रविवार, 26 मई 2024

फैशन डिजाइनर निमिषा सिंह ने रचा नया इतिहास, कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उपस्थिति दर्ज कराने वाली पहल भारतीय डिजाइनर बनी निमिषा सिंह

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःकान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट तक पहुंचने वाली फैशन डिजाइनर निमिषा सिंह ने एक नया इतिहास रच दिया है। लेबल निमिषा की सीईओ व संस्थापक निमिषा सिंह ने 19 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल के 77 वें संस्करण में रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने अपने खुद के डिज़ाइन किए हुए परिधान लेबल निमिषा को पहना था, जो कि मोर से प्रेरित था और भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा था। उनके इस परिधान की हर किसी ने सराहना की। निमिषा सिंह एक कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट हैं और उन्हें  ब्रिटिश संसद द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। वह भारत की पहली ऐसी डिजाइनर हैं, जिन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर कदम रखा। 

रेड कार्पेट पर उनकी अद्वितीय और ग्लैमरस उपस्थिति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस फेस्टिवल में दुनिया भर के निर्देशक और फिल्म अभिनेत्रियां शामिल थीं।  निमिषा ने कहा कि उन्होंने केवल बड़े सितारों को रेड कार्पेट पर देखा था और कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वे भी एक दिन कान्स जाएंगी। अपनी उपलब्धि का श्रेय भगवान की कृपा, अपने माता-पिता के आशीर्वाद  मेरे स्पेशल वन की बदौलत है। उन्हेांने अपने माता-पिता को अपनी ताकत बताया। निमिषा आत्म स्वाभिमानी लड़की हैं और उन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते ही यह मुकाम हासिल किया है। वह अपने स्टूडियो में ओवरटाइम काम करती थीं ताकि कुछ अनूठा और भव्य बना सकें। उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव तब आया जब उन्हें 2023 में ब्रिटिश संसद में सबसे युवा भारतीय व्यवसायी महिला के रूप में सम्मानित किया गया। निमिषा के डिजाइन्स मुख्यतः हैंडवर्क ब्राइडल्स और गाउन होते हैं। उन्होंने दुनिया भर में फैशन शो किए हैं और इस वर्ष कान्स में होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसके लिए उन्हें भारत ही नहीं पूरी दुनिया से बधाईयां मिल रही है।  उन्होंने  कई अभिनेता और अभिनेत्रियों के लिए परिधान डिज़ाइन किए हैं। निमिषा का कहना है कि पहली भारतीय फैशन डिजाइनर बनकर कान्स के रेड कार्पेट पर चलना एक अद्भुत अनुभव था। भारत का प्रतिनिधित्व करना बहुत मजेदार था। कान्स में रेड कार्पेट पर चलना एक ऐसा सपना था जिसे उन्होंने कभी सच में देखा भी नहीं था। लेबल निमिषा के माध्यम से फैशन की दुनिया में नई पहचान बनाने वाली निमिषा ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेर कर भारत का गौरव बढ़ाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें