रविवार, 9 नवंबर 2025

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का 27 वां परिचय सम्मेलन का सफल समापन

 















                             मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित दो दिवसीय 27वें ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन का 9 नवंबर 2025 को लोहियानगर के अग्रसेन भवन में पं० जयनन्द शर्मा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में समापन सम्पन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि पं० सुनील शर्मा, कैबिनेट मंत्री, उ०प्र० सरकार एवं विशिष्ट अतिथि संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पं डी. के. शर्मा रहे। आज परिचय सम्मेलन प्रातः 9 बजे से शुरु हुआ व दोपहर 1 बजे तक चला। कल से अब तक दोनों दिनों में लगभग 600 युवक-युवतियों का परिचय कराया गया। इसके उपरान्त दोनों परिवार एक-दुसरे की जानकारी कर सहमति बनाएंगे। समापन कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पं० हरिओम शर्मा एवं सभा के महामंत्री पं० संदीप शर्मा एवं पं विजय भारद्वाज का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि एवं अन्य पदाधिकारी अतिथिगंनों का स्वागत प्रतीक चिन्ह एवं पुष्प मालाओं द्वारा किया गया। तदोपरांत परिचय कराने वाली टीम को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि पं० सुरेद्र कुमार मुन्नी पूर्व विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि मैं हर वर्ष इस कार्य में आता रहा हूँ, इस सभा द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए सर्वोतम कार्य किया जा रहा है। इससे ब्राह्मण समाज के लोग लाभान्वित होते है। मैं इस सफल कार्यक्रम की आयोजन समिति को बधाई देता हूँ।






विशिष्ट अतिथि संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पं डी. के. शर्मा ने कहा कि गाजियाबाद शाखा द्वारा आयोजित परिचय सम्मलेन से प्रभावित होकर संस्था की प्रदेश व अन्य राज्यों की शाखाएं भी परिचय सम्मेलन का आयोजन करने जा रही हैं। दिल्ली में भी फरवरी में ही इसका आयोजन होने जा रहा है। मुख्य अतिथि पं० सुनील शर्मा ने कहा मैं कई वर्षों से इस कार्यक्रम में आ रहा हूँ, और प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम में मुझे समाज के लोगों का उत्साह देखने को मिलता है। इससे सिद्ध होता है कि इस कार्यक्रम की समाज को अति आवश्यकता है। मैं आयोंजको को साधुवाद देता हूँ और आशा करता हूँ कि अगले वर्ष भी इस कार्यक्रम को आयोजित करें। आज समय की पुकार है कि ब्राह्मण समाज एकजूट होकर अपने समाज के विकास के लिए अन्य कई समाजों से हठकर काम कर रहे है। ब्राह्मण कभी अपने लिए नहीं जीया वह अभी समाज के हित में कार्य करता रहा है। इसलिए ब्राह्मण को सर्वश्रेष्ठ मन गया है। मेरी पूरे समाज के लोगो से अपील है एकजूट हो अपने समाज व राष्ट्र के विकास में भागीदार बने। कार्यक्रम का संचालन मुख्य संयोजक पं० जे. के. गौड़ ने किया और उन्होंने घोषणा कि की अगले वर्ष यह कार्यक्रम 28 व 29 नवम्बर 2026 को होगा। धन्यवाद ज्ञापित पं० जयनन्द शर्मा जिलाध्यक्ष ने किया।

इस परिचय सम्मलेन में हमारे प्रेरणाश्रोत पं० सुखदर्शन शर्मा, प० सुभाष चंद शर्मा, प० आदेश शर्मा, प० विजय भारद्वाज, प० हरिओम शर्मा, प० राम आसरे शर्मा (मोदीनगर), प० सुभाष शर्मा, प० आशुतोष शर्मा, प० नरेंद्र शर्मा, प० वेद प्रकाश शर्मा, प० नरेशपाल कौशिक, प० अशोक शर्मा, प० अमर दत्त शर्मा, प० देवेंद्र भारद्वाज, प० आर एन पाण्डेय, प० देवेंद्र पाल कौशिक, प० सुभाष शर्मा, प० विवेक कौशिक, प० अमित भारद्वाज, प० आर के शर्मा, प० राजेंद्र शर्मा, प० ओमदत्त शर्मा, प० एम सी गौड़, प० शशिकांत भारद्वाज, प० आदेश कुमार शर्मा, प० वाई पी शर्मा, प० विनोद हितैषी, प० अतर सिंह शर्मा, प० अमित गौड़, प० अलोक शर्मा रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें