रविवार, 2 नवंबर 2025

गुरुद्वारा गुरु नानक सिमरन सभा, भूड़ भारत नगर, ग़ाज़ियाबाद ने निकाली प्रभातफेरी





                               मुकेश गुप्ता 

गाजियाबाद । 2 नवम्बर 2025 (रविवार) को गुरुद्वारा गुरु नानक सिमरन सभा, भूड़ भारत नगर की ओर से एक बड़ी प्रभात फेरी बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यह प्रभात फेरी सुबह 5:30 बजे गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर निम्न मार्गों से होती हुई दोपहर 1:00 बजे पुनः गुरुद्वारा साहिब पर पहुंची।

प्रभात फेरी का मार्ग इस प्रकार रहा —भूड़ भारत नगर → जे ब्लॉक विजय नगर → विजय नगर थाना → ई ब्लॉक → डी ब्लॉक → सी ब्लॉक → एल ब्लॉक → एफ ब्लॉक → चाणक्य चौक होते हुए वापिस गुरुद्वारा गुरु नानक सिमरन सभा पहुँची।

यह प्रभात फेरी गुरु नानक देव जी के 556वें आगमन पुरब (5 नवम्बर 2025) की अग्रिम श्रद्धांजलि एवं जागरूकता स्वरूप आयोजित की गई।

प्रभात फेरी में सिख संगत एवं गुरु नानक देव जी में श्रद्धा रखने वाले असंख्य भक्तों ने भाग लिया। मार्ग में संगत द्वारा लंगर सेवा, फल सेवा एवं जल सेवा के अनेक स्टॉल लगाए गए, जिनसे सेवा, प्रेम और एकता का संदेश प्रसारित हुआ।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार जोगिंदर सिंह जी ने संगत को बताया कि 5 नवम्बर को गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 5 नवंबर को सुबह और शाम दोनों समय विशेष कीर्तन दरबार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने संगत से विनम्र निवेदन है कि वे परिवार सहित उपस्थित होकर गुरुबाणी का अमृत रस ग्रहण करें।

वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतह।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें