बुधवार, 31 दिसंबर 2025

जीडीए में 11 सुपरवाइजर हुए सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई में याद की सेवाएँ

 







                     रिपोर्ट-- मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) में लंबे समय से सेवाएँ दे रहे 11 सुपरवाइजर, जिनमें रामसिंह भी शामिल हैं, ने हाल ही में सेवानिवृत्ति ली। उनके साथियों, अधिकारियों और स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

विदाई समारोह में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी ने उनके प्राधिकरण में योगदान और समर्पित सेवाओं को याद किया। सहकर्मियों ने कहा कि इन सुपरवाइजर्स की मेहनत और ईमानदारी हमेशा याद रखी जाएगी। समारोह में भावुक पल भी आए, जब रामसिंह और अन्य सुपरवाइजर्स ने अपने अनुभव साझा किए।

प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि ये सुपरवाइजर्स गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के इतिहास में अपनी छाप छोड़ गए हैं और उनके योगदान को हमेशा सम्मान मिलेगा। इस मौके पर सहायक अभियंता पियूष कुमार सिंह, अनुज कुमार, जे ई सतेंद्र यादव, बडे़ बाबू शर्मा जी,सुपरवाइजर, अनिल कुमार, मजबूत सिंह, मिथलेश,संजय कुमार आदि स्टाफ उपस्थित रहे।

जीडीए सचिव ने वर्ष 2025 की गिनाई उपलब्धियां

 



                        रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इस वर्ष किये गये कार्यों और अगले वर्ष की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जीडीए की ओर से आयोजित की गई प्रेसवार्ता में सचिव वीके मिश्र ने बताया कि प्राधिकरण के हिस्से में कई उपलब्धियां आई हैं।

उन्होंने बताया कि हरनन्दीपुरम योजना को प्राधिकरण बोर्ड द्वारा दिनांक 02.09.2025 को अनुमोदन दिया गया था। यह योजना लगभग 521 हे0 में 08 राजस्व ग्रामों की भूमि को किसानों से आपसी सहमति के आधार पर क्रय करते हुए प्रस्तावित की गयी है, जिसके प्रथम चरण में 336 हे० भूमि का क्रय किया जाना है। वर्तमान में लगभग 55 हे0 भूमि का क्रय आपसी सहमति से किया जा चुका है एवं 115 हे0 भूमि पर सहमति प्राप्त की जा चुकी है, जिसके क्रय की प्रक्रिया प्रस्तावित है। उक्त योजना हेतु कंसलटेंट का चयन किया जा चुका है एवं कंसलटेंट द्वारा इन्सेप्शन रिपोर्ट प्रस्तुत की जा चुकी है। साथ ही दिनांक 30.12.2025 को ले-आउट का प्रस्तुतीकरण उपाध्यक्ष महोदय के समक्ष किया गया। इस योजना को आगामी तीन से चार महीनों में धरातल पर उतारा जाना प्रस्तावित है।

मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना

सचिव ने बताया कि मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना की परिकल्पना वर्ष 2004 में लगभग 1300 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित की गयी थी। वर्तमान में इस योजना का क्षेत्रफल 1374 एकड़ है, जिसमें 800 एकड़ भूमि के विषय में कास्तकारों को 06 प्रतिशत विकसित भूखण्ड दिये जाने थे, जिसको तलपट मानचित्र पर दर्शित करते हुए 762 भूखण्डों का आवंटन लॉटरी ड्रॉ के माध्यम से दिनांक 27.09.2025 व 28.09.2025 को किया गया। इस आवंटन के पश्चात् कृषकों की समस्याओं का निस्तारण किया गया और लगभग रुपये 4000 करोड़ की परिसम्पत्तियां आगामी वर्ष में निस्तारित किया जाना प्रस्तावित है। मधुबन-बापूधाम योजना में विकास कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है, जिसमें लगभग रुपये 250 करोड़ की लागत से निविदा की जानी प्रस्तावित है।

 मधुबन-बापूधाम योजना को एन.एच.-58 से जोड़ने हेतु आर.ओ.बी. का निर्माण कार्य

उन्होंने बताया कि मधुबन-बापूधाम को एन.एच.-58 से जोड़ने हेतु रेलवे के ऊपर लगभग रुपये 90 करोड़ की लागत से आर.ओ.बी. का निर्माण कार्य अन्तिम दौर पर है। इस कार्य में अप्रोच रोड एवं आर.ई. वॉल का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लि० द्वारा एवं मुख्य आर.ओ. बी. का निर्माण रेलवे द्वारा किया जा रहा है। यह आर.ओ.बी. मई, 2026 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। इससे मधुबन-बापूधाम के साथ-साथ स्वर्णजयन्तीपुरम, कर्पूरीपुरम, गोविन्दपुरम व अन्य लोगों को सीधे

बुनकर मार्ट / मधुबन कनवेन्शन सेन्टर का निर्माण कार्य

अपर सचिव पी के सिंह ने बताया कि.मधुबन-बापूधाम योजना में लगभग रुपये 155 करोड़ की लागत से बुनकर मार्ट कम एक्सपो सेन्टर का निर्माण कार्य प्रगतिमान है। इस परियोजना में भूतल पर शोरूम, कॉनफ्रेन्स रूम, मीटिंग रूम, ऑडिटोरियम, बुनकर शॉप्स, फूड कोर्ट एवं ओपन थिएटर का प्रावधान किया गया है। प्रथम तल पर कन्वेन्शनल हॉल, मनोरंजन क्षेत्र, मीटिंग रूम, ऑफिस रूम, फूड कोर्ट एवं एक्सपों सेन्टर का प्रावधान किया गया है। द्वितीय तल पर डबल हाईट एस्पो हॉल, बुनकर आवास, ऑफिस रूम व फूड कोर्ट का प्रावधान किया गया है। उक्त परियोजना अन्तिम चरण में है एवं इसके अनुरक्षण एवं प्रबन्धन के लिए ई.ओ.आई. की प्रक्रिया प्रस्तावित है।

शहर में पार्क एवं सौन्दर्याकरण परियोजनाएं

वेस्ट टू वण्डर पार्क इन्दिरापुरम योजना में लगभग 1450 एकड़ क्षेत्रफल में संस्कृत दर्शन पार्क' के नाम से इस पार्क को विकसित किया जा रहा है।

रामायण थीम पार्क 

कोयल एनक्लेव योजना में लगभग 22700 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में रामायण थीम पर आधारित पार्क का विकास कार्य किया जा रहा है। यह पार्क वर्ष 2026 में पूर्ण कर आम जनमानस हेतु उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है। इस पार्क में 15 कलाकृतियां, ऑडियो विजुअल शो, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र व थिएटर आदि रामायण थीम पर प्रस्तावित किये गये हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत ई.डब्ल्यू.एस. भवनों का निर्माण कार्य

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा 3496 ई.डब्ल्यू.एस. भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण करते हुए आवंटन किया जा चुका है, जिसमें मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में 856 भवन, डासना में 432, प्रताप विहार योजना में 1200, नूरनगर में 480 तथा ग्राम-निवाड़ी (मोदीनगर) में 528 भवन सम्मिलित हैं। मधुबन-बापूधाम योजना में उक्त भवनों की रजिस्ट्री किया जाना प्रारम्भ हो चुका है।

उत्सव भवन (वैशाली)

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा वैशाली क्षेत्र में लगभग 1800 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में मा० मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में उत्सव भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को विवाह, पारिवारिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए एक किफायती एवं सुव्यवस्थित स्थल उपलब्ध कराना है। यह सुविधा 'फिक्स-यूजर-फी' मॉडल पर संचालित होगी, जिससे आम जन को सुलभ दरों पर सेवाएं मिलेंगी। इस भवन का डिजाइन काउसिंल ऑफ आर्किटेक्चर के साथ संयुक्त रूप से प्रतियोगिता आयोजित कर चयन किया गया है।


पहल पोर्टल से लोगों को हुआ फायदा

 सचिव वी के मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलों द्वारा गाजियाबाद के इन्दिरापुरम में स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में आगमन के दौरान पहल पोर्टल का विधिवत् शुभारम्भ किया गया था। तब से लेकर वर्तमान तक डिजिटल क्षेत्र की दुनिया में पहल पोर्टल नये-नये आयाम स्थापित कर रहा है। यह पोर्टल नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया था, जिसके आरम्भ होने से प्राधिकरण के सभी आवंटियों को एक क्लिक में सम्पत्ति से सम्बन्धित समस्त सूचनाएं व कार्यवाही किये जाने की सुविधा प्राप्त हो रही है। यह एक सिंगल विण्डों सिस्टम है, जो पारदर्शी एवं पूर्ण रूप से डिजिटल है, जिसके माध्यम से सम्पत्ति का भुगतान हो, लेजर रिपोर्ट देखना हो या किश्तों का पुनर्निर्धारण करना हो। सब कुछ सम्भव है, इस पोर्टल के माध्यम से 34298 रजिस्ट्रेशन हुए थे। रजिस्ट्री के माध्यम से 4.72 करोड़ प्राप्त हुए।

 उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष मे 1653 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे इस बार नवम्बर तक 1582 करोड़ रूपये प्राप्त हुए मार्च 26 तक दो गुना हो जाएगा।

नन्दग्राम योजना में 77 आवासीय भूखण्डों की योजना

उन्होंने बताया कि नन्दग्राम योजना में प्राधिकरण में 77 आवासीय भूखण्डों की योजना तैयार की जा रही है, जिसे नये साल के शुरूआत में ही लॉन्च किये जाने की सम्भावना है। इस योजना में लगभग 60 वर्ग मीटर से लेकर 210 वर्ग मीटर के भूखण्ड सृजित किये गये हैं, जिन्हे आम जनमानस को लॉटरी के माध्यम से आवंटित किये जायेंगे।

 प्राधिकरण की अन्य उपलब्धियां व आगामी परियोजनाएं

जीडीए सचिव मिश्रा ने बताया कि तुलसी निकेतन रि-डवलपमेंट, राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इन्दिरापुरम योजना में कैलाश मानसरोवर भवन का अनुरक्षण व संचालन, राजनगर एक्सटेंशन में जोनल प्लान रोड का निर्माण कार्य, इन्दिरापुरम योजना का नगर निगम को हस्तांतरण, प्राधिकरण को कर्जमुक्त करते हुए दोगुने से अधिक की आय, सिटी फॉरेस्ट का जीर्णोद्धार, मधुबन-बापूधाम योजना में प्राधिकरण के नवीन कार्यालय का निर्माण कार्य, जनभागिदारी हेतु ग्रीनऑथन का आयोजन व वृक्षारोपण इत्यादि । प्रेस वार्ता में सचिव वी के मिश्रा, अपर सचिव पी के सिंह, मुख्य अभियंता आलोक रंजन, सहायक अभियंता रूद्रेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

मेवाड़ में 21वां साहित्यकार एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित, साहित्यकार सहित छह पत्रकारों को मिला महामना मालवीय सम्मान

 





                      रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती पर आयोजित इक्कीसवें साहित्यकार एवं सम्मान समारोह में सुविख्यात साहित्यकार डॉ. अनिल आर्य समेत छह पत्रकारों को सम्मानित किया गया। अनिल आर्य को साहित्य भूषण सम्मान और वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सरदाना को पत्रकार भूषण सम्मान से सम्मानित किया। जबकि वरिष्ठ पत्रकार आलोक द्विवेदी, डॉ. महकार सिंह, आशुतोष गुप्ता और अशोक कौशिक को पत्रकार गौरव सम्मान से नवाजा गया। सभी को शॉल, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न एवं नकद राशि प्रदान की गई। वरिष्ठ पत्रकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष पद्मभूषण राम बहादुर राय, मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया एवं निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने ये सम्मान प्रदान किये। इस मौके पर राम बहादुर राय ने अपने सम्बोधन में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मालवीय जी व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे। वह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के बड़े उदाहरण हैं। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि मालवीय जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी, पत्रकार, वकील, गायक, कथावाचक, देशभक्त व युगदृष्टा थे। देश में प्रोफेशनल्स तैयार हो सकें इसके लिए उन्हांने बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी बनाई। साथ ही अनेक काम किये। नदियों को प्रदूषणमुक्त करने के अलावा आत्मनिर्भर भारत की बात मालवीय जी ने वर्ष 1905 में कही थी, जिसे आज लागू किया जा रहा है। अनिल आर्य के अनुसार मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस मालवीय जी के जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान कर रहा है, यह उल्लेखनीय प्रयास है। मालवीय जी स्वाधीनता संग्राम के इतिहास पुरुष थे। साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा और देश के प्रति उनका अवदान बहुमूल्य है। इससे पूर्व अतिथियों ने मां शारदा, भारत माता और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर पुष्पार्पित कर दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की। मोनिका यादव, वंशिका, पावनी, वंशिका जैन, सोनी और अनिरुद्ध ने क्रमशः सरस्वती वंदना, कविताएं और मालवीय जी पर सम्भाषण प्रस्तुत किये। मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने मालवीय जी के प्रति अपने विचार प्रकट करने के साथ ही सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कुशल संचालन अमित पाराशर ने किया।

मंगलवार, 30 दिसंबर 2025

वर्ष 2025 आईएएस विंटर स्टडी के कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल सर्विसेज के अंतर्गत चयनित आईएएस ट्रेनीज ने किया जनपद का भ्रमण, एकत्रित की विशेष जानकारी







                   रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

जनपद में अनुभवयुक्त भ्रमण व विशेष जानकारियों के लिए आईएएस ट्रेनीज ने किया जिलाधिकारी व सीडीओ का आभार व्यक्त

गाजियाबाद । वर्ष 2025 आईएएस विंटर स्टडी के कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल सर्विसेज के अंतर्गत चयनित आईएएस ट्रेनीज शिल्पा चौहान, आदिबा अनम,  विशाल, त्रिलोक सिंह, रितिका चितलंगइया, खोट पुष्पराज नानासाहेब, कार्तिकेय कुमार, चौधरी श्रवण कुमार रेड्डी, आदित्या विक्रम अग्रवाल एवं अप्सरा एन द्वारा जिला प्रशासन के नेतृत्व में तीसरी विजिट के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, आई.ए.एस. गाजियाबाद अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में जनपद गाजियाबाद में स्थापित प्रथम कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर (सीएफसी) जो कि अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद में स्थापित है, का भ्रमण किया गया। विजिट के दौरान सीएफसी में स्थापित विभिन्न टेस्टिंग सुविधाओं का अवलोकन किया। इसके उपरांत प्रशिक्षु आईएएस द्वारा साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित डाबर इंडिया लिमिटेड एवं अल्ट्रा इंटरनेशनल लिमिटेड का भ्रमण कर इन कंपनियों में तैयार किया जा रहे विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया तथा इकाई की मार्केटिंग तथा निर्यात के विषय में जानकारी प्राप्त की गई। उक्त इकाइयों में विजिट के दौरान श्रीमती रतिका गुप्ता, उपायुक्त उद्योग तथा संयुक्त आयुक्त उद्योग, गाजियाबाद श्रीनाथ पासवान उपस्थित रहे। 

जिलाधिकारी गाजियाबाद रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में व मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद अभिनव गोपाल की उपस्थिति में प्रशिक्षु आईएएस के साथ वार्ता बैठक की गई, जिसमें उनके द्वारा औद्योगिक इकाइयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं के विजिट के संबंध में अपना फीडबैक एवं अनुभव साझा किया गया।  आईएएस प्रशिक्षुओं द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद गाजियाबाद में उनका भ्रमण काफी अनुभवयुक्त रहा, जिसके लिए जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग केंद्र गाजियाबाद की समस्त टीम का भी आभार व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी गाजियाबाद द्वारा सभी आईएएस प्रशिक्षुओ को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बैठक का समापन किया गया।

सुभाष युवा मोर्चा संगठन द्वारा आयोजित स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव स्मृति व्याख्यान संपन्न

 



                          रिपोर्ट-मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । सुभाष युवा मोर्चा संगठन द्वारा आयोजित स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव स्मृति व्याख्यान आज दिनांक 28 दिसम्बर 2025  को सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी  (सुभास पार्टी) के पार्टी कार्यालय पटेल नगर थर्ड जगदीश नगर गाजियाबाद में संपन्न हो गया

सबसे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव जी को उनकी प्रथम पुण्यतिथि  ( 31 दिसम्बर 2024) पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई,इसके बाद उनकी स्मृति में आयोजित व्याख्यान जिसका विषय था टूटते परिवार और बढ़ते वृद्ध आश्रम पर प्रवक्ताओं ने बोलना शुरू किया 


सबसे पहले मुख्य वक्ता वीर वीरेंद्र सिंह (प्राचार्य जे एस हिंदू पीजी कॉलेज अमरोहा उत्तर प्रदेश) ने बिखरते परिवारों पर चिंता जताई, उन्होंने कहा कि परिवार छोटे होते जा रहे हैं जो कि चिंता का विषय है,  परिवार छोटे होने के कारण घर के बुजुर्गों को अब वो देखभाल नहीं मिल पा रही, जिसके वो हकदार होते हैं,परिवार के लोग अपने व्यस्त समय में से उनके लिये समय निकालने में अपने को असमर्थ पा रहे हैँ,  और वृद्धों को वृद्धाश्रम की तरफ आशा भरी नजरो से देखना पड रहा है, अगर संयुक्त परिवार होते तो वृद्धों को इस परिस्थिति से गुजरना नहीं पडता 


इसके बाद विजय सिंह जो कि गाजियाबाद में पंच आस सेवार्थ समिति बुजुर्ग आश्रम चलाते हैं,  अपना अनुभव साझा करते हुए बोले "मैं  जानता हूँ मेरे आश्रम में जो बुजुर्ग रहते हैं,  वो किस परिस्थिति के चलते यहाँ आये हैँ,  उनकी देखभाल करने के लिये घर पर किसी के पास समय नहीं था, बीमारी और लाचारी के चलते वो वृद्धाश्रम मे रहने को मजबूर हैँ,  उनमें से कई तो ऐसे हैँ जो संपन्न परिवारों से आते थे 


इस अवसर पर स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव जी ने कहा कि मैं सुभाष युवा मोर्चा संगठन की बहुत आभारी हूं जिन्होंने मेरे पति स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव जी को याद किया उनके अच्छे कामों को सराहा

सुभाष युवा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य मनोज कुमार शर्मा ने सभा में आये लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते वृद्धाश्रम चिंता का विषय है, बिखरते परिवार में वृद्ध लोग अपने को असहाय और अपेक्षित महसूस कर रहे हैँ,  उनको पूरी देखभाल की जरूरत है, वृद्धाश्रम उनकी देखभाल करते हैं जिसके लिये उन्हें अर्थिक सहायता की जरूरत होती है, उनके कथन के बाद संघठन ने उसी समय 11000 रुपये की और शैलेन्द्र श्रीवास्तव जी ने 11000 रुपये  की मदद उनके वृद्धाश्रम को दी, इसके अलावा कई अन्य लोगों ने भी उनके आश्रम को आर्थिक मदद दी श्री विजय सिंह ने संघटन का आभार व्यक्त किया 

इस अवसर मंच का संचालन कर रहे सत्येंद्र यादव ने कहा कि हमारी पार्टी सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ( सुभास पार्टी) की स्थापना 23 मार्च 2018 को हुई थी तब से लेकर मृत्युपर्यंत स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव जी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे उनका व्यक्तित्व शानदार था सभी लोग उन्हें बहुत मानते थे अशोक श्रीवास्तव जी किसी भी व्यक्ति के लिए हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे हमारा संगठन और पार्टी स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव जी की यादों को कभी भुला नहीं सकती पार्टी को बढ़ाने में उनका बहुत अहम योगदान था

इस क्रम में जेपी यादव विनोद अकेला अनिल सिंह कैप्टन गोपाल सिंह पीके सिंह, जेपी द्विवेदी, डीसी माथुर ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।

इस अवसर पर अभिनव श्रीवास्तव अनुपम अग्रवाल महेश कुमार अनिल दुबे महेश पांडे आर पी शुक्ला राजेश कुमार लक्ष्मण सुभाष गिरी पीके सिंह विष्णु पांडे सुनील कुमार श्रीवास्तव योगेश रामजन्म भारती अरविंद श्रीवास्तव राजाराम गौरव कुमार गिरीश मिश्रा मुकेश शर्मा वैभव साई शिव मोहन अजय दुबे कैप्टन गोपाल सिंह जेपी त्रिवेदी दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव हरिशंकर वर्मा सुरेश कुमार यादव श्रीपाल यादव खुशेंदु गुप्ता राम गणेश सिंह राजेंद्र गौतम विनोद अकेला दिनेश चंद माथुर अनिल कुमार सिंह राजकुमारी यादव प्रकाशंकर सिंह अवधेश कुमार राजीव कुमार सतीश कुमार शैलेंद्र श्रीवास्तव सियाराम यादव रवि राणा सुनील सिंह विकास पांडे सुरेश रैना डॉक्टर संजय विजय कुमार सिंह सुभाष ठाकुर बृजेश कुमार पिंटू यादव सोनू कुमार वीरेंद्र प्रताप सुरेश चंद वगीश शर्मा मनोज कुमार शर्मा अनिल सिंह दीपक वर्मा सुनील दत्त सत्येंद्र यादव जेपी यादव विजय सिंह सुषमा श्रीवास्तव अमरजीत यादव कमलेश यादव समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे सभा का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया

नगर आयुक्त ने ITMS के माध्यम से शहर के चौराहों को देखा, लिया ट्रायल

 



                           रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

जनवरी 2026 में शहर को ITMS सौंपने की तैयारी पूर्ण, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ-साथ, निगम के कार्यों की मॉनिटरिंग होगी सरल

गाजियाबाद  । नगर निगम द्वारा जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की शुरुआत करने हेतू तैयारी पूर्ण कर ली गई है जिसमें नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा ट्रायल लिया गया है बड़ी स्क्रीन के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों को देखा गया, वैशाली रेड लाइट, कालका गड़ी रेड लाइट, पुराना बस अड्डा रेड लाइट, हापुड़ चुंगी रेड लाइट को ट्रायल के दौरान नगर आयुक्त द्वारा देखा गया। मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, प्रभारी प्रकाश आश कुमार व अन्य भी मौके पर उपस्थित रहे l लगभग 1800 से अधिक कैमरो को इंटीग्रेटेड किया जा चुका है जनवरी के प्रथम सप्ताह में योजना को शहर को सौंपा जाएगा निगम अधिकारी तेजी से कार्य कर रहे हैं जिसका ट्रायल आज नगर आयुक्त की उपस्थिति में हुआ, नगर आयुक्त द्वारा बताया गया ITMS की अंतिम चरण की तैयारी भी पूर्ण हो चुकी है। डेस्कटॉप इंस्टॉलेशन, 244 इंच चौड़ी, 103 इंच लंबी स्क्रीन इंस्टॉलेशन से लेकर सर्वर रूम सभी सेटअप हो चुका है आई ट्रिपल सी को भी व्यवस्थित किया जा चुका है आगामी 10 दिन के भीतर शहर हित की योजना को प्रारंभ किया जाएगा जिससे न केवल यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी ITMS के माध्यम से लगाम कशी जाएगी, रेड लाइट पर लगे हुए आधुनिक तकनीकी के कैमरे के माध्यम से चालान करते हुए यातायात नियमों का पालन कराया जाएगा, इसके अलावा गाजियाबाद नगर निगम के कार्यों पर भी शहर में लगे हुए कैमरो से निगरानी रखी जाएगी, मॉनिटरिंग में सरलता होगी।

सिद्धार्थ विहार व्यापार मंडल का हुआ विस्तार

 


रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  सिद्धार्थ विहार में, सिद्धार्थ विहार व्यापार मंडल के द्वारा महानगर उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक की गई।

 बैठक में महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री गोपीचंद प्रधान जी की अनुमति से सिद्धार्थ विहार  इकाई के अध्यक्ष चौधरी वसीम अली के आदेश अनुसार महामंत्री अक्षय कौल ने डॉक्टर अमन माथुर को कोषाध्यक्ष, शैलेंद्र वर्मा को कानूनी सलाहकार एवं साधना सिंह को उपाध्यक्ष बनाकर टीम का विस्तार किया गया।

 साथ ही लंबे समय से व्यापारियों एवं समाज की सेवा करने वाले सेक्टर 11 व्यापार मंडल के संरक्षक ओम प्रकाश शास्त्री , चेयरमैन ज्ञानेंद्र शर्मा, अध्यक्ष शिशुपाल वर्मा, महामंत्री प्रमोद गर्ग, सेक्टर 9 विजय नगर के चेयरमैन राकेश कौशिक, अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सेक्टर 12 संतोष मेडिकल रोड के अध्यक्ष पवन शर्मा, महामंत्री सचिन यादव, व्यापारी नेता मुशीर मंसूरी एवं डॉक्टर मोबिन , डॉ ब्रिज मोहन सिंह आदि विजयनगर लाइन पार क्षेत्र व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारीयों को शाल उड़ा कर सम्मान किया गया।

 बैठक में सिद्धार्थ विहार व्यापार मंडल के संरक्षक देवी सिंह नगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्ष कुमार, उपाध्यक्ष नीलकमल वर्मा ज, मंत्री विनोद भट्ट, मंत्री सुरेंद्र कुमार, उदयवीर सिंह,सचिन शर्मा, मोहम्मद शाहिद, नरेश शर्मा, ऋषभ सोनी,राहुल, विनय जायसवाल  आदि काफी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे

रेड क्रॉस के सभापति ने दी उप मुख्यमंत्री को नव वर्ष की शुभकामनाएं

  


                       रिपोर्ट-मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । रेड क्रॉस गाजियाबाद के सभापति सुभाष गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और रेड क्रॉस के प्रदेश सभापति बृजेश पाठक को नव वर्ष 2026  की शुभकामनाएं दी।

सुभाष गुप्ता ने बताया कि यह मुलाकात बृजेश पाठक के लखनऊ स्थित आवास पर रही और  बृजेश पाठक ने रेड क्रॉस गाजियाबाद के सदस्य राजेश गर्ग को स्वच्छता अभियान और धवल गुप्ता को आमजन समन्वय में उत्कृष्ट कार्य हेतु रेड क्रॉस का मोमेंटो देकर सम्मानित किया और सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और सभी का लखनऊ आने पर आभार व्यक्त किया। सभापति सुभाष गुप्ता के साथ सेवा भारती गाजियाबाद के महामंत्री राजेश गर्ग और विवेकानन्द विधा मंदिर स्कूल के अध्यक्ष धवल गुप्ता भी मौजूद थे।

भारत रत्न परम् श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का योगदान देश कभी नही भूल सकता.... विधायक संजीव शर्मा*

 




                           रिपोर्ट-मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं युगद्रष्टा राजनेता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के पावन अवसर पर शहर विधायक  संजीव शर्मा जी के नेतृत्व में गाजियाबाद विधानसभा स्तरीय विचार संगोष्ठी का भव्य आयोजन ग्रेंड पेटल बेंक्विट, पटेल नगर मे किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष  मयंक गोयल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत थे। उनके जीवन में विचारों की दृढ़ता, वाणी की मर्यादा और कार्यों में राष्ट्र सर्वोपरि की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। अटल जी ने राजनीति को सेवा, संवाद और संस्कारों से जोड़ा तथा देश को सुशासन, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूत नींव प्रदान की।

 सांसद  अतुल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, सर्व शिक्षा अभियान और पड़ोसी देशों के साथ संवाद की नीति उनके दूरदर्शी नेतृत्व के प्रतीक हैं। अटल जी ने यह सिद्ध किया कि मजबूत नेतृत्व संवेदनशीलता और सहमति के साथ भी संभव है।

शहर विधायक संजीव शर्मा के मिडिया प्रभारी अजय चोपडा ने बताया कि संगोष्ठी में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं  ने अटल जी के जीवन, उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने तथा उन्हें जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

संगोष्ठी मे मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि बलदेव राज़ शर्मा,पूर्व महापौर आशा शर्मा,अमर दत शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, एवं हाजी जमालूद्दीन, अजय शर्मा, पूर्व निगम उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, सुनील यादव तथा ओ पी अग्रवाल, संदीप त्यागी, भारत भाटी,सुभाष शर्मा शहर मंडल अध्यक्ष महीम गुप्ता, क्रासिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, विजय नगर मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रताप विहार मंडल अध्यक्ष हेमराज माहौर, गाँधी नगर मंडल अध्यक्ष वरुण नागर, पार्षद पूनम सिंह, देव नारायण शर्मा, ओम प्रकाश ओड, संतोष राणा, उदित मोहन, विनील दत, शीतल चौधरी, सुभाष चौधरी, अनिल कल्यानी,जय किशन पाल, शरद शर्मा, नीरज गोयल, गोपाल सिसोदिया, थान सिंह कश्यप, सुनील गौतम सहित प्रतीक माथुर राजेश शर्मा एवं संगोष्ठी के महानगर सह सयोंजक प्रदीप चौहान, ऋचा भदोरिया सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

 

    

           

लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट की नई पहल, समाज सेवी रामदुलार यादव के नेतृत्व में किया गया दीनानाथ पुर पुठी में श्री राधा कृष्ण मन्दिर का विकास

                  





                       रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद।  श्री राधा कृष्ण मन्दिर सेवा समिति, दीनानाथ पुर पुट्ठी जनपद गाजियाबाद के अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह और सचिव राजेश कुमार ने प्रेस नोट में बताया कि संस्था ने लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट 6, 7 ए ब्लाक मार्केट श्याम पार्क मेंन साहिबाबाद को जर्जर पड़े मन्दिर में पेंट, बिजली का कार्य, मन्दिर की चारदीवारी, गेट, लाईट, धर्मशाला, रसोंई घर बनवाने के लिए प्रस्ताव पारित कर निवेदन किया था, संस्था के पदाधिकारी वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, इंजी0 धीरेन्द्र यादव के सौजन्य से उपरोक्त कार्य पूर्ण सम्पन्न हो गया, धर्मशाला, किचन, प्रसाधन गृह पर भी लेंटर पड गया, अब मन्दिर में बाहर और  कई जगह टाइल लगाने, गेट लगाने का कार्य बाकी है, वह भी लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा सम्पन्न कराया जाना है, हम सभी राधा कृष्ण मन्दिर के पदाधिकारीगण, कार्यकर्त्तागण, ग्रामवासी और मन्दिर के पुजारी, संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव, समाज सेविका फूलमती यादव, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, सदस्य अनामिका यादव का आभार व्यक्त करते है, इनके द्वारा यह पुनीत कार्य सम्पन्न हुआ, और शेष कार्य भी इनके सहयोग से संपन्न होगा, इस आशा विश्वास के साथ धन्यवाद करते है, इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमे सैकड़ों लोग शामिल हो प्रसाद ग्रहण किया, सभी शामिल लोगों ने राधा कृष्ण के गगन भेदी जयकारे लगाये ।

        कार्यक्रम में शामिल रहे, मन्दिर कार्य की देखभाल,  सहयोग में लगे प्रमुख रहे, ब्रजपाल प्रधान, राजेश, महाशय पाला, मुकेश यादव, राम दुलार यादव, शिव शंकर आनंन्द, कालू यादव, संत मदन गिरी, रोबिन यादव, बीरपाल, पीतम सिंह, डा0 वेदपाल, ऋषिपाल, सत्ते यादव, चक्रपाणि महराज, चरण सिंह यादव, चिंतामणि यादव, सुनील प्रधान, मनोज प्रधान, संजीव यादव, धर्मसिंह जाटव, अमर बहादुर, दयाराम मिस्त्री, मानिकचंद पटेल आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।


                                                                                      

                                                                                 


                                           

                                                   

सोमवार, 29 दिसंबर 2025

परमार्थ निकेतन में वेदान्त कोर्स का शुभारम्भ, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती ने विश्व के अनेक देशों से आये योग साधकों की आध्यात्मिक जिज्ञासाओं का किया समाधान*



                             सत्ता बन्धु

वेदान्त केवल दर्शन या बौद्धिक विषय नहीं है, अपितु यह जीवन जीने की कला-स्वामी चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश, 29 दिसम्बर। हिमालय की गोद में, माँ गंगा के पावन तट पर स्थित परमार्थ निकेतन के दिव्य और शांत वातावरण में वेदान्त कोर्स का शुभारम्भ आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विश्व के अनेक देशों से आये योग साधक, साधिकाएँ और आध्यात्मिक जिज्ञासु वेदान्त के गूढ़ सिद्धान्तों को आत्मसात करने हेतु एकत्रित हुए।

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि वेदान्त केवल दर्शन या बौद्धिक विषय नहीं है, अपितु यह जीवन जीने की कला है। वेदान्त हमें यह स्मरण कराता है कि हम केवल शरीर या मन नहीं हैं, बल्कि अनन्त, शाश्वत और दिव्य आत्मा हैं। जब मनुष्य इस सत्य को जान लेता है, तब भय, तनाव और अशान्ति स्वतः समाप्त हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि आज का विश्व बाहरी सुविधाओं से सम्पन्न है, किन्तु आन्तरिक शान्ति के लिए व्याकुल भी है। ऐसे समय में वेदान्त का सुन्दर और सरल मार्ग मानवता के लिए प्रकाश-स्तम्भ है। वेदान्त हमें ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना प्रदान करता है, जहाँ सम्पूर्ण विश्व एक परिवार है।

इस अवसर पर साध्वी भगवती सरस्वती जी ने वेदान्त को अत्यन्त सरल, व्यवहारिक और हृदयस्पर्शी शब्दों में कहा कि वेदान्त हमें यह संदेश देता है कि सुख बाहर नहीं, भीतर है। जब हम अपने भीतर के साक्षी भाव को पहचान लेते हैं, तब जीवन की प्रत्येक परिस्थिति साधना बन जाती है।

साध्वी जी ने कहा कि परमार्थ निकेतन में वेदान्त का अध्ययन केवल शास्त्रों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसे योग, ध्यान, सेवा और करुणा के माध्यम से जीवन में आत्मसात कियाा जाता है। यही वेदान्त की सुन्दरता है कि वह हमें केवल जानकार नहीं, बल्कि जागरूक और करुणामय मानव बनाता है।

वेदान्त कोर्स में भाग ले रहे प्रतिभागी अमेरिका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया तथा अन्य अनेक देशों से आये हैं। सभी साधक गहन रुचि के साथ उपनिषदों, भगवद्गीता और अद्वैत वेदान्त के मूल सिद्धान्तों का अध्ययन योगाचार्य गायत्री जी के मार्गदर्शन में कर रहे हैं। सत्रों के दौरान साधकों ने आत्मा, कर्म, मोक्ष, अहंकार, माया तथा जीवन के उद्देश्य से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका समाधान पूज्य स्वामी जी और साध्वी जी ने अत्यन्त सहजता और स्पष्टता के साथ किया।

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि वेदान्त का वास्तविक उद्देश्य जीवन को पवित्र, सरल और सेवा-प्रधान बनाना है। जब ज्ञान के साथ करुणा और सेवा जुड़ जाती है, तब वही सच्चा आध्यात्म बनता है। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी प्राचीन सनातन परम्परा के इस अमूल्य ज्ञान को अपनाएँ और विश्व में शान्ति एवं सद्भाव का संदेश प्रसारित करें।

परमार्थ निकेतन का यह वेदान्त कोर्स न केवल बौद्धिक ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि साधकों को आत्मिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें संतुलित, जागरूक और संवेदनशील जीवन जीने की प्रेरणा देता है। माँ गंगा की निर्मल धारा, हिमालय की शान्त उपस्थिति और गुरुओं का सान्निध्य इस कोर्स को और भी दिव्य बना देता है।

सभी साधकों ने इस पावन अवसर के लिए परमार्थ निकेतन और पूज्य स्वामी जी  के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा संकल्प लिया कि वे वेदान्त के सुन्दर संदेश को अपने जीवन में उतारकर विश्व के कोने-कोने तक पहुँचाएँगे।

रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद साउथ ने मनाया नव वर्ष समारोह





                         रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

ग़ाज़ियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद साउथ एंड द्वारा द गोल्डन इमराड राज नगर एक्सटेंशन में आयोजित नववर्ष समारोह अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की आकर्षक थीम, भव्य सजावट एवं उत्कृष्ट आतिथ्य व्यवस्था ने रोटरी इंटरनेशनल की “Unite for Good” भावना को सुंदर रूप से प्रतिबिंबित किया।

         समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट (2026-27) रो० अमित गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि रो० संजय अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

    मुख्य अतिथि रो० अमित गुप्ता ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए रोटरी फाउंडेशन में किए गए सहयोग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के माध्यम से किए गए सेवा कार्यों से लाभान्वित लोगों की दुआएँ सदैव सहयोगकर्ताओं के साथ रहती हैं।

    विशिष्ट अतिथि रो० संजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब साउथएंड निरंतर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहा है और नववर्ष में भी इसी सेवा भावना के साथ अपने कार्यों को और विस्तार देगा।

          कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, साथ ही रोचक खेलों के माध्यम से सभी सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। पूरे आयोजन में पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अनुशासन, समन्वय एवं सहभागिता प्रशंसनीय रही।  रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद साउथएंड, क्लब अध्यक्ष रो० प्रवीन अग्रवाल एवं सचिव रो० डॉ. आलोक गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोटेरियन प्रमोद चौधरी , रोटेरियन रामवीर सिंह , रोटेरियन अरुण अग्रवाल एवं रोटेरियन अर्चना अग्रवाल ,रोटेरियन सुमित गर्ग एवं रोटेरियन रेनू गर्ग ,रोटेरियन मुकेश गोयल (रेमंड्स) एवं रोटेरियन मीनाक्षी गोयल , रोटेरियन मुकेश गोयल (वीनस) एवं रोटेरियन मनीषा गोयल , रोटेरियन डॉ. नीरज गर्ग एवं रोटेरियन डॉ. मंजू गर्ग, रोटेरियन जय कुमार अग्रवाल एवं रोटेरियन मीनू अग्रवाल ,रोटेरियन गिरीश पुरी एवं रोटेरियन नीरू पुरी , रोटेरियन मनीष अग्रवाल एवं रोटेरियन स्वीटी अग्रवाल ,रोटेरियन मोहिंदर सिंह एवं रोटेरियन रणवीर कौर ,रोटेरियन मुनिश अग्रवाल ,रोटेरियन  एच. के. त्यागी एवं रोटेरियन भावना त्यागी ,रोटेरियन ज्ञानेंद्र सिंह ,रोटेरियन आदित्य गुप्ता एवं रोटेरियन निर्मल गोयल एवं रोटेरियन रूपा गोयल ,रोटेरियन अजय मित्तल एवं रोटेरियन पुनिता मित्तल ,रोटेरियन अनुज मित्तल एवं रोटेरियन अनु मित्तल ,रोटेरियन नीरज गर्ग (उर्वशी) एवं रोटेरियन सीमा गर्ग ,रोटेरियन राजीव कंसल एवं रोटेरियन आशु कंसल , रोटेरियन शिव कुमार गोयल एवं रोटेरियन नीलम गोयल ,रोटेरियन पंकज गर्ग एवं रोटेरियन रुचि गर्ग ,रोटेरियन अमित अग्रवाल एवं रोटेरियन सिम्मी अग्रवाल , रोटेरियन पंकज शर्मा एवं रोटेरियन पुष्पा शर्मा , रोटेरियन मोहित गोयल एवं रोटेरियन खुशबू गोयल ,रोटेरियन सचिन गोयल एवं रोटेरियन प्रीति गोयल ,रोटेरियन संदीप गुप्ता एवं रोटेरियन भावना गुप्ता ,रोटेरियन राजेश चौहान ,रोटेरियन प्रवीन अग्रवाल एवं रोटेरियन विनीता अग्रवाल व रोटेरियन डॉ. आलोक गोयल एवं रोटेरियन नीतू अग्रवाल ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

 

रविवार, 28 दिसंबर 2025

यमुना परिवार काउंसिल, गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के सुंयक्त तत्वाधान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती पर आयोजित हुआ यमुना संगम

 




                       रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

*🌟बिरसा मुण्डा लॉन गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति गांधी दर्शन, राजघाट, नई दिल्ली* 

*🌟मां यमुना जी के श्रीचरणों में समर्पित उत्तराखंड़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व उत्तरप्रदेश के समुना साधकों का मिलन व यमुना उत्सव

*✨पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और वैष्णवाचार्य  यदुनाथ  महाराज

*💫 केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार,  अर्जुनराम मेघवाल, मुख्यमंत्री हरियाणा,  नायब सिंह सैनी , उपाध्यक्ष, गांधी स्मृति भारत सरकार,  विजय गोयल , केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार, श् हर्ष मल्होत्रा ,  सांसद,  अतुल गर्ग , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा,  राजेश अग्रवाल , मिस यूनिवर्स दिल्ली 2025, सुश्री स्मृति छाबड़ा , सुप्रसिद्ध भजन गायक व यमुना भक्त,  कन्हैया मित्तल , अन्तर्राष्ट्रीय लेखक व मोटिवेटर,  शिवखेड़ा, फाउण्डर, नोयडा फिल्म सीटी व अध्यक्ष मारवाड स्टूडियों आदि अनेक विशिष्ट अतिथियों का पावन सान्निध्य*

नई दिल्ली/ऋषिकेश, 28 दिसम्बर। नई दिल्ली स्थित राजघाट के गांधी दर्शन परिसर में, गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति और यमुना परिवार काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में “यमुना संगम” का भव्य, प्रेरणादायक और आध्यात्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। यह आयोजन भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के पावन अवसर पर बिरसा मुंडा लॉन, गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मां यमुना के श्रीचरणों में समर्पित रहा, जिसमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से पधारे यमुना साधकों, सेवकों और श्रद्धालुओं का भावपूर्ण संगम हुआ।

यह आयोजन भारतीय संस्कृति, नदी चेतना और राष्ट्र के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व का जीवंत प्रतीक बन गया। यमुना जी केवल एक नदी नहीं, बल्कि जीवनदायिनी, संस्कृति वाहिनी और सभ्यता की आत्मा के रूप में स्मरण करते हुए पूरे कार्यक्रम में सेवा, संकल्प और संवेदना की अनुभूति बनी रही। गांधी जी के सत्य और अहिंसा के विचार तथा अटल जी की राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत दृष्टि इस आयोजन के मूल भाव में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

कार्यक्रम को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज एवं वैष्णवाचार्य  यदुनाथ महाराज का दिव्य सान्निध्य प्राप्त हुआ। 

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नदियाँ केवल जल का प्रवाह नहीं होतीं, वे किसी भी राष्ट्र की चेतना, संस्कृति और सभ्यता की जीवनरेखाएँ होती हैं। भारतीय संस्कृति का प्रत्येक अध्याय नदियों के तट पर लिखा गया है। हमारे तीर्थ, हमारी साधना, हमारे पर्व और हमारी परंपराएँ नदियों से जुड़ी हुई हैं। जब नदियाँ निर्मल और अविरल रहती हैं, तब समाज में संतुलन, शांति और समृद्धि बनी रहती है। स्वच्छ जल केवल शरीर को नहीं, बल्कि मन और विचारों को भी पवित्र करता है। जिस समाज में नदियाँ प्रदूषित होती हैं, वहाँ केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि मूल्यों और संवेदनाओं का भी क्षरण होता है।

यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी आस्था, हमारी संस्कृति और हमारी ऐतिहासिक चेतना की सजीव धारा है। श्रीकृष्णजी की लीलाओं से लेकर दिल्ली की सभ्यता तक, यमुना ने युगों-युगों तक राष्ट्र को जीवन दिया है। इसलिए यमुना का संरक्षण केवल पर्यावरणीय मुद्दा नहीं है, यह हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जिम्मेदारी है। यमुना को स्वच्छ रखना वस्तुतः अपने इतिहास, अपनी परंपरा और अपनी आने वाली पीढ़ियों की रक्षा करना है।

नदी संरक्षण का अर्थ केवल सफाई अभियानों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। जब हम नदियों को माँ मानकर सम्मान देते हैं, तभी उनका संरक्षण संभव है। यमुना जी की निर्मलता में ही राष्ट्र की निरंतरता और भविष्य की सुरक्षा निहित है।

इस अवसर पर देश के अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक चिंतकों, सांस्कृतिक विभूतियों और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। केंद्रीय मंत्री  अर्जुनराम मेघवाल, हरियाणा के  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष  विजय गोयल , केंद्रीय मंत्री  हर्ष मल्होत्रा, सांसद  अतुल गर्ग, भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  राजेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने यमुना संरक्षण और जनभागीदारी की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का विशेष स्वरूप तब देखने को मिला जब मां यमुना जी की भव्य महाआरती सम्पन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार, दीपों की ज्योति और सामूहिक प्रार्थना के साथ सम्पन्न यह आरती यमुना के प्रति       कृतज्ञता, समर्पण और संरक्षण के संकल्प का प्रतीक बन गई। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं यमुना भक्त श्री कन्हैया मित्तल जी के भजनों ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

युवा सहभागिता का भी इस आयोजन में विशेष महत्व रहा। मिस यूनिवर्स दिल्ली 2025 सुश्री स्मृति छाबड़ा जी, अंतरराष्ट्रीय लेखक एवं मोटिवेटर  शिव खेड़ा तथा सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक युवाओं की उपस्थिति ने यह स्पष्ट किया कि यमुना संरक्षण का संदेश नई पीढ़ी तक प्रभावी रूप से पहुँच रहा है। यह आयोजन यमुना को पुनः जनचेतना का केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

यमुना संगम कार्यक्रम को सफल बनाने में यमुना परिवार काउंसिल के निदेशक  कपिल गर्ग , कार्यक्रम संयोजक  संजीव कपूर, महाआरती संयोजक  राहुल गुप्ता, सह संयोजक  मुकेश सोलंकी, आरती प्रमुख  संजय गिरी एवं विपणन प्रमुख सुश्री कंचन गर्ग का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। उनके समर्पण, सेवा भावना और संगठनात्मक कुशलता ने इस आयोजन को गरिमा और भव्यता प्रदान की।

समग्र रूप से यमुना संगम यह संदेश देकर गया कि नदी संरक्षण केवल नीतियों और योजनाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे जनआंदोलन और जनसंस्कार का स्वरूप देना आवश्यक है। अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके उस विचार को साकार करता प्रतीत हुआ, जिसमें विकास, संस्कृति और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। मां यमुना की अविरल और निर्मल धारा के साथ भारत की सांस्कृतिक चेतना भी निरंतर प्रवाहित होती रहे, यही इस आयोजन की मूल भावना और सच्ची प्रेरणा रही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भाजपाइयों ने ने गाजियाबाद में ऐतिहासिक स्वागत



                 रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

स्वागत के जोश में प्रदेश अध्यक्ष को दिखी 2027 के विजय रथ की झलक

बुलडोजर से पुष्प वर्षा, ढोल-नगाड़ों के बीच उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

गाजियाबाद । भारतीय जनता पार्टी के माननीय नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार में माननीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी  के गाजियाबाद में प्रथम आगमन पर रविवार को भाजपा महानगर द्वारा ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। यूपी गेट स्थित मैक्स हॉस्पिटल के सामने तथा एनएच-24 पर इनमेंटेक कॉलेज के निकट आयोजित स्वागत कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा एवं बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया।

इस ऐतिहासिक स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं के जोश, अनुशासन और उत्साह को देखकर प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी को आगामी 2027 के विजय रथ की स्पष्ट झलक देखने को मिली, जो संगठन की मजबूती और जनता के भरोसे को दर्शाती है।

यह कार्यक्रम भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया के आह्वान एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। स्वागत स्थलों पर भव्य मंच सुसज्जित रहे और कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखने को मिला।

प्रदेश अध्यक्ष  पंकज चौधरी  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गाजियाबाद की संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं का जोश यह दर्शाता है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आज इस स्वागत में मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश-प्रदेश में आई खुशहाली, विकास और जनविश्वास की स्पष्ट झलक दिखाई दे रही है। यही विश्वास 2027 में भाजपा की ऐतिहासिक विजय का आधार बनेगा।”



क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया जी ने कहा कि गाजियाबाद महानगर द्वारा किया गया यह भव्य स्वागत संगठन की मजबूती और अनुशासन का प्रमाण है। भाजपा का कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल  ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का यह स्वागत हर कार्यकर्ता के सम्मान का प्रतीक है। महानगर संगठन पूरी एकजुटता के साथ पार्टी के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए तत्पर है।

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि गाजियाबाद की धरती से जो उत्साह दिखाई दिया है, वह आने वाले समय में भाजपा की ऐतिहासिक विजय का संकेत है।

राज्य मंत्री  नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का यह स्वागत यह साबित करता है कि संगठन और सरकार के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद तोमर ने कहा कि गाजियाबाद का यह आयोजन भाजपा की संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का जीवंत उदाहरण है।

पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा कि आज का स्वागत कार्यक्रम यह दर्शाता है कि भाजपा का कार्यकर्ता हर परिस्थिति में संगठन के साथ खड़ा है।

पूर्व महापौर श्रीमती आशा शर्मा ने कहा कि महानगर की मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने इस स्वागत को ऐतिहासिक बना दिया है।

विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा और गाजियाबाद विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा।

विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह जोश और समर्पण आगामी चुनावों में भाजपा को अभूतपूर्व सफलता दिलाएगा।

विधायक  दिनेश गोयल ने कहा कि“प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का यह भव्य स्वागत गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और संगठन की एकजुटता को दर्शाता है। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होकर जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएगा।”

क्षेत्रीय महामंत्री  विकास अग्रवाल ने कहा कि यह भव्य स्वागत भाजपा के सांगठनिक विस्तार और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता का प्रमाण है। गाजियाबाद संगठन आने वाले समय में प्रदेश में एक आदर्श मॉडल बनेगा।”

पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर उमड़ा जनसैलाब यह दर्शाता है कि भाजपा की नीतियों पर जनता का भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है।

कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चों के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

कार्यक्रम में मंचासीन नेतागण में प्रदेश महामंत्री पश्चिम प्रभारी सुभाष यदुवंशी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, विजय मोहन, सरदार एस.पी. सिंह, अजय शर्मा, महेश अग्रवाल, गोविंद चौधरी, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक संजीव शर्मा, विधायक दिनेश गोयल, राहुल चौधरी डैनी, राजीव त्यागी, संजय कश्यप, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, साहब सिंह सिरोही, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

स्वागत कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपा महानगर टीम, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा-प्रकोष्ठों, प्रकल्पों के अध्यक्षों, पार्षदगण एवं सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।



अतुल जैन ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को बधाई और शुभकामनाएं दी

 

                   रिपोर्ट-मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष एवं टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी केंद्रीय राज्य मंत्री वित्त के निवास पर माल्यार्पण करके और पुष्प कुछ भेंट करके बधाई और सफलतम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। आशा है नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज चौधरी के कुशल नेतृत्व में पार्टी और संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के वर्ष 2025 के अंतिम एपिसोड को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया एवं बड़ी भारी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधि गण संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुनी ।

ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल रॉयल सिटी ग्रेटर नोएडा में विंटर कार्निवाल” का आयोजन किया




                    रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल रॉयल सिटी ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर के प्रांगण में “विंटर कार्निवाल” का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी चिन्तक, लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव शिक्षाविद ने फीता काट, माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलित कर कार्निवाल का उद्घाटन किया, स्कूल के छात्र, छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में शामिल अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का मन मोह लिया, लोगों ने चेयरमैन, डायरेक्टर, प्रिंसिपल और अध्यापिकाओं के सफल प्रयास की सराहना की, स्कूल के बच्चों ने साहित्य, कला, विज्ञान की अद्भुत प्रदर्शनी लगा कार्निवाल में दर्शकों को अपने-अपने कुशल कृति को अभिव्यक्त कर आत्म-विभोर कर दिया, छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार अनेकों तरह के बनाये स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द लिया, कार्यक्रम पूरे दिन उल्लास पूर्वक चलता ही रहा, प्रांगण की सजावट में बच्चों ने अद्भुत कला का प्रदर्शन किया।



         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राम दुलार यादव शिक्षाविद ने  ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष, निदेशक, प्रिंसिपल के सफल प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हम आप सभी का आभार व्यक्त करते है कि आपने यहाँ विद्यालय संचालित कर ग्रामीण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा दिया है, आप द्वारा शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन सफलता पूर्वक किया, हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहना चाहते है कि कठिन परिश्रम, लगन से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है, दूरदृष्टि, पक्का इरादा, अनुशासन ही सफलता की कुंजी है| डा0 बाबा साहेब अम्बेदकर ने कहा है कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा, वही दहाड़ेगा” आप सभी शिक्षित होकर अधिकारों और कर्तव्यों को समझकर समाज में समरसता ला सकते है ।

         कार्यक्रम में चेयरमैन राजीव गर्ग सीए, डायरेक्टर सीए ज्योत्सना गर्ग, प्रिंसिपल पूनम सिंह, इंजी0 संजीव अग्रवाल, दीपक कुमार, ब्रिजेश सिन्हा, डा0 दिनेश कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे ।