गाजियाबाद । 8वीं वाहिनी, NDRF, कमला नेहरू नगर, गाज़ियाबाद में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर “Fit India Movement” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पी.के. तिवारी उप महानिरीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस अवसर पर उप सेनानी कुनाल तिवारी, श रवीन्द्र सिंह असवाल, डॉ. कुबर शर्मा, सहा. सेनानी नरेश कुमार नामदेव, अनिल कुमार एवं संजय रावत सहित वाहिनी के सभी अधिकारी, अधीनस्थकर्मी एवं रेस्क्यूअर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत फिटनेस रन, योग, स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज तथा सामूहिक व्यायाम जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य बल के प्रत्येक सदस्य को शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से संतुलित और आत्मअनुशासित बनाए रखना था।
अपने संबोधन में पी.के. तिवारी DIG ने कहा कि “एक सशक्त और एकजुट राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब उसके नागरिक तथा सुरक्षाबल दोनों ही फिट, अनुशासित और स्वस्थ हों। ‘Fit India Movement’ केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य का अभियान नहीं, बल्कि यह राष्ट्र की एकता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक भी है।”
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान की याद दिलाता है, जिन्होंने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया। यह दिवस हमें फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के अंत में श्री तिवारी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया तथा बल में अनुशासन, समन्वय और एकता की भावना को सशक्त बनाए रखने का आह्वान किया।
8 वाहिनी NDRF सदैव अपने आदर्श वाक्य — “आपदा सेवा सदैव सर्वत्र” — के अनुरूप राष्ट्र सेवा एवं मानवता की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें