां। गौरव तोमर ने 4 व मोहित यादव ने 3 विकेट लिए। अक्षत शर्मा को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

वीवीआई इंस्टिटयूट ऑफ क्रिकेट ने बैलर क्रिकेट अकैडमी को 19 रन से हराया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःपहले गंगाराम मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को वीवीआई इंस्टिटयूट ऑफ क्रिकेट व बैलर क्रिकेट अकैडमी के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में वीवीआई इंस्टिटयूट ऑफ क्रिकेट 19 रन से विजयी रहा। आयोजक जोगेंद्र तोमर ने बताया कि  वीवीआई इंस्टिटयूट ऑफ क्रिकेट ने लाल बहादुर शास़्त्री स्टेडियम पर हुए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 230 रन बनाए। अभिषेक राय ने 80 रन व वर्चस्व मलिक ने 59 रन की पारी खेली। शौर्य ने 23 रन व मुकुल कुमार ने 21 रन का योगदान दिया। अक्षांश नेे 3 विकेट लिए। 231 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बैलर क्रिकेट अकैडमी 37.2 ओवर में 211 रन बनाकर आउट हो गई। आयुष ने 65 रन, नमन सिंह ने 52 रन व श्रेष्ठ ने 36 रन का योगदान दिया। निष्कर्ष अग्रवाल कोे 3, मुकुल कुमार, सार्थक भाटिया व तनमय भटट कोे 2-2 विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक राय को लोचन चौधरी ने दिया।

मंगलवार, 9 अप्रैल 2024

महफ़िल ए बारादरी में सिर चढ़ कर बोला पंकज शर्मा, गुलशन, 'गौहर', नेहा, 'उर्वी' और खुशबू के गीत-ग़ज़ल का जादू

 




           

                      विशेष संवाददाता 

  गाजियाबाद। मनुष्यता के लोप के इस दौर में वैचारिक संकट से निपटने के लिए महफिल ए बारादरी जैसे आए आयोजन संजीवनी का काम कर रहे हैं। महफिल ए बारादरी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष व सुप्रसिद्ध शायर भारत दीप माथुर ने उक्त उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वैचारिक विविधता के क्षेत्र में बारादरी बेमिसाल कम कर रही है। आगरा से आए श्री माथुर ने अपने अशआर पर जमकर दाद बटोरी। उन्होंने फरमाया 'तुम्हारे शहर में उल्फत की क्या खपत होगी, तुम्हारे शहर में मैं कारोबार करना चाहता हूं।' कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं हिंदी अकादमी के उप सचिव ऋषि कुमार शर्मा ने कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में हमें भाषा के संरक्षण का बीड़ा उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अकादमिक स्तर पर उन्हें यह अवसर मिला है कि आज अकादमी आपके दरवाजे तक आ रही है। कविता आपके द्वार के सार्थक नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं।

  नेहरू नगर स्थित सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में आयोजित महफिल ए बारादरी के अती विशिष्ट अतिथि पंकज शर्मा ने कहा कि अदब की दुनिया में बारादरी में अपना कलाम पढ़ना आज सम्मान की बात समझी जाती है। बारादरी अदब की पहचान का दूसरा नाम है। उन्होंने अपने गीतों पर खूब सराहना बटोरी। उनकी पंक्तियां 'जब मैं तन्हा हो जाऊंगा, गुमनामी में खो जाऊंगा, दुनिया के बंधन टूटेंगे, जब मेरे मुझ से रुठेंगे, तब मेरे दीवान से चुनकर, कोई नज़्म सुनाओगी क्या, मुझसे मिलने आओगी क्या, बोलो प्रीत निभाओगी क्या...' विशेष रूप से सराही गईं। बारादरी के अध्यक्ष गोविंद गुलशन ने 'मुझको इस बार दुआओं का असर देखना है, कैसे बच पाता है आंधी में शजर देखना है' पर भरपूर दाद बटोरी। बारादरी की संस्थापिका डॉ. माला कपूर 'गौहर' के शेर 'सारे मंजर पर छा रहा है कोई, हर जगह मुस्कुरा रहा है कोई। सात पर्दे हैं और पर्दे से अपना जलवा दिखा रहा है कोई' भी सराहे गए। सुरेंद्र सिंघल ने अपने शेर 'मैं भी हादसों में शरीर था, मैं भी खबरों में ही सिमट गया, मेरा जिक्र जिन में था कभी, वही कतरने मेरे साथ हैं' पर भरपूर दाद बटोरी।

  
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. तारा गुप्ता की सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन खुशबू सक्सेना ने किया। सुभाष चंदर, जगदीश पंकज, बी. के. वर्मा 'शैदी', डॉ. वीना मित्तल, डॉ. सुधीर त्यागी, आलोक यात्री, उर्वशी अग्रवाल 'उर्वी', अनिमेष शर्मा आतिश, सुभाष अखिल, नेहा वैद, सोनम यादव, देवेन्द्र शर्मा 'देव', तुलिका सेठ, प्रीति त्रिपाठी, मनीषा जोशी, संजीव शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विनय विक्रम सिंह, ऋचा सूद, मृत्युंजय साधक, शुभ्रा पालीवाल, प्रखर पुंज, संजीव जैन, अनुज गुरुवंशी, अंजू साधक आदि की रचनाएं भी साराही गईं। इस अवसर पर पंडित सत्यनारायण शर्मा, वागीश शर्मा, विश्वेंद्र गोयल, संगीता गोयल, कुलदीप, उपेन्द्र गोयल, राष्ट्र वर्धन अरोड़ा, देवेन्द्र गर्ग, उत्कर्ष गर्ग, नंदिनी शर्मा, प्रताप सिंह, अमित कुमार, डॉ. मनीषा त्यागी, डॉ. अंजलि त्यागी, वीरेन्द्र सिंह राठौर, राकेश सेठ, अनिल कुमार शर्मा, उर्मिल शर्मा व डॉ. शगुन गोयल सहित बड़ी संख्या में काव्य अनुरागी उपस्थित थे।

समाधान शक्ति सामाजिक संस्था ने किया उल्लास कवि सम्मेलन, हास्य कलाकारों और कवियों ने अपनी प्रतिभा से मोह दर्शकों का मोह

 


                       मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। समाधान शक्ति सामाजिक संस्था के द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य मे जिलाध्यक्ष महानगर गाजियाबाद संजीव शर्मा और महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान  चीफ वार्डन ललित जायसवाल के नेतृत्व मे कवि सम्मेलन उल्लास का आयोजन शालीमार गार्डन बी ब्लॉक चंद्रशेखर पार्क में आयोजित किया गया । कवि सम्मेलन में डॉक्टर हरिओम पवार डॉ सरिता शर्मा, सर्वेश अस्थाना, तेज नागपाल बेचैन, मनवीर मयूर,  राजेश अग्रवाल, सुशील, नंदिनी श्रीवास्तव और डॉ प्रवीण शुक्ला ने अपनी कविताओं से उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया । 

मंच का कुशल संचालन कवि प्रवीण शुक्ल द्वारा किया गया । जहां  पर डॉक्टर हरिओम पवार जी की कविताओं ने राष्ट्रीय भावनाओं को बढ़ा दिया वही पर शब्दों को अपने अंदाज में पिरोकर हास्य करने वाले सर्वेश अस्थाना जी ने सबको हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया । इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा पार्षद प्रत्याशी अतुल गर्ग जी मौजूद रहे । समाधान शक्ति सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों एवम वार्ड 78 पार्षद ओमवती देवी जी द्वारा शॉल पहनाकर मुख्य अतिथि अतुल गर्ग को सम्मानित किया गया । आज इस अवसर पर समाधान शक्ति सामाजिक संस्था के महानगर अध्यक्ष लेखराज छावडी डी एन कोल प्रेम त्यागी प्रतीक माथुर पार्षद राहुल शर्मा पार्षद प्रवीण भाटी पार्षद रामनिवास बंसल पार्षद मनोज पाल सचिन डेढ़ा पंकज भारद्वाज अनिल डागर मनोज शर्मा विजेंद्र भड़ाना  श्याम शर्मा बृजेश सिंह भूषण लाल केशव सक्सेना गोपाल मित्तल नीरज गुप्ता प्रदीप देवली शैलेंद्र सक्सेना सोनू शर्मा रॉबिन भड़ाना लालू भैया सुनीत खुराना पार्षद ओमवती देवी ऋतु शर्मा सुमन सती निशा चौहान अनीता राणा मुनेश कसाना स्नेहलता श्रीवास्तव रूपा मुखर्जी के सहित अन्य गणमान्य सदस्य भी मौजूद रहे

इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। मंगलवार को शिवशक्ति फार्म हाउस, उखलारसी, मुरादनगर में गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र (12) से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह की शुरुआत सुबह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए हवन-पूजन के साथ हुई। हवन में प्रत्याशी डॉली शर्मा और नरेंद्र भारद्वाज पूर्व महानगर अध्यक्ष कांग्रेस के साथ प्रमुख पदाधिकारीगणों एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकगणों ने अपनी अपनी आहुति दी और डॉली शर्मा को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

उद्घाटन के पश्चात कांग्रेस-सपा-आप प्रत्याशी श्रीमती डॉली शर्मा एवं अन्य पदाधिकारीगणों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्षजनाब फैसल हुसैन, समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा शिवसेना के जिलाध्यक्ष महेश आहूजा के अलावा गठबंधन दलों के पदाधिकारीगण एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकगण भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं में पूर्व मंत्री नरेंद्र त्यागी, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, डॉ संजीव शर्मा, किसान नेता पूनम पंडित, अरुण पंडित, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संगीता त्यागी, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सोनल नगर, देवदत्त त्यागी, जयभगवान बंसल, अलीमुद्दीन कस्सार, नसीम खान, ऋषिपाल धींगान, नरेशपाल कौशिक, राहुल शर्मा, विशेष त्यागी आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।वहीं, समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक आशु मलिक, नूर हसन मलिक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, विकास यादव, जिला पंचायत सदस्य, फारुख चौधरी, पूर्व प्रदेश सचिव, परवेज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष, नितिन त्यागी, जिला महासचिव, आकाश अग्रवाल, मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष, रश्मि चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरज गुर्जर ने की।

सभासदों ने थामा भाजपा का दामन

 

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। आज भाजपा के चुनाव कार्यालय नवयुग मार्केट पर मुरादनगर नगर पालिका परिषद के सभासदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण‌ की तथा मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के अभियान में अपनी सहभागिता की प्रबल इच्छा जताई। भाजपा का दामन थामने वालों में वार्ड एक से सभासद नितिन जाटव वार्ड 16 से सभासद अंशुल रस्तोगी,वार्ड 20 से सभासद दीपक शर्मा आदि सैकड़ों समर्थक रहे।सभासदों को मुरादनगर विधानसभा के विधायक अजीत पाल त्यागी,  भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अरविंद भारतीय ने पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया। इस दौरान महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल संजीव गुप्ता, सुनील यादव, बॉबी त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, नितिन गोयल आदि मौजूद रहे।

वीवीआईपी ने अमर सिंह क्रिकेट अकैडमी को हराया

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादःपीसी क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के 5 वें लीग मैच में वीवीआईपी विजयी रही। टीम नेअमर सिंह क्रिकेट अकैडमी को 19 रन से मात दी। आयोजक पंकज चौधरी ने बताया कि मैच में वीवीआईपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया व 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन का स्कोर बनाया। लाखन सिंह ने 66 रन की पारी खेली। अक्षय त्यागी ने 25 रन का योगदान दिया। पवित्र पाल को 3 विकेट मिले। शिवम् व आशु चौधरी ने 2-2 विकेट लिये। 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमर सिंह  क्रिकेट अकैडमी 20 ओवर में 163 रन पर आउट हो गई। अरुण रजोरा ने  66 रन की पारी खेली। पवित्र पाल ने 26 रन का योगदान दिया। अक्षय त्यागी  ने 3 विकेट लिए। लाखन सिंह को  1 विकेट मिला। 66 रन की पारी खेलने व 1 विकेट लेने वाले लाखन सिंह को मैन ऑफ़ द मैच पुरस्कार मुख्य अतिथि अनिल शर्मा द्वारा दिया गया।

सोमवार, 8 अप्रैल 2024

बाल भारती पब्लिक सकूल फाइनल में जीडी गोयनका द्वारका से 2 रन से हारा

 

मुकेश गुप्ता सत्ता

गाजियाबादःदिल्ली स्टेट टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बाल भारती पब्लिक स्कूल को जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल द्वारका ने हरा दिया। फाइनल काफी रोमांचक रहा जिसमें बाल भारती पब्लिक स्कूल 2 रन से हार गया। बाल भारती पब्लिक स्कूल के कोच अनीस मलिक ने बताया कि मार्डन पब्लिक स्कूल शालीमार गार्डन दिल्ली में हुए दिल्ली स्टेट टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 12 ओवर में 72 रन बनाए। दक्ष ने 25 रन व आर्यन ने 20 रन का योगदान दिया। अद्वित ने 4 व रेयांस जैन ने 3 विकेट लिए। 73 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बाल भारती पब्लिक स्कूल 10.3 ओवर में 70 रन पर आउट हो गया और उसे 2 रन से हार का सामना करना पडा। अक्षय अग्रवाल ने 38, रेयांस जैन ने 25 व राघवेंद्र ने 10 रन का योगदान दिया। सिद्धार्थ व आरव कोे 2-2 विकेट मिले। बाल भारती पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सपना नायर, उप प्रधानाचार्य हितेश तिवारी व एचओडी संगीता चौहान ने स्कूल के खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने की बधाई दी।

रविवार, 7 अप्रैल 2024

अतूल गर्ग के समर्थन में लोनी में बूथ सम्मेलन आयोजित, पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  विधानसभा लोनी के बूथ सम्मेलन में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रत्याशी अतुल गर्ग की ऐतिहासिक जीत के संकल्प के साथ नरेन्द्र मोदी को फिर एक बार देश की कमान सौंपने का संकल्प लिया। लोनी में आयोजित भाजपा के बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक पहुंचें। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक,विधायक नन्द किशोर गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान तथा प्रत्याशी अतुल गर्ग के द्वारा दीप प्रचलित कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं दीनदयाल उपाध्याय,भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान ने की।

अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा मोदी सरकार के द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटाकर और सबका साथ सबका विकास सभी का विश्वास को देश के विकास का मूल मंत्र मानकर एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के ऐतिहासिक कार्य पर हर भारतीय को गर्व है इसलिए गाजियाबाद के प्रत्याशी अतुल गर्ग को ऐतिहासिक विजय दिलाते हुए हमें मोदी को तीसरी बार सरकार की कमान सौंपनी है। उन्होंने कहा विवेकहीन विपक्ष के पास विकास के कोई मुद्दे नहीं हैं भारत की प्रगति देखकर इन्हें बुरा लग रहा है। आज सामान्य व्यापारी,मजदूर, विधार्थी, मातृशक्ति भाजपा सरकार के लाभार्थी है ।जिससे सबका जीवन स्तर अच्छा हुआ हैं जो विपक्षियों से देखा नहीं जा रहा। इनकी बौखलाहट बता रही है कि अबकी बार पूरा विपक्ष धराशायी होगा और डबल इंजन की सरकार गाजियाबाद को विकास की नई दिशा देगी और ये जीत कार्यकर्ताओं की जीत होगी। मोदी सरकार को तीसरी बार काबिज करने पर आने वाले समय मे देश हित के लिए और भी बहुत बडे बड़े फैसले लिए जाएंगे। 


लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा विधायक अतुल गर्ग हमारे पुराने साथी हैं उनके नेतृत्व मे हमने लोनी के विकास के लिए जी.डी.ए -वी.सी का दौर करवा कर कार्य करवाए और लोनी मैट्रो, हास्पिटल, फ्लाईओवर, विधुत व्यवस्था सही करने मे उनका बडा सहयोग रहा हैं। अब हमें अपने शेष कामों को उच्च सदन के माध्यम से इनके द्वारा ही कराना है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी ने कहा मोदी सरकार सर्व हितैषी सरकार होने के साथ साथ महिलाओं के आत्सम्मान कीचिंता करते हुए नारी शक्ति वंदन की सरकार है। मोदी सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की है। इसलिए फिर एक बार मोदी सरकार।

जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि गाजियाबाद  लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को 8 लाख वोटो से विजयी बनाकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रहे है। 

*इस कार्यक्रम मे काग्रेंस की पदाधिकारी और सुप्रीम कोर्ट की वकील प्रियंका कसाना ने अपने  दर्जनों सहयोगियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।*

कार्यक्रम मे जिला महामंत्री अनूप बैसला जी,राजेंद्र बाल्मीकि जी,जितेंद्र चितौडा जी,विधानसभा प्रभारी सत्यवीर राघव जी,पूर्व चेयरमैन विनोद बंसल जी,राष्ट्रीय लोकदल से कपिल चौधरी जी,जिलामंत्री अश्विनी कुमार, आकाश गौतम, विस्तारक वरदान विनय जी,जिला कार्यालय प्रभारी प्रशांत कुमार जी,सत्येंद्र बंसल पार्षद जयवीर बंसल,ईश्वर मावी जी,भाजयूमो जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ,महिला मोर्चा अध्यक्षा आरती मिश्रा जी,अनूसूचित मोर्चा संयोजक प्रदीप गहलोत जी,पिछडा मोर्चा संयोजक सचिन जागिड जी,कौमुदी चौधरी जी,नितिन जय मावी जी,विपिन कसाना जी,प्रशांत झा,जीतू भाई,वरुण धामा,कृष्ण कुमार तिवारी जी,मण्डल अध्यक्षो मे चन्द्रपाल प्रधान जी,मांगेराम मावी जी,सुदेश भारद्वाज जी,मनीष चौहान जी, सभासद दल के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज जी अपने सभी सभासदगणो के साथ,धर्मेंद्र त्यागी जी,जितेंद्र गुप्ता जी,वरुण धामा जी,राहुल श्यामसुंदर, रविंद्र पंवार, तारा सिंह पाल,आदि सहित हजारों की संख्या मे शक्ति केंद्र प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक बूथ प्रभारी बूथ अध्यक्ष  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र ने किशनगंज कोल्टस को 6 विकेट से हराया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादःपहले गंगाराम मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र को आसान जीत मिली। टीम ने किशन गंज कोल्टस को 6 विकेट से हरा दिया। 165 रन के लक्ष्य को उसने 4 विकेट खोकर ही प्राप्त कर लिया। लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम में हुए मैच में किशन गंज कोल्टस का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय सही साबित नहीं हुआ। टीम 34.3 ओवर में 164 रन ही बना सकी। मोहित ने सबसे अधिक 64 रन बनाए। कप्तान गौतम ने 30 रन का योगदान दिया। कप्तान दिव्यांशु ने 6 विकेट झटके। नमन सैनी ने 3 विकेट लिए। जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र ने 29.3 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। पर्व पांडे व नमन सैनी ने 45-45 रन बनाए। अरनव चौधरी  14 व शिवांस अग्रवाल 13 रन बनाकर नाबाद रहे। 8 ओवर में 23 रन देकर 6 विकेट लेकर अपनी टीम को आसान जीत दिलाने वाले दिव्यांशु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

ऐस क्रिकेट क्लब ने वीवीआईपी को 48रन से हराया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःपीसी क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा मैच लीग ऐस क्रिकेट क्लब व वीवीआईपी  के बीच हुआ। मैच में ऐस क्रिकेट क्लब को 48 रन से जीत मिली।। टॉस वीवीआईपीने जीता और ऐस क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किए। ऐस क्रिकेट क्लब ने कादिर मिर्जा की 100 रन की शतकीय पारी व एकांत ठाकुर के 74 रन की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन का विशाल स्कोर खडा किया। यश गर्ग ने 2 विकेट लिए। 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वीवीआईपी 20 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन ही बना पाई। यश गर्ग ने 53 व सिद्धार्थ यादव  ने 25 रन का योगदान दिया। कादिर मिर्जा ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए। कादिर मिर्जा को शतकीय पारी खेलनेव 3 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

रोटरी क्लब ग़ाज़ियाबाद विकास ने कम्पोजिट विधालय के बच्चों को राष्ट्रीय बाल भवन का भ्रमण कराया

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

ग़ाज़ियाबाद। रोटरी क्लब ग़ाज़ियाबाद विकास द्वारा कम्पोजिट विधालय शाहपुर निज मोरटा ब्लाक रजापुर के बच्चों के साथ *राष्ट्रीय बाल भवन* दिल्ली में एक *शैक्षिक भ्रमण* का आयोजन किया गया । विधालय से सुबह 8:30 पर रोटेरियन आन्नद प्रकाश  के सौजन्य से उपलब्ध करायी गयी बस 50 बच्चों व अध्यापिकाओं के साथ दिल्ली के लिये चली । रास्ते भर बच्चे अपनी अध्यापिकाओं से ट्रेन और बाल भवन के बारे में बात करते रहे । रोटरी क्लब द्वारा बस में बच्चों को जलजीरा, फ़्रूटी, पानी की बोतलें , बिस्कुट के पैकट, चिप्स व केले दिये गये । 

बाल भवन पहुँचने पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष व सदस्यों के द्वारा उनका स्वागत किया गया । राष्ट्रीय बाल भवन के वाइस चैयरमैन रो० आन्नद प्रकाश जी ने बच्चों को बाल भवन के बारे बताया । बच्चों ने मुज्यिम , पक्षी बिहार , क्राफ़्ट , सिलाई आदि सिखाये जाने को देखा । ट्रैफ़िक सिंग्लन और नियमों की जानकारी को देखकर बच्चों ने प्रश्नों की झड़ी लगा दी । गाँव के कुछ बच्चों ने तो अभी तक ग़ाज़ियाबाद शहर ही नही देँखा था , ऐसे में उनका उत्साहित होनी स्वभाविक ही था । 

      

बाल भवन का ओडिटोरियम, नृत्य शाला , जिम आदि देखते देखते बच्चे थकने लगे तब रोटेरियन उन्हें भोजनालय मे लेकर आयें जहां सब ने भोजन किया ।आख़िर में बच्चों का उत्साह देखते बनता था जब उन्हें ट्रेन में बैठने को मिला । कुछ बच्चे पहली बार ट्रेन में बैठे थे । ट्रेन से शीशे के कमरे में अपने को कहीं मोटा तो कहीं लम्बा देख कर बच्चे खुब हंसे । विधालय प्रधानाचार्य श्रीमति अराधना शर्मा ने क्लब अध्यक्ष रो० विजय जिन्दल व संजय अग्रवाल का बच्चों की तरफ़ से अभार व्यक्त किया । 

  क्लब अध्यक्ष रोटेरियन विजय जिन्दल द्वारा रोटेरियन आन्नद प्रकाश  का कार्यक्रम के आयोजन किये जाने के लिये आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम में विशेष रूप से रो० नीरज गुप्ता, योगेश गर्ग, कुलदीप रोहतगी,पवन गुप्ता, कैलाश गोयल,राजेश अग्रवाल , विनीत कुमार, अनिल गर्ग ,के.के. कहोली ,संजय अग्रवाल ,आन्नद प्रकाश,कैलाश मंगला और दिनेश गर्ग ने भाग लिया।

हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल ने अपना 26 वा स्थापना दिवस मनाया, 8 वे वर्ल्ड रिकॉर्ड की और बढ़ रहे है--डा० बी पी त्यागी 111 लोगों के फ्री किए जाएंगे कान के आपरेशन

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। रविवार को हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल राजनगर एवं राष्ट्रीय जनसत्ता दल के स्वास्थ्य प्रभारी डा० बी पी त्यागी ने आज अपना 26 वा स्थापना दिवस मनाया ।आज ही वर्ल्ड हेल्थ डे है जिसका थीम है मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार । आज से 17 अप्रैल तक  111 कान के पर्दे फ्री में बनाये जायेगे । डॉ बी पी त्यागी अपने 8 वे वर्ल्ड रिकॉर्ड की और बढ़ रहे है । डा० त्यागी ने बताया कि मरीज़ नेपाल , बंगलादेश व भारत के सभी राज्यो से आयेंगे । कुछ मरीज़ जो दूर से आये है उनको कान की हड्डी गलने की बीमारी भी मिली है । ऐसे मरिजो को सुनने वाली हड्डी लगाने के लिए 6 महीने बाद फिर बुलाया जाएगा । 

स्थापना दिवस की शुरूवात हवन से की गई । हवन में डॉ बी पी त्यागी के बड़े भाई  बृजभूषण त्यागी ,श्रीमति मिथलेश त्यागी (भाभी), राकेश त्यागी (भाई ) व श्रीमति आशा त्यागी ( भाभी ) व हर्ष ईएनटी परिवार शामिल हुआ । इस सर्जिकल कैम्प में देश के विभिन्न छेत्रों से डॉ भी डॉ बी पी त्यागी की तकनीक़ को सीखने पहुँचे । इनमें डॉ अर्जुन सेनी (वर्धा),डॉ नितिन चौधरी ( गुजरात ) ,डॉ सागर (वर्धा ),डॉ तन्मय ( बिलासपुर),डॉ राजेश (बिलासपुर), डॉ एकता ( मेरठ) से आये है । कैम्प में सभी मरिजो के ऑपरेशन की तकनीक़ अलग अलग है । सभी मरिजो के कान के पर्दे दूरबीन विधि से बिना चीरे बनाये जाएँगे ।

श्री शत चंडी महायज्ञ अनुष्ठान की तैयारियों का श्रीमहंत नारायण गिरि ने लिया जायजा


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःसिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेड़ा में 9 अप्रैल से श्री शत चंडी महायज्ञ अनुष्ठान होगा।  श्री शत चंडी महायज्ञ अनुष्ठान श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ताए दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में होगा और यह लगातार एक वर्ष तक चलेगा। अनुष्ठान का आयोजन वैद्य स्वामी मुकेशानंद गिरि द्वारा कराया जा रहा है। अनुष्ठान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए श्रीमहंत नारायण गिरि रविवार को सिद्धेश्वर महादेव कुटी पहुंचे। महाराजश्री का वैद्य स्वामी मुकेशानंद गिरि ने स्वागत किया। महाराजश्री ने श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के आचार्य विकास पांडे व आचार्य नित्यानंद जीवा के साथ निर्माणाधीन यज्ञशाला का निरीक्षण किया और कलश यात्रा, श्री चंडी पाठ, कनक धारा सूक्त पाठ आदि के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्रीमहंत नारायण गिरि ने वैद्य स्वामी मुकेशान्द से 9 अप्रैल से शुरू होने वाले अनुष्ठान की तैयारियों को लेकर गहन चर्चा भी की। उन्हांेने कहा कि श्री शत चंडी महायज्ञ अनुष्ठान लगातार एक वर्ष चलेगा और इस दौरान देश भर से श्रद्धालु आएंगे। उन्हें कोई परेशानी ना हो, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। वैद्य स्वामी मुकेशानंद गिरि ने बताया कि श्री शत चंडी महायज्ञ अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए कुटी के सभी सेवक दिन-रात लगे हैं। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि अनुष्ठान में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो। अजय चौपड़ा, संदीप पाल, अंबुज त्यागी, जया त्यागी, सुशीला, दीपक, मोहित, संजय, सीमा, ज्ञानवती आदि भी मौजूद रहे।