बुधवार, 29 मई 2024

बाल भारती पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने किया कलेक्ट्रेट का विजिट,जिलाधिकारी ने छात्राओं को दी सिविल सर्विस से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी


                 मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। बाल भारती पब्लिक स्कूल, बृज विहार, गाजियाबाद द्वारा द्वारा चलाये जा रहे समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के मद्देनज़र जिन छात्राओं का रूझान भविष्य मे सिविल सर्विस की तरफ है उनको कलैक्ट्रेट का विजीट कराया गया। बाल भारती पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने काउंसलर मिताली चटर्जी की अगुवाई में जिलाधिकारी  इन्द्र विक्रम सिंह से मुलाकात की और उनसे अनुमति प्राप्त कर कलेक्ट्रेट का विजिट किया। 

जिलाधिकारी  ने छात्राओं से मुलाकात के दौरान उन्हें सि​विल सर्विस से सम्बंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने छात्राओं के साथ एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। इस मुलाकात के दौरान एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट भी उपस्थित रहे। तदोपरांत छात्राओं द्वारा कलेक्ट्रेट का विजिट किया गया जिसके उपरान्त छात्राऐं बेहत खुश दिखी। कलेक्ट्रेट का विजिट शाम्भवी वर्मा, आशवी कोहली, अगरिका भारद्वाज, यशिका कौशिक, आन्या परमार, अदित्रि केसरी, भव्या शिबोरा, खुशी चो​रारिया छात्राओं ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें