स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को प्रतिष्ठित उत्कृष्ट नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया
ब्रिटेन की राज्यसभा हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स ने उनका विशेष अतिथि के रूप में विशेष हाई-टी स्वागत किया
लंदनः भारत की आध्यात्मिक ध्वजा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले अखिल भारत हिंदू महासभा एवं संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को ब्रिटेन की संसद हाउस ऑफ़ कॉमन्स में ऐतिहासिक सम्मान दिया गया। उन्हें ब्रिटेन की संसद हाउस ऑफ़ कॉमन्स में आयोजित इंटरनेशनल conlave 2025 के दौरान 2025 के दौरान “Exemplave leadership award से सम्मानित किया गया। महाराजश्री को यह सम्मान ब्रिटेन के सांसद जैक, सुहेल शेख, वीरेंद्र शर्मा, हैरो के मेयर, मेयर अंजना, तथा वर्ल्ड लीडरशिप फोरम के संस्थापक नचिकेत जोशी द्वारा प्रदान किया गया। स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को सम्मान मिलते ही पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा और विश्व के अनेक देशों से आए सभी प्रतिनिधियों ने उनके सम्मान में खडे होकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा को व्यक्त किया व उनका अभिवादन किया, जो भारत के लिए बहुत ही गौरवपूर्ण क्षण रहा। स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को यह प्रतिष्ठित सम्मान
वैश्विक नेतृत्व, आध्यात्मिक योगदान, और मानवता व विश्व-शांति के लिए उनके अनुपम प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के बाद स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को ब्रिटेन की राज्यसभा हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स के प्रतिष्ठितCholmondeley,Room,and,terrace में विशेष अतिथि के रूप में स्पेशल आफ्टरनून हाईटी स्वागत के लिए आमंत्रित किया गया। यह विशेष स्वागत ब्रिटेन की उच्चतम संसदीय परंपरा का प्रतीक है, जो केवल विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को ही प्राप्त होता है। स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि आज जब भारत पुनः विश्वगुरु बनने के पथ पर अग्रसर है, तो ब्रिटेन की प्रशासनिक दक्षता और भारत का आध्यात्मिक तेज दोनों मिलकर विश्व को शांति, समृद्धि और सद्भाव की दिशा दे सकते हैं। सभी को अपने जीवन में योग, ध्यान और आत्मानुशासन को शामिल करें क्योंकि मन की शांति से ही समाजए राष्ट्र और विश्व की सेवा संभव है। स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि बहुत जल्द सनातन का ध्वज पूरे विश्व में लहराएगा। वसुधैव कुटुंबकम् की परिकल्पना साकार होगी और पृथ्वी एक परिवार बनेगी। तब न हिंसा रहेगी, न घृणा और न विभाजन होगा। सिर्फ प्रेम और मानवता की बयार ही चारों तरफ बहेगी। स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को ब्रिटेन की संसद में सम्मानित किए जाने के बाद दुनिया भर से बधाइयों की बौछार हो रही है। पूरे भारत, अमेरिका, यूरोप, मध्य.पूर्व, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के देशों से लगातार फोन, संदेश और वीडियो कॉल आ रहे हैं। हजारों की संख्या में शुभचिंतक, संत-महात्मा, धार्मिक संस्थाएं, भारतीय समुदाय और विभिन्न देशों के प्रतिनिधि उन्हें अपनी शुभकामनाएँ दे रहे हैं। यह जानकारी अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने दी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें