बुधवार, 12 नवंबर 2025

शहर विधायक संजीव शर्मा जी ने हाउस टैक्स वृद्धि को लेकर मुख्य मंत्री आदरणीय योगी आदित्य नाथ जी की मुलाक़ात

 

                                मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । शहर विधायक संजीव शर्मा ने आज मुख्य मन्त्री योगी आदित्य नाथ जी से मिलकर हाउस टैक्स मुददे पर चर्चा करते हुए बेहताशा वृद्धि पर लगाम लगाने का अनुरोध किया.. मुख्यमंत्रीजी का ध्यान क्षेत्र के नागरिकों को प्रभावित करने वाले हाउस टैक्स के जटिल और उच्च दरो संबंधी मामलों की और आकर्षित किया.. जनता को हाउस टैक्स से राहत दिलाने के लिए युक्तिसंगत बनाने और मौजूदा दरो मै संभावित कटौती करने का अनुरोध किया।

 हाउस टैक्स के अलावा  क्षेत्र के त्वरित और समावेशी विकास के मुद्दे, सड़क,बिजली और शिक्षा के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई!

 मुख्यमंत्री ने  सभी बातों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े इन मामलो पर त्वरित और प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन दिया

                

                   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें