शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025

समाजवादी पार्टी शिविर कार्यालय साहिबाबाद में समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव के नेतृत्व में श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई



                              मुकेश गुप्ता 

 साहिबाबाद/गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी शिविर कार्यालय, 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि का आयोजन समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव शिक्षाविद के नेतृत्व में आयोजित किया गया, कार्यक्रम का आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव, संचालन श्रमिक नेता अनिल मिश्र ने किया, सभी साथियों ने मुलायम सिंह यादव अमर रहे, भारत माता की जय के उद्घोष के साथ चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि नेता जी ने सभी देशवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए काम किया, यह कार्यक्रम “सांप्रदायिक सद्भाव दिवस” के रूप में मनाया गया।

       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी विचारक राम दुलार यादव ने कहा कि नेता मुलायम सिंह यादव ने सांप्रदायिक और वर्चस्ववादी ताकतों को जो देश, समाज में नफ़रत, असहिष्णुता का वातावरण बना विभाजन पैदा करने का षड्यंत्र चला रही थी हतोत्साहित करने के लिए जीवन भर उनका विरोध किया,  तथा देश में समानता, सद्भाव, बंधुता का वातावरण बने, लगातार प्रयास किया, उन्होंने पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों को ही नहीं राजनीति में अवसर प्रदान कर उच्च पदों पर पहुचाया बल्कि अगडी जातियों के लिए भी काम किया, सर्व श्रद्धेय पंडित जनेश्वर मिश्र, बृजभूषण तिवारी, मोहन सिंह, अमर सिंह को लगातार उच्च सदन में जाने का अवसर प्रदान किया, उनके मन में कमजोर वर्गों का कैसे कल्याण हो, संसद से लेकर सड़क तक उनकी आवाज को नेता जी ने बुलन्द किया, रक्षामंत्री रहते हुए ऐतिहासिक काम जवानों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थान पर पहुँचाने और सम्मान के साथ अंतेष्टि की व्यवस्था की, अपने मुख्यमंत्रित्व काल में बजट का 70% गाँव और किसानों के हित में पहुँचाने का कार्य किया।

       आज  अखिलेश यादव भी उनके ही अनुरूप पी0डी0ए0 को ताकत देने के साथ-साथ हर वर्ग को अवसर प्राप्त हो कार्य कर रहे है, यह बातें देशवासियों और उत्तर प्रदेश वासियों को समझना चाहिए, झूठ, लूट, निर्लज्जता पूर्वक हो रही है, उसका विरोध करते हुए जुमलों और झूठे वादों से सावधान रह समाजवादी पार्टी को मजबूत करना चाहिए, तभी आपके दुःख दूर होंगे, बेरोजगारी, मंहगाई, अनाचार, शोषण, अत्याचार से मुक्ति मिलेगी।

      कार्यक्रम में प्रमुख रूप शामिल रह श्रद्धांजलि देने में राम दुलार यादव, राम प्यारे यादव, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, मोहम्मद सलाम, अनिल मिश्र, संजीव यादव, डा0 देवकर्ण चौहान, ब्रह्म प्रकाश, सम्राट सिंह यादव, अंकुर यादव एडवोकेट, हुकुम सिंह, राजेन्द्र सिंह, मुनीव यादव, दिलीप यादव, सुभाष, प्रेम चन्द पटेल, राजीव गर्ग, शिवम् पाण्डेय, हरिकृष्ण, सुरेश भारद्वाज, रामेश्वर यादव, फूलचंद पटेल, विजय सिंह, एस0 एस0 तिवारी, राजेन्द्र यादव शामिल रहे।


                                                                                               


                                                                                                   

                                                                                           

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें