शनिवार, 11 मई 2024

नरेंद्र भारद्वाज और डॉली शर्मा पहुंचे बाबा विश्वनाथ की शरण में, आशीर्वाद लिया और लोककल्याण की कामना की

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज अपनी पुत्री और गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के साथ बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे और उनके परम पावन दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने काशी कोतवाल के रूप में विख्यात भगवान काल भैरव के भी दर्शन किये और अपने समस्त परिजनों समेत देशवासियों और क्षेत्रवासियों के सुख-शांति और लोककल्याण की कामना की। इस मौके पर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र त्यागी, गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी, राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष सुधीर त्यागी, विकास यादव ने भी भगवान विश्वनाथ के दर्शन किए और लोकमंगल का आशीर्वाद मांगे। सभी लोगों ने भगवान विश्वनाथ से सामूहिक कामना की कि गाजियाबाद से गाजीपुर तक इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत हो और केंद्र में कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन की सरकार बने। बता दें कि सभी राजनेतागण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नामांकन समारोह में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे थे और उनके नामांकन के बाद भगवान काशी विश्वनाथ का दर्शन किये और लोक कल्याण का आशीर्वाद मांगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें