रविवार, 12 मई 2024

जेकेजी इंटरनेश्नल स्कूल में ब्राह्मण समाज का सम्मेलन हुआ

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा रविवार को विजयनगर के जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में ब्राह्मण सम्मलेन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मंत्री सतीश शर्मा रहे। 
सतीश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने धर्म की रक्षा व विश्व कल्याण के लिए पृथ्वी से आतताईयों का विनाश किया। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज को एकजुट करना चाहिए। 
विशिष्ट अतिथि जे के गौड़ ने कहा कि ब्राहमण का एकमात्र लक्ष्य मानव कल्याण व विश्व कल्याण ही होता है। ब्राहमण ही पूरे विश्व को सही दिशा व दशा दे सकते हैं। पीतांबर शर्मा, संस्था के जिलाध्यक्ष जयनंद शर्मा, बी के शर्मा हनुमान, नरेंद्र पाल कौशिक आदि ने भी विचार व्यक्त किया। सम्मेलन में ब्राह्मण समाज को एकजुट करने का निर्णय भी लिया गया। आर एन पाण्डे, आर के शर्मा, शिव कुमार शर्मा, परमानन्द गौड़, डॉ धीरज भार्गव, राघेश्याम शर्मा, पूर्व पार्षद जयनंद शर्मा समेत समाज के 500 से अधिक लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें